जमीन खाली करने के नोटिस पर भड़के कटाव पीड़ित, नौतन अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन बेतिया/नौतन संवाददाता नौतन प्रखंड के भगवानपुर पंचायत के पंडितवा क्षेत्र में लगभग 200 कटाव पीड़ित परिवारों को अंचल प्रशासन द्वारा जमीन खाली करने का नोटिस मिलने के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने नौतन अंचल कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे पीड़ितों ने कहा कि प्रशासन द्वारा उनके घरों और निवास को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अपील की कि उन्हें उसी जमीन पर रहने दिया जाए। प्रदर्शन में बच्चा लाल यादव, छोटेलाल यादव, विरेन्द्र यादव, सुदामा यादव, शिव यादव, बुटाई यादव, पप्पू अंसारी, मनीर मियां, उमाशंकर मुखिया, बुधन मुखिया, महंथ मुखिया, हरा साह, रामचंद्र साह, वशीर मियां समेत दर्जनों लोग शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि उनके परिवार वर्ष 1954 से शिवराजपुर स्थित खाता संख्या 11, खेसरा 439 की जमीन पर बसे हुए हैं। इस दौरान कई लोगों ने जमीन का बैनामा रजिस्ट्री भी कराई और सरकारी रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। साथ ही वर्षों से सरकार को मालगुजारी की रसीद कटाकर राजस्व भी जमा करते आ रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि लगभग 70 वर्षों से वे इसी जमीन पर रह रहे हैं, लेकिन अब प्रशासन द्वारा नोटिस भेजकर उन्हें हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जो उनके लिए बड़ा आघात है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित जमीन सरकारी है, इसलिए सभी लोगों को नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी और आगे की कार्रवाई उनके निर्देश के अनुसार की जाएगी। प्रदर्शन के माध्यम से कटाव पीड़ितों ने साफ कहा कि वे अपने निवास और जमीन से समझौता नहीं करेंगे और प्रशासन से न्याय की उम्मीद रखते हैं।

- Post by Vinay Kumar1
- Post by RAVI PANDEY3
- जमीन खाली करने के नोटिस पर भड़के कटाव पीड़ित, नौतन अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन बेतिया/नौतन संवाददाता नौतन प्रखंड के भगवानपुर पंचायत के पंडितवा क्षेत्र में लगभग 200 कटाव पीड़ित परिवारों को अंचल प्रशासन द्वारा जमीन खाली करने का नोटिस मिलने के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने नौतन अंचल कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे पीड़ितों ने कहा कि प्रशासन द्वारा उनके घरों और निवास को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अपील की कि उन्हें उसी जमीन पर रहने दिया जाए। प्रदर्शन में बच्चा लाल यादव, छोटेलाल यादव, विरेन्द्र यादव, सुदामा यादव, शिव यादव, बुटाई यादव, पप्पू अंसारी, मनीर मियां, उमाशंकर मुखिया, बुधन मुखिया, महंथ मुखिया, हरा साह, रामचंद्र साह, वशीर मियां समेत दर्जनों लोग शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि उनके परिवार वर्ष 1954 से शिवराजपुर स्थित खाता संख्या 11, खेसरा 439 की जमीन पर बसे हुए हैं। इस दौरान कई लोगों ने जमीन का बैनामा रजिस्ट्री भी कराई और सरकारी रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। साथ ही वर्षों से सरकार को मालगुजारी की रसीद कटाकर राजस्व भी जमा करते आ रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि लगभग 70 वर्षों से वे इसी जमीन पर रह रहे हैं, लेकिन अब प्रशासन द्वारा नोटिस भेजकर उन्हें हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जो उनके लिए बड़ा आघात है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित जमीन सरकारी है, इसलिए सभी लोगों को नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी और आगे की कार्रवाई उनके निर्देश के अनुसार की जाएगी। प्रदर्शन के माध्यम से कटाव पीड़ितों ने साफ कहा कि वे अपने निवास और जमीन से समझौता नहीं करेंगे और प्रशासन से न्याय की उम्मीद रखते हैं।1
- मझौलिया में तीन दिवसीय यूडीआईडी शिविर संपन्न, 455 दिव्यांगजनों का बना पहचान पत्र मझौलिया। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार के दोपहर करीब 12:00 बजे दिव्यांगजनों के लिए यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनाने हेतु 11 मार्च से 13 मार्च तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पश्चिम चम्पारण के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए। शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की और पात्र लाभुकों का यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की। शिविर के अंतिम दिन 165 दिव्यांगजनों का कार्ड बनाया गया, जबकि तीनों दिनों में कुल 455 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाकर उन्हें लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है। इसके माध्यम से उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रखंड के सभी पात्र दिव्यांगजनों को इस योजना से जोड़ा जाए। शिविर के सफल संचालन में डॉक्टरों की टीम, पंचायत कार्यपालक सहायक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्वच्छता पर्यवेक्षक, विकास मित्र, पंचायत सचिव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सराहनीय भूमिका रही।1
- विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा दो शिक्षक समेत स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें स्वास्थ्य एवं आरोग्य राजदूत के रूप में सम्मानित किया गया है। 13.03.2026.1
- बेतिया में मध्य निषेध थाना की टीम ने शराबबंदी अभियान के तहत विशेष कार्रवाई की। 13 मार्च शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे नौतन थाना क्षेत्र के बुधवलिया पुल के नीचे टीम ने एक बाइक चालक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 25. 920 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान बैरा परसौनी गांव निवासी , स्वर्गीय पारस चौधरी के पुत्र भूली कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया और उसके वाहन—बाइक को भी जप्त कर लिया गया। मध्य निषेध थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राबबंदी अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अवैध शराब तस्करी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। 14 मार्च शनिवार दोपहर करीब 3 बजे इस कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की गई, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ी और लोगों में राहत की भावना देखी गई।1
- सुगौली के रघुनाथपुर में पूर्व मंत्री ने राज इलेक्ट्रिक बाइक शो रूम का किया उद्घाटन। पूर्व मंत्री ने इस शो रूम को ग्रामीण क्षेत्र में सुविधा और व्यापारिक विकास बताया।1
- बलुआ में नवयुवक संघ कमिटी ने किया दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश नौतन। प्रखंड के बलुआ गांव में पवित्र रमजान माह के अवसर पर नवयुवक संघ कमिटी की ओर से शुक्रवार के देर साम करीब 6:00 बजे दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इफ्तार के दौरान सभी रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और आपसी मोहब्बत, भाईचारा व एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सौहार्द और आपसी सद्भाव से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में शांति व भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। इफ्तार के बाद सभी रोजेदारों ने नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली व तरक्की के लिए अल्लाह तआला से दुआ मांगी। इस मौके पर गांव के कई गणमान्य लोग, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। नवयुवक संघ कमिटी के सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजन का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमिटी के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा।1