माझियावा टोला बांध से NB वारंटी राजेंद्र भुईयां गिरफ्तार नवीनगर थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक NB वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम माझियावा टोला बांध में छापेमारी कर राजेंद्र भुईयां, पिता स्व. हरि भुइयां, निवासी माझियावा टोला बांध को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय से जारी NB वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि फरार एवं वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। #Nabinagar #Aurangabad #BiharPolice #NabinagarPolice #PoliceAction #NBWarrant #Arrest #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum #ViralNews
माझियावा टोला बांध से NB वारंटी राजेंद्र भुईयां गिरफ्तार नवीनगर थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक NB वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम माझियावा टोला बांध में छापेमारी कर राजेंद्र भुईयां, पिता स्व. हरि भुइयां, निवासी माझियावा टोला बांध को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय से जारी NB वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि फरार एवं वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। #Nabinagar #Aurangabad #BiharPolice #NabinagarPolice #PoliceAction #NBWarrant #Arrest #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum #ViralNews
- User1712Nabinagar, Aurangabad🤝11 hrs ago
- जिला जदयू कमिटी में नई जिम्मेदारी मिलने पर नेताओं का सम्मान, पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित जदयू सह एनडीए कार्यालय में मंगलवार दोपहर जिला जदयू कमिटी में नवमनोनीत पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने की। इस दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने बताया कि प्रखंड कमिटी में सक्रियता एवं बेहतर कार्य करने वाले 11 कार्यकर्ताओं को जिला कमिटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनमें जिला उपाध्यक्ष के पद पर विजय विश्वकर्मा, अर्जुन सिंह एवं संजय अंबेडकर, जिला महासचिव के पद पर भोला चौधरी, उमेश पासवान, विनोद सिंह एवं विकास यादव तथा जिला सचिव के पद पर मंटू शर्मा, भोला शर्मा एवं अनिल मिश्र शामिल हैं। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक प्रमोद कुमार सिंह एवं जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह समेत पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जदयू को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्राम पड़रिया निवासी कमलेश शर्मा ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ बिछा, अखिलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #JDU #RafIganj #Aurangabad #BiharPolitics #NitishKumar #PramodKumarSingh #JDUकार्यकर्ता #BiharNews #BharatCrimeLiveNews1
- रफीगंज बाल विकास परियोजना कार्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रशिक्षण 9वें राष्ट्रीय पोषण माह की तैयारी को लेकर मंगलवार को रफीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में महिला पर्यवेक्षिकाओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार संध्या 5 बजे सीडीपीओ उर्वशी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर आहार विविधता, गर्म पका भोजन, बाल विकास, PMMVY सहित विभिन्न गतिविधियां होंगी। लाभुकों का पोषण ट्रैकर पर e-KYC एवं FRS 100 प्रतिशत पूरा कराने का निर्देश दिया गया।इस मौके पर मुस्तफा आलम, भारती कुमारी जिज्ञासा कुमारी उर्मिला देवी हर्ष कुमार सुषमा कुमारी सहित अन्य महिला प्रवेक्षक उपस्थित रहे1
- नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर आफ टीम ने करवाई की नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर आफ टीम ने करवाई की ट्रेन के एक फर्स्ट क्लास कोच में तलाशी के दौरान युवती के पास भारी मात्रा में महंगी शराब बरामद हुई है1
- जहानाबाद में निगरानी का बड़ा एक्शन! होटल में 20 हजार की डील… JE अमन कुमार रंगेहाथ गिरफ्तार जहानाबाद में निगरानी का बड़ा एक्शन! होटल में 20 हजार की डील… JE अमन कुमार रंगेहाथ गिरफ्तारजहानाबाद में निगरानी विभाग ने मनरेगा के कनीय अभियंता अमन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अंबेडकर चौक के पास स्थित एक होटल में हुई, जहां कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेने की डील तय हुई थी। होटल में आखिर किस काम के बदले रिश्वत की डील हुई थी? निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद इस मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। RRP NEWS | रिपोर्टर रौशन पटेल1
- पिपरघटी के समीप 3548 लीटर अवैध विदेशी शराब लदा ट्रक जब्त, चालक फरार पिपरघटी के समीप 3548 लीटर अवैध विदेशी शराब लदा ट्रक जब्त, चालक फरार डोभी/गया उत्पाद विभाग की टीम ने पीपरघट्टी के समीप कार्रवाई करते हुए डोभी थाना क्षेत्र के पिपरघटी से अवैध विदेशी शराब परिवहन में प्रयुक्त एक डीसीएम ट्रक को जब्त किया है। ट्रक की तलाशी के दौरान कुल 3548.880 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। उत्पाद विभाग द्वारा मंगलवार की शाम करीब छह बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई। जब्त डीसीएम ट्रक बताया गया है। कार्रवाई के दौरान किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक एवं चालक पता लगाने का प्रयास उत्पाद विभाग की टिम कर रही है। बरामद शराब के मामले में बताया गया अनुसंधान के उपरांत आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। छापामार दल में उत्पाद विभाग के निरीक्षक उमेश चंद्र राय, राहुल तिवारी, हलेन्द्र कुमार, दीपक कुमार राम, उत्तम कुमार सहित सैप बल एवं गृह रक्षक जवान शामिल थे।2
- अकराहा मंदिर से उरांव टोला तक दो किमी कच्ची सड़क की मुखिया ने निजी खर्च से कराई मरम्मत *ग्रामीणों ने कहा- आजादी के बाद से नहीं हुआ सड़क का निर्माण, आवागमन में होती थी परेशानी* किशुनपुर। किशुनपुर पंचायत के अकराहा गांव में अकरहा मंदिर से उरांव टोला तक करीब दो किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क की मरम्मत पंचायत की मुखिया सुमन गुप्ता ने निजी खर्च से मिट्टी-मोरम डालकर कराई। सड़क की स्थिति खराब रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती थी। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। लंबे समय से सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। कर्मा पूजा को देखते हुए ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के लिए पंचायत की मुखिया सुमन गुप्ता से आग्रह किया था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मुखिया ने अपने निजी खर्च से सड़क पर मिट्टी-मोरम डालकर आवागमन योग्य बनाने का काम शुरू कराया। मुखिया सुमन गुप्ता ने बताया कि कई वर्षों से सड़क की स्थिति खराब है। कर्मा पूजा को लेकर ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने का आग्रह किया था। इसके बाद उन्होंने निजी खर्च से मिट्टी-मोरम डालकर सड़क को दुरुस्त कराने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सड़क की लंबाई करीब दो किलोमीटर है, इसलिए इतनी लंबी सड़क का निर्माण निजी फंड से कराना संभव नहीं है। उनका प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में संबंधित विभाग एवं सरकारी स्तर पर पहल कर इस सड़क को पक्की सड़क में तब्दील कराया जाए। सड़क की मरम्मत शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने मुखिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को फिलहाल काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर संगीता देवी, झरो देवी, कविता देवी, समरी देवी, कुलेश उरांव, लालबिहारी उरांव, योगेश्वर उरांव, श्याम उरांव, बीफन उरांव, कालेश्वर उरांव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।3
- वारदात से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन! 5 अपराधी दबोचे, हथियार-कारतूस और चोरी का सामान बरामद #मुजफ्फरपुर #बिहार #MuzaffarpurNews #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #MuzaffarpurPolice #CrimeInBihar #अपराध #पुलिसकार्रवाई #गिरफ्तारी #मोतीपुर #DesiKatta #Breaking #LatestNews #SadhnaNews #SadhnaNewsBihar #BiharBreaking #ViralNews #TrendingNews1
- मदार नदी में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम मदनपुर थाना क्षेत्र के पलकिया गांव में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया। मदार नदी में डूबने से मो.सहुद अंसारी के सुपुत्र दिलशाद आलम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अहले सुबह नदी की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया और पुलिस के सहयोग से मंगलवार सुबह करीब 11 बजे युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजने की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। #Madanpur #Aurangabad #Palkiya #MadarNadi #Drowning #AccidentNews #BiharNews #AurangabadNews #MadanpurNews #BreakingNews #BiharPolice #LocalNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum1