logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तीन दिवसीय जिला स्तरीय आत्मा एवं मिलेट्स मिशन योजना अंतर्गत मेले का हुआ शुभारंभ कृषकों को आत्म निर्भर बनाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार कृत संकल्पित - विधायक मानपुर मेले में बताई जा रही बातों का पालन कर, खेती को बनाएं लाभ का धंधा - कलेक्टर उमरिया ///। खेती के माध्यम से कृषकों को आत्म निर्भर बनाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। खेती किसानी के क्षेत्र में सरकार व्दारा निरंतर रूप से कार्य किया जा रहा है, ताकि किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकें और बेहतर ढंग से अपना जीवन यापन कर सके। उक्त आशय के विचार मानपुर विधानसभा क्षेत्र कि विधायक सुश्री मीना सिंह कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय आत्मा एवं मिलेट्स मिशन योजना अंतर्गत मेले का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। उन्होेने कहा कि प्रदेश सरकार व्दारा किसानों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ भी किसानों को मिल रहा है। किसानों को जीरो बैलेंस पर सोसायटी के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानो को फसलों पर समर्थन मूल्य उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान कोदो , कुटकी की भी खेती करना प्रारंभ करें। इसकी फसल कम पानी में बोई जा सकती है। इसके साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, खनिज तथा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।वर्तमान में किसानी के क्षेत्र में आधुनिक यंत्र आ गए है। मेले में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों व्दारा खेती करने के नए नए तरीकों से किसानों को अवगत कराया गया । किसान उन तरीको को खेती किसानी में अपनाकर निश्चित रूप से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार कृषि उपज मंडी प्रांगण में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आत्मा एवं मिलेट्स मिशन योजना अंतर्गत मेले का आयोजन किया गया है। मेले के माध्यम से किसानो को उन्नत तकनीको, उन्नत बीजो के साथ अन्य प्रकार की जानकारी प्रदाय की जाएगी। उन्होेने किसानो से कहा कि रसायनिक खाद का उपयोग न करते हुए प्राकृतिक को अपनाएं। प्रदेश सरकार व्दारा कृषक कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है,जिसके तहत भी किसानों को खेती किसानी के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के तहत उमरिया जिले का भी चयन किया गया है। किसान दलहन एवं तिलहन का भी उत्पादन करें जिससे उनकी आय में वृध्दि हो सके। उन्होने कृषकों से अपील की है कि आयोजित तीन दिवसीय मेले में वैज्ञानिकों व्दारा बताई जा रही बातों को आत्मसात करें और उसका उपयोग खेती किसानी में करें । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने कहा कि किसानों के लिए खेती लाभ का धंधा कैसे बने, इस दिशा में निरंतर रूप से प्रदेश सरकार व्दारा कार्य किया जा रहा है। सभी किसान आयोजित तीन दिवसीय मेले का लाभ उठाएं और परंपरागत कि जा रही खेती से हटकर वैज्ञानिकों व्दारा बताई जा रही विधि से खेती किसानी का कार्य करें। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि व्दारा कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, जिला पंचायत सदस्य बेला अुर्जुन सिंह सैयाम, अर्जुन सिंह सैययाम,जनपद सदस्य हरी सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

15 hrs ago
user_Neeraj Singh Raghuvanshi
Neeraj Singh Raghuvanshi
बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago
0add100d-5b95-4a62-93ba-7fde9595c32b

तीन दिवसीय जिला स्तरीय आत्मा एवं मिलेट्स मिशन योजना अंतर्गत मेले का हुआ शुभारंभ कृषकों को आत्म निर्भर बनाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार कृत संकल्पित - विधायक मानपुर मेले में बताई जा रही बातों का पालन कर, खेती को बनाएं लाभ का धंधा - कलेक्टर उमरिया ///। खेती के माध्यम से कृषकों को आत्म निर्भर बनाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। खेती किसानी के क्षेत्र में सरकार व्दारा निरंतर रूप से कार्य किया जा रहा है, ताकि किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकें और बेहतर ढंग से अपना जीवन यापन कर सके। उक्त आशय के विचार मानपुर विधानसभा क्षेत्र कि विधायक सुश्री मीना सिंह कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय आत्मा एवं मिलेट्स मिशन योजना अंतर्गत मेले का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। उन्होेने कहा कि प्रदेश सरकार व्दारा किसानों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ भी किसानों को मिल रहा है। किसानों को जीरो बैलेंस पर सोसायटी के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानो को फसलों पर समर्थन मूल्य उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान कोदो , कुटकी की भी खेती करना प्रारंभ करें। इसकी फसल कम पानी में बोई जा सकती है। इसके साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, खनिज तथा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।वर्तमान में किसानी के क्षेत्र में आधुनिक यंत्र आ गए है। मेले में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों व्दारा खेती करने के नए नए तरीकों से किसानों को अवगत कराया गया । किसान उन तरीको को खेती किसानी में अपनाकर निश्चित रूप से अच्छा

0691be2f-5e93-4afb-844e-c06029757b37

लाभ कमा सकते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार कृषि उपज मंडी प्रांगण में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आत्मा एवं मिलेट्स मिशन योजना अंतर्गत मेले का आयोजन किया गया है। मेले के माध्यम से किसानो को उन्नत तकनीको, उन्नत बीजो के साथ अन्य प्रकार की जानकारी प्रदाय की जाएगी। उन्होेने किसानो से कहा कि रसायनिक खाद का उपयोग न करते हुए प्राकृतिक को अपनाएं। प्रदेश सरकार व्दारा कृषक कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है,जिसके तहत भी किसानों को खेती किसानी के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के तहत उमरिया जिले का भी चयन किया गया है। किसान दलहन एवं तिलहन का भी उत्पादन करें जिससे उनकी आय में वृध्दि हो सके। उन्होने कृषकों से अपील की है कि आयोजित तीन दिवसीय मेले में वैज्ञानिकों व्दारा बताई जा रही बातों को आत्मसात करें और उसका उपयोग खेती किसानी में करें । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने कहा कि किसानों के लिए खेती लाभ का धंधा कैसे बने, इस दिशा में निरंतर रूप से प्रदेश सरकार व्दारा कार्य किया जा रहा है। सभी किसान आयोजित तीन दिवसीय मेले का लाभ उठाएं और परंपरागत कि जा रही खेती से हटकर वैज्ञानिकों व्दारा बताई जा रही विधि से खेती किसानी का कार्य करें। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि व्दारा कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, जिला पंचायत सदस्य बेला अुर्जुन सिंह सैयाम, अर्जुन सिंह सैययाम,जनपद सदस्य हरी सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बोदा टोला में सोमवार को नहर निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मिक्सर मशीन के नीचे दबने से मजदूर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार घोघरी गांव से नवगवां तक नहर निर्माण का काम चल रहा है। इसी निर्माण कार्य में छोटी घोघरी निवासी गोजे बैगा (48) मजदूरी कर रहे थे। सोमवार दोपहर काम के दौरान किसी जरूरत के चलते वह मिक्सर मशीन को आगे बढ़ाने के लिए अकेले ही ढकेलने लगे। बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर ढलान होने के कारण मिक्सर मशीन अचानक तेजी से आगे बढ़ गई और गोजे बैगा उसकी चपेट में आ गए। मशीन के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख मौके पर मौजूद अन्य मजदूर तुरंत वहां पहुंचे और किसी तरह मशीन को हटाकर गोजे बैगा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि नहर निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में किसी की लापरवाही रही है या नहीं। यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद गांव और मजदूरों के बीच शोक का माहौल है।
    1
    शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बोदा टोला में सोमवार को नहर निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मिक्सर मशीन के नीचे दबने से मजदूर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार घोघरी गांव से नवगवां तक नहर निर्माण का काम चल रहा है। इसी निर्माण कार्य में छोटी घोघरी निवासी गोजे बैगा (48) मजदूरी कर रहे थे। सोमवार दोपहर काम के दौरान किसी जरूरत के चलते वह मिक्सर मशीन को आगे बढ़ाने के लिए अकेले ही ढकेलने लगे।
बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर ढलान होने के कारण मिक्सर मशीन अचानक तेजी से आगे बढ़ गई और गोजे बैगा उसकी चपेट में आ गए। मशीन के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना को देख मौके पर मौजूद अन्य मजदूर तुरंत वहां पहुंचे और किसी तरह मशीन को हटाकर गोजे बैगा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि नहर निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में किसी की लापरवाही रही है या नहीं। यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद गांव और मजदूरों के बीच शोक का माहौल है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में देश-विदेश के डॉक्टरों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार किया जाएगा।जरूरतमंद मरीजों नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं:- सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ
    1
    नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में देश-विदेश के डॉक्टरों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार किया जाएगा।जरूरतमंद मरीजों नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं:- सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ग्राम कटारिया में महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास।
    1
    ग्राम कटारिया में महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास।
    user_News7india
    News7india
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    1
    Post by प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    user_प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    Accountant कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by मीडिया
    1
    Post by मीडिया
    user_मीडिया
    मीडिया
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ​ ​सतना, मध्य प्रदेश सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ​क्या है पूरा मामला? ​कुछ समय पूर्व मझगवां के मोटवा जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। शुरुआती नजर में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस को घटनास्थल के हालातों और परिजनों के बयानों पर संदेह हुआ। पुलिस ने जब वैज्ञानिक साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ​साजिश और हत्या का तरीका ​जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने खौफनाक साजिश रची: ​बहाना: पत्नी अपने पति को मजदूरी दिलाने के बहाने मोटवा के घने जंगल में ले गई। ​हत्या: वहाँ पहले से मौजूद प्रेमी के साथ मिलकर दोनों ने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। ​गुमराह करने की कोशिश: हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उन्होंने शव को रस्सी के सहारे पेड़ से लटका दिया ताकि पुलिस और ग्रामीण इसे खुदकुशी समझें। ​पुलिस की कार्रवाई ​मझगवां पुलिस ने सोमवार को घेराबंदी कर पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या (IPC/BNS की संबंधित धाराएं) और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया है। सोमवार शाम को ही दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। ​मुख्य बिंदु: ​स्थान: मोटवा जंगल, मझगवां थाना क्षेत्र, सतना। ​आरोप: पत्नी और प्रेमी द्वारा मिलकर हत्या। ​पुलिस स्टेटस: दोनों आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजे गए।
    1
    ​
​सतना, मध्य प्रदेश सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
​क्या है पूरा मामला?
​कुछ समय पूर्व मझगवां के मोटवा जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। शुरुआती नजर में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस को घटनास्थल के हालातों और परिजनों के बयानों पर संदेह हुआ। पुलिस ने जब वैज्ञानिक साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
​साजिश और हत्या का तरीका
​जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने खौफनाक साजिश रची:
​बहाना: पत्नी अपने पति को मजदूरी दिलाने के बहाने मोटवा के घने जंगल में ले गई।
​हत्या: वहाँ पहले से मौजूद प्रेमी के साथ मिलकर दोनों ने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी।
​गुमराह करने की कोशिश: हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उन्होंने शव को रस्सी के सहारे पेड़ से लटका दिया ताकि पुलिस और ग्रामीण इसे खुदकुशी समझें।
​पुलिस की कार्रवाई
​मझगवां पुलिस ने सोमवार को घेराबंदी कर पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या (IPC/BNS की संबंधित धाराएं) और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया है। सोमवार शाम को ही दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
​मुख्य बिंदु:
​स्थान: मोटवा जंगल, मझगवां थाना क्षेत्र, सतना।
​आरोप: पत्नी और प्रेमी द्वारा मिलकर हत्या।
​पुलिस स्टेटस: दोनों आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजे गए।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शहडोल जिले के गोहपारू क्षेत्र अंतर्गत का यह मामला है, जहां दो पक्षों में विवाद के चलते महिला हुई, घायल
    1
    शहडोल जिले के गोहपारू क्षेत्र अंतर्गत का यह मामला है, जहां दो पक्षों में विवाद के चलते महिला हुई, घायल
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रीवा–सीधी मार्ग की प्रसिद्ध छुहिया घाटी में उस समय हड़कंप मच गया जब इलाके में जंगली हाथियों 🐘 की मौजूदगी की सूचना मिली। हाथियों के झुंड की लोकेशन मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और एहतियातन Baghwar वन अवरोध नाका और टोल प्लाजा के पास वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम और पुलिस 👮 ने सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों ओर से ट्रैफिक को रोक दिया, ताकि हाथियों का झुंड सुरक्षित रूप से जंगल की ओर निकल सके और किसी तरह की जनहानि या दुर्घटना न हो। इस दौरान छुहिया घाटी में कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। घाटी के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह कदम लोगों की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उठाया गया। वन विभाग ने आसपास के गांवों और यात्रियों से अपील की है कि हाथियों के क्षेत्र में न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। 👉 फिलहाल टीम हाथियों की मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है और उनके पूरी तरह सुरक्षित निकलने के बाद ही ट्रैफिक बहाल किया जाएगा।
    1
    रीवा–सीधी मार्ग की प्रसिद्ध छुहिया घाटी में उस समय हड़कंप मच गया जब इलाके में जंगली हाथियों 🐘 की मौजूदगी की सूचना मिली। हाथियों के झुंड की लोकेशन मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और एहतियातन Baghwar वन अवरोध नाका और टोल प्लाजा के पास वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।
मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम और पुलिस 👮 ने सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों ओर से ट्रैफिक को रोक दिया, ताकि हाथियों का झुंड सुरक्षित रूप से जंगल की ओर निकल सके और किसी तरह की जनहानि या दुर्घटना न हो।
इस दौरान छुहिया घाटी में कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। घाटी के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह कदम लोगों की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उठाया गया।
वन विभाग ने आसपास के गांवों और यात्रियों से अपील की है कि हाथियों के क्षेत्र में न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
👉 फिलहाल टीम हाथियों की मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है और उनके पूरी तरह सुरक्षित निकलने के बाद ही ट्रैफिक बहाल किया जाएगा।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • चंदिया
    2
    चंदिया
    user_News7india
    News7india
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.