पंचकूला के चंडीवास स्थित चंडी माता मंदिर में आगामी 13 जुलाई 2026 (सोमवार) को भव्य राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक और पावन आयोजन में प्रसिद्ध कथा वाचक गुरु जी पवन सेठ जी श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, मर्यादा, त्याग और धर्म पर आधारित कथा का श्रवण कराएंगे। राम कथा का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसके समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। भोज मटोर-मांधना, मोरनी के सरपंच पंचपाल शर्मा ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि राम कथा के श्रवण से मन को शांति, जीवन को सकारात्मक दिशा और समाज में भाईचारे की भावना को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया है। आयोजकों ने भी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर पावन कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है, क्योंकि यह कथा जीवन में मर्यादा, त्याग, सत्य और धर्म के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देती है।

- पंचकूला के खड़क मंगोली में पंचकूला पुलिस द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया है। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्निफर डॉग की मदद से संदिग्ध ठिकानों की सघन तलाशी ली।1
- 17 जुलाई का दिन भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है, जब देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी विजन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के सक्षम नेतृत्व में हरियाणा इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। यह सिर्फ एक ट्रेन की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह देश को हरित, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने का अवसर है। आने वाले वर्षों में जब भी इस हरित विकास क्रांति की चर्चा होगी, तब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का नाम हमेशा प्रमुखता से लिया जाएगा, जिन्होंने घोषणाओं से आगे बढ़कर तेज़ गति और पूरी पारदर्शिता के साथ इसे धरातल पर उतारा है। यह ऐतिहासिक ट्रेन जींद–सोनीपत रेलखंड पर संचालित की जाएगी, जो डबल इंजन सरकार के शानदार समन्वय और परिणामोन्मुखी कार्यशैली का सशक्त उदाहरण है। तकनीकी रूप से यह ट्रेन अत्याधुनिक फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है, जिसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से बिजली उत्पन्न की जाती है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह से पर्यावरण-अनुकूल है, जिसमें कोई कार्बन उत्सर्जन नहीं होता और केवल जलवाष्प निकलती है। इसके अलावा, यह तकनीक उन रेलमार्गों पर भी अत्यधिक कारगर साबित होगी जहाँ ओवरहेड बिजली लाइनें उपलब्ध नहीं हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक किफायती और हरित रेल सेवा का विस्तार मुमकिन होगा। जींद से चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन देश की पटरियों पर दौड़ने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प, नई तकनीक और नए आत्मविश्वास को नई गति प्रदान करेगी, जो भारत के हरित और आधुनिक भविष्य की एक नई शुरुआत का प्रतीक बनेगी।1
- पंजाब के जीरकपुर में युवा नशे की हालत में हैं।1
- अंबाला के मुलाना क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने से हेमामाजरा गांव सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां देर रात करीब 11 बजे नदी का पानी अचानक रिहायशी इलाके में घुस गया। पानी घुसने के कारण गांव के पवन कुमार, सुखबीर, अमरनाथ, नराता राम, डिंपल, कर्मचंद, मितलेश, वंदना और राजा राम सहित अन्य ग्रामीणों के घरों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों को पूरी रात जागकर अपना कीमती सामान जैसे बिस्तर, टीवी और अलमारियां सुरक्षित स्थानों पर पहुंचानी पड़ीं। कई घरों में रखा गेहूं और अन्य खाने-पीने का सामान पानी की चपेट में आकर बर्बाद हो गया। इसके अलावा, नदी का पानी अब होली गांव तक भी पहुंच गया है। इस आपदा के बीच प्रभावित ग्रामीणों का गुस्सा प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही पर फूट पड़ा है। मितलेश, वंदना और पवन कुमार का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि हर साल उन्हें इसी दंश को झेलना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन को पहले से पता होता है कि नदी का जलस्तर बढ़ने पर घरों में पानी घुसेगा, फिर भी बचाव के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए नदी के किनारे पक्की पटरी बनाने की मांग की है।2
- चंडीगढ़ के इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय 'नवा मुक्त हरियाणा' कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक यमुनानगर की ओर से साढ़ौरा की 'सही राह' टीम को आमंत्रित किया गया था। साढ़ौरा से सर्वश्री सतपाल शर्मा, नरेश कुमार बक्शी, कुलविंद्र सिंह चड्डा, चमनलाल सैनी, शिवम् अग्रवाल एवं मण्डल महामंत्री मंगत राम सैनी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। कार्यक्रम के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी ने साढ़ौरा की 'सही राह' टीम को मंच पर आमंत्रित किया, जहां टीम के सदस्यों को मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के सभी कस्बों और गांवों में नशा विरोधी टास्क फोर्स टीम गठित करने के कड़े आदेश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा-निर्देशों के तहत इस 'सही राह' टीम ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की।1
- कुरुक्षेत्र के पिहोवा में रविवार को एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक का शव गऊ चरांद के श्मशान घाट के अंदर एक पेड़ पर परने (गमछे) के सहारे लटका हुआ मिला। आसपास के लोगों ने जब शव को लटका देखा, तो तुरंत डायल-112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1