logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साधु के भेष में आये भीछा मांगी और मंगलसूत्र ले हुए फरार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिठहा माफ़ी गांव में साधु के भेष में आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। गांव निवासी रामकेवल कुशवाहा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे तीन व्यक्ति बाइक से उनके दरवाजे पर पहुंचे। तीनों ने साधु का भेष धारण कर रखा था और भीख मांगने की बात कह रहे थे। रामकेवल के अनुसार, उनकी पत्नी बासमती घर के बाहर आईं और साधुओं की झोली में भीख डालने लगीं। इसी दौरान एक युवक ने मौका देखकर उनके गले में पहना मंगलसूत्र झपट लिया। जब तक महिला कुछ समझ पातीं, तीनों युवक बाइक से भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल बाइक सवारों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे आंखों से ओझल हो चुके थे। गांव के लोगों ने आसपास के गांवों व रास्तों पर काफी देर तक तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं मिला।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने लोगों से अनजान व्यक्तियों को घर के अंदर न बुलाने और  संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देंने की अपील की है

17 hrs ago
user_Sumant kushwah
Sumant kushwah
पत्रकार खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

साधु के भेष में आये भीछा मांगी और मंगलसूत्र ले हुए फरार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिठहा माफ़ी गांव में साधु के भेष में आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। गांव निवासी रामकेवल कुशवाहा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे तीन व्यक्ति बाइक से उनके दरवाजे पर पहुंचे। तीनों ने साधु का भेष धारण कर रखा था और भीख मांगने की बात कह रहे थे। रामकेवल के अनुसार, उनकी पत्नी बासमती घर के बाहर आईं और साधुओं की झोली में भीख डालने लगीं। इसी दौरान एक युवक ने मौका देखकर उनके गले में पहना मंगलसूत्र झपट लिया। जब तक महिला कुछ समझ पातीं, तीनों युवक बाइक से भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल बाइक सवारों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे आंखों से ओझल हो चुके थे। गांव के लोगों ने आसपास के गांवों व रास्तों पर काफी देर तक तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं मिला।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने लोगों से अनजान व्यक्तियों को घर के अंदर न बुलाने और  संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देंने की अपील की है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिठहा माफ़ी गांव में साधु के भेष में आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। गांव निवासी रामकेवल कुशवाहा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे तीन व्यक्ति बाइक से उनके दरवाजे पर पहुंचे। तीनों ने साधु का भेष धारण कर रखा था और भीख मांगने की बात कह रहे थे। रामकेवल के अनुसार, उनकी पत्नी बासमती घर के बाहर आईं और साधुओं की झोली में भीख डालने लगीं। इसी दौरान एक युवक ने मौका देखकर उनके गले में पहना मंगलसूत्र झपट लिया। जब तक महिला कुछ समझ पातीं, तीनों युवक बाइक से भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल बाइक सवारों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे आंखों से ओझल हो चुके थे। गांव के लोगों ने आसपास के गांवों व रास्तों पर काफी देर तक तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं मिला।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने लोगों से अनजान व्यक्तियों को घर के अंदर न बुलाने और  संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देंने की अपील की है
    1
    नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिठहा माफ़ी गांव में साधु के भेष में आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। घटना से गांव में दहशत व्याप्त है।
गांव निवासी रामकेवल कुशवाहा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे तीन व्यक्ति बाइक से उनके दरवाजे पर पहुंचे। तीनों ने साधु का भेष धारण कर रखा था और भीख मांगने की बात कह रहे थे।
रामकेवल के अनुसार, उनकी पत्नी बासमती घर के बाहर आईं और साधुओं की झोली में भीख डालने लगीं। इसी दौरान एक युवक ने मौका देखकर उनके गले में पहना मंगलसूत्र झपट लिया। जब तक महिला कुछ समझ पातीं, तीनों युवक बाइक से भाग निकले।
महिला के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल बाइक सवारों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे आंखों से ओझल हो चुके थे। गांव के लोगों ने आसपास के गांवों व रास्तों पर काफी देर तक तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं मिला।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने लोगों से अनजान व्यक्तियों को घर के अंदर न बुलाने और  संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देंने की अपील की है
    user_Sumant kushwah
    Sumant kushwah
    पत्रकार खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सीताराम सीताराम सीताराम धुन
    1
    सीताराम सीताराम सीताराम धुन
    user_D Anand
    D Anand
    Actor बगहा, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • मानसिक रूप से बीमार महिला ने अपने चार साल के बच्चे के ऊपर जानलेवा हमला किया और फिर खुद भी नहर में कूद कर आत्महत्या कर लिया #hatakushingar #newskushinagar #newsupdate #newsfeed #kushinagar
    1
    मानसिक रूप से बीमार महिला ने अपने चार साल के बच्चे के ऊपर जानलेवा हमला किया और फिर खुद भी नहर में कूद कर आत्महत्या कर लिया #hatakushingar #newskushinagar #newsupdate #newsfeed #kushinagar
    user_Snews33
    Snews33
    हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कुशीनगर पुलिस का बड़ा सराहनीय कार्य — 102 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए जनपद कुशीनगर से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां कुशीनगर पुलिस ने जनता के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश की है। कुशीनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों के खोए हुए कुल 102 अदद मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सर्विलांस और लगातार प्रयासों के बाद इन मोबाइल फोनों को खोज निकाला गया। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द कर दिए गए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई और उन्होंने कुशीनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी जनता की समस्याओं के समाधान और खोई संपत्ति की बरामदगी के लिए अभियान जारी रहेगा। 🎤 बाइट (APS सिद्धार्थ वर्मा): “जनपद कुशीनगर में खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 102 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।” 📌 समापन: कुशीनगर पुलिस की इस पहल से आम जनता में भरोसा बढ़ा है और पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है। #Hashtags: #KushinagarPolice #UPPolice #MobileRecovery #GoodWork #PoliceAction #KushinagarNews
    1
    कुशीनगर पुलिस का बड़ा सराहनीय कार्य — 102 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए
जनपद कुशीनगर से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां कुशीनगर पुलिस ने जनता के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश की है।
कुशीनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों के खोए हुए कुल 102 अदद मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सर्विलांस और लगातार प्रयासों के बाद इन मोबाइल फोनों को खोज निकाला गया।
बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द कर दिए गए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई और उन्होंने कुशीनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी जनता की समस्याओं के समाधान और खोई संपत्ति की बरामदगी के लिए अभियान जारी रहेगा।
🎤 बाइट (APS सिद्धार्थ वर्मा):
“जनपद कुशीनगर में खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 102 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।”
📌 समापन:
कुशीनगर पुलिस की इस पहल से आम जनता में भरोसा बढ़ा है और पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है।
#Hashtags:
#KushinagarPolice #UPPolice #MobileRecovery #GoodWork #PoliceAction #KushinagarNews
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ईरानी सरकारी टीवी पर एक भावुक होस्ट ने कन्फर्म किया कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका और इज़राइली हवाई हमलों में शहीद हो गए। ईरानी सरकार ने खामेनेई की शहादत पर 40 दिन के शोक और एक हफ़्ते की छुट्टी का ऐलान किया है।
    1
    ईरानी सरकारी टीवी पर एक भावुक होस्ट ने कन्फर्म किया कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका और इज़राइली हवाई हमलों में शहीद हो गए।
ईरानी सरकार ने खामेनेई की शहादत पर 40 दिन के शोक और एक हफ़्ते की छुट्टी का ऐलान किया है।
    user_SARTAJ ALAM 'JOURNALIST'
    SARTAJ ALAM 'JOURNALIST'
    Teacher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नरकटियागंज प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रखई पूर्वी में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल परिसर में चौथी कक्षा के सात वर्षीय छात्र जाहिद की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों ने मिलकर जाहिद को इस कदर पीटा कि वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा। बच्चे के अचेत होते ही विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई और शिक्षकों के बीच भी हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित छात्र के पिता मोहम्मद मुजीबुल्लाह आनन-फानन में स्कूल पहुंचे और तुरंत 112 पुलिस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि राशिद समेत अन्य बच्चों ने मिलकर जाहिद के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई के समय शिक्षक-शिक्षिकाएं मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं और बच्चों की गतिविधियों पर कोई निगरानी नहीं रखी जाती। परिजनों का दावा है कि यदि समय रहते शिक्षकों ने ध्यान दिया होता, तो यह दर्दनाक घटना रोकी जा सकती थी। वहीं, प्रभारी प्रधान शिक्षक भूनेश्वर ठाकुर ने बच्चों के बीच मारपीट की बात स्वीकार करते हुए इसे सामान्य विवाद बताया है। हालांकि, परिजनों इस दलील से संतुष्ट नहीं हैं और दोषी छात्रों के साथ-साथ लापरवाह शिक्षकों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 112 पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन और निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मासूम छात्र के साथ हुई इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है, जहां स्कूल में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
    1
    नरकटियागंज प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रखई पूर्वी में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल परिसर में चौथी कक्षा के सात वर्षीय छात्र जाहिद की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों ने मिलकर जाहिद को इस कदर पीटा कि वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा। बच्चे के अचेत होते ही विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई और शिक्षकों के बीच भी हड़कंप की स्थिति बन गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित छात्र के पिता मोहम्मद मुजीबुल्लाह आनन-फानन में स्कूल पहुंचे और तुरंत 112 पुलिस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि राशिद समेत अन्य बच्चों ने मिलकर जाहिद के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई के समय शिक्षक-शिक्षिकाएं मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं और बच्चों की गतिविधियों पर कोई निगरानी नहीं रखी जाती। परिजनों का दावा है कि यदि समय रहते शिक्षकों ने ध्यान दिया होता, तो यह दर्दनाक घटना रोकी जा सकती थी।
वहीं, प्रभारी प्रधान शिक्षक भूनेश्वर ठाकुर ने बच्चों के बीच मारपीट की बात स्वीकार करते हुए इसे सामान्य विवाद बताया है। हालांकि, परिजनों इस दलील से संतुष्ट नहीं हैं और दोषी छात्रों के साथ-साथ लापरवाह शिक्षकों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 112 पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।
इस घटना ने एक बार फिर सरकारी विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन और निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मासूम छात्र के साथ हुई इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है, जहां स्कूल में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    11 hrs ago
  • देवरिया में साइबर अपराधियों ने प्रशासनिक अधिकारी को निशाना बनाते हुए बड़ी ठगी की साजिश रची। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी सदर श्रुति शर्मा के नाम और आधिकारिक मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर ठगों ने व्हाट्सएप के जरिए कई लोगों से 40 हजार रुपये की मांग की। घटना सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने किसी तकनीकी माध्यम से मोबाइल को हैंग कर व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया और संपर्क सूची में शामिल लोगों को आपात जरूरत का हवाला देते हुए पैसे ट्रांसफर करने के संदेश भेजे। संदेश इस तरह भेजे गए ताकि लोग इसे वास्तविक समझकर तुरंत भुगतान कर दें। मामले की जानकारी मिलते ही ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा स्वयं साइबर थाने पहुंचीं और पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए व्हाट्सएप अकाउंट को रिस्टोर कर लिया है तथा तकनीकी जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हैकिंग किस माध्यम से की गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से धनराशि की मांग नहीं करती हैं। उनके नाम से भेजे गए सभी संदेश फर्जी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि किए कोई भी रकम ट्रांसफर न करें। प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि यदि उक्त नंबर से या किसी अन्य अधिकारी के नाम से धन की मांग का संदेश प्राप्त हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें। साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध कॉल या मैसेज की पुष्टि आधिकारिक माध्यम से करने और किसी भी वित्तीय लेन-देन से पहले पूरी तरह सत्यापन करने की सलाह दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि साइबर अपराधी अब आम लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
    1
    देवरिया में साइबर अपराधियों ने प्रशासनिक अधिकारी को निशाना बनाते हुए बड़ी ठगी की साजिश रची। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी सदर श्रुति शर्मा के नाम और आधिकारिक मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर ठगों ने व्हाट्सएप के जरिए कई लोगों से 40 हजार रुपये की मांग की। घटना सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने किसी तकनीकी माध्यम से मोबाइल को हैंग कर व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया और संपर्क सूची में शामिल लोगों को आपात जरूरत का हवाला देते हुए पैसे ट्रांसफर करने के संदेश भेजे। संदेश इस तरह भेजे गए ताकि लोग इसे वास्तविक समझकर तुरंत भुगतान कर दें।
मामले की जानकारी मिलते ही ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा स्वयं साइबर थाने पहुंचीं और पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए व्हाट्सएप अकाउंट को रिस्टोर कर लिया है तथा तकनीकी जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हैकिंग किस माध्यम से की गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से धनराशि की मांग नहीं करती हैं। उनके नाम से भेजे गए सभी संदेश फर्जी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि किए कोई भी रकम ट्रांसफर न करें।
प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि यदि उक्त नंबर से या किसी अन्य अधिकारी के नाम से धन की मांग का संदेश प्राप्त हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें।
साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध कॉल या मैसेज की पुष्टि आधिकारिक माध्यम से करने और किसी भी वित्तीय लेन-देन से पहले पूरी तरह सत्यापन करने की सलाह दी गई है।
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि साइबर अपराधी अब आम लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा-ग्वालियर हाईवे पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार ट्रक में फंस गई और चालक उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। कार में सवार तीन लोग लगातार चिल्लाते रहे और राहगीरों ने भी ट्रक रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं रुका। इसी दौरान एक बुलेट सवार ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया। आखिरकार ट्रक रुकने पर चालक नीचे उतरकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। कार में सवार तीनों लोग एसएएफ के अधिकारी बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इस खौफनाक घटना के बावजूद सभी सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा-ग्वालियर हाईवे पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार ट्रक में फंस गई और चालक उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। कार में सवार तीन लोग लगातार चिल्लाते रहे और राहगीरों ने भी ट्रक रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं रुका।
इसी दौरान एक बुलेट सवार ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया। आखिरकार ट्रक रुकने पर चालक नीचे उतरकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।
कार में सवार तीनों लोग एसएएफ के अधिकारी बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इस खौफनाक घटना के बावजूद सभी सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.