ऊँचाहार: विद्युत विभाग की लापरवाही से लाखों का सरकारी धन बर्बाद, निष्क्रिय पड़ी है नई लाइन ऊँचाहार: विद्युत विभाग की लापरवाही से लाखों का सरकारी धन बर्बाद, निष्क्रिय पड़ी है नई लाइन रायबरेली: जनपद के ऊँचाहार विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए लाखों रुपये की लागत से एक नई बिजली लाइन का निर्माण कराया गया था, लेकिन देखरेख और उदासीनता के कारण यह लाइन सालों से पूरी तरह निष्क्रिय पड़ी है और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर से पूरी तरह अनजान बने हुए हैं। लंबी दूरी और आए दिन के फॉल्ट से ग्रामीण परेशान मामला ऊँचाहार उपकेंद्र ग्रामीण के अंतर्गत संचालित लक्ष्मी गंज फीडर से जुड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह फीडर लगभग 25 से 30 किलोमीटर लंबी दूरी तय करता है। इस फीडर से बहेरवा, मनीरामपुर, कलेह, सराय सहिजन, बिकई पुरवारा, खालिकपुर, नारायनपुर और सलीमपुर भैरव अकोढ़िया सहित दर्जनों गाँवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। अत्यधिक लंबी दूरी होने के कारण इस लाइन में आए दिन फॉल्ट बने रहते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सिर्फ चार किलोमीटर की लाइन, फिर भी नहीं हुई चालू ग्रामीणों की इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अलीगंज से वाया मलकाना, पुरवारा होते हुए नाले की सड़क के किनारे एक नई लाइन का निर्माण कराया था। इस नई वैकल्पिक लाइन की दूरी महज चार किलोमीटर है, जिससे लंबी दूरी के झंझट से मुक्ति मिल सकती थी। दुर्भाग्यवश, यह लाइन निर्माण के कई साल बीत जाने के बाद भी आज तक मुख्य आपूर्ति से नहीं जोड़ी जा सकी है। जनप्रतिनिधियों से गुहार के बावजूद स्थिति जस की तस इस गंभीर समस्या से त्रस्त होकर सलीमपुर भैरव और आसपास के अन्य गाँवों के आम जनमानस ने लगभग दो महीने पहले क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर एक शिकायती पत्र भी सौंपा था। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों के कान पर जूँ तक नहीं रेंगी और जनता की समस्या आज भी वैसी की वैसी बनी हुई है। ग्रामीणों की प्रमुख मांगें शीघ्र लाइन जोड़ी जाए: ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस चार किलोमीटर लंबी नई लाइन को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर चालू किया जाए। लंबी दूरी से राहत: फीडर की अत्यधिक दूरी कम होने से बार-बार होने वाले फॉल्ट से निजात मिलेगी और लाइनमैनों को भी रखरखाव में आसानी होगी। धन की बर्बादी पर रोक: जनता ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले लापरवाह जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

- विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न रायबरेली : जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लखनऊ खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 तथा खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितम्बर 2026 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 07 अक्टूबर 2026 तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08 बजे से अपराह्न 04 बजे तक मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना होगी। निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करा ली जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्राविधानों के अनुसार आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध प्रभावी हो गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, समस्त उप जिलाधिकारी, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- रायबरेली में सियासी घमासान: अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विरोध प्रदर्शन वाले पोस्टर, सपा प्रमुख को बताया 'गिरगिटेश' रायबरेली में सियासी घमासान: अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विरोध प्रदर्शन वाले पोस्टर, सपा प्रमुख को बताया 'गिरगिटेश' रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में अचानक शुरू हुई पोस्टरबाजी ने सूबे की सियासत का पारा एक बार फिर चढ़ा दिया है। शहर के अलग-अलग चौराहों और प्रमुख मार्गों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ तीखे शब्दों वाले पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पोस्टरों में क्या लिखा है? शहर में लगे इन पोस्टरों में अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा गया है: 'गिरगिटेश' का संबोधन: कुछ पोस्टरों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें 'गिरगिटेश' लिखा गया है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। 'वापस जाओ' के नारे: कई अन्य जगहों पर 'अखिलेश यादव वापस जाओ' के नारे लिखे पोस्टर भी दिखाई दिए हैं, जिन पर तीखी टिप्पणियां दर्ज हैं। राजनीतिक हलचल और प्रतिक्रियाएं बढ़ा सियासी पारा: अचानक हुई इस पोस्टरबाजी के बाद स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच सुगबुगाहट तेज हो गई है।1
- आज दिनांक 23/09/2026 को नगर पंचायत ऊँचाहार फड़ मोहल्ला निवासी पूजा गुप्ता जी का निधन हो गया सूचना मिलने पर आपका अपना शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य ऊँचाहार द्वितीय पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन, मौके पर पहुंचे शोकाकुल परिवार को संतावना दिया ईश्वर मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार वालों को असीम कष्ट सहने की क्षमता प्रदान करें #ucr #rbl #up #omshantiom1
- ऊंचाहार: किन्नर समाज के दो गुटों में क्षेत्र सीमा को लेकर विवाद, कोतवाली में जमकर हुआ 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा,,, रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच क्षेत्र सीमा और 'नेग' (बधाई) मांगने को लेकर विवाद गहरा गया है। मामला इस कदर बढ़ गया कि इस मामले में दर्जनों किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर अवैध वसूली और मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है। थाने में किन्नरों का हंगामा और पुलिस के फूले हाथ-पांव विवाद को लेकर कोतवाली पहुंचे दर्जनों किन्नरों ने अंदर जमकर हंगामा किया। किन्नरों को दोनों हाथों से जोर-जोर से तालियां बजाकर उग्र विरोध करता देख पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। कोतवाली परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद शाम को सभी किन्नर वापस लौट गए। पहला पक्ष: हिना किन्नर का आरोप कोतवाली में दी गई अपनी तहरीर में लालगंज के डेहटा-चौराहा निवासी हिना किन्नर ने बताया है कि ऊंचाहार निवासी आर.के. किन्नर और उनके भाई दीपक ने उनके साथ अभद्रता की। हिना का आरोप है कि शनिवार को आरोपियों ने उन्हें रास्ता रोककर गाली-गलौज की, मारपीट की और यह कहते हुए क्षेत्र छोड़कर जाने की धमकी दी कि यह उनका इलाका है। हिना ने आरोपियों पर उनके क्षेत्र में अवैध कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। दूसरा पक्ष: आर.के. किन्नर का आरोप वहीं, दूसरी तरफ ऊंचाहार किन्नर समाज के आर.के. किन्नर (संरक्षक सपना गुरु) ने लालगंज के रहने वाले विनय (विपक्षी गुट) के खिलाफ क्रॉस शिकायत दर्ज कराई है। इनका कहना है कि विपक्षी गुट का सरेनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अपना अलग इलाका है, लेकिन वे मंगलवार से ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में जबरन घुसकर 'बधाई' के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। आर.के. किन्नर का दावा है कि ऊंचाहार उनका जन्मस्थान है और यह क्षेत्र उनके अधिकार में आता है। पुलिस का बयान: इस पूरे मामले में ऊंचाहार के कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित श्योरेन ने बताया कि दो किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्र सीमा में नेग मांगने का विवाद है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी तनवीर अहमद ने दाखिल किया नामांकन रायबरेली। नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी तनवीर अहमद ने सलोन तहसील परिसर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बुधवार 23 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे तनवीर अहमद अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इस दौरान अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, टीएन तिवारी, अर्जुन पासी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन को लेकर तहसील परिसर में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं। समर्थकों ने प्रत्याशी के साथ मौजूद रहकर उनका उत्साह बढ़ाया। सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उपचुनाव कराया जा रहा है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया 18 से 24 सितंबर तक निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 25 सितंबर को होगी, जबकि नाम वापसी 28 सितंबर और चुनाव चिह्न आवंटन 29 सितंबर को किया जाएगा। मतदान 13 अक्टूबर को तथा मतगणना 15 अक्टूबर को होगी। तनवीर अहमद पहले भी सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके हैं।1
- ऊँचाहार: विद्युत विभाग की लापरवाही से लाखों का सरकारी धन बर्बाद, निष्क्रिय पड़ी है नई लाइन ऊँचाहार: विद्युत विभाग की लापरवाही से लाखों का सरकारी धन बर्बाद, निष्क्रिय पड़ी है नई लाइन रायबरेली: जनपद के ऊँचाहार विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए लाखों रुपये की लागत से एक नई बिजली लाइन का निर्माण कराया गया था, लेकिन देखरेख और उदासीनता के कारण यह लाइन सालों से पूरी तरह निष्क्रिय पड़ी है और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर से पूरी तरह अनजान बने हुए हैं। लंबी दूरी और आए दिन के फॉल्ट से ग्रामीण परेशान मामला ऊँचाहार उपकेंद्र ग्रामीण के अंतर्गत संचालित लक्ष्मी गंज फीडर से जुड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह फीडर लगभग 25 से 30 किलोमीटर लंबी दूरी तय करता है। इस फीडर से बहेरवा, मनीरामपुर, कलेह, सराय सहिजन, बिकई पुरवारा, खालिकपुर, नारायनपुर और सलीमपुर भैरव अकोढ़िया सहित दर्जनों गाँवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। अत्यधिक लंबी दूरी होने के कारण इस लाइन में आए दिन फॉल्ट बने रहते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सिर्फ चार किलोमीटर की लाइन, फिर भी नहीं हुई चालू ग्रामीणों की इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अलीगंज से वाया मलकाना, पुरवारा होते हुए नाले की सड़क के किनारे एक नई लाइन का निर्माण कराया था। इस नई वैकल्पिक लाइन की दूरी महज चार किलोमीटर है, जिससे लंबी दूरी के झंझट से मुक्ति मिल सकती थी। दुर्भाग्यवश, यह लाइन निर्माण के कई साल बीत जाने के बाद भी आज तक मुख्य आपूर्ति से नहीं जोड़ी जा सकी है। जनप्रतिनिधियों से गुहार के बावजूद स्थिति जस की तस इस गंभीर समस्या से त्रस्त होकर सलीमपुर भैरव और आसपास के अन्य गाँवों के आम जनमानस ने लगभग दो महीने पहले क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर एक शिकायती पत्र भी सौंपा था। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों के कान पर जूँ तक नहीं रेंगी और जनता की समस्या आज भी वैसी की वैसी बनी हुई है। ग्रामीणों की प्रमुख मांगें शीघ्र लाइन जोड़ी जाए: ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस चार किलोमीटर लंबी नई लाइन को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर चालू किया जाए। लंबी दूरी से राहत: फीडर की अत्यधिक दूरी कम होने से बार-बार होने वाले फॉल्ट से निजात मिलेगी और लाइनमैनों को भी रखरखाव में आसानी होगी। धन की बर्बादी पर रोक: जनता ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले लापरवाह जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।1
- कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के बस स्टॉप पर रोडवेज बस में चोरी की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार तीन महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाया गया है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है। हालांकि, चोरी की घटना और आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- khaga mandi me bal bal bache log ek gadi palat gaee jisme logo ki narajgi khaga mandi1