logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला अंतर्गत धरमजयगढ़ में हुए डबल मर्डर का महज 72 घंटे में खुलासा हो गया है। यहाँ भूमि विवाद में एक दंपति की टांगी से हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शवों को जला दिया गया था। इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

1 day ago
user_Raigarh Chhattisgarh
Raigarh Chhattisgarh
रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
1 day ago

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला अंतर्गत धरमजयगढ़ में हुए डबल मर्डर का महज 72 घंटे में खुलासा हो गया है। यहाँ भूमि विवाद में एक दंपति की टांगी से हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शवों को जला दिया गया था। इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रायगढ़ के केशला तोलेंगे बाजार में सड़क सुधार के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया गया है। इसके तहत क्षेत्र में चक्काजाम करने की जोरदार तैयारी चल रही है। इस आंदोलन को मजबूत करने के लिए आम जनता से बढ़-चढ़कर जुटने की पुरजोर अपील की गई है।
    1
    रायगढ़ के केशला तोलेंगे बाजार में सड़क सुधार के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया गया है। इसके तहत क्षेत्र में चक्काजाम करने की जोरदार तैयारी चल रही है। इस आंदोलन को मजबूत करने के लिए आम जनता से बढ़-चढ़कर जुटने की पुरजोर अपील की गई है।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    21 min ago
  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छापरपानी में एक सूने बोर घर में आश्रय ले रही महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की लाश मिली है। इस दोहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह स्वयं जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को घटना के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए हैं। घटना के संबंध में ग्राम छापरपानी की निवासी प्रार्थिया श्रीमती बुधियारो नागवंशी (42 वर्ष) ने 16 जुलाई 2026 को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौसेरी बहन बरत कुमारी (35 वर्ष) के पति की मृत्यु के बाद उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी, जिसके कारण वह अपने मायके में रह रही थी और अक्सर घूमते हुए गांव के प्रहलाद बेहरा के खेत में बने बोर मकान में रहने लगी थी। 16 जुलाई की सुबह गांव के ननकूराम ने सूचना दी कि बरत कुमारी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट की है और उसके सिर व चेहरे से खून निकल रहा है। जब प्रार्थिया ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची, तो बरत कुमारी के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था और वह गंभीर रूप से घायल थी, वहीं पास में सो रही उसकी 10 माह की पुत्री परी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी और लैलूंगा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 230/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्वयं लैलूंगा थाने पहुंचकर संदेहियों से पूछताछ की और जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने संदेश दिया है कि पुलिस टीम हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
    2
    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छापरपानी में एक सूने बोर घर में आश्रय ले रही महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की लाश मिली है। इस दोहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह स्वयं जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को घटना के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए हैं।

घटना के संबंध में ग्राम छापरपानी की निवासी प्रार्थिया श्रीमती बुधियारो नागवंशी (42 वर्ष) ने 16 जुलाई 2026 को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौसेरी बहन बरत कुमारी (35 वर्ष) के पति की मृत्यु के बाद उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी, जिसके कारण वह अपने मायके में रह रही थी और अक्सर घूमते हुए गांव के प्रहलाद बेहरा के खेत में बने बोर मकान में रहने लगी थी। 16 जुलाई की सुबह गांव के ननकूराम ने सूचना दी कि बरत कुमारी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट की है और उसके सिर व चेहरे से खून निकल रहा है। जब प्रार्थिया ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची, तो बरत कुमारी के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था और वह गंभीर रूप से घायल थी, वहीं पास में सो रही उसकी 10 माह की पुत्री परी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी और लैलूंगा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 230/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्वयं लैलूंगा थाने पहुंचकर संदेहियों से पूछताछ की और जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने संदेश दिया है कि पुलिस टीम हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    41 min ago
  • छत्तीसगढ़ के जांजगीर में कर्रा नाला बांध का तटबंध टूटने से पिछले 24 घंटे से लगातार पानी बह रहा है। इस घटना में सीधे तौर पर प्रशासन की बड़ी लापरवाही खुलकर सामने आई है, जहां बांध पर गेट कीपर तैनात नहीं होने की वजह से यह तटबंध टूट गया। इस हादसे के बाद कलेक्टर और एसपी ने प्रभावितों के लिए बनाए गए राहत शिविर का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शिविर में की गई व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली।
    1
    छत्तीसगढ़ के जांजगीर में कर्रा नाला बांध का तटबंध टूटने से पिछले 24 घंटे से लगातार पानी बह रहा है। इस घटना में सीधे तौर पर प्रशासन की बड़ी लापरवाही खुलकर सामने आई है, जहां बांध पर गेट कीपर तैनात नहीं होने की वजह से यह तटबंध टूट गया।

इस हादसे के बाद कलेक्टर और एसपी ने प्रभावितों के लिए बनाए गए राहत शिविर का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शिविर में की गई व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। सारंगढ़ के जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर देश भर से जुटाया गया करोड़ों का चंदा और चढ़ावा 'भाजपा-आरएसएस की राजनीतिक लूट' का शिकार हो गया है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग करने की मांग की है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को करोड़ों भारतीयों की आस्था का प्रतीक बताते हुए कांग्रेस ने कहा कि गरीबों, किसानों और मजदूरों ने अपनी मेहनत की कमाई से मंदिर के लिए चंदा दिया था, जिसे भाजपा और संघ परिवार के संगठनों ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया। प्रेस वार्ता में आरोप लगाया गया कि राम मंदिर निर्माण के समय 'रामशिला पूजन' के नाम पर 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्रित की गई थी, जिसका कोई हिसाब नहीं दिया गया है। शुक्ला ने कहा कि पहले चंदे में हेराफेरी की गई और अब मंदिर बनने के बाद चढ़ावे में भी चोरी की जा रही है। चूंकि राम मंदिर न्यास ट्रस्ट का गठन गृहमंत्री अमित शाह ने किया था और यह प्रधानमंत्री की देखरेख में हुआ, इसलिए इस कथित घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की बनती है। पार्टी ने सरकार से तीन बड़े सवाल पूछते हुए पूछा है कि जब ट्रस्ट प्रधानमंत्री की देखरेख में बना तो इस घोटाले की जवाबदेही कौन लेगा, अगर सब कुछ ठीक था तो चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे क्यों हुए, और यदि कुछ गलत नहीं हुआ तो सरकार सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच से क्यों डर रही है? कांग्रेस ने इस मामले में पांच सूत्रीय मांगें सामने रखी हैं। इसमें प्रधानमंत्री से ट्रस्ट गठन और प्रशासनिक निगरानी में सरकार की भूमिका स्पष्ट करने, कथित घोटाले में शामिल चंपत राय, अनिल मिश्रा और अन्य के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी करने, और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने की मांग शामिल है। साथ ही, वर्तमान ट्रस्ट को तत्काल भंग कर धर्माचार्यों, प्रतिष्ठित नागरिकों और प्रशासनिक विशेषज्ञों के साथ एक नया पारदर्शी ट्रस्ट गठित करने और समस्त चंदे, चढ़ावे व भूमि खरीद का स्वतंत्र फोरेंसिक ऑडिट कराकर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई है। इस पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, संजय दुबे, सूरज तिवारी, अरुण मालाकार, नीतिश बंजारे, उमेश केशरवानी, रवीन्द्र नंदे, राधेश्याम जायसवाल, विनोद भारद्वाज, रामनाथ सिदार, रमेश खुंटे, राकेश पटेल, हेमंत, मितेंद्र यादव, राजू यादव और राजकमल अग्रवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। सारंगढ़ के जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर देश भर से जुटाया गया करोड़ों का चंदा और चढ़ावा 'भाजपा-आरएसएस की राजनीतिक लूट' का शिकार हो गया है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग करने की मांग की है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को करोड़ों भारतीयों की आस्था का प्रतीक बताते हुए कांग्रेस ने कहा कि गरीबों, किसानों और मजदूरों ने अपनी मेहनत की कमाई से मंदिर के लिए चंदा दिया था, जिसे भाजपा और संघ परिवार के संगठनों ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया।

प्रेस वार्ता में आरोप लगाया गया कि राम मंदिर निर्माण के समय 'रामशिला पूजन' के नाम पर 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्रित की गई थी, जिसका कोई हिसाब नहीं दिया गया है। शुक्ला ने कहा कि पहले चंदे में हेराफेरी की गई और अब मंदिर बनने के बाद चढ़ावे में भी चोरी की जा रही है। चूंकि राम मंदिर न्यास ट्रस्ट का गठन गृहमंत्री अमित शाह ने किया था और यह प्रधानमंत्री की देखरेख में हुआ, इसलिए इस कथित घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की बनती है। पार्टी ने सरकार से तीन बड़े सवाल पूछते हुए पूछा है कि जब ट्रस्ट प्रधानमंत्री की देखरेख में बना तो इस घोटाले की जवाबदेही कौन लेगा, अगर सब कुछ ठीक था तो चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे क्यों हुए, और यदि कुछ गलत नहीं हुआ तो सरकार सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच से क्यों डर रही है?

कांग्रेस ने इस मामले में पांच सूत्रीय मांगें सामने रखी हैं। इसमें प्रधानमंत्री से ट्रस्ट गठन और प्रशासनिक निगरानी में सरकार की भूमिका स्पष्ट करने, कथित घोटाले में शामिल चंपत राय, अनिल मिश्रा और अन्य के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी करने, और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने की मांग शामिल है। साथ ही, वर्तमान ट्रस्ट को तत्काल भंग कर धर्माचार्यों, प्रतिष्ठित नागरिकों और प्रशासनिक विशेषज्ञों के साथ एक नया पारदर्शी ट्रस्ट गठित करने और समस्त चंदे, चढ़ावे व भूमि खरीद का स्वतंत्र फोरेंसिक ऑडिट कराकर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई है। इस पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, संजय दुबे, सूरज तिवारी, अरुण मालाकार, नीतिश बंजारे, उमेश केशरवानी, रवीन्द्र नंदे, राधेश्याम जायसवाल, विनोद भारद्वाज, रामनाथ सिदार, रमेश खुंटे, राकेश पटेल, हेमंत, मितेंद्र यादव, राजू यादव और राजकमल अग्रवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में गांव के बाहर एक सूने बोर घर में आश्रय ले रही महिला बरत कुमारी (35 वर्ष) और उनकी 10 माह की मासूम बच्ची परी की लाश मिली है। इस दोहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह खुद जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। घटना को लेकर मृतका की मौसेरी बहन बुधियारो नागवंशी (42 वर्ष) ने 16 जुलाई 2026 को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, पति की मौत के बाद बरत कुमारी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी और वह मायके में रहते हुए अक्सर गांव के प्रहलाद बेहरा के खेत में बने बोर मकान में रहने लगी थी। 16 जुलाई की सुबह गांव के ननकूराम ने बुधियारो को बताया कि बरत कुमारी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट की है। जब परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे, तो बरत कुमारी गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान हालत में मिली, जबकि पास सो रही उसकी 10 माह की बेटी परी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दोनों के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से जानलेवा हमला किया गया था। बाद में दोनों की मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी और लैलूंगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं। इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 230/2026 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्वयं लैलूंगा पहुंचकर संदेहियों से पूछताछ की और विवेचना टीम को आवश्यक निर्देश दिए। एसएसपी ने संदेश दिया है कि पुलिस टीम हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
    1
    रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में गांव के बाहर एक सूने बोर घर में आश्रय ले रही महिला बरत कुमारी (35 वर्ष) और उनकी 10 माह की मासूम बच्ची परी की लाश मिली है। इस दोहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह खुद जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। 

घटना को लेकर मृतका की मौसेरी बहन बुधियारो नागवंशी (42 वर्ष) ने 16 जुलाई 2026 को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, पति की मौत के बाद बरत कुमारी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी और वह मायके में रहते हुए अक्सर गांव के प्रहलाद बेहरा के खेत में बने बोर मकान में रहने लगी थी। 16 जुलाई की सुबह गांव के ननकूराम ने बुधियारो को बताया कि बरत कुमारी के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट की है। जब परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे, तो बरत कुमारी गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान हालत में मिली, जबकि पास सो रही उसकी 10 माह की बेटी परी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दोनों के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से जानलेवा हमला किया गया था। बाद में दोनों की मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी और लैलूंगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं। इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 230/2026 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्वयं लैलूंगा पहुंचकर संदेहियों से पूछताछ की और विवेचना टीम को आवश्यक निर्देश दिए। एसएसपी ने संदेश दिया है कि पुलिस टीम हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • कोरबा के आमापाली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रात तक हुई आगजनी की घटना में कई वाहन जलकर खाक हो गए हैं। आमापाली में देर रात तक लगातार आगजनी होती रही, जिसके कारण वहां मौजूद कई वाहन पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए।
    1
    कोरबा के आमापाली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रात तक हुई आगजनी की घटना में कई वाहन जलकर खाक हो गए हैं। आमापाली में देर रात तक लगातार आगजनी होती रही, जिसके कारण वहां मौजूद कई वाहन पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.