logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेमरावँ में बाइक की ठोकर से चार वर्षीय बच्चा ज़ख्मी, आरा रेफर सेमरांव गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सड़क पार कर रहे एक चार वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान गश्त कर रही चरपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरपोखरी पहुंचाया। घायल बच्चे की पहचान सेमरांव गांव निवासी रंजन कुमार डोम के चार वर्षीय पुत्र बीरू कुमार के रूप में हुई है। सीएचसी में तैनात डॉ. निखिल कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

1 hr ago
user_APANA TV
APANA TV
News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
1 hr ago

सेमरावँ में बाइक की ठोकर से चार वर्षीय बच्चा ज़ख्मी, आरा रेफर सेमरांव गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सड़क पार कर रहे एक चार वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान गश्त कर रही चरपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरपोखरी पहुंचाया। घायल बच्चे की पहचान सेमरांव गांव निवासी रंजन कुमार डोम के चार वर्षीय पुत्र बीरू कुमार के रूप में हुई है। सीएचसी में तैनात डॉ. निखिल कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • पीरो में ठनका गिरने से महिला की मौत..... पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरो नगर के दुसाधी बधार में ठनका गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान चौधरी टोला निवासी विनोद चौधरी की 38 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में की गई है। शुक्रवार की शाम 6:00 के करीब बताया गया की कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे के करीब तेज आंधी और बिजली की कड़क के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान बबीता देवी घर के पास जमीन पर रखे गोइठे को समेटने गई थीं, तभी अचानक ठनका गिर पड़ा, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।
    1
    पीरो   में   ठनका   गिरने   से   महिला   की   मौत.....
पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरो नगर के दुसाधी बधार में ठनका गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मृतका की पहचान चौधरी टोला निवासी विनोद चौधरी की 38 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में की गई है। शुक्रवार की शाम 6:00 के करीब बताया गया की कि शुक्रवार दोपहर  3 बजे के करीब तेज आंधी और बिजली की कड़क के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान बबीता देवी घर के पास जमीन पर रखे गोइठे को समेटने गई थीं, तभी अचानक ठनका गिर पड़ा, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।
    user_APANA TV
    APANA TV
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • railway सर्विस साइन एंड स्टैंडर्ड फैसेलिटीज मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रेलवे स्टेट गवर्नमेंट कांट्रेक्टर 11626364 11 फ्लोर गौर सिटी मॉल ग्रेटर नोएडा वेस्ट
    1
    railway सर्विस साइन एंड स्टैंडर्ड फैसेलिटीज मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी  रेलवे स्टेट गवर्नमेंट कांट्रेक्टर 11626364 11 फ्लोर गौर सिटी मॉल ग्रेटर नोएडा वेस्ट
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Media company भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • जिलाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज दिनांक 08 मई 2026 को आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी से कतीरा मार्ग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अभियान में नगर निगम की टीम, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में सरकारी भूमि एवं सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगे भी नियमित रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
    2
    जिलाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज दिनांक 08 मई 2026 को आरा नगर
निगम क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी से कतीरा मार्ग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
अभियान में नगर निगम की टीम, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में सरकारी भूमि एवं सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं करने का निर्देश दिया गया।
प्रशासन ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगे भी नियमित रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • पुलिस उपमहानिरीक्षक, शाहाबाद क्षेत्र, डेहरी-ऑन-सोन द्वारा आगामी बिहार विधान परिषद उप-निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ​इस बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजपुर एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    1
    पुलिस उपमहानिरीक्षक, शाहाबाद क्षेत्र, डेहरी-ऑन-सोन द्वारा आगामी बिहार विधान परिषद उप-निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

​इस बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजपुर एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • उप चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित शांतिपूर्ण मतदान को लेकर उपमहानिरीक्षक ने की बैठक आरा - पुलिस उपमहानिरीक्षक, शाहाबाद क्षेत्र, डेहरी-ऑन-सोन द्वारा आगामी बिहार विधान परिषद उप-निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ​इस बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजपुर एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    1
    उप चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित 
शांतिपूर्ण मतदान को लेकर उपमहानिरीक्षक ने की बैठक
आरा - पुलिस उपमहानिरीक्षक, शाहाबाद क्षेत्र, डेहरी-ऑन-सोन द्वारा आगामी बिहार विधान परिषद उप-निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
​इस बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजपुर एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_आर.शंकर
    आर.शंकर
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार में आगामी विधान परिषद उपचुनाव 2026 को लेकर शाहाबाद रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने समीक्षा बैठक की। इसमें शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आचार संहिता पालन व सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए गए।
    1
    बिहार में आगामी विधान परिषद उपचुनाव 2026 को लेकर शाहाबाद रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने समीक्षा बैठक की। इसमें शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आचार संहिता पालन व सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए गए।
    user_Neha Gupta
    Neha Gupta
    Reporter hai reporting karte Hain आरा, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • रोहतास के कराकाट में गुरुवार रात साइकिल और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए स्टेट हाईवे-81 को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोला गया और यातायात बहाल हो सका।
    4
    रोहतास के कराकाट में गुरुवार रात साइकिल और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए स्टेट हाईवे-81 को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोला गया और यातायात बहाल हो सका।
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    7 hrs ago
  • इटौर से मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार... चरपोखरी थाना क्षेत्र के इटौर गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इटौर गांव निवासी ग्रहण राम के पुत्र संजय राम के रूप में हुई है। शुक्रवार की शाम 6:00 के करीब थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 मई को आरोपी के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    इटौर  से  मारपीट  के  मामले में  एक  आरोपी  गिरफ्तार...
चरपोखरी थाना क्षेत्र के इटौर गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इटौर गांव निवासी ग्रहण राम के पुत्र संजय राम के रूप में हुई है।
शुक्रवार की शाम 6:00 के करीब थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 मई को आरोपी के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_APANA TV
    APANA TV
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.