कालिका धाम में शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा शुरू 108 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कालिका धाम में शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा शुरू 108 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ माता कालिका धाम मंदिर परिसर में बुधवार सुबह करीब 10 बजे श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन 108 महिलाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। राम जनम योगी के शंखनाद और माता कालिका के जयकारों के बीच यात्रा कालिका बारा, बाराडीह, पुरानी बाजार और हरिभनपुर होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। श्रीधाम अयोध्या से आए यज्ञ पुरुष राजेंद्रानंद जी महाराज की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान नौ दिनों तक चलेगा। समापन 25 सितंबर को होगा। इस दौरान संत-भक्त दर्शन मेला और 64 गांवों का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। राजेंद्रानंद जी महाराज ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से अब तक 51 महायज्ञ हो चुके हैं। कालिका धाम में 52वां महायज्ञ है। उनका लक्ष्य 108 महायज्ञ कराने का है। कलश यात्रा में डॉ. हर्षवर्धन सिंह, सुरेंद्र सिंह मास्टर, अदिति सिंह पटेल, नीरज सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
कालिका धाम में शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा शुरू 108 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कालिका धाम में शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा शुरू 108 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ माता कालिका धाम मंदिर परिसर में बुधवार सुबह करीब 10 बजे श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन 108 महिलाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। राम जनम योगी के शंखनाद और माता कालिका के जयकारों के बीच यात्रा कालिका बारा, बाराडीह, पुरानी बाजार और हरिभनपुर होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। श्रीधाम अयोध्या से आए यज्ञ पुरुष राजेंद्रानंद जी महाराज की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान नौ दिनों तक चलेगा। समापन 25 सितंबर को होगा। इस दौरान संत-भक्त दर्शन मेला और 64 गांवों का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। राजेंद्रानंद जी महाराज ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से अब तक 51 महायज्ञ हो चुके हैं। कालिका धाम में 52वां महायज्ञ है। उनका लक्ष्य 108 महायज्ञ कराने का है। कलश यात्रा में डॉ. हर्षवर्धन सिंह, सुरेंद्र सिंह मास्टर, अदिति सिंह पटेल, नीरज सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
- चंद्रशेखर आजाद के समर्थन में वाराणसी में प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग1
- विकसित भारत जी राम जी योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ,15 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर विकसित भारत जी राम जी योजना के मुख्यालय एवं जिला स्तरीय क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने योजना की प्रगति का ब्योरा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि डबल इंजन सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि योजना को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने तथा स्थानीय निकायों की भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में पंच सम्मेलन का आयोजन किया जाए। इन सम्मेलनों में सांसदों,विधायकों, जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए,जिससे विकास योजनाओं में जन-सहभागिता और पारदर्शिता बनी रहे।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लॉक स्तर पर पंजीकृत कार्ड धारकों को तत्काल कार्य आवंटित किए जाएं। ब्लॉक स्तर के अधिकारी स्वयं निगरानी रखें ताकि किसी भी पात्र कार्ड धारक को कार्य प्राप्त करने एवं मजदूरी के भुगतान में अनावश्यक विलंब न हो।योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर सख्त चेतावनी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई,हीलाहवाली या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण,रोजगार का त्वरित सृजन और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अधिकारियों को नियमित मैदानी निरीक्षण करने और प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।1
- विकसित भारत जी राम जी योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ,15 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर विकसित भारत जी राम जी योजना के मुख्यालय एवं जिला स्तरीय क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने योजना की प्रगति का ब्योरा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि डबल इंजन सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि योजना को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने तथा स्थानीय निकायों की भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में पंच सम्मेलन का आयोजन किया जाए। इन सम्मेलनों में सांसदों, विधायकों,जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए,जिससे विकास योजनाओं में जन-सहभागिता और पारदर्शिता बनी रहे।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लॉक स्तर पर पंजीकृत कार्ड धारकों को तत्काल कार्य आवंटित किए जाएं। ब्लॉक स्तर के अधिकारी स्वयं निगरानी रखें ताकि किसी भी पात्र कार्ड धारक को कार्य प्राप्त करने एवं मजदूरी के भुगतान में अनावश्यक विलंब न हो।योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर सख्त चेतावनी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई,हीलाहवाली या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण,रोजगार का त्वरित सृजन और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।अधिकारियों को नियमित मैदानी निरीक्षण करने और प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।1
- वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया वीडियो में जिला विद्यालय निरीक्षक के पक्ष को प्रस्तुत किया गया। Varanasi Breking News Varanasi news Awaj news1
- गंगा में डूबे वृद्ध का शव बरामद, पुलिस ने कराई पहचान गोपीगंज। थाना क्षेत्र के बेरासपुर गंगा घाट पर मंगलवार को स्नान करने के दौरान गंगा में डूबे वृद्ध का शव स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बरामद कर लिया। प्रारंभ में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान पंचलाल यादव (वृद्ध), पुत्र बुचुन यादव, निवासी जगन्नंदनपट्टी, थाना गोपीगंज के रूप में हुई। बताया जाता है कि मंगलवार को पंचलाल यादव गंगा स्नान के लिए बेरासपुर घाट पहुंचे थे। घाट पर अपने कपड़े, जूते आदि उतारकर वह नदी में स्नान करने गए। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर घाट पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में तलाश शुरू कराई। गोताखोर प्रेम सागर निषाद, राममिलन निषाद, गोरख निषाद, बच्चन निषाद और सुनील निषाद ने काफी मशक्कत के बाद वृद्ध का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के गांवों से लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराई। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गंगा में डूबे वृद्ध का शव बरामद, पुलिस ने कराई पहचान गोपीगंज। थाना क्षेत्र के बेरासपुर गंगा घाट पर मंगलवार को स्नान करने के दौरान गंगा में डूबे वृद्ध का शव स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बरामद कर लिया। प्रारंभ में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान पंचलाल यादव (वृद्ध), पुत्र बुचुन यादव, निवासी जगन्नंदनपट्टी, थाना गोपीगंज के रूप में हुई। बताया जाता है कि मंगलवार को पंचलाल यादव गंगा स्नान के लिए बेरासपुर घाट पहुंचे थे। घाट पर अपने कपड़े, जूते आदि उतारकर वह नदी में स्नान करने गए। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर घाट पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में तलाश शुरू कराई। गोताखोर प्रेम सागर निषाद, राममिलन निषाद, गोरख निषाद, बच्चन निषाद और सुनील निषाद ने काफी मशक्कत के बाद वृद्ध का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के गांवों से लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराई। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।1
- अभियंताओं की दक्षता,गुणवत्ता और नवाचार से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी : स्वतंत्र देव सिंह न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ, 15 सितंबर 2026।भारतरत्न इंजीनियर मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैया के 166वें जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन प्रेक्षागृह, सिंचाई विभाग, तेलीबाग, लखनऊ में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे।समारोह में एसोसिएशन की पत्रिका ‘विश्वेश्वरैया विशेषांक’ एवं लोक निर्माण विभाग की पत्रिका ‘प्रज्ञता’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अभियंताओं को सम्मानित भी किया गया। जलशक्ति मंत्री ने अभियंताओं को अभियंता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतरत्न सर एम. विश्वेश्वरैया का जीवन दूरदृष्टि, अनुशासन,तकनीकी दक्षता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।अभियंता केवल सड़क, पुल,भवन और नहरों का निर्माण नहीं करते, बल्कि जनजीवन को बेहतर बनाने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि अभियंताओं को गुणवत्ता,पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीक,नवाचार और कुशल प्रबंधन का उपयोग करना चाहिए। सरकार का संकल्प है कि विकास परियोजनाएं समय से पूर्ण हों,लागत नियंत्रित रहे और उनका अधिकतम लाभ जनता को मिले।इससे पूर्व जलशक्ति मंत्री ने उदयगंज स्थित सिंचाई विभाग मुख्यालय परिसर में भारतरत्न डॉ. एम.विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।समारोह में उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव,निवर्तमान अध्यक्ष सुरजीत निरंजन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी.के.मंगलम, महासचिव आशीष यादव,अतिरिक्त महासचिव शशांक पांडेय,संगठन सचिव अभिषेक यादव सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,प्रमुख अभियंता तथा बड़ी संख्या में अभियंता उपस्थित रहे।1
- अभियंताओं की दक्षता गुणवत्ता और नवाचार से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी स्वतंत्र देव सिंह न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ, 15 सितंबर 2026।भारतरत्न इंजीनियर मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैया के 166वें जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन प्रेक्षागृह, सिंचाई विभाग, तेलीबाग, लखनऊ में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे।समारोह में एसोसिएशन की पत्रिका ‘विश्वेश्वरैया विशेषांक’ एवं लोक निर्माण विभाग की पत्रिका ‘प्रज्ञता’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अभियंताओं को सम्मानित भी किया गया।जलशक्ति मंत्री ने अभियंताओं को अभियंता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतरत्न सर एम. विश्वेश्वरैया का जीवन दूरदृष्टि, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।अभियंता केवल सड़क, पुल,भवन और नहरों का निर्माण नहीं करते, बल्कि जनजीवन को बेहतर बनाने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि अभियंताओं को गुणवत्ता,पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीक, नवाचार और कुशल प्रबंधन का उपयोग करना चाहिए। सरकार का संकल्प है कि विकास परियोजनाएं समय से पूर्ण हों,लागत नियंत्रित रहे और उनका अधिकतम लाभ जनता को मिले।इससे पूर्व जलशक्ति मंत्री ने उदयगंज स्थित सिंचाई विभाग मुख्यालय परिसर में भारतरत्न डॉ. एम.विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।समारोह में उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव,निवर्तमान अध्यक्ष सुरजीत निरंजन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी.के.मंगलम, महासचिव आशीष यादव,अतिरिक्त महासचिव शशांक पांडेय,संगठन सचिव अभिषेक यादव सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,प्रमुख अभियंता तथा बड़ी संख्या में अभियंता उपस्थित रहे।1
- लखनऊ में "हिट एंड रन" का सनसनीखेज मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार लखनऊ। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास विवाद के दौरान युवती को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के आरोपी "मित्र" शाहनवाज नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया युवक युवती को टक्कर मारने के बाद मौके से भाग निकला था। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि युवती कार चालक को रोकने के प्रयास में कार के बोनट पर चढ़ रही हैं, तभी युवक उसे टक्कर मारकर गिरा देता है। बताया जा रहा है कि पीड़िता का आरोप है कि पहले उसे मालूम नहीं था कि युवक दूसरे सम्प्रदाय का है, उसने अपनी पहचान छिपाकर "दोस्ती" की थी। युवती के अनुसार घटना के समय कार में शहनवाज अली का दोस्त दानिश भी था, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी। घटना के संबंध में डीसीपी (पूर्वी) डॉ. दीक्षा शर्मा की बाइट।2
- लॉस एंजिल्स में मीडिया का हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत *लॉस एंजिल्स में मीडिया का हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत* लॉस एंजिल्स के Chatsworth इलाके में एक न्यूज़ चैनल का हेलिकॉप्टर अचानक नीचे आया और जमीन पर गिरकर आग की लपटों में घिर गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स घायल हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर एक घातक SUV-बस टक्कर की कवरेज कर रहा था।1