REET-2024 भर्ती नियुक्तियों से पूर्व तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण किए जाएं, अन्यथा होगा प्रदेशव्यापी महाआंदोलन । बायतु तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति, राजस्थान की शाखा बायतु के द्वारा उपखंड अधिकारी बायतु को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर राज्य सरकार से मांग की है कि REET-2024 के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने से पूर्व तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण किए जाएं। समिति का कहना है कि वर्तमान में कार्मिक विभाग द्वारा केवल तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल-1, लेवल-2, पीटीआई एवं प्रबोधकों को छोड़कर अन्य सभी संवर्गों के स्थानांतरण किए जा चुके हैं, जबकि तृतीय श्रेणी शिक्षक पिछले लगभग आठ वर्षों से स्थानांतरण के अधिकार से वंचित हैं। समिति के अनुसार वर्ष 2008 से नियुक्त हजारों शिक्षक अपने गृह जिले अथवा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लंबे समय से दूरदराज एवं कठिन क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है। संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि REET-2024 भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने से पहले तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल-1, लेवल-2, पीटीआई एवं प्रबोधकों के स्थानांतरण आदेश तत्काल जारी किए जाएं, ताकि वर्षों से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को राहत मिल सके। समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेशभर के तृतीय श्रेणी शिक्षक लोकतांत्रिक तरीके से महाआंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं संबंधित विभाग की होगी। ज्ञापन देने वाले दिनेश कुमार वर्मा,राजवीर पूनिया,विकास महला सहित सेकंडों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति रही।
REET-2024 भर्ती नियुक्तियों से पूर्व तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण किए जाएं, अन्यथा होगा प्रदेशव्यापी महाआंदोलन । बायतु तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति, राजस्थान की शाखा बायतु के द्वारा उपखंड अधिकारी बायतु को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर राज्य सरकार से मांग की है कि REET-2024 के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने से पूर्व तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण किए जाएं। समिति का कहना है कि वर्तमान में कार्मिक विभाग द्वारा केवल तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल-1, लेवल-2, पीटीआई एवं प्रबोधकों को छोड़कर अन्य सभी संवर्गों के स्थानांतरण किए जा चुके हैं, जबकि तृतीय श्रेणी शिक्षक पिछले लगभग आठ वर्षों से स्थानांतरण के अधिकार से वंचित हैं। समिति के अनुसार वर्ष 2008 से नियुक्त हजारों शिक्षक अपने गृह जिले अथवा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लंबे समय से दूरदराज एवं कठिन क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है। संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि REET-2024 भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने से पहले तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल-1, लेवल-2, पीटीआई एवं प्रबोधकों के स्थानांतरण आदेश तत्काल जारी किए जाएं, ताकि वर्षों से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को राहत मिल सके। समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेशभर के तृतीय श्रेणी शिक्षक लोकतांत्रिक तरीके से महाआंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं संबंधित विभाग की होगी। ज्ञापन देने वाले दिनेश कुमार वर्मा,राजवीर पूनिया,विकास महला सहित सेकंडों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति रही।
- REET-2024 भर्ती नियुक्तियों से पूर्व तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण किए जाएं, अन्यथा होगा प्रदेशव्यापी महाआंदोलन । बायतु तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति, राजस्थान की शाखा बायतु के द्वारा उपखंड अधिकारी बायतु को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर राज्य सरकार से मांग की है कि REET-2024 के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने से पूर्व तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण किए जाएं। समिति का कहना है कि वर्तमान में कार्मिक विभाग द्वारा केवल तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल-1, लेवल-2, पीटीआई एवं प्रबोधकों को छोड़कर अन्य सभी संवर्गों के स्थानांतरण किए जा चुके हैं, जबकि तृतीय श्रेणी शिक्षक पिछले लगभग आठ वर्षों से स्थानांतरण के अधिकार से वंचित हैं। समिति के अनुसार वर्ष 2008 से नियुक्त हजारों शिक्षक अपने गृह जिले अथवा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लंबे समय से दूरदराज एवं कठिन क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है। संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि REET-2024 भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने से पहले तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल-1, लेवल-2, पीटीआई एवं प्रबोधकों के स्थानांतरण आदेश तत्काल जारी किए जाएं, ताकि वर्षों से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को राहत मिल सके। समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेशभर के तृतीय श्रेणी शिक्षक लोकतांत्रिक तरीके से महाआंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं संबंधित विभाग की होगी। ज्ञापन देने वाले दिनेश कुमार वर्मा,राजवीर पूनिया,विकास महला सहित सेकंडों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति रही।1
- आज 6चक बगड़िया वाला में चावल विधि नई तकनीक कनक वाली मशीन से किया गया चक 6 अच अल एम में आज नई तकनीक कद्दू करने का ऐसी वीडियो देखने के लिए पेज को फॉलो करें लाइक करें कमेंट करें शेयर करें कमेंट करके बताएं कैसी लगी वीडियो कनक भेजने वाली मशीन से किया गया कद्दू ऐसी तकनीक के लिए पेज को फॉलो करें लाइक करें कमेंट करें शेयर करें2
- श्रीगंगानगर में बड़ा पर्यावरणीय सवाल! नेशनल हाईवे के पास सीवरेज का पानी गंगनहर में मिलने का आरोप, लोगों में रोष श्रीगंगानगर: नेशनल हाईवे के पास गंगनहर में सीवरेज का पानी मिलने का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि शहर का दूषित सीवरेज का पानी सीधे गंगनहर में छोड़ा जा रहा है, जिससे नहर का पानी प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर भी इस संबंध में वीडियो सामने आए हैं, जिनमें गंदा पानी नहर की ओर बहता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगनहर का पानी सिंचाई और अन्य उपयोगों के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में यदि सीवरेज का पानी नहर में मिल रहा है, तो इससे पर्यावरण के साथ-साथ जनस्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। लोगों ने प्रशासन से मामले की तत्काल जांच करवाकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सीवरेज के पानी को नहर में जाने से रोकने की मांग की है।1
- दोपहर सवा घंटे की बरसात से अंडरब्रिज में भरा पानी,अंदर प्रवेश निषेध #रायसिंहनगर#1
- श्रीकरणपुर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी के जन्मदिन पर बधाइयों की बौछार श्रीकरणपुर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी के जन्मदिन पर बधाइयों की बौछार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं श्रीकरणपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी का जन्मदिन आज क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र से लेकर पूरे श्रीगंगानगर जिले में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही टीटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। फोन कॉल, व्यक्तिगत मुलाकातों के साथ-साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और एक्स (ट्विटर) सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में बधाई संदेश एवं पोस्ट साझा की जा रही हैं। मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं सुरेंद्रपाल सिंह टीटी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित प्रदेश के मंत्रियों, भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए प्रदेश एवं संगठन के लिए उनके योगदान की सराहना की। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भी टीटी के सफल राजनीतिक जीवन और निरंतर जनसेवा की कामना की जा रही है। जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रभर में समर्थकों में उत्साह का माहौल है। दिनभर टीटी को शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थकों द्वारा जन्मदिन की बधाई से जुड़ी पोस्ट लगातार साझा की जा रही हैं।1
- *हैडलाइन:* *370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बने शांति, विकास और सुशासन की मिसाल* *- मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा* *जयपुर।* आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 एवं 35A के विशेष प्रावधानों को समाप्त कर भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ क्रियान्वयन और संकल्प ने इस निर्णय को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारते हुए 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के राष्ट्रीय संकल्प को नई शक्ति प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि आज 7 वर्षों बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शांति, सुशासन और विकास की नई पहचान बन चुके हैं। बेहतर कानून-व्यवस्था, तेजी से विकसित होती आधारभूत अधोसंरचना, बढ़ती कनेक्टिविटी, रिकॉर्ड पर्यटन, निवेश के अनुकूल वातावरण तथा युवाओं और महिलाओं के लिए बढ़ते अवसर इस ऐतिहासिक परिवर्तन के सशक्त प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित में लिया गया यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत की मजबूत आधारशिला बना रहेगा। इस ऐतिहासिक निर्णय की सातवीं वर्षगांठ पर उन्होंने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। *#Article370Abrogation* *संवाददाता* राजेश चौधरी जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 99839191911
- 3 अगस्त को यात्रा में प्रशासन के दौरान वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसी दौरान हमारे भाई देवराज सिंह पलाड़ा का दुखद निधन हो गया। उनके निधन से पूरा समाज गहरे शोक में है। इस कठिन समय में सर्वण समाज के लोगों ने आगे आकर दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा के परिवार की आर्थिक मदद की है, जो इस दुख की घड़ी में परिवार के लिए एक सहारा है। साथ ही, समाज के सभी लोगों से निवेदन है कि आगे भी परिवार की हर संभव सहायता करें। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें। देवराज सिंह पलाड़ा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏 सुत्रो से।1
- सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों के द्वार,उमड़ी श्रद्धा अपार मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जैकारे, भूतनाथ महादेव मंदिर में 51 किलो दूध से अभिषेक जोधपुर। भोलेनाथ की आराधना के लिए खास माने जाने वाला श्रावण (सावन) माह के पहले सोमवार पर आज शिव मंदिरों और शिवालयों में रूद्राभिषेक सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शहर के सभी शिवालयों में बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जैकारे गूंज उठे। सनातन धर्म में सावन मास का विशेष धार्मिक महत्व होने से पूरे माह भगवान शिव की पूजा-अर्चना बड़े ही भक्ति भाव से की जाती है। शहर में सोमवार को सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का जलाभिषेक करने का तांता लगना शुरू हो गया, जिसमें दूध, केसर चंदन, जल सहित अनेक द्रव्यों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। श्रावण के पहले दिन आज शिव मंदिरों में पंडितों एवं यजमानों ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। भूतेश्वर महादेव मंदिर, मंडलनाथ अचलनाथ महादेव मंदिर, सिद्धनाथ रोड, जबरेश्वर नाथ मंदिर, तारघर स्थित दूरसंचारेश्वर महादेव मंदिर रातानाडा स्थित गणेश मंदिर, शिव मंदिर पब्लिक पार्क, चांदपोल में सिद्धपीठ, रामेश्वर धाम, पंचेश्वर, गोरेश्वर महादेव मंदिर, जूना खेड़ापति शिव मंदिर, माता का थान, राम सागर चौराहा सहित अन्य शिव मंदिरों में यजमानों और पंडितों ने अभिषेक करने के साथ रूद्री पाठ किए। शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित अचलनाथ महादेव मंदिर को रंगीन रोशनी व आकर्षक फूलमंडली से सजाया गया। वहीं शहर के प्रमुख शिवालयों में पूरे सावन मास में रुद्राभिषेक भी किए गए। शिव मंदिरों में कावडियों की ओर से जलाभिषेक भी किया गया। इसके अलावा शिव मंदिरों में सावन सोमवार के उपलक्ष में विशेष श्रृंगार, फूलमंडली, विशेष पूजा अर्चना, अभिषेक, वेद मंत्रों का पाठ व भजन सहित विभिन्न तरह के आयोजन किए गए। पहाडियों के मध्य स्थित प्राचीन जागनाथ शिवालय में सोमवार को विशेष फूल मंडली का आयोजन किया गया। घोड़ों का चौक स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प एवं फल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विश्व कल्याण की कामना की। सिद्धनाथ महादेव मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु 355 सीढियां चढकर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे। भदवासिया स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर भूतनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव का 51 किलो दूध से अभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं शिवभक्ति के वातावरण में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की प्रार्थना की।1