सूदखोरी से टूटी जिंदगी! आवेदन के बाद भी नहीं जागी पुलिस, जहर खाने वाले युवक की मौत 960 ग्राम चांदी गिरवी रखने का विवाद, कार्रवाई नहीं होने का आरोप; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मृतक का वीडियो, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल। गुना। जिले के सिरसी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। तिलवाड़ा निवासी 38 वर्षीय मनोज राठौर की जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि मनोज ने कथित सूदखोरी और अपनी गिरवी रखी चांदी वापस नहीं मिलने से परेशान होकर जहर खाया। घटना के बाद उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। आरोप है कि मनोज राठौर ने करीब दो वर्ष पहले 960 ग्राम चांदी डॉक्टर दारा सिंह धाकड़ के पास 20 हजार रुपये में गिरवी रखी थी। परिजनों के अनुसार मनोज ने करीब एक वर्ष पहले 25 हजार रुपये (ब्याज सहित) लौटा दिए थे, लेकिन इसके बावजूद चांदी वापस नहीं मिली। उनका दावा है कि बार-बार मांगने पर केवल आश्वासन दिया जाता रहा। बताया जा रहा है कि मनोज ने 18 जुलाई 2026 को सिरसी थाने में लिखित शिकायत भी दी थी। आरोप है कि शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 1 अगस्त 2026 को उसने कथित रूप से जहर खा लिया। पहले उसे मारकी महू अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते शिकायत पर कार्रवाई करती, तो शायद मनोज की जान बच सकती थी। मामले को लेकर सिरसी थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का पक्ष सिरसी थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्ष थाने आए थे और मौखिक राजीनामा कर लिया था, इसलिए आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। उठ रहे बड़े सवाल शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लिखित जांच क्यों नहीं की? यदि राजीनामा हुआ था तो उसका लिखित रिकॉर्ड है या नहीं? कथित सूदखोरी और गिरवी विवाद की जांच क्यों नहीं हुई? क्या समय रहते कार्रवाई होती तो एक जान बचाई जा सकती थी?
सूदखोरी से टूटी जिंदगी! आवेदन के बाद भी नहीं जागी पुलिस, जहर खाने वाले युवक की मौत 960 ग्राम चांदी गिरवी रखने का विवाद, कार्रवाई नहीं होने का आरोप; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मृतक का वीडियो, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल। गुना। जिले के सिरसी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। तिलवाड़ा निवासी 38 वर्षीय मनोज राठौर की जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि मनोज ने कथित सूदखोरी और अपनी गिरवी रखी चांदी वापस नहीं मिलने से परेशान होकर जहर खाया। घटना के बाद उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। आरोप है कि मनोज राठौर ने करीब दो वर्ष पहले 960 ग्राम चांदी डॉक्टर दारा सिंह धाकड़ के पास 20 हजार रुपये में गिरवी रखी थी। परिजनों के अनुसार मनोज ने करीब एक वर्ष पहले 25 हजार रुपये (ब्याज सहित) लौटा दिए थे, लेकिन इसके बावजूद चांदी वापस नहीं मिली। उनका दावा है कि बार-बार मांगने पर केवल आश्वासन दिया जाता रहा। बताया
जा रहा है कि मनोज ने 18 जुलाई 2026 को सिरसी थाने में लिखित शिकायत भी दी थी। आरोप है कि शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 1 अगस्त 2026 को उसने कथित रूप से जहर खा लिया। पहले उसे मारकी महू अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते शिकायत पर कार्रवाई करती, तो शायद मनोज की जान बच सकती थी। मामले को लेकर सिरसी थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का पक्ष सिरसी थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्ष थाने आए थे और मौखिक राजीनामा कर लिया था, इसलिए आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। उठ रहे बड़े सवाल शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लिखित जांच क्यों नहीं की? यदि राजीनामा हुआ था तो उसका लिखित रिकॉर्ड है या नहीं? कथित सूदखोरी और गिरवी विवाद की जांच क्यों नहीं हुई? क्या समय रहते कार्रवाई होती तो एक जान बचाई जा सकती थी?
- पीएम मोदी ने लॉन्च किया " नशा मुक्त युवा अभियान"100 हफ्तों तक चलेगा गुना मेरा युवा भारत केंद्र गुना द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छात्रावास गुना में नशा मुक्ति कार्यक्रम अभियान के तहत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री के नशा मुक्त युवा अभियान लाइव प्रोग्राम का आयोजन किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव उद्वोधन युवाओं को सुनाया गया जिसमें उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति का यह आयोजन संपूर्ण देश में प्रत्येक रविवार को 100 सप्ताह (यानी 100 दिवस 100 कदम)तक मनाने का लक्ष्य हे जिसके माध्यम से देश के युवाओं को नशा मुक्त बनाने का प्रयास रहेगा उन्होंने बताया कि अपने लिए और देश के लिए युवाओं को नशा मुक्त रहना होगा ताकि वह देश को 2047 तक विकसित भारत की श्रेणी में ले जा सकेंगे और उसका रसपान कर पाएंगे नशा केवल शरीर को नुक्सान नहीं पहुंचाता बल्कि वह देश को भी कमजोर करता जा रहा है नशा माँ की मुश्कान, बहन की राखी की उम्मीद एवं छोटे भाई के आदर को छीन लेता हे नशे के कारण वह तिल तिल रोता हे एवं कही ना कही राष्ट्र की शक्ति भी कमजोर पड़ जाती हे जिसका फायदा पड़ोसी दुश्मन देश को मिलता हे राष्ट्र के दुश्मन भी देश के युवाओं को अपनी और खींच रहे हे ताकि वह देश को खोखला कर सके आदि अनेक जानकारिया उन्होंने युवाओं को दी इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक पुरुषोत्तम सेन,माय भारत केंद्र के जिला युवा अधिकारी तनिष्क सक्सेना,जिला समन्वयक संदीप मेहरा,सुमित कोशिक एवं विभिन्न संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे एवं समस्त युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई1
- देश में जुलाई महीने के दौरान पेट्रोल और डीजल की मांग में उछाल1
- चोरों ने फिर हाथ साफ किया, इस बार गोदाम से ले गए धनिए के कट्टे हरनावदाशाहजी. कस्बे में शातिर बदमाशों की कारगुजारियां थमने का नाम नही ले रही। बीती रात को भी मनोहरथाना मार्ग स्थित गल्ले के गोदाम से अज्ञात चोर करीब छह कट्टे धनिया चुराकर ले गए। चोरों के हौंसले इस कदर बढे हुए हैं कि आराम से दो बार आकर चोरी करके ले गए। जिनकी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं लेकिन मुंह पर कपडा बंधा होने से पहचान में नही आ रहे। प्राप्त जानकारी अनुसार मनोहरथाना मार्ग पर गल्ले की दुकान लगाने वाले बाबू राठौर ने बताया कि तडके करीब चार बजे बाइक से आए चोरों ने मेन गेट का ताला तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अंदर गोदाम में कट्टों में रखा करीब तीस हजार कीमत का धनिया चुरा ले गए। चोरों के हौंसले इतने बढे हुए नजर आए कि सुबह होते होते चार से साढ़े चार बजे के बीच दो बार आकर सामान लेकर गए। कस्बे में चोरी की घटनाएं नही थमने एवं पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते आमजन में रोष बना है। इधर थानाधिकारी बीएस जाखड ने बताया कि चोरी का मामला सामने आया है। मामले में जांच की जा रही है।2
- reel viral reel #post #reel #instagram #photoreel #ashok nagar #photo #post viral reel #post #reel #instagram #photoreel #ashok nagar #photo #post1
- कछियाथाना विद्यालय में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा व आत्मरक्षा के दिए टिप्स शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में कस्बाथाना पुलिस ने साइबर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम से पूर्व संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन व शिक्षकों ने पुलिस दल का स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ, कांस्टेबल रोहिताश कुमार, कंप्यूटर अनुदेशक हेमंत वर्मा, एनटीटी शिक्षक राहुल मेहता तथा अभिभावक मौजूद रहे। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- गंजबासौदा क्षेत्र के किसान भाइयों ने देखा शेर #ganjbasoda #kshetra ke #kisan #bhaiyon ne #dekha #sher गंजबासौदा क्षेत्र के किसान भाइयों ने देखा शेर #ganjbasoda #kshetra ke #kisan #bhaiyon ne #dekha #sher1
- दांतों से खींची आईजी की विदाई गाड़ी: ग्वालियर में अनोखे सम्मान की हर ओर चर्चा दांतों से खींची आईजी की विदाई गाड़ी: ग्वालियर में अनोखे सम्मान की हर ओर चर्चा ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस महकमे ने सेवानिवृत्त हो रहे आईजी अरविंद सक्सेना को ऐसी विदाई दी, जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। उनके सम्मान में आरक्षक सुनील यादव ने दांतों से रस्सी दबाकर फूलों से सजी आईजी की गाड़ी को पुलिस परिसर से बाहर तक खींचा। इस अनोखे सम्मान को देखकर मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी भावुक हो गए। विदाई समारोह के दौरान आईजी अरविंद सक्सेना के सम्मान में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। आरक्षक सुनील यादव का यह अनूठा सम्मान समारोह का सबसे यादगार क्षण बन गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समारोह में मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के साथ बिताए अनुभवों को याद किया और उनके कार्यकाल की सराहना की। इस अनोखी विदाई को लोग पुलिस विभाग में सम्मान, अनुशासन और आत्मीयता का प्रतीक बता रहे हैं।1
- सूदखोरी से टूटी जिंदगी! आवेदन के बाद भी नहीं जागी पुलिस, जहर खाने वाले युवक की मौत 960 ग्राम चांदी गिरवी रखने का विवाद, कार्रवाई नहीं होने का आरोप; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मृतक का वीडियो, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल। गुना। जिले के सिरसी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। तिलवाड़ा निवासी 38 वर्षीय मनोज राठौर की जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि मनोज ने कथित सूदखोरी और अपनी गिरवी रखी चांदी वापस नहीं मिलने से परेशान होकर जहर खाया। घटना के बाद उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। आरोप है कि मनोज राठौर ने करीब दो वर्ष पहले 960 ग्राम चांदी डॉक्टर दारा सिंह धाकड़ के पास 20 हजार रुपये में गिरवी रखी थी। परिजनों के अनुसार मनोज ने करीब एक वर्ष पहले 25 हजार रुपये (ब्याज सहित) लौटा दिए थे, लेकिन इसके बावजूद चांदी वापस नहीं मिली। उनका दावा है कि बार-बार मांगने पर केवल आश्वासन दिया जाता रहा। बताया जा रहा है कि मनोज ने 18 जुलाई 2026 को सिरसी थाने में लिखित शिकायत भी दी थी। आरोप है कि शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 1 अगस्त 2026 को उसने कथित रूप से जहर खा लिया। पहले उसे मारकी महू अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते शिकायत पर कार्रवाई करती, तो शायद मनोज की जान बच सकती थी। मामले को लेकर सिरसी थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का पक्ष सिरसी थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्ष थाने आए थे और मौखिक राजीनामा कर लिया था, इसलिए आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। उठ रहे बड़े सवाल शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लिखित जांच क्यों नहीं की? यदि राजीनामा हुआ था तो उसका लिखित रिकॉर्ड है या नहीं? कथित सूदखोरी और गिरवी विवाद की जांच क्यों नहीं हुई? क्या समय रहते कार्रवाई होती तो एक जान बचाई जा सकती थी?2