Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंचकूला के खड़क मंगोली में पंचकूला पुलिस द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया है। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्निफर डॉग की मदद से संदिग्ध ठिकानों की सघन तलाशी ली।
खबर आज
पंचकूला के खड़क मंगोली में पंचकूला पुलिस द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया है। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्निफर डॉग की मदद से संदिग्ध ठिकानों की सघन तलाशी ली।
More news from हरियाणा and nearby areas
- पंचकूला के खड़क मंगोली में पंचकूला पुलिस द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया है। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्निफर डॉग की मदद से संदिग्ध ठिकानों की सघन तलाशी ली।1
- 17 जुलाई का दिन भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है, जब देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी विजन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के सक्षम नेतृत्व में हरियाणा इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। यह सिर्फ एक ट्रेन की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह देश को हरित, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने का अवसर है। आने वाले वर्षों में जब भी इस हरित विकास क्रांति की चर्चा होगी, तब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का नाम हमेशा प्रमुखता से लिया जाएगा, जिन्होंने घोषणाओं से आगे बढ़कर तेज़ गति और पूरी पारदर्शिता के साथ इसे धरातल पर उतारा है। यह ऐतिहासिक ट्रेन जींद–सोनीपत रेलखंड पर संचालित की जाएगी, जो डबल इंजन सरकार के शानदार समन्वय और परिणामोन्मुखी कार्यशैली का सशक्त उदाहरण है। तकनीकी रूप से यह ट्रेन अत्याधुनिक फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है, जिसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से बिजली उत्पन्न की जाती है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह से पर्यावरण-अनुकूल है, जिसमें कोई कार्बन उत्सर्जन नहीं होता और केवल जलवाष्प निकलती है। इसके अलावा, यह तकनीक उन रेलमार्गों पर भी अत्यधिक कारगर साबित होगी जहाँ ओवरहेड बिजली लाइनें उपलब्ध नहीं हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक किफायती और हरित रेल सेवा का विस्तार मुमकिन होगा। जींद से चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन देश की पटरियों पर दौड़ने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प, नई तकनीक और नए आत्मविश्वास को नई गति प्रदान करेगी, जो भारत के हरित और आधुनिक भविष्य की एक नई शुरुआत का प्रतीक बनेगी।1
- पंजाब के जीरकपुर में युवा नशे की हालत में हैं।1
- देश बचाओ मोर्चे के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगतसिंह द्वारा आगामी 15 जुलाई को मुलाना में एक विशाल मोटरसाइकिल मार्च निकाला जाएगा।1
- यमुनानगर के सढोरा रामबाग के समीप पुलिया के तंग होने के कारण पानी की सही ढंग से निकासी नहीं हो पा रही है। पानी की उचित निकासी न होने की वजह से शिव कॉलोनी और नई टोली के घरों में पानी घुसने का खतरा काफी बढ़ गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है और इस तंग पुलिया को जल्द से जल्द चौड़ा करने की मांग की है।1
- कुरुक्षेत्र के पिहोवा में रविवार को एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक का शव गऊ चरांद के श्मशान घाट के अंदर एक पेड़ पर परने (गमछे) के सहारे लटका हुआ मिला। आसपास के लोगों ने जब शव को लटका देखा, तो तुरंत डायल-112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1