Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्रीमद् भागवत कथा बरिगवा बारहवां टोला कथा ब्यास परम श्रद्धेय स्वामी सुख निधान शरण जी महाराज ।।। कथा श्रोता श्री बाबूलाल तिवारी श्रीमती श्यामा तिवारी
Mukesh Tiwari
श्रीमद् भागवत कथा बरिगवा बारहवां टोला कथा ब्यास परम श्रद्धेय स्वामी सुख निधान शरण जी महाराज ।।। कथा श्रोता श्री बाबूलाल तिवारी श्रीमती श्यामा तिवारी
- Mukesh Tiwariसराय, सिंगरौली, मध्य प्रदेशश्रीमद् भागवत कथा। व्यास कथा वाचक सुख निधान शरण महाराज जी कथा श्रोता श्री बाबूलाल तिवारी श्रीमती श्यामा रीवा16 hrs ago
- Mukesh Tiwariसराय, सिंगरौली, मध्य प्रदेशश्रीमद् भागवत कथा17 hrs ago
- Mukesh Tiwariसराय, सिंगरौली, मध्य प्रदेशरुक्मणी और कृष्ण का विवाह17 hrs ago
- Mukesh Tiwariसराय, सिंगरौली, मध्य प्रदेशश्रीमद् भागवत कथा श्रोता श्री बाबूलाल तिवारी श्रीमती श्यामा तिवारी17 hrs ago
- Mukesh Tiwariसराय, सिंगरौली, मध्य प्रदेशश्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित हुए17 hrs ago
- Mukesh Tiwariसराय, सिंगरौली, मध्य प्रदेश17 hrs ago
- Mukesh Tiwariसराय, सिंगरौली, मध्य प्रदेश18 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Mukesh Tiwari4
- सिंगरौली: असहाय ST युवक की कथित पिटाई का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज नई ताकत न्यूज नेटवर्क सिंगरौली। जिले के निगाही CHP मधुकान क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक असहाय अनुसूचित जनजाति (ST) के व्यक्ति के साथ कथित रूप से बर्बर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद अन्य लोग मूकदर्शक बने हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, नई ताकत न्यूज नेटवर्क इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन मामले ने क्षेत्र में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों का दावा है कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट के लिए उकसाया भी, यहां तक कि पैर तोड़ने जैसी बात कही गई। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में मधुकान कंपनी से जुड़े कुछ अधिकारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनमें डीजीएम विनीत पांडे, एमडी सिंह और जगदीश सिंह का जिक्र किया जा रहा है। आरोप है कि उनके संरक्षण या मौन सहमति में यह घटना हुई। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ लगभग 10-15 दिन पहले नवानगर थाने में एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने की भी बात सामने आ रही है। यदि यह तथ्य सही है, तो यह मामला और गंभीर हो जाता है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं होती हैं। फिलहाल, यह पूरा मामला जांच का विषय बना हुआ है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके। नई ताकत न्यूज नेटवर्क इस मुद्दे पर लगातार नजर बनाए हुए है और सत्य सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- सिंगरौली | 'जनगणना 2027' के महाअभियान के तहत शुक्रवार को नगरीय क्षेत्र के जोन क्रमांक 3 में प्रथम चरण (मकान गणना) का गरिमामयी शुभारंभ हुआ। सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रगणकों ने घर-घर जाकर डेटा संकलन का कार्य शुरू किया। सटीक आंकड़े ही विकास का आधार: विधायक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री रामनिवास शाह ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि "सटीक आंकड़े ही सरकारी योजनाओं की सफलता का आधार होते हैं। जनभागीदारी से ही हमारा जिला और प्रदेश सशक्त होगा।" विधायक ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर पहुंचने वाले प्रगणकों को बिना किसी झिझक के सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। डिजिटल माध्यम से जुटाई जा रही जानकारी। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती सविता प्रधान के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में मकानों की नंबरिंग के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं से संबंधित जानकारी संकलित की जा रही है। प्रगणकों ने जनप्रतिनिधियों को मौके पर ही डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया का डेमो भी दिया। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद। शुभारंभ के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व महापौर श्रीमती रेनू शाह, नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह, एच.एम. श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी नरेश शाह और वार्ड पार्षद संतोष शाह सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। भास्कर अपडेट: जोन 3 से शुरुआत: नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में तैनात किए गए हैं प्रशिक्षित प्रगणक। क्या होगा फायदा: भविष्य की शासकीय योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में ये आंकड़े मील का पत्थर साबित होंगे। अपील: भ्रामक जानकारी न दें, जनगणना दल का सहयोग करें।2
- पत्रकार विकास दुबे को मिली जमानत कल दिनांक को जेल से बाहर आ गए विकास दुबे।1
- बिना वैध सहमति के रजिस्ट्री, परिवार ने उठाए सवाल; जांच और कार्रवाई की मांग तेज1
- Post by Rajman Kushwaha1
- रीवा-सीधी मार्ग पर चिरहुला नाथ फीलिंग स्टेशन के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी जांच जुटी में जुटी पुलिस *♦️रीवा : गुढ़ समाचार* रीवा-सीधी मार्ग पर स्थित चिरहुला नाथ फीलिंग स्टेशन गेरुई के समीप आज शाम उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने सड़क से कुछ दूरी पर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा देखा।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।स्थानीय निवासियों के अनुसार शाम करीब 4:00 बजे राहगीरों की नजर सड़क से दूर पड़े एक शव पर पड़ी। जब पास जाकर देखा गया, तो करीब 40 वर्ष की एक महिला मृत अवस्था में पाई गई।तत्काल इसकी सूचना गुढ़ थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को 112 पुलिस वाहन की मदद से संजय गांधी अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। *मामला संदिग्ध जांच के घेरे में दुर्घटना* शव मिलने के बाद से ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।हालांकि कुछ लोग इसे सड़क दुर्घटना मान रहे हैं,लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का तर्क है कि मामला संदिग्ध है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह भीषण सड़क दुर्घटना होती,तो शरीर पर गंभीर चोटों के निशान होते,जबकि शव की स्थिति वैसी नहीं है। शरीर पर मिले चोट के निशान सड़क हादसे की पुष्टि के लिए पर्याप्त नहीं लग रहे हैं। *स्थानीय लोग तरह-तरह की कर रहे चर्चाएं* स्थानीय लोगों द्वारा महिला की पहचान न कर पाना भी इस मामले को और अधिक उलझा रहा है।लोगों का संदेह है कि यदि महिला स्थानीय होती या पैदल जा रही होती,तो उसकी पहचान हो सकती थी।अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी चार पहिया वाहन द्वारा शव को यहां लाकर फेंका गया हो सकता है। *पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी पुलिस* गुढ़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्ग कायम कर लिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।पुलिस फिलहाल आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा सकती है।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया जाएगा।1
- जियावन/सिंगरौली। जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जियावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक बिना नंबर के स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर को रंगे हाथों पकड़कर जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और वाहन स्वामी दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में जियावन थाना पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शेषनारायण दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नीले रंग के एक स्वराज ट्रैक्टर को रोका, जिसमें अवैध रूप से रेत लोड थी। वाहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने उसे तत्काल जब्त कर लिया। आरोपी और कानूनी धाराएं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया है: बुद्धसेन कोल (चालक) - निवासी सहुआआर, थाना जियावन। अनिल द्विवेदी (वाहन स्वामी) - निवासी सहुआआर, थाना जियावन। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 222/26 के तहत धारा 303(2), 317(5) बीएनएस (BNS), 4/21 खनिज अधिनियम और 51/177, 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। जब्त सामग्री की कीमत पुलिस द्वारा जब्त किए गए बिना नंबर के स्वराज ट्रैक्टर और उसमें लोड अवैध रेत की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में शामिल टीम इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी शेषनारायण दुबे के साथ सहायक उप निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश रावत, आशीष द्विवेदी, आरक्षक अमित कुमार, बबलू यादव, दिनेश कुमार और खूम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध उत्खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।2