Shuru
Apke Nagar Ki App…
Beer Bahadur Maurya
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- गजब के ज्ञानी हैं राहुल जी! वीबी - जी राम जी पर दोनों सदनों में देर रात तक घंटों चर्चा हुई। पक्ष और विपक्ष ने हर पहलू पर गंभीर बहस की। देश देख रहा था, सुन रहा था। लेकिन उस समय नेता प्रतिपक्ष विदेश भ्रमण में व्यस्त थे। अब अधिनियम पर कांग्रेस संग्राम का नाटक कर रही है, जबकि स्वयं नेता प्रतिपक्ष को अभी तक बिल का नाम तक ज्ञात नहीं। सुना है, कल एक दिन के मज़दूर भी बने थे राहुल जी; गमछा कोई और पहना रहा था, और कुदाल कैसे उठानी है, यह खड़गे जी समझा रहे थे। धन्य हैं आप राहुल जी, और धन्य है आपकी 'प्रखर बुद्धि'! आपके इसी अद्भुत ज्ञान के सहारे कांग्रेस का परम कल्याण सुनिश्चित है।1
- 🔴 ग्राम दारगांव में महिला कमांडो सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन 🔴 04 जिलों के 40 गांवों की 200 महिला कमांडो हुईं शामिल 🔴 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के दिशा-निर्देशानुसार में आयोजित कार्यक्रम दुर्ग : आज दिनांक 23.01.2026 को थाना धमधा क्षेत्र के ग्राम दारगांव में महिला कमांडो सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के दिशा-निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री शमशाद बेगम रहीं। इस सम्मेलन में दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिलों के लगभग 40 गांवों से 200 महिला कमांडो ने सहभागिता की। महिला कमांडो को सिविल डिफेंस एवं आपदा प्रबंधन का विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा कानून के दायरे में रहकर कार्य करने, किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में न लेने एवं शांतिपूर्ण तरीके से जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। 🔹 प्रशिक्षण एवं पुलिस दिशा-निर्देश : सिविल डिफेंस प्रशिक्षण: आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा का विधिवत प्रशिक्षण विधिक सीमाएं: सदैव कानून के दायरे में रहकर कार्य करने के निर्देश अनुशासन: किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में न लेने की स्पष्ट हिदायत जागरूकता अभियान: सामाजिक जागरूकता अभियान शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से संचालित करने के निर्देश पुलिस समन्वय: आपदा/आपात स्थिति में पुलिस व प्रशासन से बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के दिशा-निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के माध्यम से महिला कमांडो को कैप एवं बैच प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्ग श्री मणिशंकर चन्द्रा, एसडीपीओ बेमेतरा श्री विनय साहू, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड (SDRF) श्री नागेंद्र सिंह, थाना प्रभारी धमधा श्री रामनारायण ध्रुव, ग्राम सरपंच श्रीमती केजिया ठाकुर, श्री राकेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री रफीक खान द्वारा किया गया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं जन-सुरक्षा की दिशा में दुर्ग पुलिस की एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल है।1
- मेरा घर एलसीडी देख रहा हूं1
- पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या करने साज़िश प्रेमिका सहित 4 आरोपी गिरफतार देखिए1
- रायपुर में चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया. अंबुजा मॉल के पास विधानसभा रोड पर टाटा इंडिगो कार में अचानक आग भड़क गई. देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, घटना के कारण विधानसभा रोड पर लंबा जाम लग गया और यातायात बाधित रहा.1
- सोशल मीडिया पर एक मज़ेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नीचे चल रहे एक गंभीर से दिखने वाले हालात पर छत से एक कुत्ता झांकता नज़र आ रहा है। कुत्ते का एक्सप्रेशन ऐसा है मानो वह पूरे मामले का जायज़ा ले रहा हो। यूज़र्स इस वीडियो को देखकर जमकर हंस रहे हैं और इसे “सीरियस मैटर का सबसे साइलेंट गवाह” बता रहे हैं। #ViralVideo #FunnyVideo #DogReaction #DesiMemes #ComedyReels #TrendingNow #InstaReels #DogLife #FunnyMoments #InternetBreaking1
- खैरागढ़ में शिक्षकों के लिए आयोजित हुई एक दिवसीय स्वास्थ्य कार्यशाला, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दी गई जानकारी, 23 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि केसीजी जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में खैरागढ़ स्थित इंद्रकला विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में शिक्षकों हेतु एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एनीमिया मुक्त भारत, डब्ल्यू आई एफ एस, तंबाकू मुक्त कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य, रेबीज व फाइलेरिया नियंत्रण तथा टाइप 1 डायबिटीज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। डॉक्टर किशोर दत्त ने कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया तथा डॉक्टर रूना सिंह ने सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- और किसी ने मज़ाक में कह दिया की तुम प्रधानमंत्री बन सकते हो 🤣🤣🤣🤣1