Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांतला–झांतला मोड़ सड़क बनी जानलेवा, 5 किलोमीटर सफर में हर कदम पर खतरा झांतला (नीमच)। नीमच–सिंगोली मार्ग पर झांतला से झांतला मोड़ तक करीब 5 किलोमीटर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बदहाल सड़क के कारण वाहन चालक, किसान, विद्यार्थी, व्यापारी और ग्रामीण रोजाना परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार मरम्मत के बाद भी सड़क कुछ ही समय में उखड़ जाती है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। खराब सड़क से व्यापार, कृषि परिवहन और मरीजों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों ने गुणवत्तापूर्ण और स्थायी सड़क निर्माण के साथ निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
झांतला–झांतला मोड़ सड़क बनी जानलेवा, 5 किलोमीटर सफर में हर कदम पर खतरा झांतला (नीमच)। नीमच–सिंगोली मार्ग पर झांतला से झांतला मोड़ तक करीब 5 किलोमीटर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बदहाल सड़क के कारण वाहन चालक, किसान, विद्यार्थी, व्यापारी और ग्रामीण रोजाना परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार मरम्मत के बाद भी सड़क कुछ ही समय में उखड़ जाती है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। खराब सड़क से व्यापार, कृषि परिवहन और मरीजों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों ने गुणवत्तापूर्ण और स्थायी सड़क निर्माण के साथ निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- 2.0 का समापन: पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश नीमच। "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के अंतिम दिवस जिला पुलिस नीमच द्वारा आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश देना था। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने से न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बनता है, बल्कि समाज भी सुरक्षित और स्वस्थ बनता है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। जिला पुलिस नीमच का "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 खेल, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- नीमच में खेल मैदान बचाने की मांग तेज, वैकल्पिक ज़मीन पर स्कूल बनाने पर सहमति नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने विधायक दिलीप सिंह परिहार और नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि यदि वैकल्पिक भूमि उपलब्ध होती है तो वहां सांदीपनि विद्यालय बनाने में कोई आपत्ति नहीं है। नपा अध्यक्ष ने भी वैकल्पिक ज़मीन तत्काल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। समिति ने प्रस्तावित स्कूल का नक्शा जारी कर आरोप लगाया कि पूरा खेल मैदान निर्माण की जद में आ जाएगा। प्रशासन ने कोर्ट में लंबित भूमि मामलों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जबकि समिति ने आंदोलन जारी रखने की बात कही।1
- नीमच वार्ड नंबर 19 में गंदगी से बुरा हाल मंदिर के पास सड़ांध रहवासियों का फूटा गुस्सा भविष्य न्यूज़ 24 नी जामनालियों का मच्छरों का प्रकोप1
- एक कविता.... कलम का सिपाही.1
- अरे वीडियो को लाइक करें कमेंट करें और शेयर करें बोतल गंज का रहने वाला लुक लाइक स्टाइल रणवीर सिंह हमारी वीडियो पसंद आए तो लाइक जरुर करें1
- मनासा पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹2,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 12 डकैती-चोरी के मामलों का खुलासा, 1.4 किलो चांदी व ₹1.60 लाख बरामद मनासा | 31 जुलाई 2026 नीमच जिले की मनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2024 से फरार चल रहे ₹2,000 के इनामी आरोपी अश्विन पिता दिलीप बांछड़ा (25 वर्ष), निवासी हाड़ीपिपल्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी सुरेन्द्र पिता फुलचंद बांछड़ा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर करीब 1 किलो 400 ग्राम चांदी के आभूषण तथा ₹1,60,000 नकद बरामद किए गए हैं। प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती, नकबजनी और चोरी के कुल 12 मामलों को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोचा। मामले में शिवम, राजु उर्फ राजदीप, सुरेन्द्र उर्फ सुरेश और अनुज सहित अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश अवस्थी और मनासा पुलिस टीम द्वारा की गई।2