logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले पति-पत्नी बोले—“हमसफ़र हम शिव के”, करीब 11,800 किमी का होगा सफर

21 hrs ago
user_SNY R LIVE MP
SNY R LIVE MP
Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले पति-पत्नी बोले—“हमसफ़र हम शिव के”, करीब 11,800 किमी का होगा सफर

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले पति-पत्नी बोले—“हमसफ़र हम शिव के”, करीब 11,800 किमी का होगा सफर
    1
    12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले पति-पत्नी
बोले—“हमसफ़र हम शिव के”, करीब 11,800 किमी का होगा सफर
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • राऊ खलघाट फोरलेन के भेरू घाट पर सड़क हादसा एक साथ कई वाहन भिड़े कुछ लोग घायल घ टना के बाद लगा लंबा जाम मानपुर। राऊ-खलघाट फोरलेन के भेरूघाट पर बुधवार 23 सितंबर को करीब 11:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस समेत 6-7 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि घाट चढ़ रहे एक वाहन के रॉन्ग साइड आने के दौरान सामने से आ रही यात्री बस और अन्य वाहन अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये हादसे में आईशर वाहन का चालक अपने ही वाहन में फंस गया। मानपुर पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। सभी घायलों को टोल एम्बुलेंस की मदद से मानपुर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही मानपुर और धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने में जुट गई। हादसे के कारण मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
    2
    राऊ खलघाट फोरलेन के भेरू घाट पर सड़क हादसा एक साथ कई वाहन भिड़े कुछ लोग घायल घ टना के बाद लगा लंबा जाम
मानपुर। राऊ-खलघाट फोरलेन के भेरूघाट पर बुधवार 23 सितंबर को करीब 11:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस समेत 6-7 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि घाट चढ़ रहे एक वाहन के रॉन्ग साइड आने के दौरान सामने से आ रही यात्री बस और अन्य वाहन अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये
हादसे में आईशर वाहन का चालक अपने ही वाहन में फंस गया। मानपुर पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। सभी घायलों को टोल एम्बुलेंस की मदद से मानपुर अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलते ही मानपुर और धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने में जुट गई। हादसे के कारण मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *भैरव घाट पर माँ शारदा ट्रेवल्स की बस का एक्सीडेंट* Sendhwa इस वक्त की बड़ी खबर मानपुर के भैरव घाट से सामने आ रही है, जहां माँ शारदा ट्रेवल्स की यात्री बस हादसे का शिकार हो गई बताया जा रहा है कि बस इंदौर से सेंधवा की ओर आ रही थी। इसी दौरान मानपुर के भैरव घाट क्षेत्र में बस का एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ और कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटनाग्रस्त बस दिखाई दे रही है।
    1
    *भैरव घाट पर माँ शारदा ट्रेवल्स की बस का एक्सीडेंट*

Sendhwa इस वक्त की बड़ी खबर मानपुर के भैरव घाट से सामने आ रही है, जहां माँ शारदा ट्रेवल्स की यात्री बस हादसे का शिकार हो गई बताया जा रहा है कि बस इंदौर से सेंधवा की ओर आ रही थी। इसी दौरान मानपुर के भैरव घाट क्षेत्र में बस का एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ और कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटनाग्रस्त बस दिखाई दे रही है।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट का वीडियो डालना पड़ा भारी: बड़वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 19 वर्षीय युवक का कटा ₹4,300 का चालान! . बड़वानी | 23 सितंबर 2026 निमाड़ दस्तक न्यूज़ ✍️ . पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी महेश सुन्नैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट का वीडियो डालने वाले के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की गई है। ​साइबर सेल ने की पहचान विगत तीन दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक युवक का मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। बड़वानी साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान अश्विन पिता अमरसिंह जाधव (उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम ओझर, तहसील निवाली) के रूप में की। ​विभिन्न धाराओं में ₹4,300 का कटा चालान बिना हेलमेट, तेज गति, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, बिना लाइसेंस और अनाधिकृत व्यक्ति को वाहन देने के अपराध में एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत ₹4,300 का चालान काटा गया। बड़वानी पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि कुछ लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें, अन्यथा भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
    3
    सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट का वीडियो डालना पड़ा भारी: बड़वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 19 वर्षीय युवक का कटा ₹4,300 का चालान!

.
बड़वानी | 23 सितंबर 2026
निमाड़ दस्तक न्यूज़ ✍️
.
पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी महेश सुन्नैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट का वीडियो डालने वाले के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की गई है।
​साइबर सेल ने की पहचान
विगत तीन दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक युवक का मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। बड़वानी साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान अश्विन पिता अमरसिंह जाधव (उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम ओझर, तहसील निवाली) के रूप में की।
​विभिन्न धाराओं में ₹4,300 का कटा चालान
बिना हेलमेट, तेज गति, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, बिना लाइसेंस और अनाधिकृत व्यक्ति को वाहन देने के अपराध में एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत ₹4,300 का चालान काटा गया। बड़वानी पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि कुछ लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें, अन्यथा भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भोपाल सहित 4 जिलों में बारिश के आसार 24–25 सितंबर को फिर सक्रिय होगा मानसून, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भोपाल सहित 4 जिलों में बारिश के आसार 24–25 सितंबर को फिर सक्रिय होगा मानसून, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
    1
    भोपाल सहित 4 जिलों में बारिश के आसार
24–25 सितंबर को फिर सक्रिय होगा मानसून, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
भोपाल सहित 4 जिलों में बारिश के आसार
24–25 सितंबर को फिर सक्रिय होगा मानसून, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
    user_प्रधान संपादक कदम राजपूत
    प्रधान संपादक कदम राजपूत
    Photographer सरदारपुर, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कक्षाओं में पंखे गायब, पानी के लिए भटकती छात्राएं; गुस्से में स्कूल पर ताला शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीथमपुर में व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं का आक्रोश आखिरकार सड़क पर उतर आया। करीब 535 छात्राओं ने स्कूल की कथित बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और स्कूल के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। छात्राओं के प्रदर्शन से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं तहसीलदार राहुल गायकवाड़ भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
    1
    कक्षाओं में पंखे गायब, पानी के लिए भटकती छात्राएं; गुस्से में स्कूल पर ताला
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीथमपुर में व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं का आक्रोश आखिरकार सड़क पर उतर आया। करीब 535 छात्राओं ने स्कूल की कथित बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और स्कूल के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। छात्राओं के प्रदर्शन से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं तहसीलदार राहुल गायकवाड़ भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
    user_Sunil Nigwal reporter
    Sunil Nigwal reporter
    Local News Reporter पीथमपुर, धार, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मोटरसाइकिल स्टंट का वीडियो वायरल करने वाले के विरुद्ध थाना बड़वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई,
    1
    मोटरसाइकिल स्टंट का वीडियो वायरल करने वाले के विरुद्ध  थाना बड़वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई,
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • चार साल से असुरक्षा का आरोप,अब 535 छात्राओं ने जड़ दिया स्कूल पर ताला धार। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीथमपुर में व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं का आक्रोश आखिरकार सड़क पर उतर आया। करीब 535 छात्राओं ने स्कूल की कथित बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और स्कूल के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। छात्राओं के प्रदर्शन से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं तहसीलदार राहुल गायकवाड़ भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। *‘चार साल से असुरक्षा के साए में पढ़ाई’* प्रदर्शन कर रही छात्रा रोशनी कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं का कहना है कि विद्यालय परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और आए दिन बाहरी लोगों के प्रवेश से छात्राओं में भय का माहौल बना रहता है। छात्राओं के मुताबिक, परिसर में बाहरी लोगों के आने को लेकर कई बार विवाद और मारपीट जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं। छात्राओं का आरोप है कि वे पिछले करीब चार वर्षों से असुरक्षा के माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। *कक्षाओं में पंखे गायब, ‘नेचुरल हवा’ का सहारा!* गर्मी और उमस के बीच छात्राओं ने कक्षाओं में पंखे नहीं होने का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया। छात्राओं का आरोप है कि जब वे पंखे लगाने की मांग करती हैं तो उन्हें ‘नेचुरल हवा’ लेने की सलाह देकर मामला टाल दिया जाता है। छात्राओं ने सवाल उठाया कि जब कक्षाओं में पढ़ने वाली सैकड़ों छात्राओं के लिए पंखों की व्यवस्था नहीं है, तो फिर विद्यालय में सुविधाओं का संतुलन आखिर कहां है? छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य कक्ष में एसी लगा हुआ है, जबकि छात्राएं गर्मी में बिना पंखे के बैठने को मजबूर हैं। *प्यास बुझाने के लिए दूसरे स्कूल या एसडीएम कार्यालय का चक्कर!* छात्राओं ने विद्यालय में पेयजल व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में पर्याप्त पीने का पानी उपलब्ध नहीं है और उन्हें पास के स्कूल अथवा एसडीएम कार्यालय से पानी भरकर लाने के लिए कहा जाता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जहां बेटियों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण देने की बात होती है, वहां पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी छात्राओं को भटकना पड़े तो व्यवस्था की तस्वीर कैसी होगी? *शौचालयों की सफाई पर भी सवाल* विद्यालय के वॉशरूम की सफाई व्यवस्था को लेकर भी छात्राओं में नाराजगी है। छात्राओं का कहना है कि शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी बनी रहती है। छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन से साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की है। *आवेदन पर आवेदन… फिर भी समाधान नहीं!* छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर कई बार लिखित आवेदन दिए गए, लेकिन शिकायतों के बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। आखिरकार छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। *अब प्रशासन के आश्वासन की अग्निपरीक्षा* छात्राओं के प्रदर्शन के बाद तहसीलदार राहुल गायकवाड़ और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। प्रशासन की ओर से समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया गया है। अब बड़ा सवाल यही है कि 535 छात्राओं के इस विरोध के बाद स्कूल की व्यवस्थाएं वास्तव में सुधरती हैं या फिर आश्वासन की फाइलें ही दौड़ती रहेंगी?
    4
    चार साल से असुरक्षा का आरोप,अब 535 छात्राओं ने जड़ दिया स्कूल पर ताला
धार। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीथमपुर में व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं का आक्रोश आखिरकार सड़क पर उतर आया। करीब 535 छात्राओं ने स्कूल की कथित बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और स्कूल के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। छात्राओं के प्रदर्शन से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं तहसीलदार राहुल गायकवाड़ भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
*‘चार साल से असुरक्षा के साए में पढ़ाई’*
प्रदर्शन कर रही छात्रा रोशनी कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं का कहना है कि विद्यालय परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और आए दिन बाहरी लोगों के प्रवेश से छात्राओं में भय का माहौल बना रहता है। छात्राओं के मुताबिक, परिसर में बाहरी लोगों के आने को लेकर कई बार विवाद और मारपीट जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं। छात्राओं का आरोप है कि वे पिछले करीब चार वर्षों से असुरक्षा के माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
*कक्षाओं में पंखे गायब, ‘नेचुरल हवा’ का सहारा!*
गर्मी और उमस के बीच छात्राओं ने कक्षाओं में पंखे नहीं होने का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया। छात्राओं का आरोप है कि जब वे पंखे लगाने की मांग करती हैं तो उन्हें ‘नेचुरल हवा’ लेने की सलाह देकर मामला टाल दिया जाता है। छात्राओं ने सवाल उठाया कि जब कक्षाओं में पढ़ने वाली सैकड़ों छात्राओं के लिए पंखों की व्यवस्था नहीं है, तो फिर विद्यालय में सुविधाओं का संतुलन आखिर कहां है? छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य कक्ष में एसी लगा हुआ है, जबकि छात्राएं गर्मी में बिना पंखे के बैठने को मजबूर हैं।
*प्यास बुझाने के लिए दूसरे स्कूल या एसडीएम कार्यालय का चक्कर!*
छात्राओं ने विद्यालय में पेयजल व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में पर्याप्त पीने का पानी उपलब्ध नहीं है और उन्हें पास के स्कूल अथवा एसडीएम कार्यालय से पानी भरकर लाने के लिए कहा जाता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जहां बेटियों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण देने की बात होती है, वहां पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी छात्राओं को भटकना पड़े तो व्यवस्था की तस्वीर कैसी होगी?
*शौचालयों की सफाई पर भी सवाल*
विद्यालय के वॉशरूम की सफाई व्यवस्था को लेकर भी छात्राओं में नाराजगी है। छात्राओं का कहना है कि शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी बनी रहती है। छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन से साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।
*आवेदन पर आवेदन… फिर भी समाधान नहीं!*
छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर कई बार लिखित आवेदन दिए गए, लेकिन शिकायतों के बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। आखिरकार छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
*अब प्रशासन के आश्वासन की अग्निपरीक्षा*
छात्राओं के प्रदर्शन के बाद तहसीलदार राहुल गायकवाड़ और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। प्रशासन की ओर से समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया गया है। अब बड़ा सवाल यही है कि 535 छात्राओं के इस विरोध के बाद स्कूल की व्यवस्थाएं वास्तव में सुधरती हैं या फिर आश्वासन की फाइलें ही दौड़ती रहेंगी?
    user_Sunil Nigwal reporter
    Sunil Nigwal reporter
    Local News Reporter पीथमपुर, धार, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.