लखीमपुर खीरी। विकास खंड रमिया बेहड़ के ग्राम पंचायत कफारा में जमीनी विवाद को लेकर ग्राम प्रधान होलागढ़ पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों के अनुसार, विवाद के दौरान प्रधान ने महिलाओं को गंदी-गंदी गालियां दीं, जिससे गांव में आक्रोश का माहौल बन गया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि जब उन्होंने अपने हक की जमीन को लेकर बात की, तो प्रधान ने न केवल उनकी बात अनसुनी की बल्कि उन्हें अपमानित भी किया। आरोप है कि प्रधान प्रशासन का भय भी नहीं मानता और खुलेआम दबंगई दिखा रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत स्थानीय प्रशासन से की है और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उच्च अधिकारियों से गुहार लगाने को मजबूर होंगे। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- Post by जनकल्याण न्यूज JK NEWS1
- प्राथमिक विद्यालय डण्डूरी में 'स्कूल चलो अभियान' रैली: शिक्षा की अलख जगाने निकला विद्यालय परिवार रिपोर्ट शाहिद मंसूरी डण्डूरी में गूंजा शिक्षा का शंखनाद: 'स्कूल चलो अभियान' रैली से जगाई अलख *लखीमपुर खीरी | रमियाबेहड़ | 20 अप्रेल* विकास खण्ड रमियाबेहड़ के प्राथमिक विद्यालय डण्डूरी में सोमवार को शिक्षा की ज्योति घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। प्रधानाध्यापक *सरोज कुमार* के नेतृत्व में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत निकली जागरूकता रैली ने पूरे ग्राम में शिक्षा के प्रति नई चेतना का संचार किया। *एकता का संदेश, शिक्षा का आह्वान:* रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की नींव है। शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया और जनप्रतिनिधि एकजुट होकर 'हर बच्चा स्कूल' के लक्ष्य को पूरा करने निकले। *कार्यक्रम में शामिल गणमान्य:* विद्यालय परिवार से प्रधानाध्यापक सरोज कुमार, सहायक अध्यापकमैं अजय कोठारी एवं सहायक अध्यापक प्रेमपाल गौतम ने मोर्चा संभाला। 'एजुकेट गर्ल्स' टीम बालिका से सोनम दीक्षित ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं व रसोइया बहनों ने भी कंधे से कंधा मिलाया। ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम प्रधान पंच *नसुल्ला अंसारी* भी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। *बच्चों के नारों से गूंजा गांव:* नन्हें-मुन्नों ने जोश भरे नारों से माहौल को ऊर्जावान बना दिया: - _'आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे'_ - _'अब ना कोई अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल'_ - _'हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा'_ *मिठास से हुआ समापन:* कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार द्वारा समस्त ग्रामीणों व विद्यार्थियों में मिठाई वितरित की गई। मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने तालियों के साथ पूरे विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। *प्रधानाध्यापक का संकल्प:* सरोज कुमार ने अपनी पूरी टीम के साथ ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, "हमारा एक ही लक्ष्य है - डण्डूरी का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सरकार निःशुल्क किताब, ड्रेस, मिड-डे-मील दे रही है। बस आप अपने पाल्यों को स्कूल भेजें।" प्रथम प्रधान पंच नसुल्ला अंसारी ने भी अभिभावकों से अपील की कि वे पंचायत को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने में विद्यालय का साथ दें। *संकल्प के साथ विदाई:* रैली ने पूरे गांव का भ्रमण कर हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाया। अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि नया सत्र शत-प्रतिशत नामांकन के साथ शुरू होगा। SM UP news7 शाहिद मंसूरी पत्रकार संपर्क 63060695681
- 🚨 श्मशान घाट में भ्रष्टाचार की ‘ईंट’! 🚨 📍 चंद्रासा खुर्द, ईसानगर, लखीमपुर खीरी (उ.प्र.) अंत्येष्टि स्थल जैसे संवेदनशील और सम्मानजनक स्थान के निर्माण में घटिया और पीली ईंटों का खुला खेल सामने आया है। मौके की तस्वीरें खुद गवाही दे रही हैं — टूटी-फूटी, कमजोर और मानकों से कोसों दूर ईंटों से निर्माण किया जा रहा है। ⚠️ बड़े सवाल खड़े होते हैं: 👉 क्या मृतकों के सम्मान तक में भ्रष्टाचार घुस चुका है? 👉 क्या अधिकारियों ने मौके पर जाकर गुणवत्ता जांच की या सिर्फ कागजों में खानापूर्ति हुई? 👉 क्या सरकारी बजट को ठेकेदार और जिम्मेदार लोग मिलकर “हजम” कर रहे हैं? 👉 आखिर क्यों ग्रामीणों को घटिया निर्माण झेलने पर मजबूर किया जा रहा है? 📢 ग्रामीणों का गुस्सा फूटा गांव के लोगों ने साफ कहा — “श्मशान घाट जैसे पवित्र स्थल पर घटिया काम बर्दाश्त नहीं होगा।” उन्होंने प्रशासन से तुरंत जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 🔥 अब देखना होगा… क्या जिला प्रशासन इस मामले पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगा या यह मामला भी बाकी फाइलों की तरह दबा दिया जाएगा? 🖊️ प्रधान संपादक: महापात्रा दिनेश आचार्य 📺 हक की आवाज न्यूज़ चैनल 🎤 विशेष सहयोग: राजेश मिश्रा (डॉक्टर), टीम शेरू भैया1

- *स्लग-इटावा महानवादी पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव हरीश लोधी ने उठायी आवाज इटावा में दर्दनाक हादसा! 11000 वोल्ट लाइन की चपेट में आया युवक* *— हाथ-पैर कटे, प्रशासन पर उठे सवाल* एंकर -इटावा से एक ऐसी खबर, जो दिल दहला देगी… एक मेहनतकश युवक, जिसने अभी 6 महीने पहले ही अपनी नई जिंदगी शुरू की थी, आज बेबस और लाचार हो चुका है ग्राम नेबरपुर निवासी आशुतोष, मजदूरी करने नगर पालिका क्षेत्र में गए थे… काम के दौरान 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए… करंट इतना भयानक था कि वह दो मंजिला ऊंचाई से नीचे गिर पड़े… अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग… और आखिरकार डॉक्टरों को उनकी जान बचाने के लिए एक हाथ और एक पैर काटना पड़ा जो शख्स कल तक अपने परिवार का सहारा था… आज खुद दूसरों के सहारे पर जीने को मजबूर है… *(कलेक्ट्रेट, इटावा)* जी हाँ, यह मामला अब सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही की कहानी बन चुका है इतनी बड़ी घटना के बाद भी न जिला प्रशासन… न बिजली विभाग… कोई जिम्मेदार अधिकारी पीड़ित के घर तक नहीं पहुँचा *(खुले तार, भीड़, प्रदर्शन के दृश्य):* शहर के बीचों-बीच खुले और असुरक्षित हाई वोल्टेज तार… सीधे-सीधे विभागीय लापरवाही को उजागर कर रहे हैं इसी लापरवाही के खिलाफ अब आवाज बुलंद हो चुकी है… महानवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश लोधी और भारतीय दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी गोला ने मोर्चा खोल दिया है *(प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपते लोग):* सैकड़ों लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया… और प्रशासन को चेतावनी दी गई… “पीड़ित को न्याय चाहिए… 10 से 20 लाख की मदद और पत्नी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए… दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए जिलाधिकारी ने भरोसा तो दिया है… लेकिन सवाल ये है — क्या ये भरोसा हकीकत बनेगा क्या एक गरीब की जिंदगी की कीमत सिर्फ आश्वासन है क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी… या फिर यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा? 👉 ये सवाल सिर्फ आशुतोष का नहीं… 👉 ये सवाल पूरे सिस्टम से है… जिलाधिकारी का दिया गया आश्वाशन पूरा नहीं हुआ तों महानवादी पार्टी के हरीश लोधी एवं समाज के लोग बड़ा आंदोलन की तैयारी करेंगे जो इटावा मे इतिहास बदल जाएगा4
- Post by Bijendra Yadav1
- उत्तर प्रदेश : जिला प्रतापगढ़ में डीजल से भरा टैंकर पलट गया। सड़क पर बिखरे डीजल को स्थानीय गांव वाले बर्तनों में भरकर ले गए।1
- **खुटार में खुलेआम बेची जा रही चिप्पड़ पुड़िया, वीडियो वायरल** ---- युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आकर हो रही बर्बाद, नागरिकों ने की कार्यवाही की मांग खुटार। शाहजहांपुर के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा लगातार अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन खुटार में पुवायां रोड पर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने भांग के ठेके के नाम पर अवैध तरीके से चिप्पड़ पुड़िया बिक्री करने का काम किया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार लोगों ने स्थानीय पुलिस के साथ ही आबकारी विभाग से की। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिस वजह से यहां पर छोटे-छोटे मासूम और नाबालिक बच्चों को भी चिप्पड़ पुड़िया दुकानदार के द्वारा खुले आम 100 और 50 रुपए में बिक्री की जा रही है। जिससे नव युवा नशे की चपेट में आकर बर्बादी की कगार पर पहुंच रहा है। नगर के लोगों ने खुलेआम बेची जा रही चिप्पड़ पुड़िया की बिक्री पर रोकथाम लगाने के लिए दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई कराई जाने की मांग की है। इसी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह1