logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“आसाम में सपनों का हिमाचल, जमीनी हकीकत में संकट”—सीएम के बयानों पर सुधीर शर्मा का तीखा हमला “सरकार खुद कन्फ्यूज—सीएम कहते सब ठीक, डिप्टी सीएम कहते संभव नहीं” शिमला: भाजपा नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के आसाम दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लगी हुई है और “हकीकत से कोसों दूर सपनों का हिमाचल” देशभर में परोसा जा रहा है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आसाम में दावा किया कि प्रदेश में कोई वित्तीय संकट नहीं है, सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन मिल रही है, महिलाओं को ₹1500 की गारंटी दी जा रही है और 59 वर्ष से ऊपर पुरुषों को भी इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर सब कुछ इतना ही बेहतर है, तो फिर प्रदेश की जनता रोज़-रोज़ सड़कों पर क्यों है?” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जहां एक ओर 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक सबसे अमीर राज्य बनने के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री स्वयं कह रहे हैं कि यह व्यवहारिक और संभव नहीं है। “एक ही सरकार में दो बयान—यह विकास नहीं, भ्रम की राजनीति है,” उन्होंने कहा। सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जहां भी चुनाव होते हैं, वहां हिमाचल की झूठी तस्वीर पेश कर रहे हैं, जबकि प्रदेश के अंदर हालात बिल्कुल विपरीत हैं। “यह सरकार ‘बोल कुछ, कर कुछ और दिखा कुछ’ के फार्मूले पर चल रही है,” उन्होंने तीखा राजनीतिक पंच किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुली छूट देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकार के संरक्षण में लूट का माहौल बना हुआ है। “ऊपर से विकास के दावे, अंदर से सिस्टम ध्वस्त—यही कांग्रेस सरकार की असली पहचान है,” उन्होंने कहा। अंत में सुधीर शर्मा ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के अब तक के सभी बयानों और जमीनी हकीकत की तुलना करें, सच अपने आप सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच जाकर सरकार के “भ्रामक प्रचार” और “वास्तविक स्थिति” को उजागर करेगी।

8 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
8 hrs ago

“आसाम में सपनों का हिमाचल, जमीनी हकीकत में संकट”—सीएम के बयानों पर सुधीर शर्मा का तीखा हमला “सरकार खुद कन्फ्यूज—सीएम कहते सब ठीक, डिप्टी सीएम कहते संभव नहीं” शिमला: भाजपा नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के आसाम दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लगी हुई है और “हकीकत से कोसों दूर सपनों का हिमाचल” देशभर में परोसा जा रहा है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आसाम में दावा किया कि प्रदेश में कोई वित्तीय संकट नहीं है, सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन मिल रही है, महिलाओं को ₹1500 की गारंटी दी जा रही है और 59 वर्ष से ऊपर पुरुषों को भी इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर सब कुछ इतना ही बेहतर है, तो फिर प्रदेश की जनता रोज़-रोज़ सड़कों पर क्यों है?” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जहां एक ओर 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक सबसे अमीर राज्य बनने के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री स्वयं कह रहे हैं कि यह व्यवहारिक और संभव नहीं है। “एक ही सरकार में दो बयान—यह विकास नहीं, भ्रम की राजनीति है,” उन्होंने कहा। सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जहां भी चुनाव होते हैं, वहां हिमाचल की झूठी तस्वीर पेश कर रहे हैं, जबकि प्रदेश के अंदर हालात बिल्कुल विपरीत हैं। “यह सरकार ‘बोल कुछ, कर कुछ और दिखा कुछ’ के फार्मूले पर चल रही है,” उन्होंने तीखा राजनीतिक पंच किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुली छूट देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकार के संरक्षण में लूट का माहौल बना हुआ है। “ऊपर से विकास के दावे, अंदर से सिस्टम ध्वस्त—यही कांग्रेस सरकार की असली पहचान है,” उन्होंने कहा। अंत में सुधीर शर्मा ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के अब तक के सभी बयानों और जमीनी हकीकत की तुलना करें, सच अपने आप सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच जाकर सरकार के “भ्रामक प्रचार” और “वास्तविक स्थिति” को उजागर करेगी।

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • “सरकार खुद कन्फ्यूज—सीएम कहते सब ठीक, डिप्टी सीएम कहते संभव नहीं” शिमला: भाजपा नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के आसाम दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लगी हुई है और “हकीकत से कोसों दूर सपनों का हिमाचल” देशभर में परोसा जा रहा है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आसाम में दावा किया कि प्रदेश में कोई वित्तीय संकट नहीं है, सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन मिल रही है, महिलाओं को ₹1500 की गारंटी दी जा रही है और 59 वर्ष से ऊपर पुरुषों को भी इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर सब कुछ इतना ही बेहतर है, तो फिर प्रदेश की जनता रोज़-रोज़ सड़कों पर क्यों है?” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जहां एक ओर 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक सबसे अमीर राज्य बनने के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री स्वयं कह रहे हैं कि यह व्यवहारिक और संभव नहीं है। “एक ही सरकार में दो बयान—यह विकास नहीं, भ्रम की राजनीति है,” उन्होंने कहा। सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जहां भी चुनाव होते हैं, वहां हिमाचल की झूठी तस्वीर पेश कर रहे हैं, जबकि प्रदेश के अंदर हालात बिल्कुल विपरीत हैं। “यह सरकार ‘बोल कुछ, कर कुछ और दिखा कुछ’ के फार्मूले पर चल रही है,” उन्होंने तीखा राजनीतिक पंच किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुली छूट देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकार के संरक्षण में लूट का माहौल बना हुआ है। “ऊपर से विकास के दावे, अंदर से सिस्टम ध्वस्त—यही कांग्रेस सरकार की असली पहचान है,” उन्होंने कहा। अंत में सुधीर शर्मा ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के अब तक के सभी बयानों और जमीनी हकीकत की तुलना करें, सच अपने आप सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच जाकर सरकार के “भ्रामक प्रचार” और “वास्तविक स्थिति” को उजागर करेगी।
    1
    “सरकार खुद कन्फ्यूज—सीएम कहते सब ठीक, डिप्टी सीएम कहते संभव नहीं”
शिमला:
भाजपा नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के आसाम दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लगी हुई है और “हकीकत से कोसों दूर सपनों का हिमाचल” देशभर में परोसा जा रहा है।
सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आसाम में दावा किया कि प्रदेश में कोई वित्तीय संकट नहीं है, सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन मिल रही है, महिलाओं को ₹1500 की गारंटी दी जा रही है और 59 वर्ष से ऊपर पुरुषों को भी इसका लाभ मिल रहा है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर सब कुछ इतना ही बेहतर है, तो फिर प्रदेश की जनता रोज़-रोज़ सड़कों पर क्यों है?”
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जहां एक ओर 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक सबसे अमीर राज्य बनने के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री स्वयं कह रहे हैं कि यह व्यवहारिक और संभव नहीं है।
“एक ही सरकार में दो बयान—यह विकास नहीं, भ्रम की राजनीति है,” उन्होंने कहा।
सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जहां भी चुनाव होते हैं, वहां हिमाचल की झूठी तस्वीर पेश कर रहे हैं, जबकि प्रदेश के अंदर हालात बिल्कुल विपरीत हैं।
“यह सरकार ‘बोल कुछ, कर कुछ और दिखा कुछ’ के फार्मूले पर चल रही है,” उन्होंने तीखा राजनीतिक पंच किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुली छूट देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकार के संरक्षण में लूट का माहौल बना हुआ है।
“ऊपर से विकास के दावे, अंदर से सिस्टम ध्वस्त—यही कांग्रेस सरकार की असली पहचान है,” उन्होंने कहा।
अंत में सुधीर शर्मा ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के अब तक के सभी बयानों और जमीनी हकीकत की तुलना करें, सच अपने आप सामने आ जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच जाकर सरकार के “भ्रामक प्रचार” और “वास्तविक स्थिति” को उजागर करेगी।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    8 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के कुठेड़ा में चेतना संस्था, भाजपा सदर मंडल एवं ह्यूमैनिटी फर्स्ट के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड़ा के नजदीक एक परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीश नड्डा व विधायक त्रिलोक जंबाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समय पर जांच से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो पाता है। विशेष अतिथि के रूप में डॉ शिस्टा नड्डा ,डॉ सितांशु बसु उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजकों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा लोगों की नेत्र , चर्म रोग़, शिशु रोग,नाक कान गला रोग,हड्डी रोड ओर दांत रोग की मुफ्त जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चेतना संस्था, भाजपा सदर मंडल एवं ह्यूमैनिटी फर्स्ट की टीम की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।इस शिवर में करीब 618 लोगो ने अपने स्वस्थ्य की जांच करवाई। इस मौके पर घुमरवी के पूर्व विधायक राजेन्द्र गर्ग, जिला पार्षद अध्यक्ष बिमला देवी,मंडला अध्यक्ष पवन कुमार,शिवा ग्रुप के चेरमेंन परषोतम  दत्त पूर्व मंडला अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष उर्मिला कौशल  अमर नाथ, धीमान,बीडीसी उपाध्यक्ष  सतीश कुमार, कुठेड़ा के प्रधान ज्योति प्रकाश, समाजसेवी एवं नैना देवी गौ सदन एवं अध्यक्ष एवं यूनिक क्रेशर निदेशक सुरेश ठाकुर आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
    1
    बिलासपुर जिले के कुठेड़ा में चेतना संस्था, भाजपा सदर मंडल एवं ह्यूमैनिटी फर्स्ट के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड़ा के नजदीक एक परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीश नड्डा व  विधायक त्रिलोक जंबाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समय पर जांच से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो पाता है। विशेष अतिथि के रूप में डॉ शिस्टा नड्डा ,डॉ सितांशु बसु उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजकों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा लोगों की नेत्र , चर्म रोग़, शिशु रोग,नाक कान गला रोग,हड्डी रोड ओर दांत रोग की मुफ्त जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चेतना संस्था, भाजपा सदर मंडल एवं ह्यूमैनिटी फर्स्ट की टीम की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।इस शिवर में करीब 618 लोगो ने अपने स्वस्थ्य की जांच करवाई। इस मौके पर घुमरवी के पूर्व विधायक राजेन्द्र गर्ग, जिला पार्षद अध्यक्ष बिमला देवी,मंडला अध्यक्ष पवन कुमार,शिवा ग्रुप के चेरमेंन परषोतम  दत्त पूर्व मंडला अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष उर्मिला कौशल  अमर नाथ, धीमान,बीडीसी उपाध्यक्ष  सतीश कुमार, कुठेड़ा के प्रधान ज्योति प्रकाश, समाजसेवी एवं नैना देवी गौ सदन एवं अध्यक्ष एवं यूनिक क्रेशर निदेशक सुरेश ठाकुर आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश विषय: भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं ऐतिहासिक गौरव के साथ मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के टिक्कर बूथ पर बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लाल चंदेल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, वैचारिक आधार और संगठनात्मक यात्रा का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई, जिसकी वैचारिक जड़ें श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं। जनसंघ के समय से ही राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक एकता और अखंड भारत की भावना पार्टी की मूल पहचान रही है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “एकात्म मानववाद” के दर्शन को पार्टी की आत्मा बताते हुए कहा कि यह विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। “अंत्योदय” के सिद्धांत के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने निरंतर किया है। उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौर और उसके पश्चात लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के संघर्ष में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संगठन ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और निरंतर जनसमर्थन प्राप्त किया। उन्होंने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश में सुशासन, आधारभूत संरचना (स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना), परमाणु शक्ति के रूप में भारत की पहचान (पोखरण परीक्षण) तथा कूटनीतिक मजबूती जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए। वर्तमान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मिष्ठान वितरण किया तथा पार्टी की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे मण्डल सचिव श्री रूप लाल ठाकुर, जिला किसान मोर्चा महामंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष श्री रोशन लाल, बूथ पालक श्री रोशन लाल, श्री चेत राम, संत राम महिला मोर्चा मण्डल सचिव श्री मति चरणजीत कौर, श्रीबिरवल,देव राज रत्न लाल , श्री सुनील ठाकुर आदि उपस्थित रहे कृष्ण लाल चंदेल जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, जिला बिलासपुर
    1
    भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश
विषय: भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं ऐतिहासिक गौरव के साथ मनाया गया
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के टिक्कर बूथ पर बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लाल चंदेल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, वैचारिक आधार और संगठनात्मक यात्रा का विस्तृत वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई, जिसकी वैचारिक जड़ें श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं। जनसंघ के समय से ही राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक एकता और अखंड भारत की भावना पार्टी की मूल पहचान रही है।
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “एकात्म मानववाद” के दर्शन को पार्टी की आत्मा बताते हुए कहा कि यह विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। “अंत्योदय” के सिद्धांत के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने निरंतर किया है।
उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौर और उसके पश्चात लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के संघर्ष में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संगठन ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और निरंतर जनसमर्थन प्राप्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश में सुशासन, आधारभूत संरचना (स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना), परमाणु शक्ति के रूप में भारत की पहचान (पोखरण परीक्षण) तथा कूटनीतिक मजबूती जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए।
वर्तमान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मिष्ठान वितरण किया तथा पार्टी की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम मे मण्डल सचिव श्री रूप लाल ठाकुर, जिला किसान मोर्चा महामंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष श्री रोशन  लाल, बूथ पालक श्री रोशन लाल, श्री चेत राम, संत राम महिला मोर्चा मण्डल सचिव श्री मति चरणजीत कौर, श्रीबिरवल,देव राज रत्न लाल , श्री सुनील ठाकुर आदि उपस्थित रहे 
कृष्ण लाल चंदेल
जिला अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी, 
जिला बिलासपुर
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लाहौल-स्पीति , 6 अप्रैल जनजातीय जिला लाहौल घाटी में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बाद मौसम साफ होते ही खतरा बढ़ने लगा है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के आसपास ऊंचे पहाड़ों से ग्लेशियर और बर्फीले स्लैब गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे इलाके में जोखिम काफी बढ़ गया है। अचानक गिरते ग्लेशियर बन रहे जानलेवा खतरा विशेषज्ञों के अनुसार, बर्फबारी के बाद तापमान में बदलाव के चलते पहाड़ों पर जमी बर्फ ढीली होकर नीचे गिर रही है। ये ग्लेशियर न केवल सड़कों को बाधित कर सकते हैं, बल्कि वहां से गुजर रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। प्रशासन ने इसे अत्यंत संवेदनशील स्थिति बताया है। प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भडाना ने सभी पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने विशेष रूप से नॉर्थ पोर्टल क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील प्रशासन ने पर्यटकों को चेताया है कि वे जोखिम वाले क्षेत्रों में फोटो या वीडियो बनाने के लिए न रुकें और केवल सुरक्षित मार्गों का ही इस्तेमाल करें। साथ ही, मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में आवाजाही पर अस्थायी रोक भी लगाई जा सकती है।
    1
    लाहौल-स्पीति , 6 अप्रैल
जनजातीय जिला लाहौल घाटी में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बाद मौसम साफ होते ही खतरा बढ़ने लगा है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के आसपास ऊंचे पहाड़ों से ग्लेशियर और बर्फीले स्लैब गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे इलाके में जोखिम काफी बढ़ गया है।
अचानक गिरते ग्लेशियर बन रहे जानलेवा खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार, बर्फबारी के बाद तापमान में बदलाव के चलते पहाड़ों पर जमी बर्फ ढीली होकर नीचे गिर रही है। ये ग्लेशियर न केवल सड़कों को बाधित कर सकते हैं, बल्कि वहां से गुजर रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। प्रशासन ने इसे अत्यंत संवेदनशील स्थिति बताया है।
प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भडाना ने सभी पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने विशेष रूप से नॉर्थ पोर्टल क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने पर्यटकों को चेताया है कि वे जोखिम वाले क्षेत्रों में फोटो या वीडियो बनाने के लिए न रुकें और केवल सुरक्षित मार्गों का ही इस्तेमाल करें। साथ ही, मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में आवाजाही पर अस्थायी रोक भी लगाई जा सकती है।
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रिपोर्ट 6 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है लेकिन लोगों में इसकी शंका को लेकर विभाग को इसमें लक्ष्य पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है इसके चलते एक ही किशोरी का यह वीडियो संदेश काफी वायरल है
    1
    रिपोर्ट 6 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है लेकिन लोगों में इसकी शंका को लेकर विभाग को इसमें लक्ष्य पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है इसके चलते एक ही किशोरी का यह वीडियो संदेश काफी वायरल है
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    18 min ago
  • *ग्रीष्मोत्सव 26 का भव्य शुभारंभ | परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार पहुंचे | मंत्री धर्माणी का बड़ा बयान*
    1
    *ग्रीष्मोत्सव 26 का भव्य शुभारंभ | परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार पहुंचे | मंत्री धर्माणी का बड़ा बयान*
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आनंद शर्मा के बयान को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का समर्थन, पश्चिम एशिया संघर्ष पर केंद्र की की थी तारीफ 2002 के मुकाबले क़रीब 5 लाख घटी एनरोलमेंट, CBSE स्कूल बनाने को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिमला। दिग्गज कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के बयान को हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से समर्थन मिला है. आनंद शर्मा ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर भारत सरकार के कूटनीतिक प्रयासों की तारीफ की थी. मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आनंद शर्मा बयान को समर्थन दिया. रोहित ठाकुर ने कहा कि आनंद शर्मा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है. आनंद शर्मा तथ्य और आंकड़ों के आधार पर अपनी बात रखते हैं. उन्होंने कहा कि विश्व परिपेक्ष में आनंद शर्मा ने अपनी बात कही है. रोहित ठाकुर ने कहा कि ये किसी सरकार का विषय नहीं है बल्कि पूरा विश्व ही दोबारा स्थिति सामान्य होने की उम्मीद कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के चलते सबसे बड़ी चुनौती ऊर्जा संकट की है और इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव विकासशील देशों पर हो रहा है. रविवार को रोहित ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र जुब्बल कोटखाई के भट्टाड़-ढाडी क्षेत्र पहुंचे थे. जहां मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित ठाकुर ने ये बयान दिया. प्रदेश में 151 स्कूलों को CBSE एफिलिएटिड करने के मुद्दे पर रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट में भारी गिरावट आई है. राज्य में पहली से आठवीं कक्षा तक 2002 में एनरोलमेंट 9 लाख 70 हज़ार हुआ करती थी, जो आज घटकर 4 लाख 2 हज़ार रह गई है. ऐसे में सरकार ने राज्य के 2000 सरकारी स्कूलों में से पहले चरण में 151 स्कूलों को CBSE एफिलिएटिड करने का फैसला किया. इसके ज़रिए प्रदेश सरकार के स्कूलों में बेहतर फैसिलिटी देने का उद्देश्य है. इसमें पहली कक्षा से अंग्रेजी भाषा और स्मार्ट ड्रेस इंट्रोड्यूस करना जैसे पहलू शामिल हैं. बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री वहीं, शिक्षा विभाग में अभी भी ट्रांसफर बंद हैं. इस पर मुख्य शिक्षा मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह प्रदेश में व्यक्तिगत रूप से ट्रांसफर पॉलिसी के पक्षधर हैं. रोहित ठाकुर ने कहा कि लेकिन ट्रांसफर पॉलिसी को कंसेंसस के आधार पर ही लागू किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष के साथियों के साथ भी उन्होंने विषय पर समर्थन की बात कही है. देश के दूसरे राज्यों ने भी ट्रांसफर पॉलिसी को अपनाया है ऐसे में राज्य सरकार को भी इस पॉलिसी को अपनाने की जरूरत है. बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री इससे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में आज कई जनहित के क्षेत्र में मिल के पत्थर स्थापित किए गए हैं. रोहित ठाकुर ने कहा कि 1 करोड़ 87 लाख की लागत से बनी सेकेंडरी स्कूल को आज जनता के लिए समर्पित किया गया है. क्षेत्र के सबसे बड़े गांव भट्टाड़ में सामुदायिक केंद्र और लंबे समय से सड़क मार्ग की राह देख रहे नढाल गांव के लिए सड़क मार्ग खोलने की शुरुआत की गई है. रोहित ठाकुर ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के 5 वर्षों में इस क्षेत्र में विकास कार्य ठप रहे अब पुनः विकास कार्यों को गति मिली है. बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री
    3
    आनंद शर्मा के बयान को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का समर्थन, पश्चिम एशिया संघर्ष पर केंद्र की की थी तारीफ 
2002 के मुकाबले क़रीब 5 लाख घटी एनरोलमेंट, CBSE स्कूल बनाने को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
शिमला। दिग्गज कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के बयान को हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से समर्थन मिला है. आनंद शर्मा ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर भारत सरकार के कूटनीतिक प्रयासों की तारीफ की थी. मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आनंद शर्मा बयान को समर्थन दिया. रोहित ठाकुर ने कहा कि आनंद शर्मा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है. आनंद शर्मा तथ्य और आंकड़ों के आधार पर अपनी बात रखते हैं. उन्होंने कहा कि विश्व परिपेक्ष में आनंद शर्मा ने अपनी बात कही है. रोहित ठाकुर ने कहा कि ये किसी सरकार का विषय नहीं है बल्कि पूरा विश्व ही दोबारा स्थिति सामान्य होने की उम्मीद कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के चलते सबसे बड़ी चुनौती ऊर्जा संकट की है और इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव विकासशील देशों पर हो रहा है. रविवार को रोहित ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र जुब्बल कोटखाई के भट्टाड़-ढाडी क्षेत्र पहुंचे थे. जहां मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित ठाकुर ने ये बयान दिया.
प्रदेश में 151 स्कूलों को CBSE एफिलिएटिड करने के मुद्दे पर रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट में भारी गिरावट आई है. राज्य में पहली से आठवीं कक्षा तक 2002 में एनरोलमेंट 9 लाख 70 हज़ार हुआ करती थी, जो आज घटकर 4 लाख 2 हज़ार रह गई है. ऐसे में सरकार ने राज्य के 2000 सरकारी स्कूलों में से पहले चरण में 151 स्कूलों को CBSE एफिलिएटिड करने का फैसला किया. इसके ज़रिए प्रदेश सरकार के स्कूलों में बेहतर फैसिलिटी देने का उद्देश्य है. इसमें पहली कक्षा से अंग्रेजी भाषा और स्मार्ट ड्रेस इंट्रोड्यूस करना जैसे पहलू शामिल हैं.
बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री 
वहीं, शिक्षा विभाग में अभी भी ट्रांसफर बंद हैं. इस पर मुख्य शिक्षा मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह प्रदेश में व्यक्तिगत रूप से ट्रांसफर पॉलिसी के पक्षधर हैं. रोहित ठाकुर ने कहा कि लेकिन ट्रांसफर पॉलिसी को कंसेंसस के आधार पर ही लागू किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष के साथियों के साथ भी उन्होंने विषय पर समर्थन की बात कही है. देश के दूसरे राज्यों ने भी ट्रांसफर पॉलिसी को अपनाया है ऐसे में राज्य सरकार को भी इस पॉलिसी को अपनाने की जरूरत है.
बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री 
इससे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में आज कई जनहित के क्षेत्र में मिल के पत्थर स्थापित किए गए हैं. रोहित ठाकुर ने कहा कि 1 करोड़ 87 लाख की लागत से बनी सेकेंडरी स्कूल को आज जनता के लिए समर्पित किया गया है. क्षेत्र के सबसे बड़े गांव भट्टाड़ में सामुदायिक केंद्र और लंबे समय से सड़क मार्ग की राह देख रहे नढाल गांव के लिए सड़क मार्ग खोलने की शुरुआत की गई है. रोहित ठाकुर ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के 5 वर्षों में इस क्षेत्र में विकास कार्य ठप रहे अब पुनः विकास कार्यों को गति मिली है.
बाइट -- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.