उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जनता उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जनता दरबार का एक छोटा-सा पल है… जो सुनने में भले ही हल्का और मज़ेदार लगे, लेकिन उसके पीछे पहाड़ की एक बड़ी और गंभीर समस्या छिपी हुई है। दरअसल, जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक युवक ने डीएम स्वाति भदौरिया से गांव में पानी की दिक्कत का जिक्र किया। युवक अपनी बात बड़े सीधे और मासूम अंदाज़ में रख रहा था… और बातों-बातों में उसने कह दिया कि “मैडम, पानी की परेशानी की वजह से मेरी अभी तक शादी भी नहीं हो पाई है।” युवक की इस सादगी भरी बात को सुनकर वहां मौजूद डीएम और स्टाफ मुस्कुरा पड़े, और कुछ देर के लिए माहौल हल्का हो गया। लेकिन इस मुस्कान के पीछे पहाड़ की एक सच्चाई भी छिपी है। असल में यह सिर्फ किसी एक युवक की शादी की समस्या नहीं है… बल्कि खाली होते पहाड़ और लगातार बढ़ते पलायन की बड़ी चिंता है। रोजगार, पानी और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण गांवों से लोग शहरों की ओर जा रहे हैं, और कई गांव धीरे-धीरे सूने होते जा रहे हैं। अगर समय रहते इस पलायन को नहीं रोका गया, तो शायद आने वाले समय में हालात ऐसे बन जाएं कि लोगों को शादी जैसे सामाजिक रिश्तों के लिए भी किसी सरकारी योजना का इंतजार करना पड़े। पौड़ी गढ़वाल का यह छोटा-सा वीडियो हमें मुस्कुराने के साथ-साथ पहाड़ की उस सच्चाई की भी याद दिलाता है, जिस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जनता उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जनता दरबार का एक छोटा-सा पल है… जो सुनने में भले ही हल्का और मज़ेदार लगे, लेकिन उसके पीछे पहाड़ की एक बड़ी और गंभीर समस्या छिपी हुई है। दरअसल, जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक युवक ने डीएम स्वाति भदौरिया से गांव में पानी की दिक्कत का जिक्र किया। युवक अपनी बात बड़े सीधे और मासूम अंदाज़ में रख रहा था… और बातों-बातों में उसने कह दिया कि “मैडम, पानी की परेशानी की वजह से मेरी अभी तक शादी भी नहीं हो पाई है।” युवक की इस सादगी भरी बात को सुनकर वहां मौजूद डीएम और स्टाफ मुस्कुरा पड़े, और कुछ देर के लिए माहौल हल्का हो गया। लेकिन इस मुस्कान के पीछे पहाड़ की एक सच्चाई भी छिपी है। असल में यह सिर्फ किसी एक युवक की शादी की समस्या नहीं है… बल्कि खाली होते पहाड़ और लगातार बढ़ते पलायन की बड़ी चिंता है। रोजगार, पानी और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण गांवों से लोग शहरों की ओर जा रहे हैं, और कई गांव धीरे-धीरे सूने होते जा रहे हैं। अगर समय रहते इस पलायन को नहीं रोका गया, तो शायद आने वाले समय में हालात ऐसे बन जाएं कि लोगों को शादी जैसे सामाजिक रिश्तों के लिए भी किसी सरकारी योजना का इंतजार करना पड़े। पौड़ी गढ़वाल का यह छोटा-सा वीडियो हमें मुस्कुराने के साथ-साथ पहाड़ की उस सच्चाई की भी याद दिलाता है, जिस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।
- परिजनों ने महिला डाक्टर पर किया हमला, नागरिकों ने बचाया, पुलिस और अस्पताल के गार्ड बने रहे मूक दर्शक बदायूं। उझानी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद पहुंचे परिजनों ने जब हंगामा काटा तब कई युवकों और महिलाओं ने इमरजेंसी में ड्यूटी कर रही महिला डाक्टर अनामिका पर पुलिस की मौजूदगी में अचानक हमला बोल दिया। इस पर वह बाहर की ओर भागी तब नागरिक भी उनके पीछे गए और हमला कर रहे लोगों से महिला डाक्टर को वामुश्किल से बचाया। इस दौरान पुलिस कर्मी अस्पताल परिसर में डटे रहे और महिला डाक्टर को बचाने का प्रयास नही किया। केवल मोहित नामक कॉस्टेबिल ने आगे आकर हंगामा कर रहे परिजनों को हटाया।2
- उझानी(बदायूं)। नगर के मोहल्ला गंज शाहिद के रेलवे क्रॉसिंग के समीप से बीती रात उझानी क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर एक व्यक्ति का ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर अपने साथ ले जाने में सफल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली बुर्रा रोड पर जाते वक्त एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौहल्ला गंजशहीदा के रेलवे क्रॉसिंग स्थित नई बस्ती निवासी नरेश पाल उर्फ भूरे पुत्र बेचेलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसने अपना ट्रैक्टर ट्राला बीती रात लगभग आठ बजे कार्य निपटाने के बाद रेलवे क्रॉसिंग स्थित मंदिर के पास खड़ा कर दिया था और वह खाना खाने घर पर चला गया था। भूरे ने बताया कि खाना खाने के बाद करीब 10:00 बजे ट्रैक्टर खड़े होने वाले स्थान पर आया था जहां से उसका ट्रैक्टर नदारद मिला तब उसे एहसास हुआ कि इसका ट्रैक्टर ट्राला चोरी हो गया है। भूरे ने बताया कि उसने अपने ट्रैक्टर ट्राली को काफी तलाश किया और पूरी रात इधर-उधर ट्रैक्टर की तलाश करता रहा लेकिन ट्रैक्टर ट्राली ना मिला तब मंगलवार की सुबह उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि इसका ट्रैक्टर वाला उझानी कादरचौक रोड पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कादरचौक जाते हुए कैद हुआ है। इस मामले में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी की सूचना उन्हें मिली है जिस पर जांच कर रहे हैं की ट्रैक्टर चोरी हुआ है या फाइनेंस का कोई मामला है।1
- "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। सोमवार रात सरदारनगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह चांड़पुर से लंगूरा होते हुए सरातु जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मंझा मोड़ पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति खेतों की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र पाल निवासी सरातु बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखा हुआ था और शोक में तमंचे के साथ एक वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजा था जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सरदार नगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक राजपाल, हेड कांस्टेबल अखलेश कुमार शामिल रहे।1
- Post by Thakur Sobran singh Journalist1
- मुस्लिम पक्ष का दावा है कि दिल्ली के उत्तम नगर में हुई झड़प के बाद अस्पताल से ले जाए गए 14 वर्षीय रिजवान का तब से कोई पता नहीं चला है। परिवार का कहना है कि उसकी मौत की अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिवार ने अधिकारियों से रिजवान के ठिकाने के बारे में स्पष्टीकरण देने और न्याय की मांग की है। परिवार के अनुसार, झड़प के दौरान तरुण ने रिजवान के सिर पर लोहे की रॉड से कई बार वार किया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया और उसे दौरे पड़ने लगे। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिवार का आरोप है कि रिजवान का इलाज चल रहा था, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने परिवार की महिलाओं को अस्पताल के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया और फिर लड़के को अपने साथ ले गए। उनका दावा है कि तब से उन्हें रिजवान के ठिकाने या उसकी सुरक्षा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।1
- थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा नाबालिग केसाथ रेप का प्रयास करनेवािेवाांलित आरोलपयो को लकया लगरफ्तार* श्रीमान वररष्ठपुलिस अधीक्षक जनपद बदायूूँव अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बदायूूँके लनदेशन एवं क्षेत्रालधकारी दातागंज , जनपद बदायूूँके कुशि नेतृत्व मेंअपरालधयों के लवरुद्ध चिायेजा रहेअलियान के अन्तगगत उच्चस्तर की सुरागरसी , पतारसीव मुखलबर की सूचना पर थाना हजरतपुर पुलिस टीम के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 23/2026 धारा 74/351(3) बीएनएस 5/18 पोक्सो एक्ट सेसंबलन्धत वांलित अलियुक्तगण 1.हररओम पुत्ररामसरन उम्र करीब 24 वषग, 2.लजतेन्र पुत्रराजवीर उम्र करीब 28 वषगलनवासीगण ग्राम लपपिा थाना हजरतपुर लजिा बदायूं कोआज लदनांक 10.03.26 को पीपिा लतराहेसेलगरफ्तार लकया गया। अलियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायािय के समक्ष पेश लकया जा रहा है। *लगरफ्तार अलियुक्तगण का लववरण-* 1.हररओम पुत्ररामसरन उम्र करीब 24 वषगलनवासी ग्राम लपपिा थाना हजरतपुर लजिा बदायूं 2.लजतेन्र पुत्रराजवीर उम्र करीब 28 वषगलनवासी ग्राम लपपिा थाना हजरतपुर लजिा बदायूं *बरामदगी का लववरण-*लनि* *लगरफ्तारी का स्थान व लदनाांक/समय-* पीपिा लतराहा, लद0- 10.03.26 समय 08.10 बजे *पांजीकृत अलियोग का लववरण-* मु0अ0सं0 23/2026 धारा 74/351(3) बीएनएस 5/18 पोक्सो एक्ट । *लगरफ्तारकरनेवािी पुलिसटीम-* थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह 1-उ0लन0 श्री अशोक कुमार थाना हजरतपुर लजिा बदायूूँ। 2-का0 1826 अजय कुमार थाना हजरतपुर लजिा बदायूूँ। 3-का0 1460 अनुज कुमार थाना हजरतपुर लजिा बदायू2
- मृतका की सास सोमवती ने डाक्टर और नर्सो पर लगाया आपरेशन के नाम पर एक लाख रुपया वसूलने का आरोप बदायूं। प्रसूता नीरज कुमारी और उसके नवजात की मौत से नाराज सास सोमवती ने उझानी अस्पताल के प्रसव केन्द्र पर चल रहा अवैध वसूली का राज खोलते हुए बताया कि आपरेशन से पहले डाक्टर और नर्स ने आपरेशन के नाम पर एक लाख रुपया वसूल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसूता नीरज और बच्चा सही सलामत जन्म लेगा। सास सोमवती ने बताया कि ऐेसा न हो सका और डाक्टर मरीज को छोड़ कर चली गई जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और दोनों की मौत हो गई।1
- अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में खैर बाईपास स्थित महिंद्रा एजेंसी के सामने सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।1
- उझानी / नगर के यादवपुरी में स्थित शीतला माता मंदिर में भक्तों ने माँ शीतला का भव्य श्रंगार कर माता के स्वरुप का पूजन पूर्ण भक्ति -भाव से किया आरोग्य की देवी की पूजा होली पर्व के बाद चैत्र मास की अष्टमी तिथि को की जाती है जिसे शीतलाष्टमी के नाम से जाना जाता है। कई स्थानों पर बसोडा़ पूजन होता है इस कारण इस दिन को बसोडा़ पूजन दिवस भी कहा जाता है। शीतलाष्टमी पर मान्यता है कि आरोग्य की देवी एक बार पृथ्वी लोक पर राजस्थान के किसी गाँव में गई किन्तु किसी ने माता शीतला का सत्कार नहीं किया थक हार कर माॅ एक घर के किनारे खिडकी के सहारे बैठ गई किवदंती है कि उसी घर की मालकिन ने उबलते हुए चावल का मांड उसी खिडकी से बाहर फेंका जिसके नीचे बैठ कर माता शीतला विश्राम कर रही थीं फलस्वरुप फेके गये उबलते चावल के मांड से माता जल गई कहते हैं कि तब माता मदद के लिए पूरे गांव में घूमी परन्तु किसी ने उनकी मदद नहीं की अंत में वह एक कुंभकार (कुम्हार) के यहां पहुचीं तो कुम्हारिन ने माता को शीतल जल से स्नान कराया जिससे माता की पीडा़ दूर हुई कुम्हारिन ने अपने घर में रखी बासी रोटी और रबडी खाने को दी मान्यता है तभी से शीतलाष्टमी पर घर-घर में शीतला माता की पूजा के उपरांत बासी भोजन किया जाता है।1