logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डिजिटल जनगणना: विधायक रामनिवास शाह ने जोन-3 में किया नगरीय जनगणना का आगाज नगर निगम आयुक्त के नेतृत्व में शुरू हुआ मकानों का सूचीकरण; महापौर और जनप्रतिनिधियों ने प्रगणकों का बढ़ाया उत्साह। सिंगरौली | 'जनगणना 2027' के महाअभियान के तहत शुक्रवार को नगरीय क्षेत्र के जोन क्रमांक 3 में प्रथम चरण (मकान गणना) का गरिमामयी शुभारंभ हुआ। सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रगणकों ने घर-घर जाकर डेटा संकलन का कार्य शुरू किया। सटीक आंकड़े ही विकास का आधार: विधायक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री रामनिवास शाह ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि "सटीक आंकड़े ही सरकारी योजनाओं की सफलता का आधार होते हैं। जनभागीदारी से ही हमारा जिला और प्रदेश सशक्त होगा।" विधायक ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर पहुंचने वाले प्रगणकों को बिना किसी झिझक के सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। डिजिटल माध्यम से जुटाई जा रही जानकारी। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती सविता प्रधान के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में मकानों की नंबरिंग के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं से संबंधित जानकारी संकलित की जा रही है। प्रगणकों ने जनप्रतिनिधियों को मौके पर ही डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया का डेमो भी दिया। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद। शुभारंभ के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व महापौर श्रीमती रेनू शाह, नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह, एच.एम. श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी नरेश शाह और वार्ड पार्षद संतोष शाह सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। भास्कर अपडेट: जोन 3 से शुरुआत: नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में तैनात किए गए हैं प्रशिक्षित प्रगणक। क्या होगा फायदा: भविष्य की शासकीय योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में ये आंकड़े मील का पत्थर साबित होंगे। अपील: भ्रामक जानकारी न दें, जनगणना दल का सहयोग करें।

7 hrs ago
user_Mithilesh Kumar Yadav
Mithilesh Kumar Yadav
Newspaper publisher सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago
34a971a8-843c-453b-962a-de8c42d7db7f

डिजिटल जनगणना: विधायक रामनिवास शाह ने जोन-3 में किया नगरीय जनगणना का आगाज नगर निगम आयुक्त के नेतृत्व में शुरू हुआ मकानों का सूचीकरण; महापौर और जनप्रतिनिधियों ने प्रगणकों का बढ़ाया उत्साह। सिंगरौली | 'जनगणना 2027' के महाअभियान के तहत शुक्रवार को नगरीय क्षेत्र के जोन क्रमांक 3 में प्रथम चरण (मकान गणना) का गरिमामयी शुभारंभ हुआ। सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रगणकों ने घर-घर जाकर डेटा संकलन का कार्य शुरू किया। सटीक आंकड़े ही विकास का आधार: विधायक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री रामनिवास शाह ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि "सटीक आंकड़े ही सरकारी योजनाओं की सफलता का आधार होते हैं। जनभागीदारी से ही हमारा जिला और प्रदेश सशक्त होगा।" विधायक ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर पहुंचने वाले प्रगणकों को बिना किसी झिझक के सही और

पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। डिजिटल माध्यम से जुटाई जा रही जानकारी। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती सविता प्रधान के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में मकानों की नंबरिंग के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं से संबंधित जानकारी संकलित की जा रही है। प्रगणकों ने जनप्रतिनिधियों को मौके पर ही डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया का डेमो भी दिया। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद। शुभारंभ के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व महापौर श्रीमती रेनू शाह, नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह, एच.एम. श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी नरेश शाह और वार्ड पार्षद संतोष शाह सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। भास्कर अपडेट: जोन 3 से शुरुआत: नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में तैनात किए गए हैं प्रशिक्षित प्रगणक। क्या होगा फायदा: भविष्य की शासकीय योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में ये आंकड़े मील का पत्थर साबित होंगे। अपील: भ्रामक जानकारी न दें, जनगणना दल का सहयोग करें।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • सिंगरौली: असहाय ST युवक की कथित पिटाई का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज नई ताकत न्यूज नेटवर्क सिंगरौली। जिले के निगाही CHP मधुकान क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक असहाय अनुसूचित जनजाति (ST) के व्यक्ति के साथ कथित रूप से बर्बर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद अन्य लोग मूकदर्शक बने हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, नई ताकत न्यूज नेटवर्क इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन मामले ने क्षेत्र में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों का दावा है कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट के लिए उकसाया भी, यहां तक कि पैर तोड़ने जैसी बात कही गई। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में मधुकान कंपनी से जुड़े कुछ अधिकारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनमें डीजीएम विनीत पांडे, एमडी सिंह और जगदीश सिंह का जिक्र किया जा रहा है। आरोप है कि उनके संरक्षण या मौन सहमति में यह घटना हुई। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ लगभग 10-15 दिन पहले नवानगर थाने में एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने की भी बात सामने आ रही है। यदि यह तथ्य सही है, तो यह मामला और गंभीर हो जाता है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं होती हैं। फिलहाल, यह पूरा मामला जांच का विषय बना हुआ है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके। नई ताकत न्यूज नेटवर्क इस मुद्दे पर लगातार नजर बनाए हुए है और सत्य सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    1
    सिंगरौली: असहाय ST युवक की कथित पिटाई का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज
नई ताकत न्यूज नेटवर्क
सिंगरौली। जिले के निगाही CHP मधुकान क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक असहाय अनुसूचित जनजाति (ST) के व्यक्ति के साथ कथित रूप से बर्बर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद अन्य लोग मूकदर्शक बने हुए दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, नई ताकत न्यूज नेटवर्क इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन मामले ने क्षेत्र में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों का दावा है कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट के लिए उकसाया भी, यहां तक कि पैर तोड़ने जैसी बात कही गई।
सूत्रों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में मधुकान कंपनी से जुड़े कुछ अधिकारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनमें डीजीएम विनीत पांडे, एमडी सिंह और जगदीश सिंह का जिक्र किया जा रहा है। आरोप है कि उनके संरक्षण या मौन सहमति में यह घटना हुई। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
गौरतलब है कि आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ लगभग 10-15 दिन पहले नवानगर थाने में एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने की भी बात सामने आ रही है। यदि यह तथ्य सही है, तो यह मामला और गंभीर हो जाता है।
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं होती हैं।
फिलहाल, यह पूरा मामला जांच का विषय बना हुआ है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।
नई ताकत न्यूज नेटवर्क इस मुद्दे पर लगातार नजर बनाए हुए है और सत्य सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_Devendra Journalist_Singrauli
    Devendra Journalist_Singrauli
    Court reporter Singrauli, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • सिंगरौली | 'जनगणना 2027' के महाअभियान के तहत शुक्रवार को नगरीय क्षेत्र के जोन क्रमांक 3 में प्रथम चरण (मकान गणना) का गरिमामयी शुभारंभ हुआ। सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रगणकों ने घर-घर जाकर डेटा संकलन का कार्य शुरू किया। सटीक आंकड़े ही विकास का आधार: विधायक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री रामनिवास शाह ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि "सटीक आंकड़े ही सरकारी योजनाओं की सफलता का आधार होते हैं। जनभागीदारी से ही हमारा जिला और प्रदेश सशक्त होगा।" विधायक ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर पहुंचने वाले प्रगणकों को बिना किसी झिझक के सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। डिजिटल माध्यम से जुटाई जा रही जानकारी। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती सविता प्रधान के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में मकानों की नंबरिंग के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं से संबंधित जानकारी संकलित की जा रही है। प्रगणकों ने जनप्रतिनिधियों को मौके पर ही डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया का डेमो भी दिया। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद। शुभारंभ के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व महापौर श्रीमती रेनू शाह, नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह, एच.एम. श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी नरेश शाह और वार्ड पार्षद संतोष शाह सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। भास्कर अपडेट: जोन 3 से शुरुआत: नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में तैनात किए गए हैं प्रशिक्षित प्रगणक। क्या होगा फायदा: भविष्य की शासकीय योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में ये आंकड़े मील का पत्थर साबित होंगे। अपील: भ्रामक जानकारी न दें, जनगणना दल का सहयोग करें।
    2
    सिंगरौली | 'जनगणना 2027' के महाअभियान के तहत शुक्रवार को नगरीय क्षेत्र के जोन क्रमांक 3 में प्रथम चरण (मकान गणना) का गरिमामयी शुभारंभ हुआ। सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रगणकों ने घर-घर जाकर डेटा संकलन का कार्य शुरू किया।
सटीक आंकड़े ही विकास का आधार: विधायक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री रामनिवास शाह ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि "सटीक आंकड़े ही सरकारी योजनाओं की सफलता का आधार होते हैं। जनभागीदारी से ही हमारा जिला और प्रदेश सशक्त होगा।" विधायक ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर पहुंचने वाले प्रगणकों को बिना किसी झिझक के सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं।
डिजिटल माध्यम से जुटाई जा रही जानकारी।
नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती सविता प्रधान के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में मकानों की नंबरिंग के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं से संबंधित जानकारी संकलित की जा रही है। प्रगणकों ने जनप्रतिनिधियों को मौके पर ही डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया का डेमो भी दिया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद।
शुभारंभ के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व महापौर श्रीमती रेनू शाह, नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह, एच.एम. श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी नरेश शाह और वार्ड पार्षद संतोष शाह सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं विभागीय
अधिकारी उपस्थित रहे।
भास्कर अपडेट:
जोन 3 से शुरुआत: नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में तैनात किए गए हैं
प्रशिक्षित प्रगणक।
क्या होगा फायदा: भविष्य की शासकीय योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में ये आंकड़े मील का पत्थर साबित होंगे।
अपील: भ्रामक जानकारी न दें, जनगणना दल का सहयोग करें।
    user_Mithilesh Kumar Yadav
    Mithilesh Kumar Yadav
    Newspaper publisher सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पत्रकार विकास दुबे को मिली जमानत कल दिनांक को जेल से बाहर आ गए विकास दुबे।
    1
    पत्रकार विकास दुबे को मिली जमानत कल दिनांक को  जेल से बाहर आ गए विकास दुबे।
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Mukesh Tiwari
    4
    Post by Mukesh Tiwari
    user_Mukesh Tiwari
    Mukesh Tiwari
    सराय, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by बमबम दुबे
    2
    Post by बमबम दुबे
    user_बमबम दुबे
    बमबम दुबे
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बचपन की कहानी
    1
    बचपन की कहानी
    user_Raghuvir
    Raghuvir
    Artist Sonbhadra, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • Post by Manish Dev
    2
    Post by Manish Dev
    user_Manish Dev
    Manish Dev
    युवा समाजसेवी सोनभद्र उत्तर पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    1 hr ago
  • जियावन/सिंगरौली। जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जियावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक बिना नंबर के स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर को रंगे हाथों पकड़कर जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और वाहन स्वामी दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में जियावन थाना पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शेषनारायण दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नीले रंग के एक स्वराज ट्रैक्टर को रोका, जिसमें अवैध रूप से रेत लोड थी। वाहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने उसे तत्काल जब्त कर लिया। आरोपी और कानूनी धाराएं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया है: बुद्धसेन कोल (चालक) - निवासी सहुआआर, थाना जियावन। अनिल द्विवेदी (वाहन स्वामी) - निवासी सहुआआर, थाना जियावन। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 222/26 के तहत धारा 303(2), 317(5) बीएनएस (BNS), 4/21 खनिज अधिनियम और 51/177, 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। जब्त सामग्री की कीमत पुलिस द्वारा जब्त किए गए बिना नंबर के स्वराज ट्रैक्टर और उसमें लोड अवैध रेत की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में शामिल टीम इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी शेषनारायण दुबे के साथ सहायक उप निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश रावत, आशीष द्विवेदी, आरक्षक अमित कुमार, बबलू यादव, दिनेश कुमार और खूम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध उत्खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    2
    जियावन/सिंगरौली। जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जियावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक बिना नंबर के स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर को रंगे हाथों पकड़कर जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और वाहन स्वामी दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में जियावन थाना पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शेषनारायण दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नीले रंग के एक स्वराज ट्रैक्टर को रोका, जिसमें अवैध रूप से रेत लोड थी। वाहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने उसे तत्काल जब्त कर लिया।
आरोपी और कानूनी धाराएं
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया है:
बुद्धसेन कोल (चालक) - निवासी सहुआआर, थाना जियावन।
अनिल द्विवेदी (वाहन स्वामी) - निवासी सहुआआर, थाना जियावन।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 222/26 के तहत धारा 303(2), 317(5) बीएनएस (BNS), 4/21 खनिज अधिनियम और 51/177, 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
जब्त सामग्री की कीमत
पुलिस द्वारा जब्त किए गए बिना नंबर के स्वराज ट्रैक्टर और उसमें लोड अवैध रेत की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी शेषनारायण दुबे के साथ सहायक उप निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश रावत, आशीष द्विवेदी, आरक्षक अमित कुमार, बबलू यादव, दिनेश कुमार और खूम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध उत्खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Mithilesh Kumar Yadav
    Mithilesh Kumar Yadav
    Newspaper publisher सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.