सूर्या रोशनी लिमिटेड, मालनपुर को मिला ‘सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, आबू रोड (राजस्थान) द्वारा संचालित “10 करोड़ नशा मुक्त संकल्प महाअभियान”, नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत, सूर्या रोशनी लिमिटेड, मालनपुर को उल्लेखनीय सहभागिता एवं योगदान के लिए ‘सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन’ (प्रशंसा पत्र) से सम्मानित किया गया। 6 से 20 अगस्त 2026 तक आयोजित राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान के दौरान कंपनी के लगभग 1500 कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने नशामुक्त, स्वस्थ एवं मूल्य-आधारित समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस सामूहिक सहभागिता के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा कंपनी प्रबंधन एवं श्री मुकुल चतुर्वेदी (हेड-एच. आर.) के सामाजिक उत्तरदायित्व और जनजागरूकता प्रयासों की सराहना की गई। सम्मान समारोह में ब्रह्माकुमारी केंद्र की प्रभारी बी.के. ज्योति एवं अन्य सदस्यों द्वारा सूर्या रोशनी लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री तपन कुमार बंद्योपाध्याय (प्लांट हेड ) एवं श्री सौरभ भार्गव (चीफ कोऑर्डिनेटर ऑफिसर) को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने ब्रह्माकुमारी संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नशामुक्ति, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता जैसे जनकल्याणकारी अभियानों में कंपनी भविष्य में भी सक्रिय सहयोग करती रहेगी। कंपनी के 1500 कर्मचारियों द्वारा एक साथ लिया गया नशामुक्ति का संकल्प “स्वस्थ कर्मचारी, सुरक्षित कार्यस्थल और नशामुक्त समाज” की दिशा में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी कदम है।
सूर्या रोशनी लिमिटेड, मालनपुर को मिला ‘सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, आबू रोड (राजस्थान) द्वारा संचालित “10 करोड़ नशा मुक्त संकल्प महाअभियान”, नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत, सूर्या रोशनी लिमिटेड, मालनपुर को उल्लेखनीय सहभागिता एवं योगदान के लिए ‘सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन’ (प्रशंसा पत्र) से सम्मानित किया गया। 6 से 20 अगस्त 2026 तक आयोजित राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान के दौरान कंपनी के लगभग 1500 कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने नशामुक्त, स्वस्थ एवं मूल्य-आधारित समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस सामूहिक सहभागिता के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा कंपनी प्रबंधन एवं श्री मुकुल चतुर्वेदी (हेड-एच. आर.) के सामाजिक उत्तरदायित्व और जनजागरूकता प्रयासों की सराहना की गई। सम्मान समारोह में ब्रह्माकुमारी केंद्र की प्रभारी बी.के. ज्योति एवं अन्य सदस्यों द्वारा सूर्या रोशनी लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री तपन कुमार बंद्योपाध्याय (प्लांट हेड ) एवं श्री सौरभ भार्गव (चीफ कोऑर्डिनेटर ऑफिसर) को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने ब्रह्माकुमारी संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नशामुक्ति, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता जैसे जनकल्याणकारी अभियानों में कंपनी भविष्य में भी सक्रिय सहयोग करती रहेगी। कंपनी के 1500 कर्मचारियों द्वारा एक साथ लिया गया नशामुक्ति का संकल्प “स्वस्थ कर्मचारी, सुरक्षित कार्यस्थल और नशामुक्त समाज” की दिशा में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी कदम है।
- सावन में ही नहीं, 12 महीने करें भगवान भोलेनाथ की पूजा, सेवा से दूर होते हैं जीवन के दुख : बीके रेखा बहन पोरसा। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना केवल सावन माह तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि वर्ष के 12 महीने श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव की सेवा एवं स्मरण करना चाहिए। भगवान भोलेनाथ को भोले और शीघ्र प्रसन्न होने वाला देव माना जाता है। सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा और सेवा से जीवन में सुख-शांति आती है तथा अनेक प्रकार के दुखों और परेशानियों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह बात बीके रेखा बहन ने गांधीनगर, पोरसा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में सावन मास के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व के साथ भगवान भोलेनाथ की उपासना, सेवा और नियमित स्मरण से होने वाले लाभों के बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार से जानकारी दी गई। बीके रेखा बहन ने कहा कि सावन में जिस प्रकार श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष आस्था देखने को मिलती है, उसी भावना को पूरे वर्ष बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि हम प्रतिदिन भगवान का स्मरण करें और अच्छे कर्मों के साथ आध्यात्मिक जीवन अपनाएं, तो भोले बाबा की कृपा सदैव बनी रह सकती है। आपदा हरने वाला मंत्र बीके रेखा बहन ने सावन माह में भगवान भोलेनाथ की उपासना के लिए विशेष मंत्र का जाप करने की बात कही। उन्होंने श्रद्धालुओं को— “शिव आपदा हरण, करुणा कृपा करण, मन आशुतोष शिव का कर सर्वदा स्मरण।” मंत्र का नियमित जाप करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रतिदिन शिव का स्मरण करने से मन को शांति मिलती है और जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है। सावन के महीने में विशेष रूप से इस मंत्र का जाप करने का महत्व बताया गया। हवन-यज्ञ और कांवड़ यात्रा से भक्तिमय होता है वातावरण सावन मास में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु हवन-यज्ञ, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर शिवालयों तक पहुंचते हैं और “हर-हर भोले, बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं। बीके रेखा बहन ने कहा कि सावन में भगवान को प्रसन्न करने के लिए जिस प्रकार श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति के साथ पूजा करते हैं, उसी प्रकार यदि प्रतिदिन भगवान का स्मरण और सेवा की जाए तो जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रह सकती है। शिव पूजा से मिलने वाले आध्यात्मिक लाभ कार्यक्रम में बताया गया कि भगवान भोलेनाथ की नियमित पूजा और स्मरण से श्रद्धालुओं को मानसिक शांति, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त हो सकती है। नियमित आध्यात्मिक साधना से मन को एकाग्र करने, नकारात्मक विचारों को दूर करने और जीवन में संयम एवं सद्भाव बढ़ाने में सहायता मिलती है। शिव का स्मरण व्यक्ति को सादगी, करुणा, क्षमा और सेवा की भावना अपनाने की प्रेरणा देता है। बीके रेखा बहन ने कहा कि भगवान शिव की आराधना का वास्तविक उद्देश्य केवल मनोकामना पूरी करना नहीं, बल्कि अपने जीवन को श्रेष्ठ विचारों, अच्छे कर्मों और मानव सेवा से जोड़ना भी है। जब व्यक्ति नियमित रूप से ईश्वर का स्मरण करता है और दूसरों के प्रति प्रेम एवं करुणा का भाव रखता है, तो उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगते हैं। ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार गुप्ता, पवन शर्मा, सौरभ तोमर, सूरज तोमर, जसराम गुप्ता, रामशाह, कृष्णमुरारी गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, बीके भावना, बीके श्रीदेवी, बीके रेखा, बीना तोमर, रानी तोमर, गीता शर्मा, अनीता श्रीवास, सुमन, कमला, वंदना और रामबेटी तोमर सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संदेश यही रहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर जरूर है, लेकिन शिव का स्मरण, सेवा, सद्भाव और अच्छे कर्म किसी एक महीने तक सीमित नहीं होने चाहिए। यदि श्रद्धा को 12 महीने के जीवन का हिस्सा बनाया जाए तो हर दिन आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया जा सकता है।3
- पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरी बुजुर्ग महिला की मौत भिंड।ऊमरी थाना क्षेत्र के पुलावली रोड पर मंगलवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजन महिला के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।जानकारी के अनुसार ईश्वरी रमपुरा निवासी 57 वर्षीय पानश्री देवी पत्नी करन सिंह बघेल मंगलवार सुबह ऊमरी बाजार में खरीदारी करने अपने पति के साथ आई थीं। करन सिंह बाजार कर के बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलावली रोड पर पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पानश्री देवी सड़क पर सिर के बल गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद पति करन सिंह ने निजी वाहन से पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है।1
- ग्वालियर में झांसी रोड अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास के गार्ड रूम में मिला आपत्तिजनक सामान बच्चियों की सुरक्षा पर एक बार फिर उठा बड़ा सवाल! और वहां पर रहने वाली छात्रा ने लगाए कई गंभीर आरोप? ग्वालियर में झांसी रोड अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास के गार्ड रूम में मिला आपत्तिजनक सामान बच्चियों की सुरक्षा पर एक बार फिर उठा बड़ा सवाल! और वहां पर रहने वाली छात्रा ने लगाए कई गंभीर आरोप?1
- जातिगत कथित टिप्पणी को लेकर सेन समाज में आक्रोश एस पी कार्यालय पर किया प्रदर्शन। जातिगत कथित टिप्पणी को लेकर सेन समाज में आक्रोश एस पी कार्यालय पर किया प्रदर्शन।1
- ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दतिया में गूंजा भाईचारे का पैगाम, मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दतिया में गूंजा भाईचारे का पैगाम, मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस दतिया। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की योमे पैदाइश यानी ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर दतिया में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पैगंबर साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का संदेश दिया। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेशों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी इंसानियत को प्रेम, शांति, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का रास्ता दिखाया। समाजजनों ने कहा कि पैगंबर साहब की शिक्षाओं में पड़ोसी के हक को भी विशेष महत्व दिया गया है। पड़ोसी किसी भी धर्म या समुदाय का हो, उसके सुख-दुख में साथ खड़ा होना और जरूरत के समय उसकी मदद करना इंसानियत का तकाजा है। यही संदेश समाज में आपसी सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करता है। जुलूस के दौरान लोगों ने शहर में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ की। समाजजनों ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का संदेश सिर्फ एक समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेम और सद्भाव का संदेश है। जुलूस में मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्थाएं संभाली गईं और जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा।1
- पिनाहट चंबल घाट पर निरिक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी मनीष बंसल पिनाहट चंबल घाट पर निरिक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी मनीष बंसल, खनन वाले स्थानों का निरिक्षण किया. पिनाहट पक्के पुल के कार्य का निरिक्षण किया. पुल पर बनायी जा रही सिड्डीओ की जानकारी पुल पर कार्य रही कम्पनी के अधिकारिओ से ली. स्टीमर के संचालन को जिलाधिकारी द्वारा मध्यप्रदेश के प्रशासनिक अधिकारिओ से वार्ता करके संचालन की बात कही.4
- मालनपुर औधोगिक क्षेत्र में गोदरेज फेक्ट्री की तीसरी ईकाई का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ मालनपुर औधोगिक क्षेत्र में संचालित गोदरेज फेक्ट्री की तीसरी ब्रांच पर बनाए गए प्लांट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बुधवार को लगभग 3 बजे पहुंचकर तीसरी इकाई का भब्य शुभारंभ किया जिससे सैकड़ों लोगों रोजगार मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री, केबिनेट मंत्री विधायक सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए1
- संजीवनी केंद्र तक पहुंचने में 500 मीटर का ‘इम्तिहान’, बारिश ने खोली ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल मुरैना/जौरा। जौरा जनपद पंचायत के नंदपुरा गांव में सरकार ने ग्रामीणों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संजीवनी उप स्वास्थ्य केंद्र तो बना दिया, लेकिन केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता ही मरीजों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। बारिश के बाद करीब 500 मीटर का रास्ता पानी और कीचड़ से पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गया है। ऐसे में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।1
- दंदरौआ मंदिर जा रहे दंपती की बाइक को सामने से मारी टक्कर, महिला घायल भिंड। मेहगांव थाना क्षेत्र में गोरमी रोड पर सामने से आ रही बाइक ने दंदरौआ मंदिर जा रहे दंपती की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर सिर के बल गिरने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मेहगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने भिंड जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पोरसा के मटियापुरा निवासी 26 वर्षीय निशा तोमर मंगलवार को पति के साथ दंदरौआ मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान मेहगांव-गोरमी रोड पर सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही निशा सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई।परिजन घायल महिला को मेहगांव अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिंड रेफर किया गया। भिंड जिला अस्पताल में उपचार के बाद महिला को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है।1