सभासदों के साथ अभद्रता का मामला गरमाया, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग पलिया कलां (खीरी) शहर में स्मैक के बढ़ते अवैध कारोबार की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे नगर पालिका परिषद के सभासदों को उस समय गहरा झटका लगा, जब प्रभारी निरीक्षक ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। इस घटना से आक्रोशित सभासदों ने उप जिलाधिकारी (SDM) पलिया, डॉ. अमरीश कुमार से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। पलिया क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही स्मैक और नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग लेकर कोतवाली गए थे। मनोज गुप्ता सभासद का आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने जनहित के इस मुद्दे पर कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और उन्हें फटकार लगाई। ज्ञापन के माध्यम से सभासदों ने न केवल नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है, बल्कि पुलिस के इस व्यवहार के बाद अपने और अपने परिवार के जान-माल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। एसडीएम डॉ. अमरीश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सभासदों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार होगा, तो आम जनता की सुनवाई कैसे होगी। समस्त सभासद रहे मौजूद।

- Post by Aman kumar gupta1
- Post by FH.NEWS1
- Post by Rida1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *तिकोनिया खीरी गंगानगर का मामला तेंदुए का फिर से हुआ आतंक चालू तेंदुए ने खड़क सिंह सुब्बा सिंह के पालतू कुत्ते को बनाया भाय का आतंक बना हुआ है*1
- दिनांक 11.03.2026 को थाना घुंघचाई क्षेत्रान्तर्गत पुत्र प्राप्ति की दवा देने के बहाने बाबा भगवानदीन निवासी बलरामपुर थाना घुंघचाई द्वारा महिला को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना एवं कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर महोदय की बाइट1
- बिग ब्रेकिंग बिजुआ: बिजुआ क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैबहामुन्नू सिंह में महिपाल की पत्नी मोहिनी ने अज्ञात कारणो के चलते फांसी लगा ली थी मौके पर पहुंचे परिजन व भीरा पुलिस मौके को संभालते हुए शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर खीरी भेज दिया जिसमें कल१२-३_२०२६ को परिजन व गांव के लोग साथ भीरा पुलिस कोतवाल रोहित दुबे मैंफोर्स के साथ पहुंचकर स्थिति संभालते हुए कराया गया अंतिम संस्कार बाकी की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा1
- पलिया कलां (खीरी) शहर में स्मैक के बढ़ते अवैध कारोबार की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे नगर पालिका परिषद के सभासदों को उस समय गहरा झटका लगा, जब प्रभारी निरीक्षक ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। इस घटना से आक्रोशित सभासदों ने उप जिलाधिकारी (SDM) पलिया, डॉ. अमरीश कुमार से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। पलिया क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही स्मैक और नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग लेकर कोतवाली गए थे। मनोज गुप्ता सभासद का आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने जनहित के इस मुद्दे पर कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और उन्हें फटकार लगाई। ज्ञापन के माध्यम से सभासदों ने न केवल नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है, बल्कि पुलिस के इस व्यवहार के बाद अपने और अपने परिवार के जान-माल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। एसडीएम डॉ. अमरीश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सभासदों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार होगा, तो आम जनता की सुनवाई कैसे होगी। समस्त सभासद रहे मौजूद।1
- पलिया कलां खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पलिया नगर में नशे के बढ़ते अवैध कारोबार ने अब पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर दी है। एक ड्रग तस्कर को पकड़वाने के बाद भाजपा सभासद को मिली जान से मारने की धमकी और पुलिस की शिथिल कार्यप्रणाली से नाराज होकर नगर पालिका के दर्जनों सभासदों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। तीखी नोकझोंक के बाद सभासदों ने पुलिस पर असहयोग का आरोप लगाते हुए भविष्य में होने वाली सभी पीस कमेटी की बैठकों के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। पलिया कलां के मोहल्ला रंगरेजान द्वितीय के भाजपा सभासद मनोज गुप्ता ने एक ड्रग स्मगलर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी थी। सभासद का आरोप है कि पुलिस सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची। इस बीच, बेखौफ ड्रग माफिया ने सभासद मनोज गुप्ता को सार्वजनिक रूप से जान से मारने की धमकी दे डाली। धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अन्य सभासदों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। बीते दिन बुधवार को सभासद मनोज गुप्ता के नेतृत्व में लगभग 50 सभासद ड्रग माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र देने कोतवाली पहुंचे। सभासदों ने मांग की कि नशे के सौदागरों के खिलाफ केवल मुकदमा दर्ज करना काफी नहीं है, बल्कि उनकी संपत्ति कुर्क कर बुलडोजर की कार्रवाई भी की जाए। इस पर कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी और सभासदों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन गैंगस्टर, जिला बदर और संपत्ति कुर्की जैसी कड़ी कार्रवाई कर रहा है, लेकिन बुलडोजर की कार्रवाई शासन के आदेश और विधिक प्रक्रिया के अधीन है। कोतवाली प्रभारी के जवाब से असंतुष्ट सभासद बिना प्रार्थना पत्र दिए ही कोतवाली से बाहर निकल आए। सभासदों का कहना है कि वे हमेशा पुलिस का सहयोग करते हैं, लेकिन जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं और पुलिस माफियाओं के खिलाफ ढुलमुल रवैया अपना रही है, तो ऐसे में सहयोग का कोई अर्थ नहीं रह जाता। आक्रोशित सभासदों ने एकजुट होकर निर्णय लिया है कि जब तक ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ निर्णायक और जमीनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक कोई भी सभासद पुलिस द्वारा आयोजित किसी भी बैठक या पीस कमेटी में भाग नहीं लेगा। बॉक्स "हम अपनी शक्ति के अनुसार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। नियम और कानून के दायरे में रहकर माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर और जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है।" — पंकज त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी, पलिया कलां2
- *इस वक्त की बड़ी खबर* लखीमपुर खीरी। पहाड़ापुर सवारन एक घर मे लकड़ी वाले चूल्हे पर खाना बनातें वक्त लगी आग घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुवा राख घरवाले परिजनों का रो-रोकर हुवा बुरा हाल1