Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय, भीम जय संविधान जय भारत माता जय जवान जय किसान जय विज्ञान, जय हिंदुस्तान, जय भीम जय संविधान जय भारत माता जय जवान जय किसान जय विज्ञानजय वन्देमातरम,, जय हिन्द जय हिंदुस्तान,
Rajendra,paswan,gram,urda,
जय, भीम जय संविधान जय भारत माता जय जवान जय किसान जय विज्ञान, जय हिंदुस्तान, जय भीम जय संविधान जय भारत माता जय जवान जय किसान जय विज्ञानजय वन्देमातरम,, जय हिन्द जय हिंदुस्तान,
More news from झारखंड and nearby areas
- नो चयनित भाजपा टंडवा मंडल कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार...1
- जय भीम जय संविधान जय भारत माता जय जवान जय किसान जय विज्ञानजय वन्देमातरम,, जय हिन्द जय हिंदुस्तान,2
- - समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के प्रतीक थे बाबा साहेब: विनोद कुमार -- हजारीबाग। हजारीबाग शहर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 135वीं जयंती बड़े ही सुसज्जित एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। यह कार्यक्रम अनुसूचित जाति संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को याद करते हुए सामाजिक समता और न्याय के लिए उनके संघर्ष को नमन किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक और अर्थशास्त्री थे। उन्होंने अपने जीवन में जातिगत भेदभाव और छुआछूत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए दलितों, वंचितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश को एक मजबूत और न्यायपूर्ण संविधान दिया। समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित उनका दृष्टिकोण आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। विनोद कुमार ने आगे कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, अनूसूचित जाति संघ जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव रेणु कुमारी, कांग्रेस एससी सेल जिला अध्यक्ष मुकेश पसवानअ एससी सेल कांग्रेस के बरही प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक पासवान, कांग्रेस युवा जिला उपाध्यक्ष रिंकू कमार, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, भाजपा एससी सेल जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू, भाजपा नेता हरिश श्रीवास्तव, विनोबा भावे विश्वविद्यालय शिक्षा शास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ तनवीर यूनुस, अनुसूचित जाति संघ महासचिव मोती राम मिर्धा, अनुसूचित जाति संघ जिला कोषाध्यक्ष वासुदेव राम, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष संजय रवि राज, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार, शीला देवी, मोमिन कॉन्फ्रेंस जिला अध्यक्ष जहांगीर अंसारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सह अधिवक्ता शहादत अंसारी, कीर्तन राम, सीता राम, योगेश्वर राम, श्यामलाल राम, अशोक कुमार, विजय राम, विजय कुमार, केशव रविदास, डीएन रविदास, मनीष कुमार, तुलसी कुमार, सरोज कुमार प्रोफेसर राजीव कुमार, विजय चौधरी, किशन राम, प्रदीप कुमार दास, निर्मला देवी, केशव रविदास, रंजीत कुमार, सुरेश ठाकुर, गौतम सागर राणा, मनोज यादव, रामचंद्र राम, स्मृति राम, प्रभात कुमार रजक सहित समाज के सैकड़ो लोग शामिल थे।2
- इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।3
- दरिया में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती1
- हजारीबाग | शहर में मानवता की एक मिसाल सामने आई है, जहां वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र की पत्नी को अचानक ब्लड की जरूरत पड़ने पर समाजसेवी अभिषेक कुमार ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया। जानकारी मिलते ही अभिषेक कुमार ने बिना समय गंवाए अपनी टीम के सक्रिय सदस्य अजय कुमार को अस्पताल भेजा। अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर समय पर ब्लड उपलब्ध करवाया, जिससे मरीज को राहत मिली। इस त्वरित मदद से परिवार की चिंता दूर हो गई और एक बड़ी परेशानी टल गई। इस नेक काम के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों ने समाजसेवी अभिषेक कुमार और उनकी टीम का दिल से आभार व्यक्त किया। अभिषेक कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी इस तरह की सेवा लगातार जारी रहेगी।1
- मांडर। मांडर टोल प्लाजा में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में जा रहे करीब 50-60 लोगों के समूह ने टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में टोल मैनेजर सहित आधा दर्जन से अधिक कर्मियों के घायल होने की सूचना है। टोल मैनेजर ने आरोप लगाया कि छोटी सी कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों ने टोल कर्मियों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायल कर्मियों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) रेफर किया गया है। इस संबंध में मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है।1
- आज टंडवा में आयोजित भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में चतरा सांसद कालीचरण सिंह जी, सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार जी और जिला अध्यक्ष श्री रामदेव भोक्ता जी के साथ मंडल के निष्ठावान कार्यकर्ताओं से संवाद किया। संगठन के नए मॉडल पर चर्चा हुई और संकल्प लिया गया कि जन-सेवा ही हमारा सर्वोपरि लक्ष्य है। #BJP #Chatra #Tandwa #Simaria #KalicaranSingh #UjjwalKumar #RamdevBhokta1