logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ता व उनके परिजनों से अभद्रता एवं जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का विशाल धरना प्रदर्शन व चक्काजाम... प्रयागराज: मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों द्वारा एक अधिवक्ता, उनकी पत्नी और चालक को बंधक बनाकर लोहे की रॉड व डंडों से किए गए जानलेवा हमले के विरोध में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट और स्थानीय जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने जबरदस्त रोष व्यक्त किया। घटना के विरोध में आज सोमवार को सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने एसआरएन अस्पताल परिसर में अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। विगत दिनों पीड़ित अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला एक लावारिस असहाय मरीज को गंभीर स्थिति में इलाज के लिये एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां तैनात जूनियर डॉक्टरों ने इलाज में घोर लापरवाही बरती और जब अधिवक्ता ने इसका विरोध किया, तो डॉक्टरों ने गुंडागर्दी की सारी सीमाएं लांघ दीं। अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला, उनकी पत्नी और चालक को एक कमरे में बंद कर दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें लोहे की रॉड व डंडों से बेरहमी से पीटा, शरीर पर सुइयां चुभोईं और बीच-बचाव करने आईं अधिवक्ता की पत्नी के साथ भी बेहद अभद्र व अशोभनीय व्यवहार किया। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। अस्पताल परिसर में धरने के दौरान जब डीसीपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासनों से अधिवक्ता संतुष्ट नहीं हुए, तो आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित महात्मा गांधी मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। साथ ही अपनी शर्तों को रखते हुए कहा की :- 1. पीड़ित अधिवक्ता व उनके परिजनों पर जानलेवा हमला करने वाले दोषी जूनियर डॉक्टरों की तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी की जाए। 2. हमलावर डॉक्टरों के नाम सार्वजनिक कर उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए। 3. अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों के साथ आए दिन होने वाली डॉक्टरों की बदसलूकी और गुंडागर्दी पर परमानेंट रोक लगाई जाए। अधिवक्ता समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक दोषी डॉक्टरों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं होती, तब तक यह आंदोलन और धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। यदि प्रशासन ने त्वरित कदम नहीं उठाए, तो अधिवक्ता इस आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस की होगी।

17 hrs ago
user_Mohd. Haroon
Mohd. Haroon
Local News Reporter करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ता व उनके परिजनों से अभद्रता एवं जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का विशाल धरना प्रदर्शन व चक्काजाम... प्रयागराज: मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों द्वारा एक अधिवक्ता, उनकी पत्नी और चालक को बंधक बनाकर लोहे की रॉड व डंडों से किए गए जानलेवा हमले के विरोध में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट और स्थानीय जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने जबरदस्त रोष व्यक्त किया। घटना के विरोध में आज सोमवार को सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने एसआरएन अस्पताल परिसर में अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। विगत दिनों पीड़ित अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला एक लावारिस असहाय मरीज को गंभीर स्थिति में इलाज के लिये एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां तैनात जूनियर डॉक्टरों ने इलाज में घोर लापरवाही बरती और जब अधिवक्ता ने इसका विरोध किया, तो डॉक्टरों ने गुंडागर्दी की सारी सीमाएं लांघ दीं। अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला, उनकी पत्नी और चालक को एक कमरे में बंद कर दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें लोहे की रॉड व डंडों से बेरहमी से पीटा, शरीर पर सुइयां चुभोईं और बीच-बचाव करने आईं अधिवक्ता की पत्नी के साथ भी बेहद अभद्र व अशोभनीय व्यवहार किया। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। अस्पताल परिसर में धरने के दौरान जब डीसीपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासनों से अधिवक्ता संतुष्ट नहीं हुए, तो आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित महात्मा गांधी मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। साथ ही अपनी शर्तों को रखते हुए कहा की :- 1. पीड़ित अधिवक्ता व उनके परिजनों पर जानलेवा हमला करने वाले दोषी जूनियर डॉक्टरों की तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी की जाए। 2. हमलावर डॉक्टरों के नाम सार्वजनिक कर उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए। 3. अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों के साथ आए दिन होने वाली डॉक्टरों की बदसलूकी और गुंडागर्दी पर परमानेंट रोक लगाई जाए। अधिवक्ता समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक दोषी डॉक्टरों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं होती, तब तक यह आंदोलन और धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। यदि प्रशासन ने त्वरित कदम नहीं उठाए, तो अधिवक्ता इस आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस की होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ता व उनके परिजनों से अभद्रता एवं जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का विशाल धरना प्रदर्शन व चक्काजाम... प्रयागराज: मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों द्वारा एक अधिवक्ता, उनकी पत्नी और चालक को बंधक बनाकर लोहे की रॉड व डंडों से किए गए जानलेवा हमले के विरोध में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट और स्थानीय जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने जबरदस्त रोष व्यक्त किया। घटना के विरोध में आज सोमवार को सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने एसआरएन अस्पताल परिसर में अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। विगत दिनों पीड़ित अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला एक लावारिस असहाय मरीज को गंभीर स्थिति में इलाज के लिये एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां तैनात जूनियर डॉक्टरों ने इलाज में घोर लापरवाही बरती और जब अधिवक्ता ने इसका विरोध किया, तो डॉक्टरों ने गुंडागर्दी की सारी सीमाएं लांघ दीं। अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला, उनकी पत्नी और चालक को एक कमरे में बंद कर दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें लोहे की रॉड व डंडों से बेरहमी से पीटा, शरीर पर सुइयां चुभोईं और बीच-बचाव करने आईं अधिवक्ता की पत्नी के साथ भी बेहद अभद्र व अशोभनीय व्यवहार किया। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। अस्पताल परिसर में धरने के दौरान जब डीसीपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासनों से अधिवक्ता संतुष्ट नहीं हुए, तो आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित महात्मा गांधी मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। साथ ही अपनी शर्तों को रखते हुए कहा की :- 1. पीड़ित अधिवक्ता व उनके परिजनों पर जानलेवा हमला करने वाले दोषी जूनियर डॉक्टरों की तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी की जाए। 2. हमलावर डॉक्टरों के नाम सार्वजनिक कर उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए। 3. अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों के साथ आए दिन होने वाली डॉक्टरों की बदसलूकी और गुंडागर्दी पर परमानेंट रोक लगाई जाए। अधिवक्ता समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक दोषी डॉक्टरों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं होती, तब तक यह आंदोलन और धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। यदि प्रशासन ने त्वरित कदम नहीं उठाए, तो अधिवक्ता इस आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस की होगी।
    1
    प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ता व उनके परिजनों से अभद्रता एवं जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का विशाल धरना प्रदर्शन व चक्काजाम...
प्रयागराज: मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्वरूपरानी नेहरू  अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों द्वारा एक अधिवक्ता, उनकी पत्नी और चालक को बंधक बनाकर लोहे की रॉड व डंडों से किए गए जानलेवा हमले के विरोध में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट और स्थानीय जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने जबरदस्त रोष व्यक्त किया। घटना के विरोध में आज सोमवार को सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने एसआरएन अस्पताल परिसर में अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। विगत दिनों पीड़ित अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला एक लावारिस असहाय मरीज को गंभीर स्थिति में इलाज के लिये एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां तैनात जूनियर डॉक्टरों ने इलाज में घोर लापरवाही बरती और जब अधिवक्ता ने इसका विरोध किया, तो डॉक्टरों ने गुंडागर्दी की सारी सीमाएं लांघ दीं। अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला, उनकी पत्नी और चालक को एक कमरे में बंद कर दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें लोहे की रॉड व डंडों से बेरहमी से पीटा, शरीर पर सुइयां चुभोईं और बीच-बचाव करने आईं अधिवक्ता की पत्नी के साथ भी बेहद अभद्र व अशोभनीय व्यवहार किया। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। अस्पताल परिसर में धरने के दौरान जब डीसीपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासनों से अधिवक्ता संतुष्ट नहीं हुए, तो आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित महात्मा गांधी मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। साथ ही अपनी शर्तों को रखते हुए कहा की :-
1. पीड़ित अधिवक्ता व उनके परिजनों पर जानलेवा हमला करने वाले दोषी जूनियर डॉक्टरों की तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी की जाए।
2. हमलावर डॉक्टरों के नाम सार्वजनिक कर उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए।
3. अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों के साथ आए दिन होने वाली डॉक्टरों की बदसलूकी और गुंडागर्दी पर परमानेंट रोक लगाई जाए।
अधिवक्ता समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक दोषी डॉक्टरों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं होती, तब तक यह आंदोलन और धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। यदि प्रशासन ने त्वरित कदम नहीं उठाए, तो अधिवक्ता इस आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस की होगी।
    user_Mohd. Haroon
    Mohd. Haroon
    Local News Reporter करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मिशन शक्ति के तहत चौक घंटाघर पर गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश* मिशन शक्ति के तहत चौक घंटाघर पर गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की संयुक्त पहल, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को किया जागरूक प्रयागराज। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से आज चौक घंटाघर, प्रयागराज में मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और महिलाओं के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति संस्था स्वांग रंग के कलाकारों ने निर्देशक श्री सचिन चंद्र के निर्देशन में दी। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में हर्षिता तिवारी, मुस्कान दास, दिव्यांशी अग्रहरि, हर्ष पांडेय एवं पंकज पांडेय शामिल रहे। इस अवसर पर जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन, महासचिव श्रीमती हिना खान एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना त्रिपाठी, मालती की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की ओर से अध्यक्ष श्री अजय शर्मा, सचिव श्री प्रमय मित्तल, श्री नितिन चोपड़ा, श्रीमती नेहा जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से कोतवाल श्री सुधीर सिंह, घंटाघर चौकी प्रभारी श्री अनूप वर्मा, थाना कोतवाली की मिशन शक्ति प्रभारी श्रीमती सौभया गुप्ता, कांस्टेबल राहुल गौतम, कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल विशेषता , महिला कांस्टेबल, प्रतिभा पांडेय एवं महिला कांस्टेबल,ज्योति देवी उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम ए सी पी निकिता श्रीवास्तवा के निर्देशन आयोजित किया गया उपायुक्त श्री पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर मिशन शक्ति के उद्देश्यों के अनुरूप महिला सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित करने के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रयाग व्यापार मंडल के सचिव श्री सुहेल अहमद ,अकरम शगुन,एवं युवा नेता श्री शुभम केसरवानी की उपस्थिति ने भी आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम के मीडिया कवरेज में जिला महिला व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी श्री अकरम शगुन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने मौके पर उपस्थित रहकर पूरे आयोजन का मीडिया कवरेज किया और मिशन शक्ति के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहूचाने में योगदान दिया। इस संयुक्त पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में यह संदेश पहूचाना है कि महिला सशक्तिकरण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सुरक्षित, समान और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी है। जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी और समाज उन्हें समान अवसर एवं सम्मान देगा, तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होगा। जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की इस पहल ने महिला शक्ति, सामाजिक सहभागिता और जन-जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया। शगुन
    4
    मिशन शक्ति के तहत चौक घंटाघर पर गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश* 
मिशन शक्ति के तहत चौक घंटाघर पर गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश
जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की संयुक्त पहल, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को किया जागरूक
प्रयागराज। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से आज चौक घंटाघर, प्रयागराज में मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और महिलाओं के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति संस्था स्वांग रंग के कलाकारों ने निर्देशक श्री सचिन चंद्र के निर्देशन में दी। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में हर्षिता तिवारी, मुस्कान दास, दिव्यांशी अग्रहरि, हर्ष पांडेय एवं पंकज पांडेय शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन, महासचिव श्रीमती हिना खान एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना त्रिपाठी, मालती की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की ओर से अध्यक्ष श्री अजय शर्मा, सचिव श्री प्रमय मित्तल, श्री नितिन चोपड़ा, श्रीमती नेहा जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से कोतवाल श्री सुधीर सिंह, घंटाघर चौकी प्रभारी श्री अनूप वर्मा, थाना कोतवाली की मिशन शक्ति प्रभारी श्रीमती सौभया गुप्ता, कांस्टेबल राहुल गौतम, कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल विशेषता , महिला कांस्टेबल, प्रतिभा पांडेय एवं महिला कांस्टेबल,ज्योति देवी उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम ए सी पी निकिता श्रीवास्तवा के निर्देशन आयोजित किया गया उपायुक्त श्री पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर मिशन शक्ति के उद्देश्यों के अनुरूप महिला सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित करने के लिए आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रयाग व्यापार मंडल के सचिव श्री सुहेल अहमद ,अकरम शगुन,एवं युवा नेता श्री शुभम केसरवानी की उपस्थिति ने भी आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम के मीडिया कवरेज में जिला महिला व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी श्री अकरम शगुन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने मौके पर उपस्थित रहकर पूरे आयोजन का मीडिया कवरेज किया और मिशन शक्ति के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहूचाने में  योगदान दिया।
इस संयुक्त पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में यह संदेश पहूचाना है कि महिला सशक्तिकरण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सुरक्षित, समान और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी है। जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी और समाज उन्हें समान अवसर एवं सम्मान देगा, तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होगा।
जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की इस पहल ने महिला शक्ति, सामाजिक सहभागिता और जन-जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया। शगुन
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे रामलीला प्रथम दिवस नारद मोह और ‘विष्णु स्वयंवर’ के जीवंत मंचन से शुरू हुई रामकथा । प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे रामलीला प्रथम दिवस नारद मोह और ‘विष्णु स्वयंवर’ के जीवंत मंचन से शुरू हुई रामकथा । प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक रामलीला महोत्सव के प्रथम दिवस पर नारद मोह एवं विष्णु स्वयंवर का भव्य एवं जीवंत मंचन किया गया।कलात्मक अभिनय और भक्तिमय वातावरण के बीच दर्शकों ने प्रभु श्री राम की कथा के प्रारंभ का भावविभोर होकर आनंद लिया।मंचन की शुरुआत भक्तिमय माहौल में हुई।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संत कुमार वर्मा ने मंच पर विराजमान भगवान श्री हरि विष्णु की विधि विधान से आरती उतारी और कल्याण की कामना की।इस दौरान कमेटी के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।तत्पश्चात कलाकारों द्वारा नारद मोह के प्रसंग का सुंदर प्रदर्शन किया गया।मंचन में दर्शाया गया कि किस प्रकार महर्षि नारद को अपनी तपस्या पर अहंकार हो जाता है और भगवान विष्णु उनकी भलाई के लिए माया रचते हैं।स्वयंवर के दौरान नारद जी को वानर रूप प्राप्त होने और बाद में सत्य का बोध होने पर उनके द्वारा दिए गए शाप के दृश्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भी रामचरितमानस के प्रमुख प्रसंगों का इसी प्रकार भव्य मंचन किया जाएगा।पहले ही दिन प्रांगण जय श्री राम और भगवान विष्णु के जयकारों से गुंजायमान रहा।
    1
    प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे रामलीला प्रथम दिवस नारद मोह और ‘विष्णु स्वयंवर’ के जीवंत मंचन से शुरू हुई रामकथा ।
प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे रामलीला प्रथम दिवस नारद मोह और ‘विष्णु स्वयंवर’ के जीवंत मंचन से शुरू हुई रामकथा ।
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक रामलीला महोत्सव के प्रथम दिवस पर नारद मोह एवं विष्णु स्वयंवर का भव्य एवं जीवंत मंचन किया गया।कलात्मक अभिनय और भक्तिमय वातावरण के बीच दर्शकों ने प्रभु श्री राम की कथा के प्रारंभ का भावविभोर होकर आनंद लिया।मंचन की शुरुआत भक्तिमय माहौल में हुई।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संत कुमार वर्मा ने मंच पर विराजमान भगवान श्री हरि विष्णु की विधि विधान से आरती उतारी और कल्याण की कामना की।इस दौरान कमेटी के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।तत्पश्चात कलाकारों द्वारा नारद मोह के प्रसंग का सुंदर प्रदर्शन किया गया।मंचन में दर्शाया गया कि किस प्रकार महर्षि नारद को अपनी तपस्या पर अहंकार हो जाता है और भगवान विष्णु उनकी भलाई के लिए माया रचते हैं।स्वयंवर के दौरान नारद जी को वानर रूप प्राप्त होने और बाद में सत्य का बोध होने पर उनके द्वारा दिए गए शाप के दृश्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भी रामचरितमानस के प्रमुख प्रसंगों का इसी प्रकार भव्य मंचन किया जाएगा।पहले ही दिन प्रांगण जय श्री राम और भगवान विष्णु के जयकारों से गुंजायमान रहा।
    user_Dheeraj kumar
    Dheeraj kumar
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल, किसानों ने लगाई सिंचाई की गुहार खीरी क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांवों में फसल पर संकट, किसानों ने शासन-प्रशासन से तत्काल पानी की व्यवस्था कराने की उठाई मांग प्रयागराज। कोरांव तहसील अंतर्गत खीरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पानी के अभाव में खेतों में गाले पड़ी धान की फसल सूखने लगी है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश अथवा सिंचाई के अन्य संसाधनों के माध्यम से एक बार और पानी की व्यवस्था हो जाए, तो धान की फसल को सूखने से बचाया जा सकता है और पैदावार भी बेहतर हो सकती है। खीरी, बसगढी, नदौरा, डीही पटखा, पाठकपुर, जोरवट, खपटिया, टोंगा, महुली, ऊंचगांव, कौंदी, छापर, गोबरा, दत्तू का पूरा और इंटवा सहित क्षेत्र के कई गांवों में पानी की कमी के चलते धान की फसल प्रभावित हो रही है। खेतों में खड़ी फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाने से किसानों को उत्पादन घटने की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि धान की फसल के इस महत्वपूर्ण समय में पानी मिलना बेहद जरूरी है। यदि समय रहते सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई, तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों के मुताबिक, फसल को बचाने के लिए एक बार पानी की व्यवस्था हो जाए, तो धान की पैदावार में सुधार की संभावना है। ऐसे में किसानों ने संबंधित विभागों और प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सिंचाई के उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि खेतों में सूख रही फसल को बचाया जा सके। किसान संतोष द्विवेदी, शिव कैलाश शुक्ला, अवनीश शुक्ला, रोहित तिवारी, बब्बू मिश्रा, वेद प्रकाश, राम नारायण सिंह और केदार सिंह सहित अन्य किसानों ने शासन-प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल प्रभाव से सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
    1
    पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल, किसानों ने लगाई सिंचाई की गुहार

खीरी क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांवों में फसल पर संकट, किसानों ने शासन-प्रशासन से तत्काल पानी की व्यवस्था कराने की उठाई मांग
प्रयागराज। कोरांव तहसील अंतर्गत खीरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पानी के अभाव में खेतों में गाले पड़ी धान की फसल सूखने लगी है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश अथवा सिंचाई के अन्य संसाधनों के माध्यम से एक बार और पानी की व्यवस्था हो जाए, तो धान की फसल को सूखने से बचाया जा सकता है और पैदावार भी बेहतर हो सकती है।
खीरी, बसगढी, नदौरा, डीही पटखा, पाठकपुर, जोरवट, खपटिया, टोंगा, महुली, ऊंचगांव, कौंदी, छापर, गोबरा, दत्तू का पूरा और इंटवा सहित क्षेत्र के कई गांवों में पानी की कमी के चलते धान की फसल प्रभावित हो रही है। खेतों में खड़ी फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाने से किसानों को उत्पादन घटने की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि धान की फसल के इस महत्वपूर्ण समय में पानी मिलना बेहद जरूरी है। यदि समय रहते सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई, तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
किसानों के मुताबिक, फसल को बचाने के लिए एक बार पानी की व्यवस्था हो जाए, तो धान की पैदावार में सुधार की संभावना है। ऐसे में किसानों ने संबंधित विभागों और प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सिंचाई के उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि खेतों में सूख रही फसल को बचाया जा सके।
किसान संतोष द्विवेदी, शिव कैलाश शुक्ला, अवनीश शुक्ला, रोहित तिवारी, बब्बू मिश्रा, वेद प्रकाश, राम नारायण सिंह और केदार सिंह सहित अन्य किसानों ने शासन-प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल प्रभाव से सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • आगामी 31 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' का आयोजन किया जाएगा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर हर साल इस दिन भव्य परेड का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस साल के आयोजन में एक विशेष और प्रेरणादायक पहल जुड़ी है — बाइक रैली। इस बार देश के अलग-अलग ज़ोन और राज्यों से पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों द्वारा देशभर में बाइक रैली निकाली जा रही है। आगामी 31 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' का आयोजन किया जाएगा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर हर साल इस दिन भव्य परेड का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस साल के आयोजन में एक विशेष और प्रेरणादायक पहल जुड़ी है — बाइक रैली। इस बार देश के अलग-अलग ज़ोन और राज्यों से पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों द्वारा देशभर में बाइक रैली निकाली जा रही है।
    1
    आगामी 31 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' का आयोजन किया जाएगा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर हर साल इस दिन भव्य परेड का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस साल के आयोजन में एक विशेष और प्रेरणादायक पहल जुड़ी है — बाइक रैली।
इस बार देश के अलग-अलग ज़ोन और राज्यों से पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों द्वारा देशभर में बाइक रैली निकाली जा रही है।
आगामी 31 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' का आयोजन किया जाएगा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर हर साल इस दिन भव्य परेड का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस साल के आयोजन में एक विशेष और प्रेरणादायक पहल जुड़ी है — बाइक रैली।
इस बार देश के अलग-अलग ज़ोन और राज्यों से पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों द्वारा देशभर में बाइक रैली निकाली जा रही है।
    user_दिलीप कुमार यादव पत्रकार
    दिलीप कुमार यादव पत्रकार
    Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • करेली स्थित जेड एस हॉस्पिटल का प्रथम वार्षिक समारोह सम्पन्न *करेली स्थित जेड एस हॉस्पिटल का प्रथम वार्षिक उत्सव, निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से सैकड़ों लाभान्वित* असबाबे हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता दबीर अब्बास *प्रयागराज, करामत की चौकी।* करेली क्षेत्र में स्थित जेड एस हॉस्पिटल के स्थापना के एक वर्ष पूरे होने पर रविवार को प्रथम वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा मानव सेवा के संकल्प के तहत कई स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क प्रदान की गईं। वार्षिक उत्सव के दौरान अस्पताल में मेडिसिन वितरण, डॉक्टर परामर्श शुल्क, ब्लड जांच और प्रसव जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से निशुल्क रखी गईं। निशुल्क सेवाओं का लाभ लेने के लिए सुबह से ही अस्पताल परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के सैकड़ों गरीब, असहाय और जरूरतमंद मरीजों ने इन सेवाओं का लाभ उठाया और अस्पताल प्रबंधन के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अस्पताल के डायरेक्टर मोहम्मद मजहरूल हक उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य केवल इलाज करना ही नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी समय-समय पर इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। इस शुभ अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों में डॉ. अश्विना सिंह, डॉ. नितेश कुशवाहा, डॉ. सालेहा, डॉ. सिमी दिल आवेज, डॉ. मोहम्मद तलहा, डॉ. आबिद एकबाल खान, डॉ. अनवारुल हक सहित अन्य डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल कर्मी उपस्थित रहे। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि एक वर्ष के भीतर ही जेड एस हॉस्पिटल ने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और लोगों का भरोसा जीता है। भविष्य में अस्पताल में और भी आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने की योजना है ताकि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए कहीं और न जाना पड़े।
    1
    करेली स्थित जेड एस हॉस्पिटल का प्रथम वार्षिक समारोह सम्पन्न 

*करेली स्थित जेड एस हॉस्पिटल का प्रथम वार्षिक उत्सव, निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से सैकड़ों लाभान्वित*
असबाबे हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता दबीर अब्बास 
*प्रयागराज, करामत की चौकी।* करेली क्षेत्र में स्थित जेड एस हॉस्पिटल के स्थापना के एक वर्ष पूरे होने पर रविवार को प्रथम वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा मानव सेवा के संकल्प के तहत कई स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क प्रदान की गईं।
वार्षिक उत्सव के दौरान अस्पताल में मेडिसिन वितरण, डॉक्टर परामर्श शुल्क, ब्लड जांच और प्रसव जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से निशुल्क रखी गईं। निशुल्क सेवाओं का लाभ लेने के लिए सुबह से ही अस्पताल परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के सैकड़ों गरीब, असहाय और जरूरतमंद मरीजों ने इन सेवाओं का लाभ उठाया और अस्पताल प्रबंधन के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अस्पताल के डायरेक्टर मोहम्मद मजहरूल हक उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य केवल इलाज करना ही नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी समय-समय पर इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।
इस शुभ अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों में डॉ. अश्विना सिंह, डॉ. नितेश कुशवाहा, डॉ. सालेहा, डॉ. सिमी दिल आवेज, डॉ. मोहम्मद तलहा, डॉ. आबिद एकबाल खान, डॉ. अनवारुल हक सहित अन्य डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल कर्मी उपस्थित रहे।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि एक वर्ष के भीतर ही जेड एस हॉस्पिटल ने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और लोगों का भरोसा जीता है। भविष्य में अस्पताल में और भी आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने की योजना है ताकि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए कहीं और न जाना पड़े।
    user_ASBABE HINDUSTAN  HINDUSTAN
    ASBABE HINDUSTAN HINDUSTAN
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रयागराज-अधिवक्ता की संदिग्ध मौत पर बेटी ने उठाए सवाल किराएदार पर जताया हत्या का शक मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने का आरोप निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पत्रकार वार्ता प्रयागराज अधिवक्ता सोमेंद्र गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उनकी बेटी श्रुति गुप्ता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। श्रुति गुप्ता के अनुसार, 12 सितंबर की सुबह जार्जटाउन थाना क्षेत्र में उनके पिता की बाथरूम में पानी में डूबने से मौत की सूचना मिली थी। सूचना उनके पिता के किराएदार ने दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता को बाल्टी में मुंह डाले हुए पाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिल्ली में रहने वाली श्रुति सूचना मिलने पर प्रयागराज पहुंचीं। अंतिम संस्कार के बाद 13 सितंबर को उन्होंने थाने पहुंचकर अपने पिता की मौत पर संदेह जताते हुए शिकायत दी। 23 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा, कार्रवाई पर सवाल श्रुति ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े। उनके मुताबिक, पुलिस कमिश्नर और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर से मुलाकात तथा आश्वासन के बाद करीब 23 दिन बाद जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में उनके पिता के किराएदार को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद घटनास्थल को सील नहीं किया गया और आरोपी करीब 10 दिन तक उसी घर में रहा। इस दौरान घर से जरूरी सामान और दस्तावेज गायब होने का भी उन्होंने दावा किया। श्रुति के मुताबिक, 16 अक्टूबर को उनका बयान दर्ज किया गया, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मोबाइल लोकेशन और आधार कार्ड की जांच की मांग श्रुति गुप्ता ने घटना के समय अपने पिता और आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन की जांच कराने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि पिता के कमरे की तलाशी के दौरान उन्हें एक ऐसा आधार कार्ड मिला, जिस पर नाम किसी अन्य व्यक्ति का था, जबकि फोटो आरोपी की थी। कार्ड पर लखनऊ का पता दर्ज होने की बात भी उन्होंने कही। श्रुति के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में विवेचना अधिकारी को जानकारी दी, लेकिन उन्हें अपेक्षित कार्रवाई होती नहीं दिखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर शिकायत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया। श्रुति ने कहा कि 11 सितंबर की रात और 12 सितंबर की सुबह के बीच की परिस्थितियां संदेह पैदा करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 11 सितंबर को आरोपी का जन्मदिन था। अधिवक्ता समुदाय से सहयोग की अपील पत्रकार वार्ता में अपनी मां किरण गुप्ता के साथ पहुंचीं श्रुति ने अधिवक्ता समुदाय से मामले में आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता एकता की बात करने वाले लोगों को एक अधिवक्ता की संदिग्ध मौत के मामले में भी गंभीरता दिखानी चाहिए। श्रुति गुप्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष विवेचना कराने, उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करने और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। मामले में लगाए गए आरोपों और पुलिस की कार्रवाई के संबंध में संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    प्रयागराज-अधिवक्ता की संदिग्ध मौत पर बेटी ने उठाए सवाल किराएदार पर जताया हत्या का शक मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने का आरोप निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पत्रकार वार्ता
प्रयागराज अधिवक्ता सोमेंद्र गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उनकी बेटी श्रुति गुप्ता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
श्रुति गुप्ता के अनुसार, 12 सितंबर की सुबह जार्जटाउन थाना क्षेत्र में उनके पिता की बाथरूम में पानी में डूबने से मौत की सूचना मिली थी। सूचना उनके पिता के किराएदार ने दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता को बाल्टी में मुंह डाले हुए पाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिल्ली में रहने वाली श्रुति सूचना मिलने पर प्रयागराज पहुंचीं। अंतिम संस्कार के बाद 13 सितंबर को उन्होंने थाने पहुंचकर अपने पिता की मौत पर संदेह जताते हुए शिकायत दी।
23 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा, कार्रवाई पर सवाल
श्रुति ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े। उनके मुताबिक, पुलिस कमिश्नर और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर से मुलाकात तथा आश्वासन के बाद करीब 23 दिन बाद जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में उनके पिता के किराएदार को नामजद आरोपी बनाया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद घटनास्थल को सील नहीं किया गया और आरोपी करीब 10 दिन तक उसी घर में रहा। इस दौरान घर से जरूरी सामान और दस्तावेज गायब होने का भी उन्होंने दावा किया। श्रुति के मुताबिक, 16 अक्टूबर को उनका बयान दर्ज किया गया, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मोबाइल लोकेशन और आधार कार्ड की जांच की मांग
श्रुति गुप्ता ने घटना के समय अपने पिता और आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन की जांच कराने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि पिता के कमरे की तलाशी के दौरान उन्हें एक ऐसा आधार कार्ड मिला, जिस पर नाम किसी अन्य व्यक्ति का था, जबकि फोटो आरोपी की थी। कार्ड पर लखनऊ का पता दर्ज होने की बात भी उन्होंने कही। श्रुति के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में विवेचना अधिकारी को जानकारी दी, लेकिन उन्हें अपेक्षित कार्रवाई होती नहीं दिखी।
उन्होंने पुलिसकर्मियों पर शिकायत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया। श्रुति ने कहा कि 11 सितंबर की रात और 12 सितंबर की सुबह के बीच की परिस्थितियां संदेह पैदा करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 11 सितंबर को आरोपी का जन्मदिन था।
अधिवक्ता समुदाय से सहयोग की अपील
पत्रकार वार्ता में अपनी मां किरण गुप्ता के साथ पहुंचीं श्रुति ने अधिवक्ता समुदाय से मामले में आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता एकता की बात करने वाले लोगों को एक अधिवक्ता की संदिग्ध मौत के मामले में भी गंभीरता दिखानी चाहिए।
श्रुति गुप्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष विवेचना कराने, उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करने और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। मामले में लगाए गए आरोपों और पुलिस की कार्रवाई के संबंध में संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Rajik
    Rajik
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मतदाता सूची में किसी का नाम न कटे, न दो बार दर्ज हो : एसडीएम ठाकुर प्रसाद फॉर्म-6 भरने पर दिया जोर, फॉर्म-7 सावधानीपूर्वक भरने और डीएसई-पीएसई के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश प्रयागराज। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, त्रुटिरहित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने एईआरओ, सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में विशेष सतर्कता बरतने तथा नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म-6 अधिक से अधिक भरवाने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी एईआरओ और सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन कार्यरत बीएलओ पात्र मतदाताओं से संपर्क कर फॉर्म-6 भरवाने में तेजी लाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची से किसी भी मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से नहीं कटना चाहिए। फॉर्म-7 भरते समय संबंधित मतदाता से सत्यापन करने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए, जिससे किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मतदाता सूची में किसी भी व्यक्ति का नाम दो बार दर्ज नहीं होना चाहिए। पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक मतदाता का नाम केवल एक ही स्थान पर दर्ज होना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी और बीएलओ मतदाता सूची का गंभीरता से सत्यापन करें तथा दोहरी प्रविष्टियों को नियमानुसार दुरुस्त कराएं। बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने डीएसई (डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री) एवं पीएसई (फोटो सिमिलर एंट्री) से संबंधित मामलों को बीएलओ ऐप के माध्यम से जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसलिए पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी निर्धारित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
    4
    मतदाता सूची में किसी का नाम न कटे, न दो बार दर्ज हो : एसडीएम ठाकुर प्रसाद

फॉर्म-6 भरने पर दिया जोर, फॉर्म-7 सावधानीपूर्वक भरने और डीएसई-पीएसई के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश
प्रयागराज। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, त्रुटिरहित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने एईआरओ, सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में विशेष सतर्कता बरतने तथा नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म-6 अधिक से अधिक भरवाने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी एईआरओ और सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन कार्यरत बीएलओ पात्र मतदाताओं से संपर्क कर फॉर्म-6 भरवाने में तेजी लाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची से किसी भी मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से नहीं कटना चाहिए। फॉर्म-7 भरते समय संबंधित मतदाता से सत्यापन करने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए, जिससे किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मतदाता सूची में किसी भी व्यक्ति का नाम दो बार दर्ज नहीं होना चाहिए। पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक मतदाता का नाम केवल एक ही स्थान पर दर्ज होना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी और बीएलओ मतदाता सूची का गंभीरता से सत्यापन करें तथा दोहरी प्रविष्टियों को नियमानुसार दुरुस्त कराएं।
बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने डीएसई (डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री) एवं पीएसई (फोटो सिमिलर एंट्री) से संबंधित मामलों को बीएलओ ऐप के माध्यम से जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसलिए पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी निर्धारित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.