Shuru
Apke Nagar Ki App…
ददाहू बाजार में अवैध कब्जों पर उठे सवाल, प्रशासन की कार्रवाई पर जनता ने मांगा जवाब
Ritika Kanwar
ददाहू बाजार में अवैध कब्जों पर उठे सवाल, प्रशासन की कार्रवाई पर जनता ने मांगा जवाब
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- पांवटा में दूध उत्पादक संघ की बैठक के बाद प्रेस वार्ता, दूध के दाम बढ़ाने का लिया फैसला पांवटा साहिब। पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्रामगृह में दूध उत्पादक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद संघ की ओर से प्रेस वार्ता कर दूध उत्पादकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी गई। इस दौरान सबसे प्रमुख मुद्दा दूध के उचित मूल्य का रहा। दूध उत्पादक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच पशुओं के चारे, दवाइयों और देखभाल का खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन दूध के मौजूदा रेट किसानों के लिए पर्याप्त नहीं हैं। बैठक में मौजूद दूध उत्पादकों ने इस विषय पर चिंता जताते हुए दूध के रेट बढ़ाने का फैसला लिया। संघ ने कहा कि अब दूध उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए दूध के दाम में बढ़ोतरी की जाएगी।1
- पिंजौर,HMT गेट के पास सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुए सड़क हा*दसे ने एक तरफ जहां सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े किए, वहीं दूसरी तरफ डायल 112 की व्यवस्था को लेकर भी लोगों की चिंता सामने आई पिंजौर,HMT गेट के पास सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुए सड़क हा*दसे ने एक तरफ जहां सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े किए, वहीं दूसरी तरफ डायल 112 की व्यवस्था को लेकर भी लोगों की चिंता सामने आई। बाइक और पिकअप वाहन की टक्कर में बाइक सवार घा*यल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मदद के लिए बार-बार डायल 112 पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन लोगों के मुताबिक कॉल कनेक्ट नहीं हो रही थी—कभी नंबर व्यस्त बताया जा रहा था तो कभी सेवा उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिल रही थी। गनीमत रही कि पिकअप चालक ने घा*यल बाइक सवार को खुद अस्पताल पहुंचाया। आपको जानकारी के लिए बता दें कि डायल 112 पर कॉल कनेक्ट होने के बाद ही हा*दसे की सूचना संबंधित पुलिस और एंबुलेंस टीम तक पहुंचती है, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचकर सहायता के लिए उपलब्ध होते हैं। ऐसे में सवाल सीधा है—अगर जरूरत के वक्त डायल 112 पर कॉल ही कनेक्ट नहीं होगी, तो सूचना पुलिस और एंबुलेंस तक पहुंचेगी कैसे और घायल को समय पर मदद मिलेगी कैसे? घटना के बाद लोगों ने डायल 112 की उपलब्धता और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। #pinjore #accident #bike #pickup #112 #ambulance #police1
- वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना । वोट चोरी के मुद्दे पर यमुनानगर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन1
- पंचकूला के मदनपुर ह*त्या*कां*ड में बड़ा फैसला, पत्नी और प्रेमी को उ*म्र*कै*द की सजा पंचकूला के मदनपुर ह*त्या*कां*ड में बड़ा फैसला, पत्नी और प्रेमी को उ*म्र*कै*द की सजा पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित मदनपुर गांव के चर्चित हत्याकांड में अदालत ने फैसला सुनाते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला 22 फरवरी 2022 का है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पति की हत्या की और शव को गटर में फेंक दिया था। CCTV फुटेज में दोनों आरोपियों को कंधे पर शव ले जाते हुए देखा गया था। ख़बरें 24 TRICITY NEWS को Follow, Like और Share करें। आपकी खबर • आपकी आवाज़1
- पंचकूला हाईवे पर स्टंटबाजी पड़ी भारी! 45 हजार का चालान, बाइक-स्कूटी जब्त… स्टंटबाजों ने मांगी माफी! पंचकूला-शिमला हाईवे पर स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास बाइक और स्कूटी से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों वाहन चालकों की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों वाहनों के कुल 45 हजार रुपये के चालान किए और बाइक-स्कूटी को इंपाउंड कर लिया। कार्रवाई में यह भी सामने आया कि एक चालक नाबालिग था। दोनों युवकों को सूरजपुर ट्रैफिक थाने बुलाकर स्टंटबाजी के खतरों के बारे में समझाया गया। युवकों ने अपनी गलती मानी और माफी भी मांगी। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने युवाओं को साफ संदेश दिया—सड़क स्टंट करने का मैदान नहीं है। आपकी बाइक के साथ सिर्फ आप नहीं, बल्कि कई परिवारों की जिंदगी भी सड़क पर सफर करती है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि हाईवे और शहर की प्रमुख सड़कों पर खतरनाक ड्राइविंग और स्टंटबाजी करने वालों पर निगरानी जारी रहेगी।1
- भाजयुमो जिला यमुनानगर द्वारा जगाधरी विधानसभा में आयोजित रक्तदान शिविर में इकट्ठा हुआ रिकार्ड 303 यूनिट रक्त - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जगाधरी में विशाल रक्तदान शिविर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन जगाधरी विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर की कामयाबी ने भाजयुमो जिला यमुनानगर को हरियाणा में ऊंचा स्थान - भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला यमुनानगर जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी के मार्गदर्शन में भाजयुमो संगठन द्वारा पंजाबी धर्मशाला, जगाधरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 303 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ , रक्तदान शिविर में रक्त इकट्ठा करने के लिए पीजीआई चंडीगढ़, सिविल अस्पताल यमुनानगर एवं विश्वास फाऊंडेशन के यहां से डाक्टरों की टीम आई ।विशाल शिविर में हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. कंवरपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजयुमो को बधाई देते हुए कहा कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान ने नया रिकॉर्ड बनाया और रक्तदान शिविर में 303 यूनिट रक्त एकत्र हुआ । पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे पुनीत कार्य है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजयुमो पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना से किया गया प्रत्येक कार्य राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को समर्पित रहे हैं। इसी भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सामाजिक सरोकारों में भी बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाते हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने सभी युवा साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से हम यह रिकॉर्ड बनाने में सफल हुए हैं। जगाधरी विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर इसी सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है। शिविर में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं,भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।सेवा का भाव समाज को जोड़ने का कार्य करता है और रक्तदान जैसे आयोजन मानवता, भाईचारे एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सभी सहयोगियों को बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,युवा नेता नकुल चौधरी चुहडपुर खुर्द, जिला महामंत्री नरेन्द्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी मुकुल चौधरी खदरी,चेयरमैन विपुल गर्ग,मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रियंक शर्मा,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित चौहान,युवा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक शर्मा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन कल्याण सिंह,प्रभा सागर,पूनम अग्रवाल,रीना रस्तोगी,अरूण गुप्ता,जयंत स्वामी,रुचि काम्बोज, भानू प्रताप सिंह, अंकित गोयल, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी देवधर, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी,मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल , संदीप राय,पंकज मंगला , प्रदुम्न सिंह लाड्डी सहित बहुत से भाजपा गणमान्य पदाधिकारी कार्यकर्ता आमजन साथ रहें।1
- वोट चोरी’ मामले पर सिरमौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष की प्रेस वार्ता, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का दिया हवाला सिरमौर। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट में चुनाव आयोग के भीतर SIR (मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की ओर से कई मौकों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाते रहे हैं। अब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सामने आई जानकारियों ने इस मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के वोट की सुरक्षा जरूरी है और चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।1
- सिम्मी की यादों में भावुक हुआ हरोली कॉलेज, पहुंचे गुरदास मान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंजाबी गायकी के दिग्गज का किया सम्मान, बोले—सिम्मी को उनकी आवाज और गीतों से था गहरा लगाव #MukeshAgnihotri #cm #haroli #una #gurdasmaan सिम्मी की यादों में भावुक हुआ हरोली कॉलेज, पहुंचे गुरदास मान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंजाबी गायकी के दिग्गज का किया सम्मान, बोले—सिम्मी को उनकी आवाज और गीतों से था गहरा लगाव #MukeshAgnihotri #cm #haroli #una #gurdasmaan1
- बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर RTO सख्त! स्कूली वाहनों की ताबड़तोड़ चेकिंग पंचकूला में सुबह-सुबह स्कूली वाहनों पर RTO ने बड़ी कार्रवाई की है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की टीम ने स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान कुछ वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले। वाहनों के अंदर बच्चों को ठूंस-ठूंसकर ले जाने का मामला सामने आने के बाद RTO टीम ने मौके पर ही जांच की और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। दरअसल, स्कूली बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल तक पहुंचाना वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। क्षमता से ज्यादा बच्चों को एक ही वाहन में बैठाना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में बच्चों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। सुबह के समय हुई इस कार्रवाई से स्कूली वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। RTO की टीम ने साफ किया कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1