logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बी मौसमी बारिश से किसानों को दिक्कत होती है परंतु सरकार व्यापक कदम उठा रही है कहां विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने

1 day ago
user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
1 day ago

बी मौसमी बारिश से किसानों को दिक्कत होती है परंतु सरकार व्यापक कदम उठा रही है कहां विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने

More news from Yamunanagar and nearby areas
  • वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना । वोट चोरी के मुद्दे पर यमुनानगर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन
    1
    वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना । वोट चोरी के मुद्दे पर यमुनानगर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor Jagadhri, Yamunanagar•
    3 hrs ago
  • सहारनपुर में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और संगठन प्रभारी हरिओम मिश्रा जेल से हुवे रिहा सहारनपुर: जेल से रिहा हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी वोट चोरी के मुद्दे पर कल कलेक्ट्रेट में हुए कांग्रेस प्रदर्शन के बाद जेल भेजे गए महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और कार्यकर्ता हरिओम मिश्रा आज जमानत पर रिहा हो गए। जिला जेल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से दोनों का स्वागत किया। मामले में पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप में कार्रवाई की थी। रिहाई के दौरान जिला अध्यक्ष संदीप राणा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे। मीडिया के सवालों पर मनीष त्यागी ने फिलहाल कोई बयान देने से इनकार किया। वहीं, 2 अक्टूबर को कांग्रेस नेता अजय राय के सहारनपुर पहुंचने की बात कही जा रही है, जहां मनीष त्यागी से मुलाकात और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
    1
    सहारनपुर में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और संगठन प्रभारी हरिओम मिश्रा जेल से हुवे रिहा
सहारनपुर: जेल से रिहा हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी
वोट चोरी के मुद्दे पर कल कलेक्ट्रेट में हुए कांग्रेस प्रदर्शन के बाद जेल भेजे गए महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और कार्यकर्ता हरिओम मिश्रा आज जमानत पर रिहा हो गए। जिला जेल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से दोनों का स्वागत किया।
मामले में पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप में कार्रवाई की थी। रिहाई के दौरान जिला अध्यक्ष संदीप राणा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
मीडिया के सवालों पर मनीष त्यागी ने फिलहाल कोई बयान देने से इनकार किया। वहीं, 2 अक्टूबर को कांग्रेस नेता अजय राय के सहारनपुर पहुंचने की बात कही जा रही है, जहां मनीष त्यागी से मुलाकात और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • चिलकाना में चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: तमंचा-कारतूस बरामद, आरोपी पर 10 मुकदमे दर्ज सहारनपुर की चिलकाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर तीन बजे चेकिंग के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चिलकाना-सहारनपुर मार्ग स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास चेकिंग की। यहां संदिग्ध हालत में मिले तौय्यब पुत्र इकबाल, निवासी पीरमाजरा फिरोजाबाद, थाना चिलकाना को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस के अनुसार आरोपी सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ सहारनपुर जिले के विभिन्न थानों में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, लूट, चोरी, बरामदगी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकुर चौधरी समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    1
    चिलकाना में चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: तमंचा-कारतूस बरामद, आरोपी पर 10 मुकदमे दर्ज
सहारनपुर की चिलकाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर तीन बजे चेकिंग के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चिलकाना-सहारनपुर मार्ग स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास चेकिंग की। यहां संदिग्ध हालत में मिले तौय्यब पुत्र इकबाल, निवासी पीरमाजरा फिरोजाबाद, थाना चिलकाना को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस के अनुसार आरोपी सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ सहारनपुर जिले के विभिन्न थानों में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, लूट, चोरी, बरामदगी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकुर चौधरी समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • * *साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक गुघाल में सजी खूबसूरत संगीतमय शाम,बिखरी सतरंगी छटां* *विकास के साथ विरासत को सहेजने से होगा -47 का सपना पूरा : सुरेश राणा* *कविता राय व सैक्सोफोन पर मधुर गीतों की प्रस्तुति बनी यादगार* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर। प्रदेश के पूर्व गन्ना विकास मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा है कि ‘‘मैं और मेरा परिवार’’ से हटकर देश के बारे में सोचना होगा,देश सर्वोपरि है, यह हमें ध्यान रखना होगा और अपना डीएनए पहचानना होगा। उन्होंने कहा कि अपने बेटे भगत सिंह को देश के लिए फांसी पर चढ़ते देख गौरवान्वित होने वाली पंजाब माता विद्यावती, दीवार में जिंदा चिनवाये गए सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह, बंदा बैरागी आदि देश पर मरमिटने वाले शहीदों का डीएनए ही हमारा डीएनए है। उन्होंने कहा कि हमे विकास के साथ अपनी विरासत को सहेजना होगा तभी हम प्रधानमंत्री मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर सकेंगे। गंगा जमनी तहजीब के प्रतिक ऐतिहासिक मेला गूगल में आयोजित "संगीतमय शाम" में मुख्य अतिथि सुरेश राणा ने राजकीय इण्टर कॉलेज(जीआईसी) के सभागार में अभीनंदन समारोह के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 47 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प तभी पुरा हो सकता है जब हम इन संकल्पों दृढ़ता के साथ पालन करें हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि हम जाहरवीर गोगा जी महाराज की स्मृति में मेला गुघाल का आयोजन कर गौरवान्वित है। हम विकास के साथ अपनी परंपराओं और अपनी संस्कृति को सहेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें विरासत को सहेजते हुए विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बनाना है। इससे पूर्व उद्यमी रविंद्र मिगलानी, एच एस चड्ढ़ा, अमर गुप्ता, नीरज मिड्ढ़ा, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मयंक अग्रवाल, कुलदीप धमीजा, उपसभापति मयंक गर्ग, महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, दीप प्रज्वलन तथा महापौर मेला चेयरमैन, पार्षद संजय सैनी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष पार्षद दिग्विजय चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, दल नेता राजेंद्र कोहली, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, सह संयोजक ज्योति अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक पार्षद गौरव जैन, महानगर महामंत्री ललित कटारिया, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर ‘संगीतमय शाम’ का रिबन काटकर उद्घाटन किया।हरिद्वार व दिल्ली से आये कलाकारों ने ‘संगीतमय शाम’ का शुभारंभ गणेश वंदना,‘वक्रतुण्ड महाकाय.........’ से किया।उभरती गायिका कविता राय ने एक से बढ़कर एक चूनिंदा प्रास्तुतियों से जहां श्रोताओं का भरपुर मनोरंजन किया वहीं अंतरराष्ट्रीय 'सैक्सोफोन' वादक रिया ने अपने ऊंगालियों के जादू से शास्त्रीय संगीत में डूबी स्वर लहरियों से जमकर दाद बटोरी । इसके अलावा गीत तथा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम संयोजक पार्षद गौरव जैन, कार्यक्रम सहसंयोजक विजय वर्मा, संजय गुप्ता, अनुराग जैन ने मुख्य अतिथि सुरेश राणा, महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई सहित सभी अतिथियों और सभी पार्षदों को पटके पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया। संचालन डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने किया, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट
    4
    * *साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक गुघाल में सजी  खूबसूरत संगीतमय शाम,बिखरी सतरंगी छटां*
*विकास के साथ विरासत को सहेजने से होगा -47 का सपना पूरा : सुरेश राणा*
*कविता राय व सैक्सोफोन पर मधुर गीतों की प्रस्तुति बनी यादगार*                 
*जनावेश न्यूज़*
सहारनपुर। प्रदेश के पूर्व गन्ना विकास मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा है कि ‘‘मैं और मेरा परिवार’’ से हटकर देश के बारे में सोचना होगा,देश सर्वोपरि है, यह हमें ध्यान रखना होगा और अपना डीएनए पहचानना होगा। उन्होंने कहा कि अपने बेटे भगत सिंह को देश के लिए फांसी पर चढ़ते देख गौरवान्वित होने वाली पंजाब माता विद्यावती, दीवार में जिंदा चिनवाये गए सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह, बंदा बैरागी आदि देश पर मरमिटने वाले शहीदों का डीएनए ही हमारा डीएनए है। उन्होंने कहा कि हमे विकास के साथ अपनी विरासत को सहेजना होगा तभी हम प्रधानमंत्री मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर सकेंगे।
गंगा जमनी तहजीब के  प्रतिक ऐतिहासिक मेला गूगल में आयोजित "संगीतमय शाम"  में मुख्य अतिथि सुरेश राणा ने राजकीय इण्टर कॉलेज(जीआईसी) के सभागार में अभीनंदन समारोह के बाद कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 47 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प तभी पुरा हो सकता है जब हम इन संकल्पों दृढ़ता के साथ  पालन करें हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि हम जाहरवीर गोगा जी महाराज की स्मृति में मेला गुघाल का आयोजन कर गौरवान्वित है। हम विकास के साथ अपनी परंपराओं और अपनी संस्कृति को सहेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें विरासत को सहेजते हुए विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बनाना है।
इससे पूर्व उद्यमी रविंद्र मिगलानी, एच एस चड्ढ़ा, अमर गुप्ता, नीरज मिड्ढ़ा, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मयंक अग्रवाल, कुलदीप धमीजा, उपसभापति मयंक गर्ग, महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, दीप प्रज्वलन तथा महापौर मेला चेयरमैन, पार्षद संजय सैनी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष पार्षद दिग्विजय चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, दल नेता राजेंद्र कोहली, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, सह संयोजक ज्योति अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक पार्षद गौरव जैन, महानगर महामंत्री ललित कटारिया, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर ‘संगीतमय शाम’ का रिबन काटकर उद्घाटन किया।हरिद्वार व दिल्ली से आये कलाकारों ने ‘संगीतमय शाम’ का शुभारंभ गणेश वंदना,‘वक्रतुण्ड महाकाय.........’ से किया।उभरती गायिका कविता राय ने एक से बढ़कर एक चूनिंदा प्रास्तुतियों से जहां श्रोताओं का भरपुर मनोरंजन किया वहीं अंतरराष्ट्रीय 'सैक्सोफोन' वादक रिया ने अपने ऊंगालियों के जादू से  शास्त्रीय संगीत में डूबी स्वर लहरियों से जमकर दाद बटोरी । इसके अलावा गीत तथा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम संयोजक पार्षद गौरव जैन, कार्यक्रम सहसंयोजक विजय वर्मा, संजय गुप्ता, अनुराग जैन ने मुख्य अतिथि सुरेश राणा, महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई सहित सभी अतिथियों और सभी पार्षदों को पटके पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया। संचालन डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने किया, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट
    user_Rakesh Thakur
    Rakesh Thakur
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मुसलमान गुलाम 😥 है 70 साल से मुसलमान को गुलाम बनाया गया आखिर किसकी सरकार 🤔 ऐसा काम मुसलमान के साथ किसने किया कौन है मुसलमान का गुनहगार
    1
    मुसलमान गुलाम 😥 है 70 साल से मुसलमान को गुलाम बनाया गया आखिर किसकी सरकार 🤔
ऐसा काम मुसलमान के साथ किसने किया कौन है मुसलमान का गुनहगार
    user_मोहम्मद आकिब
    मोहम्मद आकिब
    Fabric wholesaler सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भाजयुमो जिला यमुनानगर द्वारा जगाधरी विधानसभा में आयोजित रक्तदान शिविर में इकट्ठा हुआ रिकार्ड 303 यूनिट रक्त - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जगाधरी में विशाल रक्तदान शिविर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन जगाधरी विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर की कामयाबी ने भाजयुमो जिला यमुनानगर को हरियाणा में ऊंचा स्थान - भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला यमुनानगर जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी के मार्गदर्शन में भाजयुमो संगठन द्वारा पंजाबी धर्मशाला, जगाधरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 303 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ , रक्तदान शिविर में रक्त इकट्ठा करने के लिए पीजीआई चंडीगढ़, सिविल अस्पताल यमुनानगर एवं विश्वास फाऊंडेशन के यहां से डाक्टरों की टीम आई ।विशाल शिविर में हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. कंवरपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजयुमो को बधाई देते हुए कहा कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान ने नया रिकॉर्ड बनाया और रक्तदान शिविर में 303 यूनिट रक्त एकत्र हुआ । पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे पुनीत कार्य है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजयुमो पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना से किया गया प्रत्येक कार्य राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को समर्पित रहे हैं। इसी भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सामाजिक सरोकारों में भी बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाते हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने सभी युवा साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से हम यह रिकॉर्ड बनाने में सफल हुए हैं। जगाधरी विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर इसी सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है। शिविर में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं,भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।सेवा का भाव समाज को जोड़ने का कार्य करता है और रक्तदान जैसे आयोजन मानवता, भाईचारे एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सभी सहयोगियों को बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,युवा नेता नकुल चौधरी चुहडपुर खुर्द, जिला महामंत्री नरेन्द्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी मुकुल चौधरी खदरी,चेयरमैन विपुल गर्ग,मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रियंक शर्मा,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित चौहान,युवा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक शर्मा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन कल्याण सिंह,प्रभा सागर,पूनम अग्रवाल,रीना रस्तोगी,अरूण गुप्ता,जयंत स्वामी,रुचि काम्बोज, भानू प्रताप सिंह, अंकित गोयल, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी देवधर, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी,मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल , संदीप राय,पंकज मंगला , प्रदुम्न सिंह लाड्डी सहित बहुत से भाजपा गणमान्य पदाधिकारी कार्यकर्ता आमजन साथ रहें।
    1
    भाजयुमो जिला यमुनानगर द्वारा जगाधरी विधानसभा में आयोजित रक्तदान शिविर में इकट्ठा हुआ रिकार्ड 303 यूनिट रक्त - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जगाधरी में विशाल रक्तदान शिविर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन

जगाधरी विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर की कामयाबी ने भाजयुमो जिला यमुनानगर को हरियाणा में ऊंचा स्थान - भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला यमुनानगर जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी के मार्गदर्शन में भाजयुमो संगठन द्वारा पंजाबी धर्मशाला, जगाधरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 303 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ , रक्तदान शिविर में रक्त इकट्ठा करने के लिए पीजीआई चंडीगढ़, सिविल अस्पताल यमुनानगर एवं विश्वास फाऊंडेशन के यहां से डाक्टरों की टीम आई ।विशाल शिविर में हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. कंवरपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजयुमो को बधाई देते हुए कहा कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान ने नया रिकॉर्ड बनाया और रक्तदान शिविर में 303 यूनिट रक्त एकत्र हुआ । पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे पुनीत कार्य है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजयुमो पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना से किया गया प्रत्येक कार्य राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को समर्पित रहे हैं। इसी भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सामाजिक सरोकारों में भी बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाते हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने सभी युवा साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से हम यह रिकॉर्ड बनाने में सफल हुए हैं। जगाधरी विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर इसी सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है। शिविर में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं,भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।सेवा का भाव समाज को जोड़ने का कार्य करता है और रक्तदान जैसे आयोजन मानवता, भाईचारे एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सभी सहयोगियों को बधाई दी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,युवा नेता नकुल चौधरी चुहडपुर खुर्द, जिला महामंत्री नरेन्द्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी मुकुल चौधरी खदरी,चेयरमैन विपुल गर्ग,मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रियंक शर्मा,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित चौहान,युवा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक शर्मा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन कल्याण सिंह,प्रभा सागर,पूनम अग्रवाल,रीना रस्तोगी,अरूण गुप्ता,जयंत स्वामी,रुचि काम्बोज, भानू प्रताप सिंह, अंकित गोयल, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी देवधर, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी,मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल , संदीप राय,पंकज मंगला , प्रदुम्न सिंह लाड्डी सहित बहुत से भाजपा गणमान्य पदाधिकारी कार्यकर्ता आमजन साथ रहें।
    user_Jagadhri Breaking News
    Jagadhri Breaking News
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • शाहबाद अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू, मार्केट कमेटी अध्यक्ष करण राज सिंह तूर ने किस को लड्डू खिलाकर करी शुरुआत शाहबाद अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू, मार्केट कमेटी अध्यक्ष करण राज सिंह तूर ने किस को लड्डू खिलाकर करी शुरुआत
    3
    शाहबाद अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू, मार्केट कमेटी अध्यक्ष करण राज सिंह तूर ने किस को लड्डू खिलाकर करी शुरुआत
शाहबाद अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू, मार्केट कमेटी अध्यक्ष करण राज सिंह तूर ने किस को लड्डू खिलाकर करी शुरुआत
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    शाहबाद, कुरुक्षेत्र, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • ‘ऑपरेशन सवेरा’: सहारनपुर में नशा तस्करों पर पुलिस का करारा प्रहार, 7 लाख रुपये की स्मैक के साथ शातिर गिरफ्तार मिर्जापुर (सहारनपुर)। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ के तहत सहारनपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना मिर्जापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में पूरे परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। स्पोर्ट्स कॉलेज मोड़ के पास से हुई गिरफ्तारी थाना मिर्जापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए असगरपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज से पहले मोड़ के पास से आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: तारिफ पुत्र सत्तार (निवासी: ग्राम असगरपुर, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर) पुराना आपराधिक इतिहास: पकड़ा गया आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के संगीन मामलों में शामिल रहा है: मु0अ0सं0 86/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट (थाना मिर्जापुर, सहारनपुर) मु0अ0सं0 292/25 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट (थाना मिर्जापुर, सहारनपुर) विधिक कार्रवाई व पड़ताल: गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 313/26 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के Forward and Backward Links (सप्लाई चेन और मुख्य सप्लायर/खरीदार) की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक रामबीर सिंह शाक्य मुख्य आरक्षी (1318) दीपक कुमार रिक्रूट आरक्षी (1483) नरेश कुमार
    1
    ‘ऑपरेशन सवेरा’: सहारनपुर में नशा तस्करों पर पुलिस का करारा प्रहार, 7 लाख रुपये की स्मैक के साथ शातिर गिरफ्तार

मिर्जापुर (सहारनपुर)। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ के तहत सहारनपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना मिर्जापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में पूरे परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
स्पोर्ट्स कॉलेज मोड़ के पास से हुई गिरफ्तारी थाना मिर्जापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए असगरपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज से पहले मोड़ के पास से आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
तारिफ पुत्र सत्तार (निवासी: ग्राम असगरपुर, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर)
पुराना आपराधिक इतिहास: पकड़ा गया आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के संगीन मामलों में शामिल रहा है:
मु0अ0सं0 86/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट (थाना मिर्जापुर, सहारनपुर)
मु0अ0सं0 292/25 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट (थाना मिर्जापुर, सहारनपुर)
विधिक कार्रवाई व पड़ताल: गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 313/26 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के Forward and Backward Links (सप्लाई चेन और मुख्य सप्लायर/खरीदार) की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक रामबीर सिंह शाक्य
मुख्य आरक्षी (1318) दीपक कुमार
रिक्रूट आरक्षी (1483) नरेश कुमार
    user_Qazi Azeem Akhtar
    Qazi Azeem Akhtar
    Local News Reporter सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सहारनपुर प्रतिबंधित आम के पेड़ काटने वाले 4 गिरफ्तार पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी प्रतिबंधित आम के पेड़ काटने वाले 4 गिरफ्तार सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने प्रतिबंधित आम के हरे पेड़ काटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनोहरपुर रेस्ट एरिया के पास से मुजम्मिल, दीपक, प्रियांशु और गुलशेर को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से आम की हरी लकड़ी से भरी एक पिकअप और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    सहारनपुर प्रतिबंधित आम के पेड़ काटने वाले 4 गिरफ्तार पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी 
प्रतिबंधित आम के पेड़ काटने वाले 4 गिरफ्तार
सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने प्रतिबंधित आम के हरे पेड़ काटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनोहरपुर रेस्ट एरिया के पास से मुजम्मिल, दीपक, प्रियांशु और गुलशेर को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से आम की हरी लकड़ी से भरी एक पिकअप और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.