शामली(थानाभवन)। थानाभवन पुलिस की कार्रवाई: अवैध छुरा समेत युवक गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना थानाभवन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थानाभवन क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से अवैध छुरा बरामद हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित पुत्र संजय निवासी मोहल्ला मंडी भास्करगंज, थाना थानाभवन, जनपद शामली के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद थाना थानाभवन पर अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार और कांस्टेबल शेखर सिंह शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमरदीप मौर्य का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
शामली(थानाभवन)। थानाभवन पुलिस की कार्रवाई: अवैध छुरा समेत युवक गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना थानाभवन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थानाभवन क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से अवैध छुरा बरामद हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित पुत्र संजय निवासी मोहल्ला मंडी भास्करगंज, थाना थानाभवन, जनपद शामली के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद थाना थानाभवन पर अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार और कांस्टेबल शेखर सिंह शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमरदीप मौर्य का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
- पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना थानाभवन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थानाभवन क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से अवैध छुरा बरामद हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित पुत्र संजय निवासी मोहल्ला मंडी भास्करगंज, थाना थानाभवन, जनपद शामली के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद थाना थानाभवन पर अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार और कांस्टेबल शेखर सिंह शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमरदीप मौर्य का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।1
- अपराधियों पर करें सख्त कार्रवाई आम जनता से करें मधुर व्यवहार हेलमेट पहनने का सख्त हिदायत1
- Post by Ch Pankaj Chauhan1
- मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया जब छात्रों को प्राइवेट प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य करने का आरोप लगा। छात्रों और अभिभावकों ने इसे "बुक माफिया" की मनमानी बताते हुए जमकर विरोध किया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज परिसर में लगे स्टॉल पर चिन्हित बुक स्टोर से ही किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा था। हंगामा बढ़ने पर कॉलेज प्रशासन ने तत्काल स्टॉल बंद कराया। इस मामले पर कमलकांत शर्मा ने बताया कि सरकार का स्पष्ट आदेश है कि कक्षा 9 से 12 तक एनसीईआरटी की किताबें ही लागू की जाएं। उन्होंने कहा कि एक दुकानदार की गलती से प्राइवेट किताबें लगाई गई थीं, जिसका विरोध होने पर तुरंत कार्रवाई की गई। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट किताबों के नाम पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और हर साल किताबों के नाम पर लूट की जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने आश्वासन दिया कि अब सिर्फ एनसीईआरटी की किताबें ही चलेंगी।4
- मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र स्थित बघरा बस स्टैंड पर अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे और मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शाओं के बेतरतीब ढंग से खड़े होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बस स्टैंड क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण से संकरी सड़क होने के कारण बड़े वाहनों और ई-रिक्शाओं के बीच अक्सर जाम और टकराव जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अतिक्रमण पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालात यह हैं कि बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों और राहगीरों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाया जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।1
- भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर पंडित अरुण मिश्रा, संजय मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, प्रमोद शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा, मनीष शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान जी की आरती एवं विधि-विधान से पूजा कर जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूजन उपरांत भगवान परशुराम जी को प्रसाद अर्पित किया गया तथा उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।1
- केशवपुरी में जर्जर पंचायती घर बना शराब पीने का अड्डा, प्रशासन की अनदेखी से स्थानीय लोगों में आक्रोश जनपद के वार्ड नंबर 24 स्थित भीमराव अंबेडकर कल्याणकारी पंचायती घर आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह भवन पिछले कई वर्षों से अत्यंत जर्जर स्थिति में है, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। केशवपुरी मोहल्ले में स्थित यह पंचायती घर अब समाज कल्याण के बजाय संकट का केंद्र बन गया है। भवन की छत और दीवारें इतनी कमजोर हो चुकी हैं कि उनके गिरने का डर हर समय बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे इसकी स्थिति 'ज्यों की त्यों' बनी हुई है। इमारत की हालत खराब होने के साथ-साथ यहाँ स्वच्छता का नामो-निशां भी नहीं है। पंचायती घर के भीतर गंदगी के ढेर लगे हैं और परिसर में खाली शराब की बोतलें व रैपर बिखरे पड़े रहते हैं। मोहल्ले वासियों ने आरोप लगाया कि सामाजिक कार्यों के लिए बना यह स्थान अब असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। केशवपुरी के निवासियों ने इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय सभासद और संबंधित मंत्री से शिकायत की है, लेकिन उनके अनुसार अभी तक समाधान के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगाई गई है। निवासियों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या का निस्तारण करना जरूरी नहीं समझा। स्थानीय लोगों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। मोहल्ले वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस जर्जर भवन का जीर्णोद्धार नहीं किया गया या इसे सुरक्षित नहीं बनाया गया, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे उनका कहना है कि हम सालों से इस समस्या को झेल रहे हैं। गंदगी और जर्जर भवन के कारण यहाँ रहना दूभर हो गया है। अगर कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।1
- ganne ki Charkhi gud banane ke liye AVN tuta hua jal vibhag ke dwara nal AVN Banta hua Gurudwara ka transformer aur bikhrav pada hua gande nale ka sada hua tankar like follow comment share Karen Jay Hind Jay Bharat4