logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फालना में 11 केवी लाइन टूटी: मामाजी मंदिर रोड पर गिरी, बड़ा हादसा टला फालना नगर पालिका खुडाला फालना क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मामाजी मंदिर रोड पर विद्युत विभाग की 11 केवी लाइन अचानक तेज धमाके के साथ टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। लाइन टूटने के कारण पिछले करीब तीन घंटे से मामाजी मंदिर सड़क मार्ग क्षेत्र की संपूर्ण विद्युत आपूर्ति बाधित है। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। विद्युत लाइन के तीन तार टूटकर गिरने से आसपास के कई मकानों की छतों पर भी तार बिखर गए। सौभाग्य से, उस समय छतों पर कोई व्यक्ति या बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

4 hrs ago
user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
4 hrs ago

फालना में 11 केवी लाइन टूटी: मामाजी मंदिर रोड पर गिरी, बड़ा हादसा टला फालना नगर पालिका खुडाला फालना क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मामाजी मंदिर रोड पर विद्युत विभाग की 11 केवी लाइन अचानक तेज धमाके के साथ टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। लाइन टूटने के कारण पिछले करीब तीन घंटे से मामाजी मंदिर सड़क मार्ग क्षेत्र की संपूर्ण विद्युत आपूर्ति बाधित है। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। विद्युत लाइन के तीन तार टूटकर गिरने से आसपास के कई मकानों की छतों पर भी तार बिखर गए। सौभाग्य से, उस समय छतों पर कोई व्यक्ति या बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • फालना नगर पालिका खुडाला फालना क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मामाजी मंदिर रोड पर विद्युत विभाग की 11 केवी लाइन अचानक तेज धमाके के साथ टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। लाइन टूटने के कारण पिछले करीब तीन घंटे से मामाजी मंदिर सड़क मार्ग क्षेत्र की संपूर्ण विद्युत आपूर्ति बाधित है। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। विद्युत लाइन के तीन तार टूटकर गिरने से आसपास के कई मकानों की छतों पर भी तार बिखर गए। सौभाग्य से, उस समय छतों पर कोई व्यक्ति या बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
    1
    फालना नगर पालिका खुडाला फालना क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मामाजी मंदिर रोड पर विद्युत विभाग की 11 केवी लाइन अचानक तेज धमाके के साथ टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।
लाइन टूटने के कारण पिछले करीब तीन घंटे से मामाजी मंदिर सड़क मार्ग क्षेत्र की संपूर्ण विद्युत आपूर्ति बाधित है। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
विद्युत लाइन के तीन तार टूटकर गिरने से आसपास के कई मकानों की छतों पर भी तार बिखर गए। सौभाग्य से, उस समय छतों पर कोई व्यक्ति या बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Brnews8 Online Media
    1
    Post by Brnews8 Online Media
    user_Brnews8 Online Media
    Brnews8 Online Media
    Social Media Manager बाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • *जनहित में पुलिस सुधार की मांग, आप टीम ने उठाई पुलिसकर्मियों की समस्याएं* बाली।पाली जयपुर। पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और जनता के साथ उनके व्यवहार को बेहतर बनाने के लिए पुलिस सिस्टम में अंदरूनी सुधार बेहद जरूरी है। इसी मांग को लेकर आम आदमी पार्टी की जयपुर टीम ने पिछले दो वर्षों में विभिन्न थानों, चौकियों और ट्रैफिक पॉइंट्स पर पुलिसकर्मियों की समस्याओं का सर्वे किया। इस संबंध में दो बार मुख्यमंत्री निवास पर ज्ञापन भी दिया जा चुका है। आप नेता विनीत शर्मा ने बताया कि सर्वे के दौरान सामने आया कि पुलिसकर्मी अत्यधिक तनाव में काम कर रहे हैं और मौजूदा व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनकी ड्यूटी 14 से 24 घंटे तक चलती है, जबकि इसे 8 घंटे की शिफ्ट में किया जाना चाहिए। उन्हें साप्ताहिक अवकाश भी नहीं मिल पाता, जिससे शारीरिक और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। मुख्य मांगें पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश अनिवार्य किया जाए ड्यूटी समय को 8 घंटे की शिफ्ट में लागू किया जाए बढ़ती आबादी के अनुसार पुलिस स्टाफ और नफरी बढ़ाई जाए कांस्टेबलों का समय पर प्रमोशन (DPC लागू) किया जाए कांस्टेबल का पे-स्केल 2400 से बढ़ाकर 3600 ग्रेड किया जाए सर्वे में यह भी सामने आया कि थानों में संसाधनों की भारी कमी है। गाड़ी, पेट्रोल, स्टेशनरी, लॉकअप में बंद आरोपियों के भोजन, ट्रांसपोर्ट, मैस अलाउंस सहित दैनिक खर्चों के लिए बजट अपर्याप्त है। इसके अलावा इन्वेस्टिगेशन, लॉ एंड ऑर्डर और इमरजेंसी ड्यूटी में कार्य का उचित बंटवारा करने की मांग भी उठाई गई। आप टीम ने दावा किया कि लगभग 20 प्रतिशत स्टाफ ही सीधे जनता से जुड़े कामों में लगा है, जबकि बाकी वीआईपी और अधिकारियों की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहता है। पार्टी प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा ताकि पुलिस व्यवस्था को मजबूत कर जनता को बेहतर सेवा मिल सके। सर्वे के दौरान विनीत शर्मा, कुमार भरत, उस्मान खान, धीरेश जैन, सुमिता प्रमाणिक और भरत नथावत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    1
    *जनहित में पुलिस सुधार की मांग, आप टीम ने उठाई पुलिसकर्मियों की समस्याएं*
बाली।पाली
जयपुर। पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और जनता के साथ उनके व्यवहार को बेहतर बनाने के लिए पुलिस सिस्टम में अंदरूनी सुधार बेहद जरूरी है। इसी मांग को लेकर आम आदमी पार्टी की जयपुर टीम ने पिछले दो वर्षों में विभिन्न थानों, चौकियों और ट्रैफिक पॉइंट्स पर पुलिसकर्मियों की समस्याओं का सर्वे किया। इस संबंध में दो बार मुख्यमंत्री निवास पर ज्ञापन भी दिया जा चुका है।
आप नेता विनीत शर्मा ने बताया कि सर्वे के दौरान सामने आया कि पुलिसकर्मी अत्यधिक तनाव में काम कर रहे हैं और मौजूदा व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनकी ड्यूटी 14 से 24 घंटे तक चलती है, जबकि इसे 8 घंटे की शिफ्ट में किया जाना चाहिए। उन्हें साप्ताहिक अवकाश भी नहीं मिल पाता, जिससे शारीरिक और मानसिक दबाव बढ़ रहा है।
मुख्य मांगें
पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश अनिवार्य किया जाए
ड्यूटी समय को 8 घंटे की शिफ्ट में लागू किया जाए
बढ़ती आबादी के अनुसार पुलिस स्टाफ और नफरी बढ़ाई जाए
कांस्टेबलों का समय पर प्रमोशन (DPC लागू) किया जाए
कांस्टेबल का पे-स्केल 2400 से बढ़ाकर 3600 ग्रेड किया जाए
सर्वे में यह भी सामने आया कि थानों में संसाधनों की भारी कमी है। गाड़ी, पेट्रोल, स्टेशनरी, लॉकअप में बंद आरोपियों के भोजन, ट्रांसपोर्ट, मैस अलाउंस सहित दैनिक खर्चों के लिए बजट अपर्याप्त है। इसके अलावा इन्वेस्टिगेशन, लॉ एंड ऑर्डर और इमरजेंसी ड्यूटी में कार्य का उचित बंटवारा करने की मांग भी उठाई गई।
आप टीम ने दावा किया कि लगभग 20 प्रतिशत स्टाफ ही सीधे जनता से जुड़े कामों में लगा है, जबकि बाकी वीआईपी और अधिकारियों की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहता है।
पार्टी प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा ताकि पुलिस व्यवस्था को मजबूत कर जनता को बेहतर सेवा मिल सके।
सर्वे के दौरान विनीत शर्मा, कुमार भरत, उस्मान खान, धीरेश जैन, सुमिता प्रमाणिक और भरत नथावत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    पत्रकार बाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by भगाराम देवासी
    1
    Post by भगाराम देवासी
    user_भगाराम देवासी
    भगाराम देवासी
    Farmer Sheoganj, Sirohi•
    11 hrs ago
  • Post by Mohansingh Chadana
    2
    Post by Mohansingh Chadana
    user_Mohansingh Chadana
    Mohansingh Chadana
    कुंभलगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जायरिनों ने मांगी दुआ पेश किए अकीदत के फूल । सरूपगंज। समीपवर्ती गोलिया गांव में शुक्रवार रात्रि को हजरत सैयद पीर जलाली बादशाह बाबा का सालाना 16वां उर्स बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। एक दिवसीय उर्स में दरगाह परिसर में जायरीनों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। अकीदतमंदों ने मन्नतें मांगीं और अकीदत के फूल पेश किए। साथ ही देश में अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं की गईं। दरगाह खादिम रसूल बापू ने बताया कि उर्स के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आम दावत (लंगर) का आयोजन किया गया, जिसमें सभी जायरीनों ने शिरकत की। लंगर के पश्चात दरगाह परिसर में मिलादे पाक का आयोजन हुआ। मिलादे पाक में हजरत प्रोफेसर सैयद सिकंदर अली शाह जिलानी साहब ने तकरीर करते हुए कहा कि इंसान को हक और ईमान के रास्ते पर चलना चाहिए, जिससे अल्लाह तआला राज़ी होता है। उन्होंने बच्चों को सही तालीम देने, नशे से दूर रखने और नबी के बताए हुए रास्ते पर चलने की नसीहत दी। तकरीर से पूर्व सलमान रज़ा कादरी जोगापुरा ने एक से बढ़कर एक नात शरीफ पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। इस मौके पर नकीबे अहले सुन्नत मोहम्मद यूसुफ रज़ा अकबरी सिरोही, सरूपगंज जामा मस्जिद के पेश इमाम दिन मोहम्मद कादरी साहब, नायब इमाम मौलाना अरबाब अली अकबरी, कारी अब्दुल शकूर सिद्दीकी जावाल, जनाब सद्दाम हुसैन, रसूल बापू मुसल्ला दरगाह खादिम, हाजी मुस्ताक खान कलोल, इब्राहिम खान, अहमद खान, इशाक खान, हनीफ खान, जहूर बलोच, मुराद खान, निशार खान, अनवर खान, जाकिर खान सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य व जायरीन मौजूद रहे।
    1
    जायरिनों ने मांगी दुआ पेश किए अकीदत के फूल ।
सरूपगंज। समीपवर्ती गोलिया गांव में शुक्रवार रात्रि को हजरत सैयद पीर जलाली बादशाह बाबा का सालाना 16वां उर्स बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। एक दिवसीय उर्स में दरगाह परिसर में जायरीनों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। अकीदतमंदों ने मन्नतें मांगीं और अकीदत के फूल पेश किए। साथ ही देश में अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं की गईं। दरगाह खादिम रसूल बापू ने बताया कि उर्स के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आम दावत (लंगर) का आयोजन किया गया, जिसमें सभी जायरीनों ने शिरकत की। लंगर के पश्चात दरगाह परिसर में मिलादे पाक का आयोजन हुआ। मिलादे पाक में हजरत प्रोफेसर सैयद सिकंदर अली शाह जिलानी साहब ने तकरीर करते हुए कहा कि इंसान को हक और ईमान के रास्ते पर चलना चाहिए, जिससे अल्लाह तआला राज़ी होता है। उन्होंने बच्चों को सही तालीम देने, नशे से दूर रखने और नबी के बताए हुए रास्ते पर चलने की नसीहत दी। तकरीर से पूर्व सलमान रज़ा कादरी जोगापुरा ने एक से बढ़कर एक नात शरीफ पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। इस मौके पर नकीबे अहले सुन्नत मोहम्मद यूसुफ रज़ा अकबरी सिरोही, सरूपगंज जामा मस्जिद के पेश इमाम दिन मोहम्मद कादरी साहब, नायब इमाम मौलाना अरबाब अली अकबरी, कारी अब्दुल शकूर सिद्दीकी जावाल, जनाब सद्दाम हुसैन, रसूल बापू मुसल्ला दरगाह खादिम, हाजी मुस्ताक खान कलोल, इब्राहिम खान, अहमद खान, इशाक खान, हनीफ खान, जहूर बलोच, मुराद खान, निशार खान, अनवर खान, जाकिर खान सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य व जायरीन मौजूद रहे।
    user_Journalist arif Pathan
    Journalist arif Pathan
    पत्रकार Pindwara, Sirohi•
    7 hrs ago
  • राजस्थान के कोटा में एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई है। जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अब तक 5 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।
    1
    राजस्थान के कोटा में एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई है। जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अब तक 5 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।
    user_REPORTER RJ24
    REPORTER RJ24
    पत्रकार सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • फालना के सुभाष रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में राधा कृष्ण प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम महिला मंडल और एक डॉक्टर दंपति द्वारा आयोजित किया गया था। इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देवेंद्र सिद्धावत, अमित मेहता, जितेंद्र सिद्धावत, नारायण लाल सोलंकी और जयरामदास सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महिला मंडल की सदस्यों दिव्या श्रीमाली, रेखा मालवीय और रेखा सोलंकी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    फालना के सुभाष रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में राधा कृष्ण प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम महिला मंडल और एक डॉक्टर दंपति द्वारा आयोजित किया गया था।
इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देवेंद्र सिद्धावत, अमित मेहता, जितेंद्र सिद्धावत, नारायण लाल सोलंकी और जयरामदास सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महिला मंडल की सदस्यों दिव्या श्रीमाली, रेखा मालवीय और रेखा सोलंकी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.