विधायक ने बंगाणा कार्यालय में सुनी जन समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को बंगाणा स्थित खंड बिकास भवन के अपने कार्यालय में क्षेत्र के लोगों की जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। विधायक विवेक शर्मा ने लोगों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को उनके घर-द्वार पर ही सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। जन समस्याएं सुनते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं,उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए योजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस दौरान विधायक विवेक शर्मा ने तर्कवाल क्षेत्र की महत्वपूर्ण पेयजल योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तर्कवाल पेयजल योजना का लाभ इस जिला पार्षद वार्ड के लोगों को मिलेगा। इस योजना के पूरा होने से क्षेत्र के कई गांवों में पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा और लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। विवेक शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार योजनाएं तैयार कर उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में क्षेत्र में पानी की व्यवस्था और भी बेहतर की जाएगी। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में हर घर तक सड़क या पक्का रास्ता पहुंचाने के लिए भी बड़े स्तर पर कार्य शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई गांवों में नई सड़कों के निर्माण और पुराने रास्तों के सुधार का काम चल रहा है, जिससे लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा बेहतर होने से लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं,उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनका कर्तव्य है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों की समस्याओं को सीधे सुना जा सके और उनका समाधान किया जा सके। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस नेता सुदेश शर्मा के सी शर्मा जगदीश शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

- कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पिछले 32 सालों की जो मांगें हैं उन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा1
- ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️82787310911
- ATV न्यूज़ चैनल मे विज्ञापन देने के लिए कॉल करें ☎️82787310911
- Post by Dinesh Kumar1
- हमीरपुर, हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव चरचेड़ी के ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और एडीसी अभिषेक गर्ग से मुलाकात कर उन्हें अपनी परेशानी से अवगत करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए जाने वाली एम्बुलेंस रोड को एक व्यक्ति द्वारा बंद कर दिया गया है, जिससे गांव के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीण हमीरपुर में एडीसी अभिषेक गर्ग से मिले और जल्द समाधान की मांग उठाई। वहीं गांव चरचेड़ी के निवासी शशि पाल ने बताया कि यह एम्बुलेंस रोड करीब 25 वर्षों से बना हुआ है और गांव के लोग लंबे समय से इसी रास्ते का उपयोग करते आ रहे हैं। लेकिन अब एक व्यक्ति ने इस सड़क को बंद कर दिया है और वह दावा कर रहा है कि यह जमीन उसकी निजी भूमि है। शशि पाल ने कहा कि सड़क बंद होने से गांव के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है, खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया गया है। एडीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बड़सर को इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि समस्या का जल्द समाधान किया जा सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके। वहीं गांव की स्थानीय महिला सविता शर्मा ने बताया कि सड़क बंद होने से गांव के लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना पड़े तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बंद होने से गांव के लगभग 15 परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कर सड़क को खुलवाया जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके और एम्बुलेंस सहित अन्य जरूरी सेवाएं सुचारू रूप से चल सकें।1
- सुजानपुर : ठाकुर जगदेव चंद स्मारक राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में 10 मार्च 2026 को महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर अकुला शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विभा ठाकुर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉक्टर सुमन शर्मा के स्वागत संबोधन के साथ हुई ।मुख्य अतिथि डॉक्टर अकुला शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में अपने व्यक्तिगत संघर्ष और आत्मनिर्भरता के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने नारीत्व को ईश्वर की एक अनोखी देन बताया और नारी ने मेहनत और ज्ञान से स्वयं को उचित स्थान पर पहुंचा है। प्राचार्य डॉक्टर विभा ठाकुर ने महिला अधिकारों, समान अवसर और समानता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। अंत में सभी ने मिलकर महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया। डॉ जितेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित सभी का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ सपना राणा,प्रो बंदना सूद, प्रो राजीव कुमार, डॉ उमा देवी, प्रो निर्मला, प्रो उमा शर्मा, प्रो अंजू राणा, प्रो आशु महाजन, पुस्तकालय प्रभारी श्रीमती नीलम कुमारी ,श्रीमती संतोष कुमारी, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक श्रीमती विनीता राणा सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।1
- अगर आप युवा हैं और अपना व्यवसाय शुरू करने की इच्छा संजोये हुए हैं तो आपका इंतजार खत्म हो गया है। आप अपना व्यवसाय शुरू करने को लेकर प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं में इस सेंटर को स्थापित किया गया है। इस सेंटर में लाभार्थी का पंजीकरण होना अनिवार्य है। इस सेंटर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं को स्थानीय युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर के रूप में स्थापित किया गया है। ताकि युवाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। प्रदेश सरकार द्वारा रीजनल सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट चंडीगढ़ (आरसीइडी) के सहयोग से एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण में आरसीईडी चंडीगढ़ एवं राजकीय आईटीआई बरठीं द्वारा संयुक्त रूप से कार्यशालाएं एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत 15 मार्च तक राजकीय आईटीआई बरठीं परिसर में बूट कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस बूट कैंप का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदन के नामांकित करना है। ताकि वे अपने उद्यमिता सफर की शुरुआत कर सकें। जोकि युवक-युवती विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) अथवा सेवा क्षेत्र में अपना व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं, वे 15 मार्च तक प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर राजकीय आईटीआई बरठीं में संपर्क कर सकते हैं। उधर, प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर बरठीं के नोडल अधिकारी अरूण शर्मा का कहना है कि इच्छुक अभ्यर्थियों को पीएमईजीपी पोर्टल पर ऋण आवेदन के लिए पंजीकरण, परियोजना प्रतिवेदन (प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने तथा आवेदन प्रक्रिया के अनुवर्ती कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में प्रात: सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक नोडल अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, बैंक विवरण, शैक्षणिक प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हों) उद्यमिता प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि परियोजना लागत 2 लाख से अधिक हो)। बॉक्स: ब्यूटीशियन, एल्म्यूनियम फिटिंग, साईन बोर्ड लगाने सहित अन्य स्टार्टअप शुरू करना चाहता है तो अपना पंजीकरण करवा सकता है। सरकार की ओर से स्टार्टअप योजना के तहत सरकार की ओर से 50 लाख तक ऋण की सुविधा लाभार्थी को प्रदान की जाएगी। सर्विस सैक्टर में अपना रोजगार शुरू करने वालों के लिए 20 लाख ऋण सुविधा मिलेगी। यही नहीं साथ ही इसमें 15 फीसदी से 35 फीसदी सब्सिडी मुहैया करवाई जाएगी। इस सेंटर से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को बाद में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। बॉक्स: आईटीआई बरठीं में प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किया गया है। इस सेंटर में लाभार्थी 15 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अपना व्यवसाय शुरू करने वाले युवाओं के लिए एक बेहतर मौका है। इस सेंटर के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी को मुहैया करवाया जाएगा। सचिन शर्मा, प्रधानाचार्य, आईटीआई बरठीं1
- बंगाणा, रायंसरी गांव में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने सांत्वना दी। इस हादसे में सुनील कुमार की दो बेटियां बस के नीचे आ गई थीं, जिनमें से एक तीन वर्षीय मासूम की उपचार के लिए पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। विधायक विवेक शर्मा ने रायंसरी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में प्रशासन और सरकार उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसके बाद विधायक विवेक शर्मा जिला अस्पताल भी पहुंचे, जहां उपचाराधीन दूसरी बेटी का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों से बच्ची के इलाज की पूरी जानकारी ली और निर्देश दिए कि उसे हर संभव और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि घायल बच्ची के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्ची को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं और जरूरत पड़ने पर उच्च स्तरीय उपचार की व्यवस्था भी की जाए। विधायक विवेक शर्मा ने पूरे घटना क्रम की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से हादसे के कारणों और उसके बाद उठाए गए कदमों के बारे में जान कारी प्राप्त की। विधायक विवेक शर्मा ने तीन वर्षीय मासूम की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अप�2