रुपईडीहा में हत्या के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार बहराइच में रुपईडीहा क्षेत्र के रंजीतबोझा गांव में 20 सितंबर को संदिग्ध हालत में मिले व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस ने नामजद तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 27 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर शिवपुर मोहरनिया से सीमा की ओर जाने वाले मार्ग स्थित बगिया से तीनों को करीब 12:45 बजे दबोचा। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया था। मृतक की पत्नी नगमा पत्नी स्वर्गीय तसब्बर अली निवासी रंजीतबोझा की तहरीर पर रुपईडीहा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें मोहम्मद नसीम, साबिर अली और अरमान अहमद नामजद थे। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित टीम एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में गिरफ्तारी में जुटी थी। गिरफ्तार नसीम, अरमान और साबिर रंजीतबोझा के निवासी हैं। उनकी उम्र क्रमश: 19, 19 और करीब 20 वर्ष है। विवेचना जारी है।
रुपईडीहा में हत्या के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार बहराइच में रुपईडीहा क्षेत्र के रंजीतबोझा गांव में 20 सितंबर को संदिग्ध हालत में मिले व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस ने नामजद तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 27 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर शिवपुर मोहरनिया से सीमा की ओर जाने वाले मार्ग स्थित बगिया से तीनों को करीब 12:45 बजे दबोचा। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया था। मृतक की पत्नी नगमा पत्नी स्वर्गीय तसब्बर अली निवासी रंजीतबोझा की तहरीर पर रुपईडीहा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें मोहम्मद नसीम, साबिर अली और अरमान अहमद नामजद थे। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित टीम एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में गिरफ्तारी में जुटी थी। गिरफ्तार नसीम, अरमान और साबिर रंजीतबोझा के निवासी हैं। उनकी उम्र क्रमश: 19, 19 और करीब 20 वर्ष है। विवेचना जारी है।
- संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के साथ किसानों के बीच पहुंचीं एसडीएम, एक-एक खेत की देखी स्थिति बहराइच। लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संभावित आपदा और जलभराव की स्थिति में जनहानि रोकने के लिए उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी ने क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखी। भारी बारिश और तूफान के बीच उन्होंने स्वयं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रविवार को एसडीएम मोनालिसा जौहरी किसानों की फसल क्षति का स्थलीय आकलन करने स्वयं खेतों में पहुंचीं। उन्होंने तहसील मिहींपुरवा के ग्राम गायघाट, रायबोझा, पुरैना भवानी भक्श, सर्रामुंद्री और कुड़वा में भारी बारिश से हुए फसल नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में खेत-खेत जाकर फसलों की स्थिति देखी और स्वयं मौके पर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों, ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों से वार्ता कर बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ मौजूद तहसीलदार और क्षेत्रीय लेखपालों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रभावित खेत का वास्तविक स्थिति के आधार पर निरीक्षण करते हुए फसल क्षति की निष्पक्ष एवं पारदर्शी आकलन किया जाए। एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि फसल क्षति के आकलन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और प्रभावित किसानों की वास्तविक क्षति रिपोर्ट में दर्ज की जाए। स्थलीय निरीक्षण के उपरांत राजस्व टीम द्वारा तैयार की गई आकलन रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। लगातार बारिश के दौरान एसडीएम की सक्रियता केवल फसल क्षति के आकलन तक सीमित नहीं रही। संभावित जलभराव, तेज बारिश और अन्य आपदा संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लगातार सतर्क रहने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मौके पर खेतों में एसडीएम को किसानों के बीच पहुंचकर स्वयं फसल की स्थिति देखते हुए पाया गया। प्रशासनिक अधिकारी के स्तर से खेतों तक पहुंचकर नुकसान का प्रत्यक्ष आकलन किए जाने से किसानों में भी संतोष नजर आया। स्थानीय स्तर पर एसडीएम की इस सक्रिय कार्यशैली और मौके पर पहुंचकर समस्याओं को समझने के प्रयास की सराहना की जा रही है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। #mihinpurwa #motipur #SDM1
- ब्रेकिंग न्यूज़/ बहराइच यूपी बहराइच -: मटेरा में आंधी-तूफान से गिरे सरकारी पेड़, वन विभाग की लापरवाही के बीच राहगीरों में मची लूट मटेरा इलाके के भौखारा रोड पर बरसात और तेज आंधी-तूफान के कारण दर्जनों सरकारी पेड़ जड़ से उखड़कर धराशायी हो गए पेड़ गिरने के घंटों बाद भी वन विभाग और स्थानीय प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिसका फायदा उठाकर स्थानीय लोगों और राहगीरों में कीमती लकड़ियों को लूटने की होड़ मच गई सरकारी संपत्ति के इस तरह नुकसान और सरेआम हो रही लूट पर संबंधित विभाग पूरी तरह मूकदर्शक बना हुआ है, जिससे स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं रिपोर्ट शकील अहमद मंडल ब्यूरो देवी पाटन उत्तर प्रदेश1
- बारिश के बीच खेतों में उतरीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी गांव-गांव पहुंचकर खेतों में देखी फसलों की हालत, राजस्व टीम को निष्पक्ष आकलन के निर्देश बहराइच। मेहीपुरवा तहसील उप जिला अधिकारी मोनालिसा जौहरी लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। खराब मौसम के बीच उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी ने रविवार को स्वयं प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों की फसल क्षति का स्थलीय जायजा लिया। एसडीएम ने खेतों में पहुंचकर फसलों की वास्तविक स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को नुकसान का पारदर्शी एवं निष्पक्ष आकलन करने के निर्देश दिए। रविवार को एसडीएम मोनालिसा जौहरी तहसील क्षेत्र के गायघाट, रायबोझा, पुरैना भवानी भक्श, सर्रामुंद्री और कुड़वा गांवों में पहुंचीं। लगातार बारिश से प्रभावित खेतों का उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर खेतों में जाकर फसलों की स्थिति देखी और किसानों से सीधे बातचीत कर बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारी को अपने बीच देखकर किसानों ने भी अपनी समस्याएं और फसल क्षति की जानकारी विस्तार से साझा की। एसडीएम ने मौके पर मौजूद ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और ग्रामीणों से भी बातचीत की। उन्होंने किसानों से फसल की स्थिति, जलभराव तथा बारिश से हुए नुकसान के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद साथ मौजूद तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपालों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में खेत-खेत जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फसल क्षति के आकलन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक प्रभावित किसान की वास्तविक क्षति को मौके की स्थिति के आधार पर रिपोर्ट में दर्ज किया जाए, ताकि शासन स्तर पर भेजी जाने वाली रिपोर्ट में वास्तविक नुकसान सामने आ सके। राजस्व टीम द्वारा तैयार की गई स्थलीय आकलन रिपोर्ट को नियमानुसार उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों पर भी प्रशासन की नजर लगातार बारिश और तेज हवाओं के बीच एसडीएम की सक्रियता केवल फसल क्षति के निरीक्षण तक सीमित नहीं रही। उन्होंने संभावित जलभराव, अतिवृष्टि और अन्य आपदा संबंधी परिस्थितियों को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि खराब मौसम के दौरान क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सूचना को गंभीरता से लिया जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जाए। प्रशासन का उद्देश्य बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं को समय रहते चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई करना है। खेतों तक पहुंची अधिकारी, किसानों में दिखा भरोसा बारिश के बीच एसडीएम का स्वयं खेतों तक पहुंचकर फसलों की स्थिति देखना किसानों के बीच चर्चा का विषय रहा। किसानों का कहना था कि अधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति देखने से फसल क्षति के आकलन में पारदर्शिता की उम्मीद बढ़ी है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और फसल क्षति के आकलन की प्रक्रिया आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।4
- हत्या के मुकदमे में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार रुपईडीहा पुलिस ने हत्या के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा बहराइच, 27 सितंबर। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम रंजीतबोझा में 20 सितंबर 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव के मामले में पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम रंजीतबोझा निवासी तस्बर अली का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। मृतक की पत्नी नर्गिस परवीन की तहरीर पर रुपईडीहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने 27 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर करीब 12:45 बजे मुुखबिर बताए स्थान से तीन वांछित आरोपियों मोहम्मद नसीम पुत्र निजामुद्दीन (19 वर्ष), अरमान अहमद पुत्र मोहम्मद आमीन (19 वर्ष) तथा साबिर अली पुत्र मोहिद्दीन (करीब 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी ग्राम रंजीतबोझा, मिहींपुरवा, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 261/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा, व0उ0नि0 अजीत प्रताप सिंह, उ0नि0 अजय कुमार, आ0 विकास प्रजापति, आ0 रविन्द्र यादव, मु0आ0 विनय कुमार, मु0आ0 नागेन्द्र सिंह तथा आ0 आकाश गुप्ता शामिल रहे।2
- बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी से तटीय गांवों में बढ़ी चिंता, राजस्व टीम अलर्ट बहराइच। गुरुवार शाम से लगातार हो रही बारिश और नेपाल से पानी आने के बाद बैराजों से सरयू नदी में पानी छोड़े जाने के कारण शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। इससे नदी के निचले और तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। हालांकि अब बैराजों से नदी में पानी छोड़े जाने का सिलसिला धीरे-धीरे कम हुआ है, लेकिन बारिश के चलते क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे स्थानीय लोगों के अनुसार नदी का पानी बढ़ने और लगातार बारिश से निचले इलाकों में लोगों को आवागमन सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राजस्व टीम लगातार प्रभावित और तटीय क्षेत्रों का भ्रमण कर हालात का जायजा ले रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश और नदी के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी हुई तो निचले इलाकों में परेशानी और बढ़ सकती है।3
- भारी बारिश और तेज तूफान ने मचाई तबाही, किसानों की फसल बर्बाद—मुआवजे के लिए डीएम से गुहार भारी बारिश और तेज तूफान ने मचाई तबाही, किसानों की फसल बर्बाद—मुआवजे के लिए डीएम से गुहार नानपारा/शिवपुर, बहराइच। क्षेत्र में हुई भारी बारिश और तेज तूफान ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों ने प्रशासन से तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं, छोटे बच्चों ने भी अपनी मासूम अपील के जरिए जिलाधिकारी (डीएम) बहराइच से मदद और मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत और लागत दोनों प्रभावित हुई हैं। किसानों ने मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करे और पात्र किसानों को शासन के नियमानुसार राहत दिलाई जाए। किसानों ने जिलाधिकारी बहराइच, उपजिलाधिकारी नानपारा, तहसीलदार नानपारा, खंड विकास अधिकारी शिवपुर, जिला कृषि अधिकारी, संबंधित राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल से मामले का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना है कि प्रशासन प्रभावित किसानों के नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें कितनी शीघ्र राहत उपलब्ध कराता है।1
- भारी बारिश और तूफान से सड़क पर गिरा पेड़, राहगीरों को हुई परेशानी बहराइच। शनिवार को हुई तेज बारिश और तूफान के चलते चोपल सागर के पास सड़क पर एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया और लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर पेड़ पड़े होने के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। राहगीरों ने संबंधित विभाग से पेड़ हटवाकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की।4
- रुपईडीहा में हत्या के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार बहराइच में रुपईडीहा क्षेत्र के रंजीतबोझा गांव में 20 सितंबर को संदिग्ध हालत में मिले व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस ने नामजद तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 27 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर शिवपुर मोहरनिया से सीमा की ओर जाने वाले मार्ग स्थित बगिया से तीनों को करीब 12:45 बजे दबोचा। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया था। मृतक की पत्नी नगमा पत्नी स्वर्गीय तसब्बर अली निवासी रंजीतबोझा की तहरीर पर रुपईडीहा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें मोहम्मद नसीम, साबिर अली और अरमान अहमद नामजद थे। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित टीम एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में गिरफ्तारी में जुटी थी। गिरफ्तार नसीम, अरमान और साबिर रंजीतबोझा के निवासी हैं। उनकी उम्र क्रमश: 19, 19 और करीब 20 वर्ष है। विवेचना जारी है।1