Shuru
Apke Nagar Ki App…
अभय टी0 वी0 में 14 मार्च की प्रमुख खबरें दोस्त की ससुराल में अपमान से आहत व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूद कर किया आत्महत्या करने का असफल प्रयास खेत में चारा काट रही महिला के ऊपर हासिए से हुआ जानलेवा हमला जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के कार्यक्रम का फीता काटकर किया शुभारंभ रात्रि में लघु शंका के दौरान बुजुर्ग महिला की जहरीले कीड़े के काटने से बिगड़ी हालत शराबी चार पहिया वाहन चालक ने तेज गति से कई लोगों के ऊपर चढ़ाई, गाड़ी चार लोग पहुंचे जिला चिकित्सालय
Abhay TV News
अभय टी0 वी0 में 14 मार्च की प्रमुख खबरें दोस्त की ससुराल में अपमान से आहत व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूद कर किया आत्महत्या करने का असफल प्रयास खेत में चारा काट रही महिला के ऊपर हासिए से हुआ जानलेवा हमला जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के कार्यक्रम का फीता काटकर किया शुभारंभ रात्रि में लघु शंका के दौरान बुजुर्ग महिला की जहरीले कीड़े के काटने से बिगड़ी हालत शराबी चार पहिया वाहन चालक ने तेज गति से कई लोगों के ऊपर चढ़ाई, गाड़ी चार लोग पहुंचे जिला चिकित्सालय
More news from Chitrakoot and nearby areas
- Post by Abhay TV News1
- सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा हेतु प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित रूप से रवाना किया गया। चित्रकूट जनपद चित्रकूट में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा 2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के द्वारा में अपर पुलिस अक्षीक्षक सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सोनेपुर स्थित पेपर स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित रूप से रवाना किया गया। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूरी पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए प्रश्नपत्रों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्ट्रांग रूम से निकाला गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के साथ संबंधित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जाए। पूरे जनपद में परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।1
- चित्रकूट रैपुरा के रामनगर में अज्ञात कारणों के चलते 16 वर्षीया किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम मामला चित्रकूट जनपद के रामनगर का आज शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे का है जहां अज्ञात कारणों के चलते कक्षा 8 की छात्रा 16 वर्षीया किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतका प्रियांशु पुत्री बुधराज के चाचा राजेश ने बताया कि प्रियांशु के पिता बुद्ध राजा और उनकी मां रन्नू धौरहरा गांव शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे घर पर मृतका अपनी छोटी बहन दिव्या और भाई कार्तिक के साथ थी तभी आज शुक्रवार की सुबह लगभग 7:30 बजे प्रियांशु ने दिव्या को खाना बनाने के लिए बोल दिया और भाई कार्तिक को स्कूल जाने के लिए नहाने भेज दिया और चुपचाप कमरे में जाकर घर में ही लगी बल्ली में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी वहीं बहन के न दिखने पर दोनों भाई-बहन कमरे के अंदर पहुंचे तो प्रियांशु फांसी के फंदे पर लड़की थी और उसकी मौत हो चुकी थी वही दोनों चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के शव का आज शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच में जुड़ गई है मृत का रामनगर नहीं जूनियर हाई स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ती थी फिलहाल आत्महत्या करने का कारणों का पता भी नहीं चल पाया1
- चित्रकूट:- जिलाधिकारी ने रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के 29 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण आज दिनांक 14 मार्च 2026 को जिलाधिकारी चित्रकूट द्वारा विकासखंड मानिकपुर के अंतर्गत निर्माणाधीन रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत ग्राम अगरहुण्डा में स्थापित 29 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक चित्रकूट, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) चित्रकूट, अधिशासी अभियंता उ.प्र. जल निगम (ग्रामीण) चित्रकूट श्री आशीष कुमार भारती, सहायक अभियंता श्री शशिकांत मौर्य, श्री अनिल कुमार यादव विभागीय अधिकारीगण, टीपीआई के डिप्टी टीम लीडर तथा कार्यदायी संस्था जीवीपीआर हैदराबाद के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एस. मौर्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि यह योजना गुंता डैम को जल स्रोत के रूप में आधारित सरफेस सोर्स पेयजल योजना है, जहां पर इंटेक वेल का निर्माण किया गया है। गुंता डैम से कच्चे पानी को इंटेक वेल के माध्यम से पंप कर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, अगरहुण्डा तक लाया जाता है, जहां विभिन्न ट्रीटमेंट प्रक्रियाओं के माध्यम से जल का शोधन कर शुद्ध पेयजल के रूप में ग्रामों में आपूर्ति की जाती है। इस योजना के माध्यम से कुल 78 ग्रामों के 28,925 घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाना है, जिसमें रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के 68 ग्राम तथा रेट्रोफिटिंग योजना के 10 ग्राम सम्मिलित हैं। योजना के अंतर्गत 28 ओवरहेड टैंक (ओएचटी) एवं 11 सीडब्ल्यूआर के माध्यम से लगभग 882.38 किमी पाइपलाइन बिछाकर 68 ग्रामों के 19,570 घरों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। वर्तमान में 26 शिरोपरि जलाशयों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष 2 ओवरहेड टैंक का कार्य 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कराया जाना लक्षित है। वर्तमान में योजना के 68 ग्रामों के सापेक्ष 61 ग्रामों में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है तथा 47 ग्रामों को ‘हर घर जल प्रमाणीकरण’ प्राप्त कराया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के विभिन्न संरचनाओं, ट्रीटमेंट मेथड एवं संपूर्ण ट्रीटमेंट प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया गया। उन्होंने एरिएटर, फ्लैश मिक्सर, क्लैरिफ्लोक्यूलेटर, फिल्टर बेड, एमसीडब्ल्यूआर, प्रयोगशाला तथा स्काडा प्रणाली का निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा योजना के अंतर्गत ग्रामों में प्रारंभ की गई पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि री-सर्कुलेशन, बैकवॉश अरेंजमेंट एवं स्काडा से संबंधित अवशेष कार्यों को 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कराया जाए। साथ ही योजना के अंतर्गत शेष 7 ग्रामों में पाइपलाइन, गृह जल संयोजन एवं रोड रेस्टोरेशन से संबंधित कार्यों को 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कराते हुए शुद्ध पेयजल आपूर्ति प्रारंभ की जाए तथा सभी ग्रामों को हर घर जल प्रमाणीकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन ग्रामों में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, वहां के ग्राम प्रधानों को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का एक्सपोजर विजिट कराया जाए, जिससे उन्हें पूरी ट्रीटमेंट प्रक्रिया एवं योजना की कार्यप्रणाली की जानकारी मिल सके। ग्राम प्रधानों को यह भी अवगत कराया जाए कि पेयजल शोधन की प्रक्रिया अत्यंत जटिल एवं तकनीकी होती है और काफी प्रयासों के पश्चात शुद्ध जल लोगों के घरों तक पहुंचाया जाता है, इसलिए पानी का अनावश्यक अपव्यय न किया जाए। साथ ही निर्देशित किया गया कि योजना के कार्यों एवं उपलब्धियों का विभिन्न समाचार पत्रों तथा सोशल मीडिया माध्यमों के द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, जिससे आमजन को योजना के महत्व एवं लाभों की जानकारी प्राप्त हो सके। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी चित्रकूट, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट एवं अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) द्वारा योजना परिसर में पौधारोपण भी किया गया2
- Post by शिव प्रकाश चित्रकूट1
- मामला मानिकपुर ब्लाक के अंतर्गत भौंरी के कलवारा पुरवा गांव का है जिसमें एक को समझौते के तौरपर जमीन आवंटित की गई थी लेकिन शिक्षक व ठेकेदार के द्वारा उस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर उस पर जेसीबी के द्वारा मिट्टी खुदवा कर सड़क निर्माण में कार्य किया जा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जमीन हमारे पुरखों के द्वारा सरकार को एक समझौता के रूप में दी गई थी कि सबका अनाज रखने के लिए एक जगह निर्धारित की जाए जिसको एक खलिहान का रूप दिया गया है लेकिन शिक्षक व ठेकेदार की मनमानी के आगे एक भी न चाली वहीं उसके ड्राइवर के द्वारा स्थानीय लोगों पर अभद्र तरीके की टिप्पणी की गई लेकिन जब ठेकेदार आया तो उसको बताया गया कि आपके ड्राइवर के द्वारा अभद्रता की गई मना करने पर नहीं माना वही एक और स्थानीय का कहना था कि यह भूमि हम सभी के लिए उपयोग में आती है चाहे लड़की की शादी हो और उसे पर बारात का ठहराव और बरसात के समय में जब खेतों में पानी भरा रहता है तो जानवरों के बढ़ने के लिए उचित जमीन है और कहा कि अगर एक मुट्ठी मिट्टी जाती है तो इसका परिणाम ठेकेदार को भुगतना पड़ेगा इससे पहले इस ठेकेदार पर कई सारे गंभीर आरोप लगे हैं जिसको लेकर ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया गया था लेकिन ठेकेदार अपनी आदतों से बाज नहीं आता है ।।1
- *प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस* *पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर परेड का किया निरीक्षण तत्पश्चात आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ आउटडोर, इनडोर परीक्षा के सम्बन्ध में सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी गई।* आज दिनाँक 13.03.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स चित्रकूट में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों एवं उपस्थित पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ,तत्पर और अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए, स्वास्थ्य के लाभ के लिए परेड की दौड़ करायी गयी साथ ही साथ रैतिक परेड की तैयारी का जायजा लेकर प्रतिसार निरीक्षक को सुधार हेतु निर्देशित किया गया तथा परेड में शामिल अधिकारी/कर्मचारीगण को अनुशासन,एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में बताया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा परिवहन शाखा जाकर थानों से आयी समस्त चार/दो पहिया वाहनों,112 पीआरवी वाहन तथा परिवहन शाखा में रखे वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को वाहनों की कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया तथा डायल 112 कार्यालय,आवास परिसर,आरटीसी बैरक,सीपीसी कैन्टीन,मंदिर,भोजनालय,ऑर्मरी का निरीक्षण किया गया। बाद निरीक्षण पुलिस अधीक्षक द्वारा आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को उनके होने वाले आउटडोर, इनडोर की परीक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान को गई। सभी रिक्रूट आरक्षियों को पूर्ण दक्षता,मनोयोग से परीक्षा में सम्मिलित होने को बताया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरविन्द कुमार वर्मा,प्रतिसार निरीक्षक श्री रामशीष यादव,प्रभारी आरटीसी शिवमूरत यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- Post by Abhay TV News1