logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अकराहा मंदिर से उरांव टोला तक दो किमी कच्ची सड़क की मुखिया ने निजी खर्च से कराई मरम्मत *ग्रामीणों ने कहा- आजादी के बाद से नहीं हुआ सड़क का निर्माण, आवागमन में होती थी परेशानी* किशुनपुर। किशुनपुर पंचायत के अकराहा गांव में अकरहा मंदिर से उरांव टोला तक करीब दो किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क की मरम्मत पंचायत की मुखिया सुमन गुप्ता ने निजी खर्च से मिट्टी-मोरम डालकर कराई। सड़क की स्थिति खराब रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती थी। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। लंबे समय से सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। कर्मा पूजा को देखते हुए ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के लिए पंचायत की मुखिया सुमन गुप्ता से आग्रह किया था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मुखिया ने अपने निजी खर्च से सड़क पर मिट्टी-मोरम डालकर आवागमन योग्य बनाने का काम शुरू कराया। मुखिया सुमन गुप्ता ने बताया कि कई वर्षों से सड़क की स्थिति खराब है। कर्मा पूजा को लेकर ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने का आग्रह किया था। इसके बाद उन्होंने निजी खर्च से मिट्टी-मोरम डालकर सड़क को दुरुस्त कराने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सड़क की लंबाई करीब दो किलोमीटर है, इसलिए इतनी लंबी सड़क का निर्माण निजी फंड से कराना संभव नहीं है। उनका प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में संबंधित विभाग एवं सरकारी स्तर पर पहल कर इस सड़क को पक्की सड़क में तब्दील कराया जाए। सड़क की मरम्मत शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने मुखिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को फिलहाल काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर संगीता देवी, झरो देवी, कविता देवी, समरी देवी, कुलेश उरांव, लालबिहारी उरांव, योगेश्वर उरांव, श्याम उरांव, बीफन उरांव, कालेश्वर उरांव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

58 min ago
user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
Ramashish Kumar Mo:-6202682271
पाटन, पलामू, झारखंड•
58 min ago
11c02b0e-e097-48c6-b4cb-6bdf9862d10a

अकराहा मंदिर से उरांव टोला तक दो किमी कच्ची सड़क की मुखिया ने निजी खर्च से कराई मरम्मत *ग्रामीणों ने कहा- आजादी के बाद से नहीं हुआ सड़क का निर्माण, आवागमन में होती थी परेशानी* किशुनपुर। किशुनपुर पंचायत के अकराहा गांव में अकरहा मंदिर से उरांव टोला तक करीब दो किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क की मरम्मत पंचायत की मुखिया सुमन गुप्ता ने निजी खर्च से मिट्टी-मोरम डालकर कराई। सड़क की स्थिति खराब रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती थी। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक इस

d0d6e6f2-03f2-4bfe-a41d-772b721014c3

सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। लंबे समय से सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। कर्मा पूजा को देखते हुए ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के लिए पंचायत की मुखिया सुमन गुप्ता से आग्रह किया था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मुखिया ने अपने निजी खर्च से सड़क पर मिट्टी-मोरम डालकर आवागमन योग्य बनाने का काम शुरू कराया। मुखिया सुमन गुप्ता ने बताया कि कई वर्षों से सड़क की स्थिति खराब है। कर्मा पूजा को लेकर ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने का आग्रह किया था। इसके बाद उन्होंने निजी खर्च से मिट्टी-मोरम डालकर सड़क को दुरुस्त कराने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा

कि सड़क की लंबाई करीब दो किलोमीटर है, इसलिए इतनी लंबी सड़क का निर्माण निजी फंड से कराना संभव नहीं है। उनका प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में संबंधित विभाग एवं सरकारी स्तर पर पहल कर इस सड़क को पक्की सड़क में तब्दील कराया जाए। सड़क की मरम्मत शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने मुखिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को फिलहाल काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर संगीता देवी, झरो देवी, कविता देवी, समरी देवी, कुलेश उरांव, लालबिहारी उरांव, योगेश्वर उरांव, श्याम उरांव, बीफन उरांव, कालेश्वर उरांव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

More news from गढवा and nearby areas
  • अग्रवाल मेडिकल एंड केयर सेंटर वाली गली में सड़क बदहाल मरीजों को हो रही है भारी परेशानी गढ़वा ब्लॉक के सामने वाली गली में अग्रवाल मेडिकल एंड केयर सेंटर में एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के ब्लड जांच उपलब्ध है रिपोर्ट भी उसी दिन मिल जाती है लेकिन खराब सड़क के कारण मरीज बेहद परेशान हैं
    1
    अग्रवाल मेडिकल एंड केयर सेंटर वाली गली में सड़क बदहाल मरीजों को हो रही है भारी परेशानी 
गढ़वा ब्लॉक के सामने वाली गली में अग्रवाल मेडिकल एंड केयर सेंटर में एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के ब्लड जांच उपलब्ध है रिपोर्ट भी उसी दिन मिल जाती है लेकिन खराब सड़क के कारण मरीज बेहद परेशान हैं
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    12 hrs ago
  • जिला जदयू कमिटी में नई जिम्मेदारी मिलने पर नेताओं का सम्मान, पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित जदयू सह एनडीए कार्यालय में मंगलवार दोपहर जिला जदयू कमिटी में नवमनोनीत पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने की। इस दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने बताया कि प्रखंड कमिटी में सक्रियता एवं बेहतर कार्य करने वाले 11 कार्यकर्ताओं को जिला कमिटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनमें जिला उपाध्यक्ष के पद पर विजय विश्वकर्मा, अर्जुन सिंह एवं संजय अंबेडकर, जिला महासचिव के पद पर भोला चौधरी, उमेश पासवान, विनोद सिंह एवं विकास यादव तथा जिला सचिव के पद पर मंटू शर्मा, भोला शर्मा एवं अनिल मिश्र शामिल हैं। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक प्रमोद कुमार सिंह एवं जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह समेत पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जदयू को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्राम पड़रिया निवासी कमलेश शर्मा ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ बिछा, अखिलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #JDU #RafIganj #Aurangabad #BiharPolitics #NitishKumar #PramodKumarSingh #JDUकार्यकर्ता #BiharNews #BharatCrimeLiveNews
    1
    जिला जदयू कमिटी में नई जिम्मेदारी मिलने पर नेताओं का सम्मान, पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित जदयू सह एनडीए कार्यालय में मंगलवार दोपहर जिला जदयू कमिटी में नवमनोनीत पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने की। इस दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने बताया कि प्रखंड कमिटी में सक्रियता एवं बेहतर कार्य करने वाले 11 कार्यकर्ताओं को जिला कमिटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनमें जिला उपाध्यक्ष के पद पर विजय विश्वकर्मा, अर्जुन सिंह एवं संजय अंबेडकर, जिला महासचिव के पद पर भोला चौधरी, उमेश पासवान, विनोद सिंह एवं विकास यादव तथा जिला सचिव के पद पर मंटू शर्मा, भोला शर्मा एवं अनिल मिश्र शामिल हैं।
नवमनोनीत पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक प्रमोद कुमार सिंह एवं जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह समेत पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जदयू को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्राम पड़रिया निवासी कमलेश शर्मा ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ बिछा, अखिलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#JDU #RafIganj #Aurangabad #BiharPolitics #NitishKumar #PramodKumarSingh #JDUकार्यकर्ता #BiharNews #BharatCrimeLiveNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • सूटिंग किया गया भवनाथपुर परसोडीह में देखिए किस तरीका से गढ़वा जिला केतार ब्लॉक अंर्तगत ग्राम परसोडीह में अब सूटिंग किया जा रहा है धनजय लाल यादव
    1
    सूटिंग किया गया भवनाथपुर परसोडीह में देखिए किस तरीका से
गढ़वा जिला केतार ब्लॉक अंर्तगत ग्राम परसोडीह में अब सूटिंग किया जा रहा है धनजय लाल यादव
    user_झारखंड सिर्फ सच न्यूज
    झारखंड सिर्फ सच न्यूज
    झारखंड मीडिया कांडी, गढ़वा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • सरयू प्रखंड के गणेशपुर पंचायत भवन के समक्ष खड़ा जल मीनार कई महीनो से है खराब मगर कोई सुधि लेने वाला तक नहीं है। मामले पर ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे बताया कि जलमिनर पहले बहुत अच्छा चलता था जिससे हम सभी ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए बहुत आसानी होती थी, मगर तीन-चार महीना पहले जल मीनार का मोटर जल गया। जिसके बाद से हम सभी ग्रामीण कुआं का पानी पीने को मजबूर हो गए हैं।
    1
    सरयू प्रखंड के गणेशपुर पंचायत भवन के समक्ष खड़ा जल मीनार कई महीनो से है खराब मगर कोई सुधि लेने वाला तक नहीं है।
मामले पर ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे बताया कि जलमिनर पहले बहुत अच्छा चलता था जिससे हम सभी ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए बहुत आसानी होती थी, मगर तीन-चार महीना पहले जल मीनार का मोटर जल गया। जिसके बाद से हम सभी ग्रामीण कुआं का पानी पीने को मजबूर हो गए हैं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • जोहार सर 🙏 लातेहार प्रखंड की पेसरार पंचायत की यह मामला है सर सड़क बिजली पानी से कोसों दूर है बथानी गांव के लोग #dclatehar #hemantsoren
    1
    जोहार सर 🙏
लातेहार प्रखंड की पेसरार पंचायत की यह मामला है सर सड़क बिजली पानी से कोसों दूर है बथानी गांव के लोग #dclatehar #hemantsoren
    user_Yuva team jharkhand
    Yuva team jharkhand
    Latehar, Jharkhand•
    10 hrs ago
  • पतकी के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल,समाजसेवी ने पहुंचाया अस्पताल लातेहार सदर थाना क्षेत्र के पतकी के पास सोमवार की देर शाम करीब सात बजे दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान समाजसेवी अख्तर अंसारी और कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव ने घायलों को अपने वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। घायलों की पहचान डुमरिया टांड़ निवासी रविंद्र सिंह और सत्येंद्र सिंह, दोनों पिता बबन सिंह, के रूप में हुई है। वहीं तीसरा घायल पतकी निवासी नीरज राम बताया गया है।दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंच पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बाइक की टक्कर के बाद तीनों घायल सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने भी घायलों की मदद में सहयोग किया। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रिम्स रेफर कर दिया गया।
    1
    पतकी के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल,समाजसेवी ने पहुंचाया अस्पताल

लातेहार
सदर थाना क्षेत्र के पतकी के पास सोमवार की देर शाम करीब सात बजे दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान समाजसेवी अख्तर अंसारी और कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव ने  घायलों को अपने वाहन से  सदर अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। घायलों की पहचान डुमरिया टांड़ निवासी रविंद्र सिंह और सत्येंद्र सिंह, दोनों  पिता बबन सिंह, के रूप में हुई है। वहीं तीसरा घायल पतकी निवासी नीरज राम बताया गया है।दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंच पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बाइक की टक्कर के बाद तीनों घायल सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने भी घायलों की मदद में सहयोग किया। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रिम्स रेफर कर दिया गया।
    user_Vivek kumar sinha
    Vivek kumar sinha
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
  • गढ़वा में पहली बार सभी बीमारियों की उसी दिन मिलेगी जांच रिपोर्ट अब ब्लड सैंपल बाहर भेजने की जरूरत नहीं
    1
    गढ़वा में पहली बार सभी बीमारियों की उसी दिन मिलेगी जांच रिपोर्ट 
अब ब्लड सैंपल बाहर भेजने की जरूरत नहीं
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    14 hrs ago
  • Daltonganj मे जल अस्तर बडने से मगर गोह की हुई अगमन , सावधान होकर जाए नदी किनारे पर l डाल्टनगंज (मेदिनीनगर) की कोयल नदी में मगरमच्छ या घड़ियाल दिखने की खबरें मुख्य रूप से मानसून के मौसम (जुलाई से सितंबर के बीच) में भारी बारिश और बाढ़ आने के बाद सामने आती हैं। कोयल नदी में मगरमच्छ या घड़ियाल जैसी प्रजातियां अक्सर भारी मानसूनी बारिश और बाढ़ के दौरान पानी का स्तर बहुत अधिक बढ़ जाने पर देखी जाती हैं। जब भी पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश होती है और कोयल नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करता है, तब इनके बहकर आने की घटनाएं होती हैं। कहाँ से आया? ये जीव मुख्य रूप से पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के नदी क्षेत्रों, सोन नदी (जिसमें कोयल नदी जाकर मिलती है) या आसपास के अन्य जल निकायों और बड़े जलाशयों से बहकर आते हैं। पलामू के जंगलों और उससे जुड़े नदी क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से इन जीवों का निवास स्थान है। 🐊 कैसे आया? तेज बहाव और बाढ़: मानसूनी सीजन में जब जंगलों और पहाड़ी नालों में अचानक पानी बढ़ता है, तो पानी के तेज बहाव के कारण ये जीव नियंत्रण खो देते हैं और मुख्य नदी (कोयल नदी) की धारा में बह जाते हैं। नए शिकार और सुरक्षित स्थान की तलाश: बाढ़ के समय नदियों की मुख्य धारा बहुत अशांत हो जाती है। इस अशांत और तेज पानी से बचने के लिए मगरमच्छ या घड़ियाल तैरते हुए शांत या रिहायशी इलाकों के करीब वाले किनारों की तरफ आ जाते हैं। सुरक्षा सलाह: जब भी कोयल नदी में जलस्तर बढ़े या ऐसी कोई अफवाह/खबर मिले, तो नदी के घाटों (जैसे मरीन ड्राइव क्षेत्र) पर जाने से बचें, कपड़े धोने या मवेशियों को नहलाने नदी के भीतर न जाएं और वन विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।
    1
    Daltonganj मे जल अस्तर बडने से मगर गोह की हुई अगमन , सावधान होकर जाए नदी किनारे पर l
डाल्टनगंज (मेदिनीनगर) की कोयल नदी में मगरमच्छ या घड़ियाल दिखने की खबरें मुख्य रूप से मानसून के मौसम (जुलाई से सितंबर के बीच) में भारी बारिश और बाढ़ आने के बाद सामने आती हैं।
कोयल नदी में मगरमच्छ या घड़ियाल जैसी प्रजातियां अक्सर भारी मानसूनी बारिश और बाढ़ के दौरान पानी का स्तर बहुत अधिक बढ़ जाने पर देखी जाती हैं। जब भी पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश होती है और कोयल नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करता है, तब इनके बहकर आने की घटनाएं होती हैं। 
कहाँ से आया?
ये जीव मुख्य रूप से पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के नदी क्षेत्रों, सोन नदी (जिसमें कोयल नदी जाकर मिलती है) या आसपास के अन्य जल निकायों और बड़े जलाशयों से बहकर आते हैं। पलामू के जंगलों और उससे जुड़े नदी क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से इन जीवों का निवास स्थान है।
🐊 कैसे आया?
तेज बहाव और बाढ़: मानसूनी सीजन में जब जंगलों और पहाड़ी नालों में अचानक पानी बढ़ता है, तो पानी के तेज बहाव के कारण ये जीव नियंत्रण खो देते हैं और मुख्य नदी (कोयल नदी) की धारा में बह जाते हैं। नए शिकार और सुरक्षित स्थान की तलाश: बाढ़ के समय नदियों की मुख्य धारा बहुत अशांत हो जाती है। इस अशांत और तेज पानी से बचने के लिए मगरमच्छ या घड़ियाल तैरते हुए शांत या रिहायशी इलाकों के करीब वाले किनारों की तरफ आ जाते हैं।  सुरक्षा सलाह: जब भी कोयल नदी में जलस्तर बढ़े या ऐसी कोई अफवाह/खबर मिले, तो नदी के घाटों (जैसे मरीन ड्राइव क्षेत्र) पर जाने से बचें, कपड़े धोने या मवेशियों को नहलाने नदी के भीतर न जाएं और वन विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • मदार नदी में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम मदनपुर थाना क्षेत्र के पलकिया गांव में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया। मदार नदी में डूबने से मो.सहुद अंसारी के सुपुत्र दिलशाद आलम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अहले सुबह नदी की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया और पुलिस के सहयोग से मंगलवार सुबह करीब 11 बजे युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजने की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। #Madanpur #Aurangabad #Palkiya #MadarNadi #Drowning #AccidentNews #BiharNews #AurangabadNews #MadanpurNews #BreakingNews #BiharPolice #LocalNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum
    1
    मदार नदी में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम
मदनपुर थाना क्षेत्र के पलकिया गांव में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया। मदार नदी में डूबने से मो.सहुद अंसारी के सुपुत्र दिलशाद आलम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अहले सुबह नदी की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया और पुलिस के सहयोग से मंगलवार सुबह करीब 11 बजे युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजने की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।
#Madanpur #Aurangabad #Palkiya #MadarNadi #Drowning #AccidentNews #BiharNews #AurangabadNews #MadanpurNews #BreakingNews #BiharPolice #LocalNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.