Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, प्रेम, सौहार्द और समृद्धि लेकर आए, यही मंगलकामना है।
खबरें 24
यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, प्रेम, सौहार्द और समृद्धि लेकर आए, यही मंगलकामना है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शिकायत है, दिनाक -2-3-2026 ई0 यह ग्राम पंचायत भगवानपुर ,उत्तर प्रदेश! ग्राम पंचायत भगवानपुर गांव कानापार तथा ग्राम पंचायत भगवानपुर के गांव टेकवाबागी को मिलाने वाला रास्ता है। जैसा की स्पष्ट चित्र में दिखाई दे रहा है । आधे रास्ते को कंक्रीट किया गया है शेष रास्ते को छोड़ दिया गया है इस रास्ते का काम आधा अधूरा हुआ है इस रास्ते को पूरा काम करना चाहिए। आधे अधूरे काम को पूरा किया जाए रस्ते का कंकृष्टीकरण किया जाए शासन प्रशासन को संज्ञान में देना।1
- आर.पी. विद्यापीठ काली जगदीशपुर स्थित आर.पी. विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वर्ष 2026 के अवसर पर होली का पर्व अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में एकत्र होकर आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर दिखाई दिया, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय बन गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि आपसी मतभेदों को भुलाकर एकता और प्रेम का संदेश देने का पर्व है। विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यालय परिवार में सहयोग, समन्वय और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की प्रेरणा दी। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यालय और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम में आपसी अपनत्व और सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला।1
- यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, प्रेम, सौहार्द और समृद्धि लेकर आए, यही मंगलकामना है।1
- मेरे ऊपर धोखेबाज लोगो ने रंग डलवा दिया......... SHO महुली मामले मे उचित विधिक कार्यवाही करने की कृपा करे ?1
- संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति का गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसे सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुर्शीद आलम पुत्र मुख्तार आलम, निवासी ग्राम छितही थाना महुली जनपद संतकबीरनगर का मोबाइल फोन गुम हो गया था। इस संबंध में उन्होंने तत्काल थाना महुली में सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना महुली की साइबर टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की ट्रैकिंग शुरू की। टीम के सतत प्रयास एवं तकनीकी सहयोग से मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर पीड़ित को थाना बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर खुर्शीद आलम ने थाना महुली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कार्यशैली की सराहना की। थाना महुली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना पर सूचना दें, ताकि CEIR पोर्टल के माध्यम से समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।1
- फिरंगी महल में फायरिंग मामले में 5 गिरफ्तार____________________ राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 02 मार्च 2026, संतकबीरनगर: थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने फायरिंग के मामले में 05 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में कृष्णा यादव, प्रेमप्रकाश सिंह, हरिओम पासवान, विपिन भारती उर्फ कट्टा और शेषनाथ तिवारी शामिल हैं। इनके पास से 03 अवैध पिस्टल, 06 जिंदा कारतूस 12 बोर,02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाइकिल, 01 चाकू और 01 तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी को भदाह चौराहे पर इन लोगों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। इस मामले में 28 फरवरी को थाना कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों का आपराधिक इतिहास है, जिसमें प्रेमप्रकाश सिंह के खिलाफ 7 और विपिन भारती उर्फ कट्टा के खिलाफ 2 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने समाज में अपनी प्रतिष्ठा कायम रखने के लिए इस तरह की वारदातें की हैं।2
- Post by Chadkeshkumar1
- आकाशवाणी , 2-3-2026 ई0 यह समस्या ग्राम पंचायत भगवानपुर का है। ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघवली तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर ,उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। ग्राम पंचायत भगवानपुर का यह हमारे ग्राम पंचायत भगवानपुर के गांव कानापार के पूर्वी सिरेश्रा जाने वाला मुख्य मार्ग से मिलता है ऐसा क्या स्पष्ट दिखाई दे रहा है रोड टूटा हुआ है इस रोड कर इंटरलॉकिंग कारण होना अति आवश्यक है यह पंचायती राजकीय अंतर्गत क्षेत्र आता है ग्रामीण क्षेत्र है शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए1