logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चेचट। दिल्ली-मुंबई मार्ग पर चेचट टोल के पास तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से घुस गई। महाकाल मंदिर से दर्शन कर लौट रहे कानपुर निवासी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। #kota #rajasthannews #chechat #accident

2 hrs ago
user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
Journalist Asif khan KOTA City NEWS
जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
2 hrs ago

चेचट। दिल्ली-मुंबई मार्ग पर चेचट टोल के पास तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से घुस गई। महाकाल मंदिर से दर्शन कर लौट रहे कानपुर निवासी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। #kota #rajasthannews #chechat #accident

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    36 min ago
  • MAA JOGANIA EPISODE -14#Novel.
    1
    MAA JOGANIA EPISODE -14#Novel.
    user_Shyam pokra
    Shyam pokra
    Hindi sahitya writer. लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    45 min ago
  • लाखेरी खुर्द में ट्रांसफार्मर चोरी से बिजली-पेयजल बाधित, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन लाखेरी खुर्द में चोरों ने तीन विद्युत ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी कर दिया। इसके चलते गांव में बिजली और पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।
    1
    लाखेरी खुर्द में ट्रांसफार्मर चोरी से बिजली-पेयजल बाधित, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
लाखेरी खुर्द में चोरों ने तीन विद्युत ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी कर दिया। इसके चलते गांव में बिजली और पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कोटा के तीन मंजिला रेस्टोरेंट में मां और बेटा खाना खाने गए लेकिन वापस घर नहीं लौट सकें। रेस्टोरेंट ढहने से बेटे की मौत हो गई। वहीं मां घायल हो गई। उनका दो दिन पहले ही एक पैर भी काटना पड़ा।
    1
    कोटा के तीन मंजिला रेस्टोरेंट में मां और बेटा खाना खाने गए लेकिन वापस घर नहीं लौट सकें। रेस्टोरेंट ढहने से बेटे की मौत हो गई। वहीं मां घायल हो गई। उनका दो दिन पहले ही एक पैर भी काटना पड़ा।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कल मनाएंगे 55 वां शहादत दिवस, शहीद स्मारक पर पहुंचने की अपील -371 वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना कोटा। जेके सिंथेटिक्स फैक्ट्री के बंद पड़े प्लांट के करीब 4200 मजदूरों के 28 वर्षों से बकाया वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाओं का भुगतान करवाने की मांग को लेकर सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने जयपुर में मुख्य सचिव से मुलाकात की। सीपीआई(एम) के सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम के नेतृत्व में यह छह सदस्यीय दल सचिवालय पहुंचा, जहां मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को लिखित ज्ञापन सौंपा।सीपीएम सांसद कॉमरेड अमराराम ने मुख्य सचिव को जेके कोटा के तीन उद्योगों (जे.के. सिंथेटिक्स सहित) की पूरी स्थिति से अवगत कराया, जो 11 सितंबर 1997 से बंद पड़े हैं। इन उद्योगों के मजदूरों को आज तक उनका बकाया वेतन, भत्ते और अन्य देयकों का भुगतान नहीं किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य सदस्यों सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड दुलीचंद बोरदा, सीटू प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड भंवर सिंह शेखावत, तथा तीनों यूनियनों के नेता कॉमरेड हबीब खान, कॉमरेड उमाशंकर और कॉमरेड नरेंद्र सिंह खींची ने भी अपनी बात मुख्य सचिव के समक्ष रखी।मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले पर श्रम विभाग से पूरी रिपोर्ट मंगवाकर जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। 8 मजदूर साथियों को देंगे श्रद्धांजलि सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 24 फरवरी 2026 को जेके सिंथेटिक्स प्लांट में 1971 में पुलिस गोलीबारी में शहीद हुए 8 मजदूर साथियों की 55वीं शहादत दिवस मनाई जाएगी। जेके मजदूर शहीद स्मारक पर सीटू का झंडा फहराकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। समारोह में सीटू प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड भंवर सिंह शेखावत और अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय सचिव कॉमरेड दुलीचंद बोरदा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जेके सिंथेटिक्स फैक्ट्री गेट पर बने शहीद स्मारक पहुंचें। अनिश्चित कालीन धरना जारी कोटा में जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जेके मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना सोमवार को 371 वें दिन भी जारी रहा। धरने का संचालन कॉमरेड अशोक सिंह ने किया। 371 वें दिन धरने को इन्होंने किया संबोधित 371 वें दिन धरने को कॉमरेड कालीचरण सोनी, कॉमरेड केदार जोशी, कॉमरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कॉमरेड अली मोहम्मद, कॉमरेड हनुमान सिंह तथा महिला नेता कॉमरेड पुष्पा खींची ने संबोधित किया।
    4
    कल मनाएंगे 55 वां शहादत दिवस, शहीद स्मारक पर पहुंचने की अपील
-371 वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना 
कोटा।
जेके सिंथेटिक्स फैक्ट्री के बंद पड़े प्लांट के करीब 4200 मजदूरों के 28 वर्षों से बकाया वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाओं का भुगतान करवाने की मांग को लेकर सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने जयपुर में मुख्य सचिव से मुलाकात की। 
सीपीआई(एम) के सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम के नेतृत्व में यह छह सदस्यीय दल सचिवालय पहुंचा, जहां मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को लिखित ज्ञापन सौंपा।सीपीएम सांसद कॉमरेड अमराराम ने मुख्य सचिव को जेके कोटा के तीन उद्योगों (जे.के. सिंथेटिक्स सहित) की पूरी स्थिति से अवगत कराया, जो 11 सितंबर 1997 से बंद पड़े हैं। इन उद्योगों के मजदूरों को आज तक उनका बकाया वेतन, भत्ते और अन्य देयकों का भुगतान नहीं किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य सदस्यों सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड दुलीचंद बोरदा, सीटू प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड भंवर सिंह शेखावत, तथा तीनों यूनियनों के नेता कॉमरेड हबीब खान, कॉमरेड उमाशंकर और कॉमरेड नरेंद्र सिंह खींची ने भी अपनी बात मुख्य सचिव के समक्ष रखी।मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले पर श्रम विभाग से पूरी रिपोर्ट मंगवाकर जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।
8 मजदूर साथियों को देंगे श्रद्धांजलि 
सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 24 फरवरी 2026 को जेके सिंथेटिक्स प्लांट में 1971 में पुलिस गोलीबारी में शहीद हुए 8 मजदूर साथियों की 55वीं शहादत दिवस मनाई जाएगी। जेके मजदूर शहीद स्मारक पर सीटू का झंडा फहराकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। समारोह में सीटू प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड भंवर सिंह शेखावत और अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय सचिव कॉमरेड दुलीचंद बोरदा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जेके सिंथेटिक्स फैक्ट्री गेट पर बने शहीद स्मारक पहुंचें।
अनिश्चित कालीन धरना जारी 
कोटा में जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जेके मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना सोमवार को 371 वें दिन भी जारी रहा। धरने का संचालन कॉमरेड अशोक सिंह ने किया। 
371 वें दिन धरने को इन्होंने किया संबोधित 
371 वें दिन धरने को कॉमरेड कालीचरण सोनी, कॉमरेड केदार जोशी, कॉमरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कॉमरेड अली मोहम्मद, कॉमरेड हनुमान सिंह तथा महिला नेता कॉमरेड पुष्पा खींची ने संबोधित किया।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Sadbhavna sandesh news
    2
    Post by Sadbhavna sandesh news
    user_Sadbhavna sandesh news
    Sadbhavna sandesh news
    जनता की आवाज़ लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कोटा के कोटड़ी इलाके में देर रात हुई कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। लाठियों से हमला कर बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे छावनी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धीरज के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, देर रात किसी बात को लेकर धीरज और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठियों से धीरज पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल धीरज को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    1
    कोटा के कोटड़ी इलाके में देर रात हुई कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। लाठियों से हमला कर बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे छावनी क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान धीरज के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, देर रात किसी बात को लेकर धीरज और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठियों से धीरज पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल धीरज को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • चेचट। दिल्ली-मुंबई मार्ग पर चेचट टोल के पास तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से घुस गई। महाकाल मंदिर से दर्शन कर लौट रहे कानपुर निवासी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। #kota #rajasthannews #chechat #accident
    1
    चेचट। दिल्ली-मुंबई मार्ग पर चेचट टोल के पास तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से घुस गई। महाकाल मंदिर से दर्शन कर लौट रहे कानपुर निवासी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।
#kota #rajasthannews #chechat #accident
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.