Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्रेय आपको जाता है बोल रहा था डॉक्टर हां श्रेय मुझे ही जाता है धन्यवाद
🚨👑MR. SINGH
श्रेय आपको जाता है बोल रहा था डॉक्टर हां श्रेय मुझे ही जाता है धन्यवाद
More news from Uttarakhand and nearby areas
- श्रेय आपको जाता है बोल रहा था डॉक्टर हां श्रेय मुझे ही जाता है धन्यवाद1
- Post by Laxman bisht1
- चंपावत:परिवहन विभाग का दो-दिवसीय सघन चेकिंग अभियान1
- अल्मोड़ा। जनपद में मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में एनकॉर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने की। उन्होंने नशीले पदार्थों और प्रीकर्सर केमिकल के दुरुपयोग पर सख्त निगरानी रखते हुए सभी संबंधित विभागों को समन्वित और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बिना प्राधिकरण या लाइसेंस के नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नशा पीड़ित व्यक्तियों की पहचान कर उनके उपचार और पुनर्वास पर विशेष बल दिया। स्वास्थ्य विभाग और नशा मुक्ति केंद्रों को नियमित काउंसलिंग, उपचार और आवश्यकता अनुसार पुनर्वास केंद्रों में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नशा छोड़ चुके व्यक्तियों की निरंतर काउंसलिंग कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास तेज करने को भी कहा गया। बैठक में क्षेत्र में नशीले पदार्थों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई और नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस व संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही युवाओं और विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल गतिविधियों तथा एनसीसी और एनएसएस के माध्यम से विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी, ताकि नशामुक्त समाज की दिशा में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए ठोस और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं, जिसमें सभी विभागों का आपसी समन्वय अहम है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी योगेश पुरोहित, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।1
- कार्मिकों द्वारा एक सूत्री मांग लोक निर्माण विभाग में कार्यरत मिनिस्टीरियन कार्मिकों के पारस्परिक स्थानान्तरण प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष द्वारा न किये जाने पर जनपद के समस्त मिनिस्टीरियल कार्मिकों द्वारा संगठन के अग्रिम आदेशों तक अपने-अपने खण्डों में कार्य बहिष्कार करते हुए संगठन के अग्रिम आदेशों तक अपनी मांगों के निस्तारण हेतु धरने पर हैं। बुधवार को अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, लो०नि०वि० नैनीताल के प्रांगण पर सभा की अध्यक्षता हिमेश चद्र सनवाल जनपद अध्यक्ष जिला नैनीताल द्वारा एवं मचं का संचालन श्री हयात चन्द्र आर्या, जनपद महामंत्री जिला नैनीताल द्वारा किया। प्रकाश चन्द्र आर्या मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, श्री पूरन विष्ट मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, श्री किशन सिंह, सुनील कोहली, श्रीमती अंकिता नयाल, घनश्याम सत्यवली, श्री जीवन पाण्डे, गोपाल दत्त, गोकुल कुमार, श्री दीपक रावत, रोहित गुरूरानी, ममता जोशी, श् भाष्कर आर्या, आदि उपस्थित हुए। जनपद की कार्यकारणी द्वारा अन्य खण्डों में भ्रमण कार्यकम चलाते हुए उक्त कार्य बहिष्कार को सफल बनाये जाने का कार्य किया जा रहा हैं। हिमेश चन्द्र सनवाल ,जनपद अध्यक्ष, हयात चन्द्र आर्या, जिला सचिव ने मांगों को जमकर नारेबाजी की।1
- *नैनीताल* जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को एक दिवसीय धरना देते हुवे राजस्व अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार व भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए बार संघ अध्यक्ष ने बताया कि अधिकारियों को पहले भी पत्र के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया गया था लेकिन उनकी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि जिले के अधिकारी अधिवक्ताओं के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार नहीं कर रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायिक अधिकारी समय पर न्यायालय में नहीं बैठ रहे व राजस्व न्यायालयों में गैर-विधिक व्यक्तियों द्वारा कार्य कराया जा रहा है इसके अलावा राजस्व न्यायालयों में अन्य अनियमितताएं सामने आ रही हैं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी अधिवक्ता के साथ अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया तो उसका उचित जवाब दिया जाएगा धरने की सूचना पर एडीएम विवेक राय मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं की मांगों पर लिखित आश्वासन दिया उन्होंने जल्द कार्यप्रणाली में सुधार का भरोसा दिलाया अधिवक्ताओं ने कहा कि इसके बाद भी अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो 23 फरवरी से हल्द्वानी और रामनगर बार एसोसिएशन के साथ ही अन्य जिला बार एसोसिएशन के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा इस दौरान उपाध्यक्ष शंकर चौहान दीपक दत्त ओंकार गोस्वामी नीरज साह ज्योति प्रकाश सिंह बोरा प्रताप सिंह पडियार शरद साह अरुण बिष्ट अनिल बिष्ट कमल चिलवाल सुभाष जोशी रवि आर्या मनीष कांडपाल दीपक दानु नीरज गोस्वामी जितेंद्र बंगारी गजेंद्र मेहरा प्रदीप परगाई तरुण चंद्रा निर्मल कुमार प्रदीप प्रसाद एस के गोयल प्रीति साह किरन आर्या जया आर्या हेमंत कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।1
- विडियो देखें-उत्तराखंड ऋषिकेश GGIC स्कूल के पास तेज रफ्तार थार ने मारी मोटर साईकिल को टक्कर टक्कर लगने के बाद लोगो ने दिखाया जन-आक्रोश1
- बताया था न तुमको क्या खेल चल रहा है यही खेल चल रहा है नोट दो कैद करवा लो1