हाटा में छापेमारी से मचा हड़कंप, जांच से पहले ही बंद मिले अधिकांश सेंटर कुशीनगर। मंगलवार दोपहर बाद हाटा क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंडलीय जांच टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। टीम के पहुंचते ही सीएचसी हाटा के आसपास स्थित अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटरों की हकीकत सामने आने लगी। चौंकाने वाली बात यह रही कि अधिकांश सेंटर पहले से ही बंद मिले, जिससे जांच की सूचना लीक होने की आशंका तेज हो गई है। जांच के दौरान केवल विनायक अल्ट्रासाउंड सेंटर ही खुला मिला। यहां सभी आवश्यक दस्तावेज व्यवस्थित पाए गए, हालांकि शुरुआत में डॉक्टर की अनुपस्थिति ने टीम को कुछ देर तक इंतजार करने पर मजबूर किया। बाद में डॉक्टर के पहुंचने पर जांच प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं, देव अल्ट्रासाउंड और बाला जी डायग्नोस्टिक सेंटर सहित कई अन्य प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद मिले। इस पूरे घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जांच टीम के आने से पहले ही अधिकांश सेंटरों को इसकी भनक कैसे लग गई? स्थानीय स्तर पर यह चर्चा जोरों पर है कि कहीं न कहीं से सूचना पहले ही लीक कर दी गई, जिसके चलते संचालकों ने अपने-अपने सेंटर बंद कर दिए। मंडलीय जांच टीम का नेतृत्व कर रहे जेडी डॉ. ए.के. गर्ग ने बताया कि यह कार्रवाई शासन के निर्देश पर की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंद मिले सेंटरों की पूरी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति भी की जाएगी। टीम में मंडलीय सर्विलांस अधिकारी वी.के. श्री भी शामिल रहे। पूरी जांच प्रक्रिया मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सुनील सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय सिंह और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राहुल भी मौके पर डटे रहे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी साफ देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर जांच से पहले ही सूचना लीक हो रही है, तो निष्पक्ष कार्रवाई कैसे संभव होगी? अब सभी की निगाहें शासन पर टिकी हैं कि इस पूरे मामले में क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

- कुशीनगर। मंगलवार दोपहर बाद हाटा क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंडलीय जांच टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। टीम के पहुंचते ही सीएचसी हाटा के आसपास स्थित अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटरों की हकीकत सामने आने लगी। चौंकाने वाली बात यह रही कि अधिकांश सेंटर पहले से ही बंद मिले, जिससे जांच की सूचना लीक होने की आशंका तेज हो गई है। जांच के दौरान केवल विनायक अल्ट्रासाउंड सेंटर ही खुला मिला। यहां सभी आवश्यक दस्तावेज व्यवस्थित पाए गए, हालांकि शुरुआत में डॉक्टर की अनुपस्थिति ने टीम को कुछ देर तक इंतजार करने पर मजबूर किया। बाद में डॉक्टर के पहुंचने पर जांच प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं, देव अल्ट्रासाउंड और बाला जी डायग्नोस्टिक सेंटर सहित कई अन्य प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद मिले। इस पूरे घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जांच टीम के आने से पहले ही अधिकांश सेंटरों को इसकी भनक कैसे लग गई? स्थानीय स्तर पर यह चर्चा जोरों पर है कि कहीं न कहीं से सूचना पहले ही लीक कर दी गई, जिसके चलते संचालकों ने अपने-अपने सेंटर बंद कर दिए। मंडलीय जांच टीम का नेतृत्व कर रहे जेडी डॉ. ए.के. गर्ग ने बताया कि यह कार्रवाई शासन के निर्देश पर की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंद मिले सेंटरों की पूरी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति भी की जाएगी। टीम में मंडलीय सर्विलांस अधिकारी वी.के. श्री भी शामिल रहे। पूरी जांच प्रक्रिया मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सुनील सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय सिंह और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राहुल भी मौके पर डटे रहे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी साफ देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर जांच से पहले ही सूचना लीक हो रही है, तो निष्पक्ष कार्रवाई कैसे संभव होगी? अब सभी की निगाहें शासन पर टिकी हैं कि इस पूरे मामले में क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।1
- अम्मी की कसम! अब नही आने का! मुजफ्फरनगर में 6-8 दबंगों ने एक युवक को अपने अहाते में बंधक बनाया और आधे घंटे तक उसकी पिटाई की. यह लड़का पास के गांव में घूमने चला गया था. दबंगों ने पकड़ लिया.1
- Post by Ramu Maury1
- ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर साहब गांज उत्तरी मे दुर्गा मंदिर मे माँ भागवती का विशाल जागरण मे मौजूद रही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिव कुमारी देवी. राष्ट्रीय सवेम सेवक संघ के जिला प्रचारक. किशन जायसवाल के साथ गायक ठाकुर मोनू लखा जी के द्वारा अपने भजन के माध्यम से सभी भक्तो को भजन के माध्यम से भक्त जन का मन मोह लिया इसी कर्म मे मौजूद रही कार्यक्रम आयोजक बबली देवी पत्नी मनोज मदेशिया4
- पेट्रोल डीजल की कमी नहीं अफवाहों से बचें1
- कुशीनगर। जिले में गैस वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पडरौना क्षेत्र में गैस एजेंसियों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने कई स्थानों पर करीब चार घंटे तक गहन जांच की। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार, पूर्ति निरीक्षक बैजनाथ सिंह और राजस्वकर्मी योगेंद्र गुप्ता भी टीम में शामिल रहे। जांच टीम ने जंगल बेलवा स्थित इंडियन गैस एजेंसी और गायत्री नगर पडरौना की एजेंसी में रिकॉर्ड और वितरण व्यवस्था की पड़ताल की। छापेमारी के दौरान शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान मिठाई महल और कैलोरी किचन रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडरों के उपयोग की जांच की गई। कैलोरी किचन में रोजाना एक कमर्शियल सिलेंडर की खपत सामने आई, जबकि 6 मार्च से व्यावसायिक सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद मौके पर चार सिलेंडर उपयोग में पाए गए, जो नियमों के उल्लंघन को दर्शाता है। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित रेस्टोरेंट का संबंध अनिकेत इंडियन गैस एजेंसी के मालिक उदयभान सिंह से है। इससे संकेत मिलता है कि एजेंसी द्वारा अपने ही प्रतिष्ठान को अवैध रूप से सिलेंडर सप्लाई की जा रही थी। वहीं पडरौना स्थित एक अन्य इंडियन गैस एजेंसी में भी गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। रिकॉर्ड में कई ऐसे उपभोक्ताओं के नाम पर सिलेंडर वितरण दिखाया गया, जिन्हें वास्तव में सिलेंडर मिला ही नहीं। साथ ही एजेंसी में बाहरी लोगों के काम करने की जानकारी भी सामने आई है। प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही1
- कुशीनगर के विकास खंड नेबुआ नौरंगिया अंतर्गत सिधरिया स्थित सिद्ध पीठ सिधरिया माता महोत्सव के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ द्वारा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बृहद विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय शेषनाथ यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि द्वारा क्षेत्र की सम्मानित जनता की उपस्थिति में किया गया।उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रही हैं और ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचाना अत्यंत उपयोगी पहल है। प्रदर्शनी में सरकार की विगत 9 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को आकर्षक प्रदर्शन सामग्री, पोस्टर एवं सूचना पैनलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। ग्रामीण जनता को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्तर पर संचालित योजनाओं — जैसे आवास, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, किसान कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।प्रदर्शनी के दौरान विभागीय प्रतिनिधियों द्वारा आगंतुकों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों में प्रदर्शनी को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।यह प्रदर्शनी दिनांक 26 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन करने एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।3
- बिग ब्रेकिंग: कुशीनगर में डबल एक्शन—रामकोला लूटकांड का खुलासा, 4 सिपाहियों पर केस! कुशीनगर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर—रामकोला लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि लूट की यह साजिश गांजा तस्करी के पैसे को खपाने के लिए रची गई थी। ➡️ तस्करी कनेक्शन आया सामने ➡️ 4 पुलिसकर्मियों के नाम उजागर ➡️ सिपाही सूरज गिरी, जितेंद्र, विनोद और नितेश पर मुकदमा दर्ज ➡️ पुलिसकर्मियों समेत कुल 12 लोगों पर केस दर्ज इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कानून की रक्षा करने वाले ही कानून के घेरे में आ गए हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि कुशीनगर पुलिस ने बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई करते हुए यह साफ कर दिया है कि “कानून सबके लिए बराबर है।” 👉 इस एक्शन से जहां सिस्टम में पारदर्शिता की झलक दिख रही है, वहीं ईमानदार पुलिसकर्मियों का मनोबल भी मजबूत हुआ है। 🚨 मैसेज क्लियर है—गलत करोगे तो बचोगे नहीं, चाहे वर्दी हो या रसूख! #BigBreaking #Kushinagar #UPPolice #Ramkola #CrimeNews #Action 🚨1