Shuru
Apke Nagar Ki App…
Gaya Nawada New Bypass Road,S.S Colony,Bhadeja,Manpur Gaya Ji,Bihar
Navin Nischal Kr Sinha Navin
Gaya Nawada New Bypass Road,S.S Colony,Bhadeja,Manpur Gaya Ji,Bihar
More news from Bihar and nearby areas
- गया में माँ मथुरासिनी प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ संपन्न माहुरी वैश्य मंडल गयाजी के तत्वावधान में आयोजित माँ मथुरासिनी प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का पांच दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हो गया। पूरे आयोजन के दौरान शहर का वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा। महोत्सव के तीसरे दिन माँ मथुरासिनी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अबीर-गुलाल और जयकारों के बीच निकली इस नगर भ्रमण में समाज की महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विभिन्न मार्गों से गुजरी इस यात्रा ने शहर में धार्मिक ऊर्जा का संचार किया। संध्या में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में भी श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। चौथे दिन विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंडल प्रांगण में आयोजित भव्य महाआरती में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस अवसर पर माँ मथुरासिनी को 256 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। संध्या में आयोजित रामकथा प्रवचन का वाचन कथावाचक आचार्य दीपक जी पांडे द्वारा किया गया, जिनके प्रेरक प्रवचनों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पांच दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन पूजन, श्रृंगार, हवन, पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न इस आयोजन ने समाज की एकता एवं धार्मिक आस्था को और सुदृढ़ किया। अंतिम दिन आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रवचन के समापन अवसर पर फूलों की होली खेली गई, जिससे पूरा मंडल प्रांगण भक्तिरस एवं उल्लास से सराबोर हो उठा। इसी अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार, बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गया के विधायक, का आगमन हुआ। उन्होंने माँ मथुरासिनी की पूजा-अर्चना कर आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू, माहुरी वैश्य मंडल गयाजी ने कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन समाज के सामूहिक सहयोग, समर्पण एवं आस्था का परिणाम है। उन्होंने सभी समाजजनों, श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी संगठनों का आभार व्यक्त किया। साथ ही माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति एवं माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति के सक्रिय योगदान की सराहना की। सचिव अमित कुमार पिंटू, माहुरी वैश्य मंडल गयाजी ने जानकारी दी कि मंडल प्रांगण में आगामी 11 मार्च को माँ मथुरासिनी महोत्सव, 13 मार्च को भव्य जागरण तथा 15 मार्च को महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समाज से अपील की कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और पुण्य लाभ प्राप्त करें।1
- गयाजी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में होली से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित डीजे को जब्त किया। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर डीजे को थाना लाया गया। थाना प्रभारी मनेश कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग, अवैध डीजे संचालन और कानून-व्यवस्था से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलते ही सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहने की बात भी कही गई है। पुलिस ने लोगों से होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है।1
- वजीरगंज में शिव चर्चा महिला मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनायी होली मिलन समारोह सिटी रिपोर्टर /वजीरगंज । शिव चर्चा महिला मंडल वजीरगंज के द्वारा मौलानगर स्थित केआरपी शिव गुरु बहना अर्चना कुमारी के आवास पर रविवार को शिव गुरु चर्चा सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया |इस मौके पर शिव चर्चा महिला मंडल की शिव गुरु बहनों ने हर्षोल्लास के साथ शिव गुरु चर्चा के साथ महिलाओं ने अबीर, गुलाल और पारंपरिक गीतों के साथ एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिला समूह द्वारा फूलों और गुलालों से होली खेलने की परंपरा देखने को मिली, जहां महिलाओं ने एक दूसरे को रंग व गुलाल से सराबोर किया। शिव चर्चा महिला समिति की महिलाओ ने सबसे पहले एक दूसरे को गुलाल लगाया और फूल बरसाए और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद शिव पार्वती गणेश भगवान के होली के गीतों पर जमकर थिरकीं | शिव चर्चा महिला समिति की अर्चना कुमारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और समरसता का त्यौहार है। उन्होंने सभी महिलाओं से भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओ को अपनाने का आह्वान किया, साथ ही कुटुंब प्रबोधन के लिए कार्य करने को कहा। इस मौके पर शिव शिष्या मंजू देवी ,इंदु देवी शांति देवी ,अनीता शर्मा ,किरण देवी ,नीरू देवी समेत दर्जनों की संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। फोटो -शिव चर्चा में होली गीत गाती महिलाएं1
- Post by महेंद्र शर्मा1
- Post by MD aurangzeb2
- Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1
- Post by महेंद्र शर्मा1
- Nalanda जिले के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत नकतपुरा गांव स्थित एक निजी वॉटर पार्क में मगही गायक Roushan Rohi के कार्यक्रम में बाउंसर और उग्र भीड़ में झड़प हो गया है। जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए1