नरसिंहपुर - पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,सरकार से की दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग दी आर्थिक सहायता मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने विगत दिवस हुई 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुखद घटना पर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।इस दौरान उमंग सिंघार ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और गंभीर घटना है। ऐसे मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।शुक्रवार देर रात मीडिया से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि हम सरकार से यही कहना चाहते है कि गरीब परिवार के साथ न्याय हो और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं जिम्मेदारी के साथ जांच कर दोषि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वही पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है।

- आरोपी के खिलाफ फूटा गुस्सा फांसी की मांग को लेकर प्रदर्शन1
- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, के तहत नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह ने उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया1
- पखांजुर-आर्थिक सहायता की गुहार निर्धन परिवार के लिए प्रशासन से लगाई मदद की गुहार,1
- सशक्त युवा ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान : ब्रह्माकुमारीज ने विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प सशक्त युवा ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान : ब्रह्माकुमारीज ने विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प साईखेड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, साईखेड़ा के तत्वावधान में ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग द्वारा “उठो जगत के वास्ते – सशक्त युवा, आत्मनिर्भर भारत की पहचान” अभियान के अंतर्गत हायर सेकेंडरी विद्यालय ग्राम मिढ़वानी-दिवरी में प्रेरणादायी युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास, नशामुक्त एवं संस्कारयुक्त जीवन के प्रति जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी वंदना दीदी एवं ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और उसके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। यदि युवा अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच अपनाएं और आत्मिक रूप से सशक्त बनें, तो वे व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का अर्थ केवल धन अर्जित करना नहीं है, बल्कि सेवा, संस्कार, चरित्र, राष्ट्रप्रेम और समर्पण की भावना भी सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। युवाओं को माता-पिता, गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करते हुए प्रेम, सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों से स्वयं दूर रहकर दूसरों को भी सकारात्मक एवं संस्कारयुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना चाहिए। अपने संबोधन में ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने युवाओं को नशामुक्त जीवन का संदेश देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, प्रतिभा, परिवार और भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने आत्मबल एवं सकारात्मक सोच को मजबूत करने के लिए राजयोग मेडिटेशन को उपयोगी माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को मेडिटेशन का अभ्यास कराया। विद्यार्थियों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने के लिए व्यवहारिक एवं सरल उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त रहने, स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त जीवन जीने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिज्ञा भी की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। उपस्थितजनों ने युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण की दिशा में ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।1
- नाबालिक किशोरी को भगाकर ले गया आरोपी पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही1
- नरसिंहपुर - पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,सरकार से की दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग दी आर्थिक सहायता मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने विगत दिवस हुई 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुखद घटना पर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।इस दौरान उमंग सिंघार ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और गंभीर घटना है। ऐसे मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।शुक्रवार देर रात मीडिया से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि हम सरकार से यही कहना चाहते है कि गरीब परिवार के साथ न्याय हो और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं जिम्मेदारी के साथ जांच कर दोषि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वही पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है।1