logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चांदन -DM के आदेश पर सीओ प्रशांत शांडिल्य ने चांदन अंचल में पदभार ग्रहण किया चांदन (बांका)जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के आदेश पर आज सोमवार को अंचल कार्यालय चांदन में अंचलाधिकारी के रूप प्रशांत शांडिल्य ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत अंचल निरीक्षक दीपिका भारती सहित अन्य राजस्वकर्मियों ने चांदन के नए सीओ को फुलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया।सीओ ने बताया कि जमीन संबंधित समस्या में पारदर्शिता, कार्यशैली और त्वरित समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।साथ ही उन्होंने बताया आरटीपीएस काउंटर पर बैठने वाले कर्मियों को कई तरह के बातें सामने आयी है।किसी भी प्रकार के आगे मामले सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि बीते 9 सितंबर 2026 को जमीन पर दखल कब्जा दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। पहली किस्त 20 हजार रुपए रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने वेशम कार्यालय चांदन से रविकांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार होने बाद से अंचलाधिकारी की अंचल कार्यालय में रिक्त पड़े थे। डीएम के आदेश पर प्रशांत शांडिल्य को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर

21 hrs ago
user_Pankaj Kumar Thakur
Pankaj Kumar Thakur
पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
21 hrs ago
80cf3d59-f48d-4834-9cc9-22e580e91086

चांदन -DM के आदेश पर सीओ प्रशांत शांडिल्य ने चांदन अंचल में पदभार ग्रहण किया चांदन (बांका)जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के आदेश पर आज सोमवार को अंचल कार्यालय चांदन में अंचलाधिकारी के रूप प्रशांत शांडिल्य ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत अंचल निरीक्षक दीपिका भारती सहित अन्य राजस्वकर्मियों ने चांदन के नए सीओ को फुलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया।सीओ ने बताया कि जमीन संबंधित समस्या में पारदर्शिता, कार्यशैली और त्वरित समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।साथ ही उन्होंने बताया आरटीपीएस काउंटर पर बैठने वाले कर्मियों को कई तरह के बातें सामने आयी है।किसी भी प्रकार के आगे मामले सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि बीते 9 सितंबर 2026 को जमीन पर दखल कब्जा दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। पहली किस्त 20 हजार रुपए रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने वेशम कार्यालय चांदन से रविकांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार होने बाद से अंचलाधिकारी की अंचल कार्यालय में रिक्त पड़े थे। डीएम के आदेश पर प्रशांत शांडिल्य को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर

More news from बिहार and nearby areas
  • चान्दन-चाँदन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश चतुर्थी पर्व। चांदन (बांका)चांदन बाजार स्थित काली मंदिर के परिसर में आयोजित श्री श्री 108 गणेश पूजा समिति चांदन के बैनर तले आयोजित गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। चांदन काली मंदिर सहित कई स्थानों पर सुंदर पंडाल सजाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में भक्तों की ताता भगवान की दर्शन करने के लिए लगा रहा।पूजा समापन के उपरांत आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।काली मंदिर चांदन के परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। गणेश उत्सव के कारण बाजारों और मुख्य चौराहे पर काफी रौनक रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है।पूजा को सफल बनाने में कृष मंडल, प्रिंस कुमार, समीर कुमार, गुलाब कुमार, साजन शर्मा, गुलशन शर्मा, संजीव शर्मा, राजा मंडल, राकेश शर्मा, केशव बरनवाल, निक्की कुमार, शिवम् कुमार सहित दर्जनों युवक का सहयोग रहा।
    1
    चान्दन-चाँदन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश चतुर्थी पर्व।
चांदन (बांका)चांदन बाजार स्थित काली मंदिर के परिसर में आयोजित श्री श्री 108 गणेश पूजा समिति चांदन के बैनर तले आयोजित गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। चांदन काली मंदिर सहित कई स्थानों पर सुंदर पंडाल सजाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में भक्तों की ताता भगवान की दर्शन करने के लिए लगा रहा।पूजा समापन के उपरांत आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।काली मंदिर चांदन के परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। गणेश उत्सव के कारण बाजारों और मुख्य चौराहे पर काफी रौनक रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है।पूजा को सफल बनाने में कृष मंडल, प्रिंस कुमार, समीर कुमार, गुलाब कुमार, साजन शर्मा, गुलशन शर्मा, संजीव शर्मा, राजा मंडल, राकेश शर्मा, केशव बरनवाल, निक्की कुमार, शिवम् कुमार सहित दर्जनों युवक का सहयोग रहा।
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    21 hrs ago
  • कैमरे के सामने मंत्री इरफान अंसारी का यह तेवर देख चौंक जाएंगे आप! डीसी और अधिकारियों को लेकर क्या कुछ कहा? देखिए इस वायरल वीडियो में पूरा सच।
    1
    कैमरे के सामने मंत्री इरफान अंसारी का यह तेवर देख चौंक जाएंगे आप! डीसी और अधिकारियों को लेकर क्या कुछ कहा? देखिए इस वायरल वीडियो में पूरा सच।
    user_Objectionnews
    Objectionnews
    Media house देवघर, देवघर, झारखंड•
    10 hrs ago
  • 🚨 गजनडा में गणेश उत्सव की धूम, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गांव! 🙏🚩 📍 बाराहाट से बड़ी खबर — गोड़धाबर पंचायत के गजनडा गांव में श्री श्री 108 युवा महाकाल के बैनर तले तीन दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। माता काली मंदिर परिसर में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। 🙏 सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। ✨ पूजा पंडाल को आकर्षक डिजिटल लाइटिंग से सजाया गया है। 🏺 16 सितंबर को होगा भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, जिसमें आसपास के युवाओं को भी शामिल होने का अवसर मिलेगा। 🎥 पूरी खबर और वीडियो के लिए जुड़े रहें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ। 📲 बांका की आवाज आपके साथ
    1
    🚨 गजनडा में गणेश उत्सव की धूम, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गांव! 🙏🚩

📍 बाराहाट से बड़ी खबर — गोड़धाबर पंचायत के गजनडा गांव में श्री श्री 108 युवा महाकाल के बैनर तले तीन दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। माता काली मंदिर परिसर में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।
🙏 सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। ✨ पूजा पंडाल को आकर्षक डिजिटल लाइटिंग से सजाया गया है।
🏺 16 सितंबर को होगा भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, जिसमें आसपास के युवाओं को भी शामिल होने का अवसर मिलेगा।
🎥 पूरी खबर और वीडियो के लिए जुड़े रहें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ।
📲 बांका की आवाज आपके साथ
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • बांका में बालू माफियाओं का दुस्साहस! खनन टीम और पुलिस पर हमला, गाड़ियां तोड़ीं
    1
    बांका में बालू माफियाओं का दुस्साहस! खनन टीम और पुलिस पर हमला, गाड़ियां तोड़ीं
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    23 hrs ago
  • बांका में बालू माफियाओं का तांडव! खनन टीम पर हमला, पुलिस गाड़ी और JCB तोड़ी बांका से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से बौखलाए बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया। मामला बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला स्थित चांदन नदी घाट का है, जहां सोमवार को खनन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। लेकिन जब्त वाहनों को थाना ले जाने के दौरान कथित तौर पर चालकों ने रास्ते में वाहन फंसा दिए। इसके बाद वाहनों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई। इसी दौरान करीब 30 से 40 की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और खनन टीम एवं पुलिस बल को घेर लिया। देखते ही देखते पत्थर और डंडों से हमला शुरू कर दिया गया। अचानक हुए इस हमले में खनन इंस्पेक्टर आदित्य राज समेत टीम के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने बांका थाना की पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीं खनन विभाग के वाहन और जब्त ट्रैक्टरों को निकालने पहुंची जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने जेसीबी चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह खनन विभाग की टीम तथा पुलिसकर्मियों ने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई थी। इसी वीडियो फुटेज को पुलिस कार्रवाई का आधार बनाया जा रहा है। मामले में बांका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 28 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने, सरकारी टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अवैध खनन से हुई राजस्व क्षति के मामले में संबंधित पक्ष पर 4 लाख 24 हजार रुपये का दंड भी लगाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    बांका में बालू माफियाओं का तांडव! खनन टीम पर हमला, पुलिस गाड़ी और JCB तोड़ी
बांका से बड़ी खबर सामने आई है।
जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से बौखलाए बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया।
मामला बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला स्थित चांदन नदी घाट का है, जहां सोमवार को खनन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। लेकिन जब्त वाहनों को थाना ले जाने के दौरान कथित तौर पर चालकों ने रास्ते में वाहन फंसा दिए।
इसके बाद वाहनों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई।
इसी दौरान करीब 30 से 40 की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और खनन टीम एवं पुलिस बल को घेर लिया।
देखते ही देखते पत्थर और डंडों से हमला शुरू कर दिया गया।
अचानक हुए इस हमले में खनन इंस्पेक्टर आदित्य राज समेत टीम के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।
हमलावरों ने बांका थाना की पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीं खनन विभाग के वाहन और जब्त ट्रैक्टरों को निकालने पहुंची जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
इतना ही नहीं, हमलावरों ने जेसीबी चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह खनन विभाग की टीम तथा पुलिसकर्मियों ने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई थी। इसी वीडियो फुटेज को पुलिस कार्रवाई का आधार बनाया जा रहा है।
मामले में बांका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 28 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने साफ कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने, सरकारी टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं अवैध खनन से हुई राजस्व क्षति के मामले में संबंधित पक्ष पर 4 लाख 24 हजार रुपये का दंड भी लगाया गया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Bounsi Diary
    Bounsi Diary
    Local News Reporter बौसी, बांका, बिहार•
    12 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर में व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है। हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी सिलसिले में रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार उपाध्याय एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रस्तावित व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालय कक्ष, कार्यालय कक्ष समेत न्यायिक कार्यों के लिए तैयार किए गए कमरों का जायजा लिया गया। साथ ही बिजली, पानी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जहां भी आवश्यक सुधार की जरूरत महसूस हुई, उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।
    1
    हवेली खड़गपुर में व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है।
हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
इसी सिलसिले में रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार उपाध्याय एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रस्तावित व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान न्यायालय कक्ष, कार्यालय कक्ष समेत न्यायिक कार्यों के लिए तैयार किए गए कमरों का जायजा लिया गया। साथ ही बिजली, पानी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान जहां भी आवश्यक सुधार की जरूरत महसूस हुई, उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक अलीगंज। पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना को लेकर सोमवार को अलीगंज बाजार में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ हरितालिका तीज का व्रत रखा। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद महिलाओं ने शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तीज को लेकर सुबह से ही अलीगंज बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। किसी के हाथों में मेहंदी की खूबसूरत रंगत दिखी तो किसी ने नई साड़ी और श्रृंगार सामग्री से खुद को सजाया। बाजार की चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, कॉस्मेटिक और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ रही। शाम होते ही अलीगंज बाजार के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की टोली पूजा के लिए जुटने लगी। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर तीज व्रत की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान तीज के पारंपरिक गीतों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुहाग की लंबी उम्र की मंगलकामना की। महिलाओं का कहना था कि तीज सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस कठिन व्रत को रखती हैं। हरितालिका तीज को लेकर पूरे अलीगंज बाजार में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं की चहल-पहल और बाजार की रौनक ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।
    4
    पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक
पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक
अलीगंज। पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना को लेकर सोमवार को अलीगंज बाजार में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ हरितालिका तीज का व्रत रखा। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद महिलाओं ने शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
तीज को लेकर सुबह से ही अलीगंज बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। किसी के हाथों में मेहंदी की खूबसूरत रंगत दिखी तो किसी ने नई साड़ी और श्रृंगार सामग्री से खुद को सजाया। बाजार की चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, कॉस्मेटिक और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ रही।
शाम होते ही अलीगंज बाजार के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की टोली पूजा के लिए जुटने लगी। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर तीज व्रत की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान तीज के पारंपरिक गीतों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुहाग की लंबी उम्र की मंगलकामना की।
महिलाओं का कहना था कि तीज सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस कठिन व्रत को रखती हैं।
हरितालिका तीज को लेकर पूरे अलीगंज बाजार में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं की चहल-पहल और बाजार की रौनक ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।
    user_Md Mumtaz
    Md Mumtaz
    Media and information sciences faculty जमुई, जमुई, बिहार•
    2 hrs ago
  • चान्दन:-हरतालिका तीज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, मंदिरों में लगा रहा भक्तों की तांता चांदन(बांका)प्रखंड सहित आस-पास के गांवों में हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के अनुसार मनाया गया। सुहागिन महिलाएं ने पति की लंबी आयु , सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्यवती की कामना को लेकर दिनभर निर्जला व्रत रक्खा।सुबह से ही घरों में पूजा अर्चना की तैयारियां शूरू हो गई थी। महिलाओं ने सामुहिक रूप से विधि-विधान के साथ दो दिन पूर्व स्थापित जावा को पूजा स्थल पर रकखर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाएं ने फल, श्रृंगार सामग्री पकवान,पूजन सामग्री से पूजा की थाली सजायी।इसके बाद सौलह श्रृंगार कर हाथों में मेंहदी रचाकर और पारम्परिक परिधान में चुनरी ओढ़कर महिलाएं चांदन,पांडेडीह,गौरीपुर,गोड़ीयारी,हड़खाड़, जनकपुर,नीलकोठी,आदि शिवालयों में पूजा करने पहुंची थी। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
    2
    चान्दन:-हरतालिका तीज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, मंदिरों में लगा रहा भक्तों की तांता 
चांदन(बांका)प्रखंड सहित आस-पास के गांवों में हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के अनुसार मनाया गया। सुहागिन महिलाएं ने पति की लंबी आयु , सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्यवती की कामना को लेकर दिनभर निर्जला व्रत रक्खा।सुबह से ही घरों में पूजा अर्चना की तैयारियां शूरू हो गई थी। महिलाओं ने सामुहिक रूप से विधि-विधान के साथ दो दिन पूर्व स्थापित जावा को पूजा स्थल पर रकखर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाएं ने फल, श्रृंगार सामग्री पकवान,पूजन सामग्री से पूजा की थाली सजायी।इसके बाद सौलह श्रृंगार कर हाथों में मेंहदी रचाकर और पारम्परिक परिधान में चुनरी ओढ़कर महिलाएं चांदन,पांडेडीह,गौरीपुर,गोड़ीयारी,हड़खाड़, जनकपुर,नीलकोठी,आदि शिवालयों में पूजा करने पहुंची थी।
रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.