Shuru
Apke Nagar Ki App…
#ब्रह्मांड_घाट_बरमान नर्मदा तट का दृश्य #जिला_नरसिंहपुर
शंभू दयाल सेन
#ब्रह्मांड_घाट_बरमान नर्मदा तट का दृश्य #जिला_नरसिंहपुर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- #ब्रह्मांड_घाट_बरमान नर्मदा तट का दृश्य #जिला_नरसिंहपुर1
- भाजपा सरकार संजू शर्मा की लोकप्रियता से डरी ED का सहारा। मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक संजय शर्मा की लगातार लोकप्रियता बढ़ रही है पूरे मध्य प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर उनका नाम पहुंचा है जनप्रिय नेता बन गए हैं संजय शर्मा बीजेपी सरकार डरी उनके समर्थक बोल रहे ED का सहारा लेने लगीभाजपा , Sanjay Sharma जनप्रिय नेता उनका कद बड़ा हुआ।1
- https://youtu.be/QDRUUQC6gLo?si=jBj38GMhpUbOH6vn #Narsinghpur DFO कल्पना तिवारी ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी के खिलाफ SP से की शिकायत1
- *बरगी बांध के 21 में से 13 गेट खुले, नर्मदा किनारे अलर्ट* *जलाशय का जलस्तर 422.45 मीटर पर, नरसिंहपुर में तटीय इलाकों से दूर रहने की सलाह!* जबलपुर! नरसिंहपुर। 4 सितंबर 2026 बरगी बांध जलाशय में लगातार पानी की आवक को देखते हुए बांध के 21 गेटों में से 13 गेट खोल दिए गए हैं। वर्तमान में जलाशय का जलस्तर 422.45 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है। जलाशय में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नर्मदा नदी के किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार, बरगी जलाशय में वर्तमान में करीब 3990 क्यूमेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 4012 क्यूमेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। जलाशय की डिजाइन लाइव स्टोरेज क्षमता 3180 एमसीएम के विरुद्ध वर्तमान लाइव स्टोरेज 3113 एमसीएम दर्ज किया गया है। जलाशय के कुल 21 गेटों में से 13 गेट औसतन 1.96 मीटर की ऊंचाई तक खुले हुए हैं। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए नरसिंहपुर जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन की ओर से नर्मदा नदी के तटीय एवं निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों से नदी के किनारे जाने से बचने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है। लोगों को विशेष रूप से नदी के तटीय क्षेत्रों से दूर रहने और जलस्तर पर नजर बनाए रखने की सलाह दी1
- श्री जन्माष्टमी पर्व पड़े धूमधाम से मनाया गया श्री बालकृष्ण की निकाली शोभायात्रा जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी के साथ श्री जन्माष्टमी बड़े पर्व बड़े हार्लोस उल्लास के साथ मनाया गया1
- ED की कार्यवाही पूरी हुई कुछ नहीं मिला रामलाल झारिया ने बताया राजनीति से प्रेरित है ये कार्यवाही1
- तेन्दूखेड़ा में स्थित 150_साल_पुराने_मंदिर_का_अजूबा ✍️Dharmendra sahu1
- *नरसिंहपुर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कलेक्टर-एसपी ने किया बाल गोपाल का पूजन और लिया राजयोग का अनुभव!* नरसिंहपुर। 4 सितंबर 2026 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार शाम 7:30 बजे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ‘दिव्य संस्कार भवन’ नरसिंहपुर में भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता कर बाल गोपाल का पूजन किया और जन्माष्टमी की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा एवं डॉ. स्वाति मीणा ने सहभागिता की। संस्था की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने विधि-विधान से श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन कर बाल गोपाल को झूला झुलाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अतिथियों ने राजयोग ध्यान का अभ्यास भी किया। आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था में आकर मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में मानसिक संतुलन एवं आत्मिक शांति के लिए राजयोग साधना अत्यंत उपयोगी है। अतिथियों ने संस्था द्वारा नैतिक मूल्यों के उत्थान, व्यसन मुक्ति तथा मानवीय गुणों के विकास के लिए किए जा रहे समाज सुधार कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित शानदार सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी किरण दीदी ने अतिथियों को संस्था के आध्यात्मिक संग्रहालय में ले जाकर प्रेरणादायी प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। प्रदर्शनी की अतिथियों ने सराहना की। इस अवसर पर अतिथियों ने समस्त जिलावासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन निष्काम कर्म, प्रेम, भाईचारे और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता की मंगलकामना की। कार्यक्रम में करेली सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी सहित ब्रह्माकुमारी किरण, अर्पिता, वर्षा, साधना, नेहा दीदी एवं अन्य बीके भाई-बहनें उपस्थित रहे।1