Shuru
Apke Nagar Ki App…
सारंगपुर के उत्कृष्ट विद्यालय खेल ग्राउंड के पास कांग्रेस नेता आजाद मंसूरी की रुई मशीन में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लगभग 3.50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया और मशीन चालक जुल्फिकार मंसूरी गंभीर रूप से झुलस गए। सुबह 7 बजे लगी आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Jugal vishwakrma Inc
सारंगपुर के उत्कृष्ट विद्यालय खेल ग्राउंड के पास कांग्रेस नेता आजाद मंसूरी की रुई मशीन में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लगभग 3.50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया और मशीन चालक जुल्फिकार मंसूरी गंभीर रूप से झुलस गए। सुबह 7 बजे लगी आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- सारंगपुर के उत्कृष्ट विद्यालय खेल ग्राउंड के पास कांग्रेस नेता आजाद मंसूरी की रुई मशीन में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लगभग 3.50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया और मशीन चालक जुल्फिकार मंसूरी गंभीर रूप से झुलस गए। सुबह 7 बजे लगी आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।1
- उज्जैन में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक जाट पर हुई जिला बदर की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर कार्यालय पर धरना देकर प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि कार्रवाई निरस्त नहीं हुई तो 11 मई को उज्जैन में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया जाएगा।1
- देवास में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। इस दुखद घटना ने पीछे उनके मां-बाप और बच्चों को बेसहारा छोड़ दिया है।1
- बेटमा के सिंधीपुरा गांव के पास 6 मई को एक निजी कंपनी से लौट रहे राहुल राजपूत की लूट के इरादे से हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बेटमा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है।1
- हेलमेट चेकिंग पर भाजपा नेता और पुलिस आमने-सामने, चौराहे पर थप्पड़ मारने के आरोप के बाद हंगामा #Indore #BJP #HelmetChecking #Mahunaka #IndorePolice #TrafficPolice #VirendraShindke #ShivenduJoshi #BreakingNews #IndoreNews #MPNews #sundaramexpress इंदौर में भाजपा और पुलिस चौराहे पर हुई आमने सामने हेलमेंट को लेकर विवाद भाजपा नेता वीरेंद्र शिंदके को मारा चाटा सूबेदार लक्ष्मी धुर्वे और आरक्षक शेखर गवली को लाइन अटैच किया यादव थाना प्रभारी शेखर गवली यातायात कार्यालय अटैक भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा महू नाका चौराहे पर किया चक्का जाम पुलिस मामले में सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी है भाजपा कार्यकर्ताओं में हेलमेट को लेकर काफी नाराजगी व्यक्ति की क्षेत्रीय एसीपी शिवेंदु जोशी ने यातायात खुलवाया एंकर इंदौर में भाजपा नेता को हेलमेंट के लिए चौराहे पर मारा चाटा जिसके बाद में चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार हंगामा और प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया गया और पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस अधिकारियों के उचित कार्रवाई की मांग की गई तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सूबेदार और आरक्षक को लाइन अटैच किया गया तो वहीं थाना प्रभारी को यातायात कार्यालय पर अटैक किया गया है। वियो इंदौर में हेलमेट को लेकर पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहा पर अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान को लेकर पिछले कई दिनों से कई संगठन विरोध भी कर चुके हैं और इसी के तहत आज फिर एक बार हेलमेट को लेकर ही भाजपा नेता वीरेंद्र शिंदके नामक व्यक्ति को हेलमेट पहनना को लेकर चौराहे पर विवाद हुआ इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी के द्वारा हाथापाई करते हुए एक चांटा भाजपा नेता को मार दिया गया विवाद इतना बढ़ गया कि आसपास के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो वह भी चौराहे पर पहुंचे और जमकर प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई लोगों का आरोप है कि रोजाना यहां पर आसपास के रहने वाले लोगों को आने-जाने में भी दिक्कत होती है और सड़क पर पहुंचते ही पुलिस हेलमेट को जन जागरूकता क्या भाव में केवल चालानी कार्रवाई के रूप में चलाया जा रहा है भाजपा नेता का कहना है कि मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया है भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को इसकी जानकारी दे दी गई है वह जो भी कहेंगे उसे अनुसार में करने को तैयार हूं साथ ही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सूबेदार लक्ष्मी धार्वे और आरक्षक शेखर गवली को लाइन अटैच किया गया है तो वहीं थाना प्रभारी राधा यादव को यातायात कार्यालय पर अटैक किया गया है और मामले की जांच पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा की जा रही है चौराहे पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज भी खागाले जाएंगे जानकारी लगते ही क्षेत्रीय एसीपी शिवेंदु जोशी भी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करते हुए यातायात को फिर से सुचारू रूप से खुलवाया गया। बाइट वीरेंद्र शिंदके, भाजपा नेता इंदौर बाइट शिवेंदु जोशी, एसीपी, इंदौर1
- हातोद में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, महिला पुलिस बल नहीं मिलने से बीच में रुकी कार्रवाई *एसडीएम विनोद राठौर के निर्देश पर चला अभियान, तहसीलदार गोविंद ठाकुर ने दिया दो से तीन दिन में दोबारा कार्रवाई का आश्वासन* *रिपोर्टर राजेश विश्वकर्मा* इंदौर, मध्यप्रदेश। हातोद क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम की कार्रवाई उस समय अधूरी रह गई, जब मौके पर महिला पुलिस बल उपलब्ध नहीं हो पाया। प्रशासन द्वारा शुरू की गई इस कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना दिया है। एक ओर प्रशासन सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस बल की कमी के कारण कार्रवाई बीच में रुकने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, एसडीएम विनोद राठौर के निर्देश पर तहसीलदार गोविंद ठाकुर राजस्व अमले के साथ हातोद क्षेत्र में पहुंचे थे। प्रशासन का दावा है कि संबंधित भूमि शासकीय है और उस पर महेश चौकसे द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसी शिकायत और दस्तावेजी जांच के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर जेसीबी और राजस्व विभाग की टीम ने निर्माणाधीन हिस्से को हटाना प्रारंभ किया। कार्रवाई के दौरान कुछ हिस्से को तोड़ा भी गया, लेकिन स्थिति संवेदनशील होने और महिला पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रशासन को अभियान बीच में रोकना पड़ा। अधिकारियों का कहना था कि मौके पर महिलाओं की मौजूदगी और संभावित विरोध को देखते हुए महिला पुलिस बल आवश्यक था। तहसीलदार ने दिया आश्वासन, पूरा मकान तोड़कर मलबा भी हटाया जाएगा कार्रवाई रुकने के बाद तहसीलदार गोविंद ठाकुर ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह अभियान अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी दो से तीन दिनों के भीतर महिला पुलिस बल की व्यवस्था कर दोबारा संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शेष निर्माणाधीन मकान को पूरी तरह हटाया जाएगा, मलबा साफ कराया जाएगा और संबंधित भूमि अस्पताल प्रबंधन को सौंप दी जाएगी। तहसीलदार ने यह भी कहा कि प्रशासन शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं करेगा और नियमों के तहत पूरी कार्रवाई की जाएगी। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित जमीन सार्वजनिक उपयोग और अस्पताल प्रबंधन से जुड़ी बताई जा रही है, इसलिए उसे अतिक्रमण मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। थाना प्रभारी संगीता सोलंकी ने बताया क्यों नहीं पहुंच पाई महिला पुलिस इस पूरे मामले में जब मीडिया द्वारा थाना प्रभारी संगीता सोलंकी से सवाल किया गया कि कार्रवाई के दौरान महिला आरक्षक उपलब्ध क्यों नहीं करवाई गई, तब उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि थाना हातोद में वर्तमान समय में महिला पुलिस बल उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि तहसील प्रशासन द्वारा दो दिन पहले सूचना दी जाती, तो अन्य थानों से महिला आरक्षकों की व्यवस्था की जा सकती थी। थाना प्रभारी के अनुसार अचानक कार्रवाई की सूचना मिलने के कारण पुलिस विभाग पर्याप्त महिला बल उपलब्ध नहीं करा सका। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी कार्रवाई के लिए आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि प्रशासनिक अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो सके। {{ क्षेत्र में उठ रहे कई सवाल }} इस घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में कई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन पहले से समन्वय बनाकर कार्रवाई करता तो अभियान अधूरा नहीं रुकता। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सरकारी भूमि पर कब्जे के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जरूरी है और इसे पूरी सख्ती के साथ अंजाम तक पहुंचाया जाना चाहिए। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि— 1. क्या एसडीएम विनोद राठौर प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमणधारी महेश चौकसे पर पूरी कार्रवाई करवा पाएंगे? 2. क्या तहसीलदार गोविंद ठाकुर अपने आश्वासन के अनुसार दो से तीन दिनों में शेष निर्माण हटवा पाएंगे? 3. क्या थाना प्रभारी संगीता सोलंकी आगामी कार्रवाई के लिए महिला पुलिस बल उपलब्ध करवा पाएंगी? 4. और क्या प्रशासन सरकारी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कर अस्पताल प्रबंधन को सौंप पाएगा? {{ प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी नजरें }} फिलहाल यह मामला हातोद क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। प्रशासन की अगली कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों, अस्पताल प्रबंधन और आसपास के रहवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन अपने दावों के अनुसार तय समय सीमा में दोबारा अभियान चलाकर सरकारी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कर पाता है या नहीं।1
- श्री नर्मदा अष्टक आचार्य श्री रविकांत जी शास्त्री परिक्रमा वासी के मुखार बिंद से ------। प्रस्तुति - विनोद गोयल, पत्रकार1
- कलयुगी सौतेले पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार #vairal #rap #viralnews #newstoday #NewsAlert #indore #indorenews #indorenewslive #sundaramexpress #newsupdate #livenews ब्रेकिंग इंदौर इंदौर में कलयुगी सौतेले पिता रिश्तों पर दाग लगने वाली वारदात आरोपी गिरफ्तार कलयुगी सौतेले पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार पीड़िता ने अपने परिजनों के पास भाग कर बताई जानकारी बेटी ने सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया तुकोगंज थाना क्षेत्र का है मामला पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी है बताया जा आरोपी पिता रात में शराब के नशे में पहुंचा की मारपीट दूसरे दिन सुबह उठा और दूसरे कमरे में ले जा कर किया कृत्य एंकर इंदौर में एक सौतेले पिता के द्वारा स्वय की बेटी को 6 महीने से हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं पीड़िता का मेडिकल चेकअप भी करवाया गया है। वियो तुकोगंज पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र मैं रहने वाली एक पीड़िता ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई की उसके पिता के द्वारा लगातार उसके साथ गलत हरकत देने की दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है शिकायत में बताया कि उसके पिता सौतेली हैं उसकी मां के द्वारा दूसरी शादी पिता के साथ की गई थी एक दिन शराब के नशे में पिता घर पर आए और जमकर मारपीट करते हुए सो गए थे लेकिन दूसरे दिन सुबह उठकर दूसरे कमरे में ले जाकर पिता के साथ रुस्तम की वारदात को अंजाम दिया गया लेकिन कलयुग की पिता की हरकतें यही नहीं रुकी लगातार वह पीड़िता को परेशान करने लगा इसके बाद पीड़िता ने अपने अन्य परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी और थाने पर शिकायत दर्ज करें पुलिस ने शिकायत के अनुसार कलियुग के पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल चेकअप भी करवाया गया है और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बाइट राम स्नेही मिश्रा एडिशनल डीसीपी इंदौर1