logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Sagar railway station ghumne gaye the bacchon ko do Aankhen Sagar railway station 😍😄

2 hrs ago
user_Sangita Sahu vlog
Sangita Sahu vlog
Artist सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
54f6d504-978c-4dc8-b547-0be3d8bc3572
aad05f8e-4b2e-4d60-9bbf-df842e99b451
18e315ee-9eb2-46e5-9946-ee90da767d26

Sagar railway station ghumne gaye the bacchon ko do Aankhen Sagar railway station 😍😄

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Sagar railway station ghumne gaye the bacchon ko do Aankhen Sagar railway station 😍😄
    4
    Sagar railway station ghumne gaye the bacchon ko do Aankhen
Sagar railway station 😍😄
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    Artist सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले थाने के सामने से बिना रॉयल्टी रेत का ट्रक जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले थाने के सामने से बिना रॉयल्टी रेत का ट्रक जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई खिमलासा में बेखौफ रेत कारोबार पर उठे सवाल: एक ट्रक पकड़ा, लेकिन दर्जनों ठिकानों पर अब भी बिक्री के आरोप राजेश बबेले बीना/खिमलासा। खिमलासा क्षेत्र में लंबे समय से चर्चा में बने बिना रॉयल्टी रेत कारोबार के बीच खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए एम-सैंड रेत से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। कार्रवाई उस समय हुई, जब बिना वैध दस्तावेजों के रेत से भरा ट्रक खिमलासा थाना के सामने से गुजर रहा था। खनिज विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित कथित अवैध रेत कारोबार को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। *खनिज अधिकारी ने की छापामार कार्रवाई* मिली जानकारी के अनुसार खनिज अधिकारी विराज नागवंशी को बिना रॉयल्टी रेत परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने खिमलासा थाना के सामने से गुजर रहे ट्रक क्रमांक यूपी-94-टी-3644 को रोककर जांच की। जांच में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर ट्रक को जब्त कर खिमलासा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। *थाने के सामने से गुजरता रहा ट्रक, उठे कई सवाल* कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बिना रॉयल्टी रेत से भरा ट्रक थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग से गुजरता रहा, फिर भी कारोबारियों में किसी प्रकार का भय क्यों नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से रेत का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है और रेत को ऊंचे दामों पर बेचे जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। *एक दर्जन से अधिक स्थानों पर कारोबार के आरोप* ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि खिमलासा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर रेत का भंडारण और बिक्री की जा रही है। इनमें कई स्थानों पर वैध रॉयल्टी और अनुमति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि विभाग व्यापक स्तर पर जांच करे तो बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आ सकती हैं। *एक कार्रवाई से नहीं रुकेगा कारोबार* क्षेत्रवासियों का मानना है कि केवल एक ट्रक की जब्ती से रेत के कथित अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाना संभव नहीं होगा। विभाग को रेत के भंडारण स्थलों, परिवहन के स्रोतों और बिक्री केंद्रों की गहन जांच करनी होगी। साथ ही यह भी पता लगाना होगा कि रेत कहां से लाई जा रही है और किस आधार पर उसका व्यापार किया जा रहा है। *अब अगली कार्रवाई पर टिकी निगाहें* खनिज विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब लोगों की नजरें आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि लगातार जांच और कार्रवाई होती है तो क्षेत्र में बिना रॉयल्टी रेत के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। वहीं, यदि कार्रवाई केवल एक ट्रक तक सीमित रहती है, तो अवैध कारोबार पर लगाम लगाना चुनौती बना रहेगा। *क्या खास* - खिमलासा थाना के सामने से बिना रॉयल्टी रेत से भरा ट्रक जब्त - ट्रक क्रमांक यूपी-94-टी-3644 को खनिज विभाग ने पकड़ा - क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर रेत बिक्री के आरोप - विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी लोगों की निगाहें।
    4
    जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले थाने के सामने से बिना रॉयल्टी रेत का ट्रक जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई
लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 
थाने के सामने से बिना रॉयल्टी रेत का ट्रक जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई
खिमलासा में बेखौफ रेत कारोबार पर उठे सवाल: एक ट्रक पकड़ा, लेकिन दर्जनों ठिकानों पर अब भी बिक्री के आरोप
राजेश बबेले 
बीना/खिमलासा। खिमलासा क्षेत्र में लंबे समय से चर्चा में बने बिना रॉयल्टी रेत कारोबार के बीच खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए एम-सैंड रेत से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। कार्रवाई उस समय हुई, जब बिना वैध दस्तावेजों के रेत से भरा ट्रक खिमलासा थाना के सामने से गुजर रहा था। खनिज विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित कथित अवैध रेत कारोबार को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
*खनिज अधिकारी ने की छापामार कार्रवाई*
मिली जानकारी के अनुसार खनिज अधिकारी विराज नागवंशी को बिना रॉयल्टी रेत परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने खिमलासा थाना के सामने से गुजर रहे ट्रक क्रमांक यूपी-94-टी-3644 को रोककर जांच की। जांच में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर ट्रक को जब्त कर खिमलासा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
*थाने के सामने से गुजरता रहा ट्रक, उठे कई सवाल*
कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बिना रॉयल्टी रेत से भरा ट्रक थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग से गुजरता रहा, फिर भी कारोबारियों में किसी प्रकार का भय क्यों नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से रेत का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है और रेत को ऊंचे दामों पर बेचे जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं।
*एक दर्जन से अधिक स्थानों पर कारोबार के आरोप*
ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि खिमलासा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर रेत का भंडारण और बिक्री की जा रही है। इनमें कई स्थानों पर वैध रॉयल्टी और अनुमति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि विभाग व्यापक स्तर पर जांच करे तो बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आ सकती हैं।
*एक कार्रवाई से नहीं रुकेगा कारोबार*
क्षेत्रवासियों का मानना है कि केवल एक ट्रक की जब्ती से रेत के कथित अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाना संभव नहीं होगा। विभाग को रेत के भंडारण स्थलों, परिवहन के स्रोतों और बिक्री केंद्रों की गहन जांच करनी होगी। साथ ही यह भी पता लगाना होगा कि रेत कहां से लाई जा रही है और किस आधार पर उसका व्यापार किया जा रहा है।
*अब अगली कार्रवाई पर टिकी निगाहें*
खनिज विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब लोगों की नजरें आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि लगातार जांच और कार्रवाई होती है तो क्षेत्र में बिना रॉयल्टी रेत के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। वहीं, यदि कार्रवाई केवल एक ट्रक तक सीमित रहती है, तो अवैध कारोबार पर लगाम लगाना चुनौती बना रहेगा।
*क्या खास*
- खिमलासा थाना के सामने से बिना रॉयल्टी रेत से भरा ट्रक जब्त
- ट्रक क्रमांक यूपी-94-टी-3644 को खनिज विभाग ने पकड़ा
- क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर रेत बिक्री के आरोप
- विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी लोगों की निगाहें।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सागर संभाग के सबसे बड़े रियल एस्टेट समूह कल्पधाम के आयोजन में आप सभी का स्वागत है सागर संभाग के सबसे बड़े रियल एस्टेट समूह कल्पधाम के आयोजन में आप सभी का स्वागत है
    1
    सागर संभाग के सबसे बड़े रियल एस्टेट समूह कल्पधाम के आयोजन में आप सभी का स्वागत है
सागर संभाग के सबसे बड़े रियल एस्टेट समूह कल्पधाम के आयोजन में आप सभी का स्वागत है
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जैसीनगर के सूखा की बहु डॉ दिव्या द्विवेदी की कहानी तो आपने सुनी होगी लेकिन उनकी बेटी गौरांगी जो मजह 3 साल की है वो मां से भी आगे जाना चाहती है साइंटिस्ट (वैज्ञानिक) बनना चाहती है
    1
    जैसीनगर के सूखा की बहु डॉ दिव्या द्विवेदी की कहानी तो आपने सुनी होगी लेकिन उनकी बेटी गौरांगी जो मजह 3 साल की है वो मां से भी आगे जाना चाहती है साइंटिस्ट (वैज्ञानिक) बनना चाहती है
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Local News Reporter जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सागर जिले में ऐसी पंचायत जहां पहले शासकीय राशि से नाडेफ बना दिया फिर उसको हटाने पुनः सरकारी भुक्तान लगा मिटवा दिया "नेता जी ने सफाई अभियान में पहले कचरा फैलाया फिर फोटो खींचने उसी कचरे को साफ कराया" यह राजनेतिक होता है परंतु गौरझामर में पंचायत प्रशासनिक करती दिख रही है मामला है शासकीय राशि के दुरुपयोग का जिसमें बीते 12 सितंबर को अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस थाना गौरझामर के बाउंड्री एवं यात्री प्रतीक्षालय के समीप बना कचरा डालने नाडेफ बना हुआ था जो वीडियो में हटाने के लिए जेसीबी एवं प्रशासनिक अमला लगा हुआ है वही पंचायत सचिव की मौजदूगी में यह कार्य हुआ वीडियो में वह दिख रहे हैं फिर भी उनसे इसका कारण जानना चाहा तो उन्होंने इसके बारे में क्या कहा सुने
    3
    सागर जिले में ऐसी पंचायत जहां पहले शासकीय राशि से नाडेफ बना दिया फिर उसको हटाने पुनः सरकारी भुक्तान लगा
मिटवा दिया 
"नेता जी ने सफाई अभियान में पहले कचरा फैलाया फिर फोटो खींचने उसी कचरे को साफ कराया"
यह राजनेतिक होता है परंतु गौरझामर में पंचायत प्रशासनिक करती दिख रही है मामला है शासकीय राशि के दुरुपयोग का 
जिसमें बीते 12 सितंबर को अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस थाना गौरझामर के बाउंड्री एवं यात्री प्रतीक्षालय के समीप बना कचरा डालने नाडेफ बना हुआ था जो वीडियो में हटाने के लिए जेसीबी एवं प्रशासनिक अमला लगा हुआ है वही पंचायत सचिव की मौजदूगी में यह कार्य हुआ वीडियो में वह दिख रहे हैं फिर भी उनसे इसका कारण जानना चाहा तो उन्होंने इसके बारे में क्या कहा सुने
    user_Akhlesh jain Reportar
    Akhlesh jain Reportar
    Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • श्मशान घाट पर पक्का टीन शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल यह वीडियो आलीराजपुर के उदयगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंबी का है, जिसमें अंतिम संस्कार के दौरान बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सोमवार को दो लोगों के अंतिम संस्कार के समय श्मशान घाट पर पक्का टीन शेड नहीं होने से ग्रामीणों को तिरपाल लगाकर व्यवस्था करनी पड़ी। एक की मौत सांप के काटने से 13 वर्षीय संजू और दूसरी बीमारी से भूरी की हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट की सुविधाओं का मुद्दा पंचायत बैठकों में कई बार उठ चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
    1
    श्मशान घाट पर पक्का टीन शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
यह वीडियो आलीराजपुर के उदयगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंबी का है, जिसमें अंतिम संस्कार के दौरान बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
सोमवार को दो लोगों के अंतिम संस्कार के समय श्मशान घाट पर पक्का टीन शेड नहीं होने से ग्रामीणों को तिरपाल लगाकर व्यवस्था करनी पड़ी।
एक की मौत सांप के काटने से 13 वर्षीय संजू और दूसरी बीमारी से भूरी की हुई थी।
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट की सुविधाओं का मुद्दा पंचायत बैठकों में कई बार उठ चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
    user_रिजवान खान "भारत" (सनी)
    रिजवान खान "भारत" (सनी)
    Pharmacist मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सतोरिया शासकीय स्कूल भवन जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा बारिश में स्कूल भवन में भर जाता है पानी, ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने एसडीएम को सौंपा आवेदन लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत सतोरिया शासकीय स्कूल भवन जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा बारिश में स्कूल भवन में भर जाता है पानी, ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने एसडीएम को सौंपा आवेदन बीना। तहसील क्षेत्र के ग्राम सतोरिया स्थित शासकीय माध्यमिक शाला के जर्जर भवन की समस्या को लेकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अरविंद पटेल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है। स्कूल भवन की खराब हालत को लेकर अनुविभागीय अधिकारी बीना को आवेदन सौंपकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग की गई है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि शासकीय माध्यमिक शाला सतोरिया का भवन काफी जर्जर अवस्था में है। भवन की छत भी खराब हो चुकी है, जिससे कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है। जर्जर भवन में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान स्कूल भवन में पानी भर जाता है। आवेदन में बताया गया है कि कई बार बारिश के दौरान भवन में घुटनों तक पानी भरने की स्थिति बन जाती है, जिसके कारण बच्चों के बैठने और पढ़ाई करने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं रहता। छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल भवन का तत्काल निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आवेदन 15 सितंबर 2026 को सौंपा गया। अब ग्रामीणों और विद्यार्थियों को प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।
    1
    सतोरिया शासकीय स्कूल भवन जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

बारिश में स्कूल भवन में भर जाता है पानी, ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने एसडीएम को सौंपा आवेदन
लोकल न्यूज बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
सतोरिया शासकीय स्कूल भवन जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा
बारिश में स्कूल भवन में भर जाता है पानी, ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने एसडीएम को सौंपा आवेदन
बीना। तहसील क्षेत्र के ग्राम सतोरिया स्थित शासकीय माध्यमिक शाला के जर्जर भवन की समस्या को लेकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अरविंद पटेल के  नेतृत्व में  छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है। स्कूल भवन की खराब हालत को लेकर अनुविभागीय अधिकारी बीना को आवेदन सौंपकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग की गई है।
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि शासकीय माध्यमिक शाला सतोरिया का भवन काफी जर्जर अवस्था में है। भवन की छत भी खराब हो चुकी है, जिससे कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है। जर्जर भवन में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान स्कूल भवन में पानी भर जाता है। आवेदन में बताया गया है कि कई बार बारिश के दौरान भवन में घुटनों तक पानी भरने की स्थिति बन जाती है, जिसके कारण बच्चों के बैठने और पढ़ाई करने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं रहता।
छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल भवन का तत्काल निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
आवेदन 15 सितंबर 2026 को सौंपा गया। अब ग्रामीणों और विद्यार्थियों को प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ( जैसीनगर विकासखण्ड के ग्राम सूखा की बहु डॉक्टर दिव्या परिवार के सहयोग सपोर्ट से जैसीनगर के सरकारी अस्पताल की मेडीकल ऑफीसर बनी) इस परिवार की तरह अगर हर बहु को सास के रूप में मां, ससुर के रूप में पिता, देवर के रूप में भाई और देवरानी के रूप में बहिन मिल जाए तो परिवार स्वर्ग बन जाए आज के समाज में जो घटनाएं घट रही परिवारो में बो न हो धन्यवाद के पात्र पूरे परिवार के सदस्य प्रणाम है ऐसे परिवार को 🙏🙏🙏🙏
    1
    ( जैसीनगर विकासखण्ड के ग्राम सूखा की बहु डॉक्टर दिव्या परिवार के सहयोग सपोर्ट से जैसीनगर के सरकारी अस्पताल की मेडीकल ऑफीसर बनी)
इस परिवार की तरह अगर हर बहु को सास के रूप में मां, ससुर के रूप में पिता, देवर के रूप में भाई और देवरानी के रूप में बहिन मिल जाए तो परिवार स्वर्ग बन जाए आज के समाज में जो घटनाएं घट रही परिवारो में बो न हो धन्यवाद के पात्र पूरे परिवार के सदस्य प्रणाम है ऐसे परिवार को 🙏🙏🙏🙏
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Local News Reporter जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.