logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छोटी गाड़ी बड़ी मस्ती ऐतिहासिक नाहन चौगान मैदान में वामन द्वादशी मेले में देखिए कैसे ये नन्हे मुने ड्राइवर अपनी छोटी छोटी गाड़ियों में पूरे मेले की सैर कर रहे। #sirmour #nahan

7 hrs ago
user_Anju Sharma
Anju Sharma
नाहन, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
7 hrs ago

छोटी गाड़ी बड़ी मस्ती ऐतिहासिक नाहन चौगान मैदान में वामन द्वादशी मेले में देखिए कैसे ये नन्हे मुने ड्राइवर अपनी छोटी छोटी गाड़ियों में पूरे मेले की सैर कर रहे। #sirmour #nahan

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • छोटी गाड़ी बड़ी मस्ती ऐतिहासिक नाहन चौगान मैदान में वामन द्वादशी मेले में देखिए कैसे ये नन्हे मुने ड्राइवर अपनी छोटी छोटी गाड़ियों में पूरे मेले की सैर कर रहे। #sirmour #nahan
    1
    छोटी गाड़ी बड़ी मस्ती
ऐतिहासिक नाहन चौगान मैदान में वामन द्वादशी मेले में देखिए कैसे ये नन्हे मुने ड्राइवर अपनी छोटी छोटी गाड़ियों में पूरे मेले की सैर कर रहे।
#sirmour #nahan
    user_Anju Sharma
    Anju Sharma
    नाहन, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नाहन-बरोजा मार्ग पर बनेगा सुरक्षित पैदल पथ, विधायक अजय सोलंकी ने किया साइट निरीक्षण नाहन: नाहन शहर से बरोजा फैक्ट्री होते हुए डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तक पैदल यात्रियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को विधायक अजय सोलंकी ने नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान, एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा सहित संबंधित अधिकारियों के साथ प्रस्तावित मार्ग का साइट निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने सड़क की स्थिति, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। प्रस्ताव के तहत जीरो प्वाइंट से करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में मोहल्ला गोबिंदगढ़, यशवंत चौक, आईटीआई, कार्मेल स्कूल और बरोजा फैक्ट्री तक सुरक्षित पैदल पथ विकसित करने की योजना है। सड़क के पहाड़ी हिस्से में मौजूद ड्रेनेज लाइन को स्टील ग्रिल से कवर कर सड़क की उपयोगी चौड़ाई बढ़ाने, ब्लैक स्पॉट को सुधारने तथा बस स्टॉपेज को सुरक्षित और व्यवस्थित करने पर भी विचार किया जा रहा है। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन के लोगों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा यह महत्वपूर्ण कार्य प्राथमिकता में है। सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि का जल्द प्रबंध किया जाएगा, ताकि योजना को स्वीकृति के बाद शीघ्र धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कर्मचारी और आम नागरिक पैदल आवागमन करते हैं, इसलिए सुरक्षित पैदल मार्ग उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है। विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि नाहन में सड़क व्यवस्था केवल यातायात के लिए ही नहीं, बल्कि पैदल चलने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए भी सुरक्षित और सुविधाजनक बने। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस योजना को जल्द आगे बढ़ाया जाएगा।
    3
    नाहन-बरोजा मार्ग पर बनेगा सुरक्षित पैदल पथ, विधायक अजय सोलंकी ने किया साइट निरीक्षण
नाहन: नाहन शहर से बरोजा फैक्ट्री होते हुए डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तक पैदल यात्रियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को विधायक अजय सोलंकी ने नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान, एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा सहित संबंधित अधिकारियों के साथ प्रस्तावित मार्ग का साइट निरीक्षण किया।
इस दौरान विधायक ने सड़क की स्थिति, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। प्रस्ताव के तहत जीरो प्वाइंट से करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में मोहल्ला गोबिंदगढ़, यशवंत चौक, आईटीआई, कार्मेल स्कूल और बरोजा फैक्ट्री तक सुरक्षित पैदल पथ विकसित करने की योजना है।
सड़क के पहाड़ी हिस्से में मौजूद ड्रेनेज लाइन को स्टील ग्रिल से कवर कर सड़क की उपयोगी चौड़ाई बढ़ाने, ब्लैक स्पॉट को सुधारने तथा बस स्टॉपेज को सुरक्षित और व्यवस्थित करने पर भी विचार किया जा रहा है।
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन के लोगों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा यह महत्वपूर्ण कार्य प्राथमिकता में है। सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि का जल्द प्रबंध किया जाएगा, ताकि योजना को स्वीकृति के बाद शीघ्र धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कर्मचारी और आम नागरिक पैदल आवागमन करते हैं, इसलिए सुरक्षित पैदल मार्ग उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है।
विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि नाहन में सड़क व्यवस्था केवल यातायात के लिए ही नहीं, बल्कि पैदल चलने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए भी सुरक्षित और सुविधाजनक बने। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस योजना को जल्द आगे बढ़ाया जाएगा।
    user_सिरमौरी न्यूज
    सिरमौरी न्यूज
    नाहन, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ददाहू बाजार में अवैध कब्जों पर उठे सवाल, प्रशासन की कार्रवाई पर जनता ने मांगा जवाब
    1
    ददाहू बाजार में अवैध कब्जों पर उठे सवाल, प्रशासन की कार्रवाई पर जनता ने मांगा जवाब
    user_Ritika Kanwar
    Ritika Kanwar
    Video Creator दादहू, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नौराधार में 2.44 करोड़ की लागत से बन रहे जल टैंक के कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता जांची. नौराधार में 2.44 करोड़ की लागत से बन रहे जल टैंक के कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता जांची. नौराधार। नौराधार क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की ओर से करीब 2 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे जलापूर्ति संबंधी निर्माण कार्य का मंगलवार को विभाग की गठित कमेटी ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण स्थल पर पहुंचकर टैंक निर्माण में इस्तेमाल हो रही सीमेंट, रेत, बजरी, सरिया सहित अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कमेटी के सदस्य, जोगेंदर चौहान राजेंद्र सिंह, तपेंद्र नेगी, महीपाल ठाकुर कपिल ठाकुर, भगत सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय वर्मा भी मौके पर उपस्थित रहे। कमेटी के सदस्यों ने निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों के साथ साइड पर चर्चा की तथा निर्माण में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के सुझाव दिए। कमेटी की ओर से दिए गए सुझावों को अधिशासी अभियंता अजय वर्मा ने स्वीकार करते हुए मौके पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों, व ठेकेदार को दिए। छह माह में पूरा होना है कार्य विभागीय दस्तावेज के अनुसार यह कार्य ग्राम पंचायत नौराधार के बहु-गांव पेयजल आपूर्ति योजना (GWSS) में बारिश से हुए नुकसान की बहाली के तहत किया जा रहा है। इसमें 1.21 एमएलडी क्षमता के आरसीसी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, इनफिल्ट्रेशन गैलरी, इनटेक चैंबर, रिटेनिंग वॉल, आरसीसी एंकर ब्लॉक/सपोर्टिंग पिलर तथा वितरण प्रणाली में जीएमएस पाइपलाइन से संबंधित कार्य शामिल हैं। कार्य की स्वीकृत लागत 2,44,29,707 रुपये है। विभागीय पत्र के अनुसार कार्य को पूरा करने के लिए छह माह की अवधि निर्धारित की गई है। कमेटी ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आगे भी समय-समय पर मौके का निरीक्षण किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की ओर से भी निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाएगी। कमेटी सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए पेयजल से जुड़ा यह महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
    2
    नौराधार में 2.44 करोड़ की लागत से बन रहे जल टैंक के कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता जांची.
नौराधार में 2.44 करोड़ की लागत से बन रहे जल टैंक के कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता जांची.
नौराधार। 
नौराधार क्षेत्र में जल
शक्ति विभाग की ओर से करीब 2 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे जलापूर्ति संबंधी निर्माण कार्य का मंगलवार को विभाग की गठित कमेटी ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण स्थल पर पहुंचकर टैंक निर्माण में इस्तेमाल हो रही सीमेंट, रेत, बजरी, सरिया सहित अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान कमेटी के सदस्य, जोगेंदर चौहान राजेंद्र सिंह, तपेंद्र नेगी, महीपाल ठाकुर  कपिल ठाकुर, भगत सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता  अजय वर्मा भी मौके पर उपस्थित रहे।
कमेटी के सदस्यों ने निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों के साथ साइड पर चर्चा की तथा निर्माण में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के सुझाव दिए। कमेटी की ओर से दिए गए सुझावों को अधिशासी अभियंता अजय वर्मा ने स्वीकार करते हुए मौके पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों, व ठेकेदार को दिए।
छह माह में पूरा होना है कार्य
विभागीय दस्तावेज के अनुसार यह कार्य ग्राम पंचायत नौराधार के बहु-गांव पेयजल आपूर्ति योजना (GWSS) में बारिश से हुए नुकसान की बहाली के तहत किया जा रहा है। इसमें 1.21 एमएलडी क्षमता के आरसीसी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, इनफिल्ट्रेशन गैलरी, इनटेक चैंबर, रिटेनिंग वॉल, आरसीसी एंकर ब्लॉक/सपोर्टिंग पिलर तथा वितरण प्रणाली में जीएमएस पाइपलाइन से संबंधित कार्य शामिल हैं। कार्य की स्वीकृत लागत 2,44,29,707 रुपये है।
विभागीय पत्र के अनुसार कार्य को पूरा करने के लिए छह माह की अवधि निर्धारित की गई है। कमेटी ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आगे भी समय-समय पर मौके का निरीक्षण किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की ओर से भी निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाएगी।
कमेटी सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए पेयजल से जुड़ा यह महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
    user_Kapil sharma
    Kapil sharma
    Photographer रेणुका, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • निजी फैक्ट्री के गंदे पानी से खेतों को नुकसान का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल निजी फैक्ट्री के गंदे पानी से खेतों को नुकसान का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पांवटा साहिब। पांवटा साहिब क्षेत्र के नारीवाला के समीप एक निजी फैक्ट्री द्वारा कथित तौर पर गंदा पानी खेतों में छोड़े जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें खेतों की ओर गंदा पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा पानी खुले में छोड़े जाने के कारण आसपास के खेतों और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। लोगों का कहना है कि यदि इस पानी को जल्द नहीं रोका गया तो इसका प्रतिकूल असर कृषि भूमि और फसलों पर पड़ सकता है। लोगों ने स्थानीय पंचायत प्रधान और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से मामले का संज्ञान लेने तथा मौके पर निरीक्षण करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आग्रह किया है कि यदि जांच में फैक्ट्री द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए और खेतों की ओर छोड़े जा रहे पानी को तुरंत रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में प्रदूषण विभाग की जांच और फैक्ट्री प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
    1
    निजी फैक्ट्री के गंदे पानी से खेतों को नुकसान का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

निजी फैक्ट्री के गंदे पानी से खेतों को नुकसान का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पांवटा साहिब। पांवटा साहिब क्षेत्र के नारीवाला के समीप एक निजी फैक्ट्री द्वारा कथित तौर पर गंदा पानी खेतों में छोड़े जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें खेतों की ओर गंदा पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा पानी खुले में छोड़े जाने के कारण आसपास के खेतों और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। लोगों का कहना है कि यदि इस पानी को जल्द नहीं रोका गया तो इसका प्रतिकूल असर कृषि भूमि और फसलों पर पड़ सकता है।
लोगों ने स्थानीय पंचायत प्रधान और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से मामले का संज्ञान लेने तथा मौके पर निरीक्षण करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आग्रह किया है कि यदि जांच में फैक्ट्री द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए और खेतों की ओर छोड़े जा रहे पानी को तुरंत रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में प्रदूषण विभाग की जांच और फैक्ट्री प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
    user_Paonta news
    Paonta news
    पांवटा साहिब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना । वोट चोरी के मुद्दे पर यमुनानगर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन
    1
    वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना । वोट चोरी के मुद्दे पर यमुनानगर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor Jagadhri, Yamunanagar•
    1 hr ago
  • पंचकूला के मदनपुर ह*त्या*कां*ड में बड़ा फैसला, पत्नी और प्रेमी को उ*म्र*कै*द की सजा पंचकूला के मदनपुर ह*त्या*कां*ड में बड़ा फैसला, पत्नी और प्रेमी को उ*म्र*कै*द की सजा पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित मदनपुर गांव के चर्चित हत्याकांड में अदालत ने फैसला सुनाते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला 22 फरवरी 2022 का है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पति की हत्या की और शव को गटर में फेंक दिया था। CCTV फुटेज में दोनों आरोपियों को कंधे पर शव ले जाते हुए देखा गया था। ख़बरें 24 TRICITY NEWS को Follow, Like और Share करें। आपकी खबर • आपकी आवाज़
    1
    पंचकूला के मदनपुर ह*त्या*कां*ड में बड़ा फैसला, पत्नी और प्रेमी को उ*म्र*कै*द की सजा
पंचकूला के मदनपुर ह*त्या*कां*ड में बड़ा फैसला, पत्नी और प्रेमी को उ*म्र*कै*द की सजा
पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित मदनपुर गांव के चर्चित हत्याकांड में अदालत ने फैसला सुनाते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला 22 फरवरी 2022 का है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पति की हत्या की और शव को गटर में फेंक दिया था। CCTV फुटेज में दोनों आरोपियों को कंधे पर शव ले जाते हुए देखा गया था।
ख़बरें 24 TRICITY NEWS को Follow, Like और Share करें।
आपकी खबर • आपकी आवाज़
    user_Shri ram
    Shri ram
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • ददाहू बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर सवाल, क्या दो दिन बाद फिर लौटेगा पुराना हाल?
    1
    ददाहू बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर सवाल, क्या दो दिन बाद फिर लौटेगा पुराना हाल?
    user_Ritika Kanwar
    Ritika Kanwar
    Video Creator दादहू, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.