logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़: फरिहा चौक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक पुलिस बूथ में घुसा — तीन गंभीर घायल आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने पुलिस बूथ में जा घुसा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं पुलिस बूथ को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही फरिहा पुलिस चौकी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में भर्ती तीनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना प्रभारी निजामाबाद, हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाया, जिससे यातायात को सामान्य किया जा सका। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

3 hrs ago
user_SHATRUGHAN DEVPURIA
SHATRUGHAN DEVPURIA
पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

आजमगढ़: फरिहा चौक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक पुलिस बूथ में घुसा — तीन गंभीर घायल आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने पुलिस बूथ में जा घुसा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं पुलिस बूथ को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर

7249e01e-23d2-47b7-9687-ced730d2d262

पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही फरिहा पुलिस चौकी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में भर्ती तीनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना प्रभारी निजामाबाद, हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाया, जिससे यातायात को सामान्य किया जा सका। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण कामयाबी हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पुलिस ने करीब दो वर्षों से लापता एक किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। ​मुख्य विवरण: ​बरामदगी: रोडवेज बस स्टेशन, आजमगढ़। ​अवधि: किशोरी पिछले 2 वर्षों से लापता थी। ​गिरफ्तारी: पुलिस ने किशोरी के साथ आरोपी शिक्षक को भी हिरासत में लिया है। ​तकनीकी सहायता: सर्विलांस सेल की मदद से लोकेशन ट्रैक की गई। ​घटना का क्रम ​मिली जानकारी के अनुसार, यह किशोरी करीब दो साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस लगातार इसकी तलाश कर रही थी। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जिले में गुमशुदा बच्चों और किशोरियों की बरामदगी के लिए 'ऑपरेशन मुस्कान' को गति देने के निर्देश दिए थे। ​सर्विलांस से मिली सफलता ​पुलिस टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में किशोरी की सटीक लोकेशन का पता चला। तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने रोडवेज बस स्टेशन पर घेराबंदी की, जहाँ से किशोरी को आरोपी शिक्षक के साथ बरामद किया गया। ​परिजनों की आँखों में आए खुशी के आँसू ​पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दो साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी बेटी को वापस पाकर परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार का आभार व्यक्त किया है। ​पुलिस अब आरोपी शिक्षक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई कर रही है। एसपी ग्रामीण चिराज जैन ने दी जानकारी -
    1
    आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण कामयाबी हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पुलिस ने करीब दो वर्षों से लापता एक किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।
​मुख्य विवरण:
​बरामदगी: रोडवेज बस स्टेशन, आजमगढ़।
​अवधि: किशोरी पिछले 2 वर्षों से लापता थी।
​गिरफ्तारी: पुलिस ने किशोरी के साथ आरोपी शिक्षक को भी हिरासत में लिया है।
​तकनीकी सहायता: सर्विलांस सेल की मदद से लोकेशन ट्रैक की गई।
​घटना का क्रम
​मिली जानकारी के अनुसार, यह किशोरी करीब दो साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस लगातार इसकी तलाश कर रही थी। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जिले में गुमशुदा बच्चों और किशोरियों की बरामदगी के लिए 'ऑपरेशन मुस्कान' को गति देने के निर्देश दिए थे।
​सर्विलांस से मिली सफलता
​पुलिस टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में किशोरी की सटीक लोकेशन का पता चला। तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने रोडवेज बस स्टेशन पर घेराबंदी की, जहाँ से किशोरी को आरोपी शिक्षक के साथ बरामद किया गया।
​परिजनों की आँखों में आए खुशी के आँसू
​पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दो साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी बेटी को वापस पाकर परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार का आभार व्यक्त किया है।
​पुलिस अब आरोपी शिक्षक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई कर रही है। एसपी ग्रामीण चिराज जैन ने दी जानकारी -
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मेरा बुखार दोस्त
    1
    मेरा बुखार दोस्त
    user_Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    Electrician निजामाबाद, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Azamgarh फरिहा में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, 3 युवक गंभीर रूप से घायल इलाके में मचा हड़कंप देखिए पूरी रिपोर्ट
    1
    Azamgarh फरिहा में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, 3 युवक गंभीर रूप से घायल
इलाके में मचा हड़कंप देखिए पूरी रिपोर्ट
    user_Journalist Arshad Jamal  Khan
    Journalist Arshad Jamal Khan
    Video Creator निजामाबाद, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर। जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब 18 मार्च 2026 को रीजनल पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी टाण्डा श्री शुभम कुमार ने बताया कि रीजनल पोस्ट ऑफिस से प्राप्त अलर्ट के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा आसपास के क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
    1
    अम्बेडकरनगर। जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब 18 मार्च 2026 को रीजनल पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी टाण्डा श्री शुभम कुमार ने बताया कि रीजनल पोस्ट ऑफिस से प्राप्त अलर्ट के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा आसपास के क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
    user_TEESRI AANKHEN
    TEESRI AANKHEN
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • न्योरी चौराहा में दुर्घटना का कारण बनता है न्योरी में आए दिन न्योरी ब्रिज का बल्ब खराब जिससे जानवर जैसे गाय जिससे दुर्घटना का कारण होता है अम्बेडकर नगर निगम से अपील है कि इस पर एक्सन लिए जाएं
    3
    न्योरी चौराहा में दुर्घटना का कारण बनता है न्योरी में आए दिन न्योरी ब्रिज का बल्ब खराब जिससे जानवर जैसे गाय जिससे दुर्घटना का कारण होता है 
अम्बेडकर नगर निगम से अपील है कि इस पर एक्सन लिए जाएं
    user_ZAHIR ALAM
    ZAHIR ALAM
    Nurse अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में विभिन्न सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी ने एम्स और रेलवे जैसे प्रतिष्ठित विभागों में नियुक्ति का झांसा देकर पीड़ित से करीब 12 लाख रुपये की वसूली की थी। ​ठगी का पूरा मामला ​घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने मेहनाजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, आरोपी फूलेन्दर राम ने पीड़ित को विश्वास में लेकर उसे एम्स (AIIMS), रेलवे और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का लालच दिया। नौकरी के नाम पर आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में पीड़ित से कुल 12,00,000 रुपये ऐंठ लिए। लंबे समय तक इंतज़ार करने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली, तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। ​पैसे मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी ​पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपनी गाढ़ी कमाई के पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने न केवल भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। ​पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी ​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आजमगढ़ के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। ​दिनांक 18 मार्च 2026 को लालगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना तथा मोबाइल लोकेशन का सहारा लिया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके पैतृक गांव बरेहता के पास पक्की सड़क से गिरफ्तार कर लिया। ​कानूनी कार्रवाई और धाराएं ​आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 116/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है: ​धारा 316(2), 351(3): धोखाधड़ी और धमकी से संबंधित। ​धारा 336(3) व 338: विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर बढ़ाई गई धाराएं। ​अभियुक्त का विवरण ​नाम: फूलेन्दर राम (उम्र लगभग 51 वर्ष) ​निवासी: ग्राम बरेहता, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़। ​पुलिस टीम का सराहनीय कार्य ​इस सफल ऑपरेशन में लालगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी और कांस्टेबल कमलेर सरोज की मुख्य भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे नौकरी दिलाने वाले बिचौलियों के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध लेनदेन से बचें।
    1
    आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में विभिन्न सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी ने एम्स और रेलवे जैसे प्रतिष्ठित विभागों में नियुक्ति का झांसा देकर पीड़ित से करीब 12 लाख रुपये की वसूली की थी।
​ठगी का पूरा मामला
​घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने मेहनाजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, आरोपी फूलेन्दर राम ने पीड़ित को विश्वास में लेकर उसे एम्स (AIIMS), रेलवे और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का लालच दिया। नौकरी के नाम पर आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में पीड़ित से कुल 12,00,000 रुपये ऐंठ लिए। लंबे समय तक इंतज़ार करने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली, तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।
​पैसे मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी
​पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपनी गाढ़ी कमाई के पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने न केवल भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
​पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी
​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आजमगढ़ के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
​दिनांक 18 मार्च 2026 को लालगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना तथा मोबाइल लोकेशन का सहारा लिया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके पैतृक गांव बरेहता के पास पक्की सड़क से गिरफ्तार कर लिया।
​कानूनी कार्रवाई और धाराएं
​आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 116/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है:
​धारा 316(2), 351(3): धोखाधड़ी और धमकी से संबंधित।
​धारा 336(3) व 338: विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर बढ़ाई गई धाराएं।
​अभियुक्त का विवरण
​नाम: फूलेन्दर राम (उम्र लगभग 51 वर्ष)
​निवासी: ग्राम बरेहता, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
​पुलिस टीम का सराहनीय कार्य
​इस सफल ऑपरेशन में लालगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी और कांस्टेबल कमलेर सरोज की मुख्य भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे नौकरी दिलाने वाले बिचौलियों के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध लेनदेन से बचें।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • इफ्तार पार्टी kajra kol आजमगढ़
    1
    इफ्तार पार्टी kajra kol आजमगढ़
    user_Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    Electrician निजामाबाद, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मऊ । जनपद मऊ में बुनकरों के हितों एवं बिजली विभाग की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के तत्वावधान में अधीक्षण अभियंता (SE) विद्युत वितरण, मऊ के कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह आंदोलन विशेष रूप से बुनकरों की समस्याओं को लेकर आयोजित किया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर बुनकर समाज की आवाज बुलंद की। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान स्मार्ट मीटर की अनियमितता, गलत एवं अत्यधिक बिजली बिल, अवैध वसूली तथा लूम संचालन से जुड़ी समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर विक्रम जीत सिंह ने कहा—मऊ का बुनकर समाज आज अपनी ही धरती पर परेशान और उपेक्षित है। बिजली विभाग की गलत नीतियों ने उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर डाला है।भले ही आज बुनकर साथी यहां उपस्थित न हों, लेकिन आम आदमी पार्टी उनके हक की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी!उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अटल बिहारी वाजपेई योजना 2023 को समाप्त कर 2006 की फ्लैट रेट योजना को पुनः लागू किया जाना चाहिए, जिससे बुनकरों को राहत मिल सके।बुनकरों से जुड़ी प्रमुख मांगों— स्मार्ट मीटर हटाने, गलत बिजली बिलों में सुधार, अवैध वसूली पर रोक तथा लूम के लोड में व्यावहारिक वृद्धि के समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में जन आंदोलन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष मो. आदिल ने भी इस दौरान कहा—बुनकरों के साथ हो रहा अन्याय अब बर्दाश्त के बाहर है, उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।आम आदमी पार्टी हर हाल में बुनकरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर रीता भारती, मो. आदिल, मो. ग़ज़ालीन, ज़ाहिद मंज़ूर, रामचंद्र, संजय राजभर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    मऊ । जनपद मऊ में बुनकरों के हितों एवं बिजली विभाग की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के तत्वावधान में अधीक्षण अभियंता (SE) विद्युत वितरण, मऊ के कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
यह आंदोलन विशेष रूप से बुनकरों की समस्याओं को लेकर आयोजित किया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर बुनकर समाज की आवाज बुलंद की।
इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल समाधान की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान स्मार्ट मीटर की अनियमितता, गलत एवं अत्यधिक बिजली बिल, अवैध वसूली तथा लूम संचालन से जुड़ी समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।
इस अवसर पर विक्रम जीत सिंह ने कहा—मऊ का बुनकर समाज आज अपनी ही धरती पर परेशान और उपेक्षित है। बिजली विभाग की गलत नीतियों ने उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर डाला है।भले ही आज बुनकर साथी यहां उपस्थित न हों, लेकिन आम आदमी पार्टी उनके हक की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी!उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अटल बिहारी वाजपेई योजना 2023 को समाप्त कर 2006 की फ्लैट रेट योजना को पुनः लागू किया जाना चाहिए, जिससे बुनकरों को राहत मिल सके।बुनकरों से जुड़ी प्रमुख मांगों— स्मार्ट मीटर हटाने, गलत बिजली बिलों में सुधार, अवैध वसूली पर रोक तथा लूम के लोड में व्यावहारिक वृद्धि के समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में जन आंदोलन किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष मो. आदिल ने भी इस दौरान कहा—बुनकरों के साथ हो रहा अन्याय अब बर्दाश्त के बाहर है, उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।आम आदमी पार्टी हर हाल में बुनकरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर रीता भारती, मो. आदिल, मो. ग़ज़ालीन, ज़ाहिद मंज़ूर, रामचंद्र, संजय राजभर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.