Shuru
Apke Nagar Ki App…
वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना । वोट चोरी के मुद्दे पर यमुनानगर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन
HR02 City News
वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना । वोट चोरी के मुद्दे पर यमुनानगर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ‘ऑपरेशन सवेरा’: सहारनपुर में नशा तस्करों पर पुलिस का करारा प्रहार, 7 लाख रुपये की स्मैक के साथ शातिर गिरफ्तार मिर्जापुर (सहारनपुर)। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ के तहत सहारनपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना मिर्जापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में पूरे परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। स्पोर्ट्स कॉलेज मोड़ के पास से हुई गिरफ्तारी थाना मिर्जापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए असगरपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज से पहले मोड़ के पास से आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: तारिफ पुत्र सत्तार (निवासी: ग्राम असगरपुर, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर) पुराना आपराधिक इतिहास: पकड़ा गया आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के संगीन मामलों में शामिल रहा है: मु0अ0सं0 86/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट (थाना मिर्जापुर, सहारनपुर) मु0अ0सं0 292/25 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट (थाना मिर्जापुर, सहारनपुर) विधिक कार्रवाई व पड़ताल: गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 313/26 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के Forward and Backward Links (सप्लाई चेन और मुख्य सप्लायर/खरीदार) की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक रामबीर सिंह शाक्य मुख्य आरक्षी (1318) दीपक कुमार रिक्रूट आरक्षी (1483) नरेश कुमार1
- सहारनपुर प्रतिबंधित आम के पेड़ काटने वाले 4 गिरफ्तार पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी प्रतिबंधित आम के पेड़ काटने वाले 4 गिरफ्तार सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने प्रतिबंधित आम के हरे पेड़ काटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनोहरपुर रेस्ट एरिया के पास से मुजम्मिल, दीपक, प्रियांशु और गुलशेर को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से आम की हरी लकड़ी से भरी एक पिकअप और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- बिहारीगढ़ पुलिस की चेकिंग में पकड़ा शराब तस्कर, 90 पाउच देशी शराब और बाइक बरामद सहारनपुर। बिहारीगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 90 पाउच देशी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल बरामद की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सतपुरा से पहले पुल के पूर्वी छोर पर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम शहीदवाला, थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- छोटी गाड़ी बड़ी मस्ती ऐतिहासिक नाहन चौगान मैदान में वामन द्वादशी मेले में देखिए कैसे ये नन्हे मुने ड्राइवर अपनी छोटी छोटी गाड़ियों में पूरे मेले की सैर कर रहे। #sirmour #nahan1
- निजी फैक्ट्री के गंदे पानी से खेतों को नुकसान का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल निजी फैक्ट्री के गंदे पानी से खेतों को नुकसान का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पांवटा साहिब। पांवटा साहिब क्षेत्र के नारीवाला के समीप एक निजी फैक्ट्री द्वारा कथित तौर पर गंदा पानी खेतों में छोड़े जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें खेतों की ओर गंदा पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा पानी खुले में छोड़े जाने के कारण आसपास के खेतों और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। लोगों का कहना है कि यदि इस पानी को जल्द नहीं रोका गया तो इसका प्रतिकूल असर कृषि भूमि और फसलों पर पड़ सकता है। लोगों ने स्थानीय पंचायत प्रधान और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से मामले का संज्ञान लेने तथा मौके पर निरीक्षण करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आग्रह किया है कि यदि जांच में फैक्ट्री द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए और खेतों की ओर छोड़े जा रहे पानी को तुरंत रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में प्रदूषण विभाग की जांच और फैक्ट्री प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।1
- नाहन-बरोजा मार्ग पर बनेगा सुरक्षित पैदल पथ, विधायक अजय सोलंकी ने किया साइट निरीक्षण नाहन: नाहन शहर से बरोजा फैक्ट्री होते हुए डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तक पैदल यात्रियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को विधायक अजय सोलंकी ने नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान, एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा सहित संबंधित अधिकारियों के साथ प्रस्तावित मार्ग का साइट निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने सड़क की स्थिति, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। प्रस्ताव के तहत जीरो प्वाइंट से करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में मोहल्ला गोबिंदगढ़, यशवंत चौक, आईटीआई, कार्मेल स्कूल और बरोजा फैक्ट्री तक सुरक्षित पैदल पथ विकसित करने की योजना है। सड़क के पहाड़ी हिस्से में मौजूद ड्रेनेज लाइन को स्टील ग्रिल से कवर कर सड़क की उपयोगी चौड़ाई बढ़ाने, ब्लैक स्पॉट को सुधारने तथा बस स्टॉपेज को सुरक्षित और व्यवस्थित करने पर भी विचार किया जा रहा है। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन के लोगों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा यह महत्वपूर्ण कार्य प्राथमिकता में है। सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि का जल्द प्रबंध किया जाएगा, ताकि योजना को स्वीकृति के बाद शीघ्र धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कर्मचारी और आम नागरिक पैदल आवागमन करते हैं, इसलिए सुरक्षित पैदल मार्ग उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है। विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि नाहन में सड़क व्यवस्था केवल यातायात के लिए ही नहीं, बल्कि पैदल चलने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए भी सुरक्षित और सुविधाजनक बने। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस योजना को जल्द आगे बढ़ाया जाएगा।3
- ‘ऑपरेशन सवेरा’: शामली में थानाभवन पुलिस को बड़ी सफलता, 7.65 लाख रुपये मूल्य के गांजे के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार थानाभवन। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ के तहत थानाभवन पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 30 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 7,65,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला व क्षेत्राधिकारी थानाभवन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई अमल में लाई गई। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: सूरजभान पुत्र प्रताप सिंह (निवासी: ग्राम गवीपुर, थाना बरवाला, जनपद हिसार, हरियाणा) मामले की कार्रवाई व तफ्तीश: गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थानाभवन पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 323/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब इस अवैध मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए इसके Forward and Backward Links (सप्लाई चेन और मुख्य सप्लायर/खरीदार) की गहनता से पड़ताल कर रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: उ0नि0 विनोद राघव (थाना थानाभवन) उ0नि0 सुनील सिंह वर्मा (थाना थानाभवन) है0का0 अंकुर निर्वाल (थाना थानाभवन) का0 अनुराग (थाना थानाभवन) शामली पुलिस की अपील: प्रशासन ने जनपदवासियों से ‘ऑपरेशन सवेरा’ में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है, ताकि समाज को नशे के अंधकार से निकालकर युवाओं को सुरक्षित और नशामुक्त भविष्य दिया जा सके।1
- *आगरा में बल्ला 'बोल्ड': दीपक चाहर के डेढ़ लाख के 3 स्पेशल बैट चोरी, चोर से वीडियो अपील वायरल......!!* 👉क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन 'प्लेयर एडिशन' बैट चोरी हुए, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1.5 लाख बताई जा रही है। 👉घटना के बाद दीपक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर चोर से बैट लौटाने की अपील की और बदले में पैसे देने की बात भी कही। 👉दीपक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक करीब 70 लाख लोग देख चुके हैं। 👉आगरा के शास्त्रीपुरम ग्राउंड से हुई इस अनोखी चोरी और क्रिकेटर के वीडियो ने मामले को शहर भर में सुर्खियों में ला दिया है।1
- पांवटा में दूध उत्पादक संघ की बैठक के बाद प्रेस वार्ता, दूध के दाम बढ़ाने का लिया फैसला पांवटा साहिब। पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्रामगृह में दूध उत्पादक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद संघ की ओर से प्रेस वार्ता कर दूध उत्पादकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी गई। इस दौरान सबसे प्रमुख मुद्दा दूध के उचित मूल्य का रहा। दूध उत्पादक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच पशुओं के चारे, दवाइयों और देखभाल का खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन दूध के मौजूदा रेट किसानों के लिए पर्याप्त नहीं हैं। बैठक में मौजूद दूध उत्पादकों ने इस विषय पर चिंता जताते हुए दूध के रेट बढ़ाने का फैसला लिया। संघ ने कहा कि अब दूध उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए दूध के दाम में बढ़ोतरी की जाएगी।1