क्या अमेरिका ईरान पर हमला करने वाला है? भारत ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी नई दिल्ली/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिक उपलब्ध साधनों से जल्द से जल्द ईरान से बाहर निकलने का प्रयास करें। दूतावास की ओर से कहा गया है कि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति तेजी से बदल रही है और किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति से बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाना जरूरी है। हालांकि अब तक अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आशंकाएं जताई जा रही हैं। भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने, भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने तथा दूतावास के संपर्क में बने रहने को कहा है। साथ ही यात्रा दस्तावेज तैयार रखने की भी सलाह दी गई है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत निकासी संभव हो सके। विशेषज्ञों का मानना है कि यह एडवाइजरी एहतियात के तौर पर जारी की गई है। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है।

- नागौर/खींवसर,, नागौर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में मादक पदार्थों का तस्कर एवं हिस्ट्रीशितर भोपालराम विश्नोई के पांचलासिद्धा में स्थित अवैध रूप से बना मकान पर दोपहर 12 बजे चला सरकारी पीला पंजा खींवसर क्षैत्र के थानाधिकारी ने बताया कि तस्कर भोपालराम विश्नोई जिसके विरुद्ध कुल 14 मामले दर्ज़ है जिसमें मदार्थ पदार्थो की तस्करी, हत्या हत्या के प्रयास एवं पुलिस पर फायरिंग का आरोपी भी रहा है इसके ऊपर वर्तमान में दो मामलों में बंद है इसके द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध सम्पत्ति की सुचना मिली थी जिससे प्रशासनिक समन्वय कर उस सम्बन्ध में आवश्यक सुचना जुटाई गई तस्कर गोपालराम विश्नोई द्वारा गोचर जमीन पर अधिचार कर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर सम्पत्ति का निर्माण कराया था जिससे निजी कारवाई कर प्रशासन के द्वारा ध्वस्त किया गया इस अवसर पर खींवसर थाना एवं पांचौड़ी थाना के पुलिस-प्रशासन मौजूद थे3
- मालकसर गांव का क्रिकेट स्टेडियम अब ऑलमोस्ट तैयार हो चुका है लोग अब यहां प्रैक्टिस भी करना स्टार्ट कर दिए1
- हमारे पुराने साथी पूर्व बजरंग सेना राष्ट्रीय प्रवक्ता और राजस्थान प्रभारी हनुमान बिरड़ा जी( राजस्थान )को बजरंग सेना राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया जाता है बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं।। जय श्री राम जय श्री आनंद1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। आज कोटा में काफी लंबे अर्से के बाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन संघ के तत्वाधान में कोटा प्रीमियर लीग मैच का शंखनाद हुआ। मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर थे। अतिथि ओएसडी राजीव दत्ता जी थे। कार्यक्रम आगज गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने अतिथियों का माल साफा पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रगान हुआ गणेश वंदना हुई। उसके बाद दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। और टॉस सिक्का हवा में उछाल कर मैच का आगाज किया। कोटा डीसीएम टीम और अजमेर टीम के बीच आज बहुत रोचक मुकाबला हुआ स्टेडियम दर्शकों से भरा पड़ा था।1
- मेरे गांव कि सड़क साजन चले के लाईक नहीं पुरी तरीके से ख़त्म हो गई है मारे जिला के विधायक से अनुरोध है सड़क काम जल्दी से जल्दी काम सरु के1
- नागौर, 23 फरवरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर ने सभी विभागों को जनसमस्याओं के त्वरित और संतोषजनक समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए।1
- जेसार/चौहटन। पुलिस थाना बीजराड़ क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेसार परिसर से बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे एक छात्र के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बोलेरो कैम्पर में सवार होकर आए 8-9 बदमाश छात्र को जबरन वाहन में डालकर मौके से फरार हो गए। घटना के समय विद्यालय में परीक्षा का माहौल था। छात्र निर्धारित समय पर बोर्ड परीक्षा देने पहुंचा था। इसी दौरान आरोपियों ने विद्यालय परिसर में घुसकर उसे उठा लिया। घटना के बाद स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। इस बीच, सूत्रों के अनुसार अपहृत छात्र के साथ आरोपियों ने बुरी तरह मारपीट की। यह भी जानकारी सामने आई है कि युवक के हाथों की उंगलियों के नाखून तक निकाल दिए गए। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से सुरक्षा कड़ी करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं तथा जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।1
- नागौर,,शहर और कस्बों के बाजारों में इन दिनों 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की भारी कमी देखने को मिल रहीहै,खुल्ले पैसों की इस किल्लत ने आम जनता के साथ-साथ छोटे व्यापारियों की परेशानी बढ़ा दी है। रोजमर्रा के छोटे लेन-देन में आने वाली यह समस्या अब व्यापार पर सीधा असर डाल रही है,सब्जी विक्रेता, ऑटो चालक और छोटे किराना दुकानदारों को ग्राहकों को शेष राशि लौटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई बार ग्राहकों को या तो टॉफी या अन्य छोटी वस्तु देकर समायोजन करना पड़ता है, जिससे दोनों पक्षों में असंतोष की स्थिति बन रही है,1
- मालकसर गांव में बीच सड़क पर एक ट्रैक्टर पलट गयाट के जिसकी वजह से हमारे गांव की सारे बसों को दूसरे रास्ते होकर अपने गांव के लिए निकलना पड़ा और ट्रैक्टर में किसी की जान बन के हानि नहीं हुई1