logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जल कल योजना के तहत हर जगह,हर रोड पर गढ़ा मुक्त की जगह गढ़ा युक्त किया जा रहा हैं, ब्रेकिंग न्यूज उत्तर प्रदेश जिला आजमगढ़ जल कल योजना जितना लोगों को लाभ देने के लिए लाभवंतियों तक पहुंचाया जा रहा हैं। तो वहीं पिच रोड, आर सी सी रोड को बहुत अधिक नुकसान किया जा रहा हैं

14 hrs ago
user_AZAMGARH UP 50 Live
AZAMGARH UP 50 Live
Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago
82bef29f-512e-47f3-8b7a-cebffa4e97e9

जल कल योजना के तहत हर जगह,हर रोड पर गढ़ा मुक्त की जगह गढ़ा युक्त किया जा रहा हैं, ब्रेकिंग न्यूज उत्तर प्रदेश जिला आजमगढ़ जल कल योजना जितना लोगों को लाभ देने के लिए लाभवंतियों तक पहुंचाया जा रहा हैं। तो वहीं पिच रोड, आर सी सी रोड को बहुत अधिक नुकसान किया जा रहा हैं

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजमगढ़ : छात्रों को हिरासत में लेने के विरोध में एसएसपी से मिले सपाई, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी आजमगढ़। एक सितंबर को विरोध-प्रदर्शन के दौरान समाजवादी छात्र सभा से जुड़े 15 युवाओं को हिरासत में लेकर सदर कोतवाली के लॉकअप में रखने और पुलिस अधिकारियों द्वारा अभद्रता व मानसिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सोमवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि आरएसएस के कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार द्वारा किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने सात घंटे तक लॉकअप में रखा। पानी मांगने पर भी उपलब्ध नहीं कराया गया। आरोप है कि रिहाई के बाद सीओ सिटी ने छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर राजनीति से दूर रहने की धमकी दी। सपाइयों ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संवैधानिक अधिकार हैं। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में बढ़ते अपराध, पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने, थानों-तहसीलों में कथित धन उगाही और दबंगों के प्रभाव में कार्रवाई होने के आरोप भी लगाए। चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सपा धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रतिनिधिमंडल में सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक अखिलेश यादव, डॉ. संग्राम यादव, कमलाकांत राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, अजीत कुमार राव, ओमप्रकाश राय, शिवसागर यादव और हरिश्चंद्र यादव समेत अन्य नेता शामिल रहे।
    1
    आजमगढ़ : छात्रों को हिरासत में लेने के विरोध में एसएसपी से मिले सपाई, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
आजमगढ़। एक सितंबर को विरोध-प्रदर्शन के दौरान समाजवादी छात्र सभा से जुड़े 15 युवाओं को हिरासत में लेकर सदर कोतवाली के लॉकअप में रखने और पुलिस अधिकारियों द्वारा अभद्रता व मानसिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सोमवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि आरएसएस के कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार द्वारा किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने सात घंटे तक लॉकअप में रखा। पानी मांगने पर भी उपलब्ध नहीं कराया गया। आरोप है कि रिहाई के बाद सीओ सिटी ने छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर राजनीति से दूर रहने की धमकी दी।
सपाइयों ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संवैधानिक अधिकार हैं। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में बढ़ते अपराध, पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने, थानों-तहसीलों में कथित धन उगाही और दबंगों के प्रभाव में कार्रवाई होने के आरोप भी लगाए। चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सपा धरना-प्रदर्शन करेगी।
प्रतिनिधिमंडल में सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक अखिलेश यादव, डॉ. संग्राम यादव, कमलाकांत राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, अजीत कुमार राव, ओमप्रकाश राय, शिवसागर यादव और हरिश्चंद्र यादव समेत अन्य नेता शामिल रहे।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सपा सरकार में परिवारवाद और जातिवाद का बोलबाला रहा : ओमप्रकाश राजभर ,आजमगढ़। देउपुर बाजार में सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेतृत्व में गौड़ महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदीप राजभर ने की, जबकि संचालन रजनीश गौड़ ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल को भूली नहीं है। सपा सरकार में परिवारवाद और जातिवाद का बोलबाला रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरों की जमीन पर कब्जा करना और अपराधियों को संरक्षण देना समाजवादी पार्टी के शासनकाल की पहचान रही है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जनता को छलावा करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के नेता शिक्षा और रोजगार की बात कर रहे हैं, लेकिन जनता यह अच्छी तरह जानती है कि सपा सरकार के समय रोजगार की स्थिति क्या थी और लोग किस तरह परेशान थे। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी के नेता घरों से निकलकर जनता के बीच पहुंचने लगे हैं। जो नेता पहले सड़कों पर दिखाई नहीं देते थे, वे अब लोगों के दरवाजे पर जाकर संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है तथा समय आने पर इसका जवाब भी देगी। सम्मेलन में गौड़ समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान सुभासपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
    1
    सपा सरकार में परिवारवाद और जातिवाद का बोलबाला रहा : ओमप्रकाश राजभर

,आजमगढ़। देउपुर बाजार में सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेतृत्व में गौड़ महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदीप राजभर ने की, जबकि संचालन रजनीश गौड़ ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल को भूली नहीं है। सपा सरकार में परिवारवाद और जातिवाद का बोलबाला रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरों की जमीन पर कब्जा करना और अपराधियों को संरक्षण देना समाजवादी पार्टी के शासनकाल की पहचान रही है।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जनता को छलावा करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के नेता शिक्षा और रोजगार की बात कर रहे हैं, लेकिन जनता यह अच्छी तरह जानती है कि सपा सरकार के समय रोजगार की स्थिति क्या थी और लोग किस तरह परेशान थे।
उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी के नेता घरों से निकलकर जनता के बीच पहुंचने लगे हैं। जो नेता पहले सड़कों पर दिखाई नहीं देते थे, वे अब लोगों के दरवाजे पर जाकर संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है तथा समय आने पर इसका जवाब भी देगी।
सम्मेलन में गौड़ समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान सुभासपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जल कल योजना के तहत हर जगह,हर रोड पर गढ़ा मुक्त की जगह गढ़ा युक्त किया जा रहा हैं, ब्रेकिंग न्यूज उत्तर प्रदेश जिला आजमगढ़ जल कल योजना जितना लोगों को लाभ देने के लिए लाभवंतियों तक पहुंचाया जा रहा हैं। तो वहीं पिच रोड, आर सी सी रोड को बहुत अधिक नुकसान किया जा रहा हैं
    2
    जल कल योजना के तहत हर जगह,हर रोड पर गढ़ा मुक्त की जगह गढ़ा युक्त किया जा रहा हैं,
ब्रेकिंग न्यूज 
उत्तर प्रदेश 
जिला आजमगढ़ 
जल कल योजना जितना लोगों को लाभ देने के लिए लाभवंतियों तक पहुंचाया जा रहा हैं। तो वहीं पिच रोड,  आर सी सी रोड को बहुत अधिक नुकसान किया जा रहा हैं
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • machali pkarne chkar me jhanaganj ka hai a video ap lo aj ki khabar dekhte rhe jahanagnj ka hai a video
    1
    machali pkarne chkar me jhanaganj ka hai a video ap lo 
aj ki khabar dekhte rhe jahanagnj ka hai a video
    user_Suraj Yadav
    Suraj Yadav
    सगड़ी, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कार्यकर्ता संगोष्ठी कार्यक्रम में ये क्या बोल गए सुभासपा के अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार गौड़..... #azamgarh #viralvideos #atraulianews
    1
    कार्यकर्ता संगोष्ठी कार्यक्रम में ये क्या बोल गए सुभासपा के अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार गौड़.....
#azamgarh 
#viralvideos
#atraulianews
    user_CHANDRESH PATRKAR
    CHANDRESH PATRKAR
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🚨 अम्बेडकरनगर BREAKING NEWS वाहन चालक कल्याण समिति ने मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन अम्बेडकरनगर में वाहन चालक कल्याण समिति सम्पूर्ण भारत के बैनर तले चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया। समिति ने राष्ट्रीय चालक आयोग, चालक सुरक्षा कानून एवं राज्य कल्याण बोर्ड के गठन सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ➡️ सड़क दुर्घटना में मृत चालक के परिवार को ₹25 लाख सहायता की मांग ➡️ चालकों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग ➡️ मांगें पूरी न होने पर 12 नवंबर से स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन की चेतावनी।
    1
    🚨 अम्बेडकरनगर BREAKING NEWS

वाहन चालक कल्याण समिति ने मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

अम्बेडकरनगर में वाहन चालक कल्याण समिति सम्पूर्ण भारत के बैनर तले चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया। समिति ने राष्ट्रीय चालक आयोग, चालक सुरक्षा कानून एवं राज्य कल्याण बोर्ड के गठन सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

➡️ सड़क दुर्घटना में मृत चालक के परिवार को ₹25 लाख सहायता की मांग
➡️ चालकों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग
➡️ मांगें पूरी न होने पर 12 नवंबर से स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन की चेतावनी।
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    51 min ago
  • नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहरों की दिशा में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग,रचा इतिहास स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में यूपी का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पीछे छोड़ रचा इतिहास स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में यूपी के 16 शहरों ने बनाई जगह, लखनऊ सहित कई शहरों ने रचा इतिहास वार्ड लेवल पर लखनऊ के वार्ड-70 ने भी देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन से संभव: मंत्री ए के शर्मा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में उत्तर प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए पहली बार इंदौर को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वायु गुणवत्ता सुधार और नगरीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र के विस्तार, सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के विभिन्न श्रेणियों के कुल 16 शहरों का स्थान बनाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इंदौर से आगे निकला लखनऊ दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-1 में उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने स्थान बनाया। इनमें लखनऊ ने देश में पहला, आगरा ने चौथा, गाजियाबाद ने नौवां, कानपुर ने ग्यारहवां, प्रयागराज ने तरहवां और मेरठ ने बाइसवां स्थान प्राप्त किया। वहीं 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-2 में भी उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें फिरोजाबाद ने दूसरा, झांसी ने पांचवां, मुरादाबाद और नोएडा ने आठवां, गोरखपुर ने बाइसवां और बरेली ने छब्बीसवां स्थान प्राप्त किया।तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-3 में भी उत्तर प्रदेश के चार शहरों ने सफलता हासिल की। रायबरेली ने 17वां, अनपरा ने 29वां, खुर्जा ने 30वां और गजरौला ने 31वां स्थान प्राप्त किया। वार्ड स्तर पर भी यूपी का शानदार प्रदर्शन स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की वार्ड लेवल रैंकिंग में भी उत्तर प्रदेश ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कैटेगरी-1 में राजधानी लखनऊ के वार्ड-70 ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं कैटेगरी-2 में प्रयागराज के वार्ड-31 ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में नगरीय व्यवस्थाओं को केवल शहर स्तर पर ही नहीं, बल्कि वार्ड स्तर तक बेहतर बनाने के लिए भी गंभीरता से काम किया जा रहा है। मंत्री ए के शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जताया आभार इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता का संदेश दिया था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता को जनअभियान बनाकर देश के प्रत्येक नागरिक से जोड़ने का कार्य किया है। आज स्वच्छता और स्वच्छ वायु के क्षेत्र में मिल रही उपलब्धियां उसी व्यापक जनभागीदारी का परिणाम हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शहरों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। ए.के. शर्मा ने अधिकारियों और नागरिकों को दी बधाई नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और विशेष रूप से प्रदेश के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वच्छ शहर केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं हैं, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। श्री शर्मा ने कहा कि लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में पहली बार इंदौर को पीछे छोड़कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए एक नई प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार स्वच्छ वायु के क्षेत्र में लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है, उसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण में भी लखनऊ को देश का नंबर-वन शहर बनाने के लिए सरकार, नगर निगम और नागरिक मिलकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
    2
    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहरों की दिशा में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग,रचा इतिहास 
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में  यूपी का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पीछे छोड़ रचा इतिहास
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में यूपी के 16 शहरों ने बनाई जगह, लखनऊ सहित कई शहरों ने रचा इतिहास
वार्ड लेवल पर लखनऊ के वार्ड-70 ने भी देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान
यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन से संभव: मंत्री ए के शर्मा
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में उत्तर प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए पहली बार इंदौर को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वायु गुणवत्ता सुधार और नगरीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र के विस्तार, सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के विभिन्न श्रेणियों के कुल 16 शहरों का स्थान बनाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
इंदौर से आगे निकला लखनऊ
दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-1 में उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने स्थान बनाया। इनमें लखनऊ ने देश में पहला, आगरा ने चौथा, गाजियाबाद ने नौवां, कानपुर ने ग्यारहवां, प्रयागराज ने तरहवां और मेरठ ने बाइसवां स्थान प्राप्त किया।
वहीं 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-2 में भी उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें फिरोजाबाद ने दूसरा, झांसी ने पांचवां, मुरादाबाद और नोएडा ने आठवां, गोरखपुर ने बाइसवां और बरेली ने छब्बीसवां स्थान प्राप्त किया।तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-3 में भी उत्तर प्रदेश के चार शहरों ने सफलता हासिल की। रायबरेली ने 17वां, अनपरा ने 29वां, खुर्जा ने 30वां और गजरौला ने 31वां स्थान प्राप्त किया।
वार्ड स्तर पर भी यूपी का शानदार प्रदर्शन
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की वार्ड लेवल रैंकिंग में भी उत्तर प्रदेश ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कैटेगरी-1 में राजधानी लखनऊ के वार्ड-70 ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं कैटेगरी-2 में प्रयागराज के वार्ड-31 ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में नगरीय व्यवस्थाओं को केवल शहर स्तर पर ही नहीं, बल्कि वार्ड स्तर तक बेहतर बनाने के लिए भी गंभीरता से काम किया जा रहा है।
मंत्री ए के शर्मा ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी का जताया आभार
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता का संदेश दिया था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता को जनअभियान बनाकर देश के प्रत्येक नागरिक से जोड़ने का कार्य किया है। आज स्वच्छता और स्वच्छ वायु के क्षेत्र में मिल रही उपलब्धियां उसी व्यापक जनभागीदारी का परिणाम हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शहरों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
ए.के. शर्मा ने अधिकारियों और नागरिकों को दी बधाई
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और विशेष रूप से प्रदेश के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वच्छ शहर केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं हैं, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
श्री शर्मा ने कहा कि लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में पहली बार इंदौर को पीछे छोड़कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए एक नई प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार स्वच्छ वायु के क्षेत्र में लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है, उसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण में भी लखनऊ को देश का नंबर-वन शहर बनाने के लिए सरकार, नगर निगम और नागरिक मिलकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पुरानी रंजिश में महिला व उसकी बेटियों के साथ मारपीट व अभद्रता करने के मामले में वांछित 01 आरोपी गिरफ्तार दिनांक 21.08.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा उनकी पुत्री के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पर वादिनी एवं उनकी दूसरी पुत्री के साथ भी गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों एवं लाठी-डंडे से मारपीट की गई तथा वादिनी की अंगुली में दांत से काटने एवं फरसे से मारने तथा जान से मारने की धमकी दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 331/2026 धारा 76, 115(2), 352, 351(3), 118(1) बीएनएस बनाम अनिल निषाद, पल्लू निषाद एवं बहोर निषाद पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी का विवरण–* आज दिनांक 07.09.2026 को उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अनिल निषाद पुत्र निहोर उर्फ राम निहोर निषाद, निवासी पकड़ियापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को अतरैठ बाजार से समय 09:20 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्त–* अनिल निषाद पुत्र निहोर उर्फ राम निहोर निषाद, निवासी पकड़ियापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 331/2026 धारा 76, 115(2), 352, 351(3), 118(2) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–* उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा, का0 राजकरन सोनकर, का0 हरेन्द्र, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
    1
    पुरानी रंजिश में महिला व उसकी बेटियों के साथ मारपीट व अभद्रता करने के मामले में वांछित 01 आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 21.08.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा उनकी पुत्री के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पर वादिनी एवं उनकी दूसरी पुत्री के साथ भी गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों एवं लाठी-डंडे से मारपीट की गई तथा वादिनी की अंगुली में दांत से काटने एवं फरसे से मारने तथा जान से मारने की धमकी दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 331/2026 धारा 76, 115(2), 352, 351(3), 118(1) बीएनएस बनाम अनिल निषाद, पल्लू निषाद एवं बहोर निषाद पंजीकृत किया गया। 
*गिरफ्तारी का विवरण–*
आज दिनांक 07.09.2026 को उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अनिल निषाद पुत्र निहोर उर्फ राम निहोर निषाद, निवासी पकड़ियापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को अतरैठ बाजार से समय 09:20 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त–* अनिल निषाद पुत्र निहोर उर्फ राम निहोर निषाद, निवासी पकड़ियापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 331/2026 धारा 76, 115(2), 352, 351(3), 118(2) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–* उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा, का0 राजकरन सोनकर, का0 हरेन्द्र, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.