Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेलों से भरी पिकअप कोटड़ा तहसील के पास पुलिया पर पलटी 1 बेल घायल कोटडा तहसील के समीप उपलाथला वीरा पुलिया पर बेलो से भरी पिकअप गाड़ी पलटी चालक व खलासी घायल
Jk Joshi
बेलों से भरी पिकअप कोटड़ा तहसील के पास पुलिया पर पलटी 1 बेल घायल कोटडा तहसील के समीप उपलाथला वीरा पुलिया पर बेलो से भरी पिकअप गाड़ी पलटी चालक व खलासी घायल
More news from राजस्थान and nearby areas
- महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर-बांसवाड़ा जोन का संभागीय अधिवेशन अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन के मुख्य आतिथ्य एवं जोन अध्यक्ष पृथ्वीराज जैन की अध्यक्षता में तलवाड़ा में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संभाग के 22 केंद्रों के 225 पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए कनबा केंद्र को कुल पांच अवार्ड से नवाजा गया, जिसमें सचिव अखिलेश पी. जैन को 'बेस्ट सचिव' के अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही, 'सुकून की छांव' प्रोजेक्ट के तहत निशुल्क छाता वितरण व लंबी दूरी के सेवा कार्यों के लिए केंद्र को और भामाशाह श्रीमती पुष्पादेवी जैन को 'सर्वश्री अवार्ड' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गौतम राठौड़, अजीत कोठिया, विनोद दोषी व सुरेश गांधी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- अखिलेश जैन को मिला बेस्ट सचिव का अवार्ड संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। महावीर इंटरनेशनल के डूंगरपुर-बांसवाड़ा जोन का भव्य संभागीय अधिवेशन हाल ही में तलवाड़ा में संपन्न हुआ। सेवा और समर्पण के इस समागम में कनबा केंद्र ने अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का लोहा मनवाते हुए कुल पाँच पुरस्कार अपने नाम किए। केंद्र के सचिव अखिलेश पी. जैन को उनकी सक्रियता और बेहतरीन प्रबंधन के लिए बेस्ट सचिव के गौरवशाली सम्मान से नवाजा गया। - सेवा कार्यों का प्रस्तुत किया लेखा-जोखा अधिवेशन के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोन अध्यक्ष पृथ्वीराज जैन ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष गौतम राठौड़, अजीत कोठिया, विनोद दोषी और सुरेश गांधी उपस्थित रहे। सम्मेलन में संभाग के 22 केंद्रों से आए करीब 225 पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिरकत की। जोन अध्यक्ष पृथ्वीराज जैन ने संभाग में संस्थान द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी वर्ष की कार्ययोजना साझा की। - कनबा केंद्र को मिले पाँच सम्मान सम्मान समारोह के दौरान कनबा केंद्र छाया रहा। सचिव अखिलेश जैन द्वारा क्षेत्र में किए गए सेवा कार्यों के विस्तृत प्रतिवेदन की सभी ने सराहना की। इसी कर्मठता के आधार पर उन्हें संभाग का बेस्ट सचिव घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त, केंद्र को सुकून की छाँव प्रोजेक्ट के अंतर्गत निःशुल्क छाता वितरण और लंबी दूरी के सेवा कार्यों के लिए भी सम्मानित किया गया। वहीं, सेवा कार्यों में अपना अमूल्य सहयोग देने वालीं भामाशाह श्रीमती पुष्पादेवी जैन को सर्वश्री अवार्ड से विभूषित किया गया। - अनुशासन और सेवा का संगम अधिवेशन में विभिन्न केंद्रों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और जीव दया के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विवरण दिया। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन ने कनबा केंद्र सहित सभी सक्रिय शाखाओं की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही महावीर इंटरनेशनल का मूल ध्येय है। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता पदाधिकारियों को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर उनकी हौसला अफजाई की गई।1
- विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में रेवदर नगर की समिति की बैठक राम कुटिया में आयोजित की गई। बैठक में आगामी राम जन्मोत्सव को धूमधाम और भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रांत समरसता कार्यकारिणी सदस्य सागरमल सोनी ने अपने संबोधन में राम जन्मोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाते हुए हिंदू समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मिलकर पूरी शक्ति के साथ संगठन के कार्यों में जुटें और समाज को एक जाजम पर लाकर संगठित करने का प्रयास करें। जिला सह मंत्री नरेंद्र बंजारा ने बैठक में संगठन विस्तार पर जोर देते हुए नगर कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्वों की घोषणा की। इसके तहत दिनेश सोनी को नगर अध्यक्ष, रुपाराम चौधरी को उपाध्यक्ष, मगन कोली को नगर मंत्री, रविंद्र सिंह तंवर को विधि प्रमुख तथा कल्पेश कोली को नगर संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पूर्वी वैष्णव को दुर्गा वाहिनी की नगर संयोजिका नियुक्त किया गया। बैठक में जिला धर्माचार्य प्रमुख रणछोड़ पुरोहित, खंड अध्यक्ष मोहन जी, दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजिका तुलसी ठाकोर, प्रखंड संयोजिका कुसुम संत, प्रखंड शक्ति साधना प्रमुख शिवानी घांची, प्रखंड सत्संग प्रमुख ललित जोशी, प्रखंड सहसंयोजक महेंद्र भाट, भुमित बंजारा एवं चेतन शर्मा सहित नगर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- अमृतलाल यादव भीम आर्मी जिला अध्यक्ष का आव्हान । सभी को #क्रांतिकारी_जयभीम #लाल_सलाम 🫡 🫡 मान्यवर कांशीराम जी साहेब की जन्म जयंती का कार्यक्रम डूंगरपुर के गोकुलपुरा अंबेडकर छात्रावास में रखा गया हैं ज्यादा से ज्यादा लोगो को पहुँचने हेतु आव्हान । *#हुल_उलगुलान 💪🏿💪🏿💪🏿* *#इंक़लाब ज़िंदाबाद 💪🏿💪🏿💪🏿*1
- सिरोही के शिवगंज से बड़ी खबर टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग पोसालिया गांव k सरकारी स्कूल के एकदम पीछे स्थित हैं टेंट गोदाम आग ने विकराल रूप किया धारण, ग्रामीण कर रहे आग बुझाने के प्रयास दमकल को सूचना के बाद भी अभी तक नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड सूचना पर पालड़ी थाना पुलिस पहुंची मौके पर ग्रामीणों की सहायता से पुलिस कर रही हैं आग बुझाने के प्रयास आग लगने के बाद अपरा तफरी का माहौल2
- उदयपुर जिले के भटेवर ग्राम में मंगलवार को रंग तेरस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उमंग के साथ मनाया गया। कस्बे के प्रसिद्ध चामुंडा माताजी मंदिर परिसर में आयोजित उत्सव में महिलाओं ने जमकर गुलाल उड़ाई और एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की बधाई दी। रंगोत्सव के दौरान महिलाएं अपनी पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में नजर आईं।1
- वंदे भारत का किराया कम करने और डूंगरपुर को दिल्ली-मुंबई से जोड़ने की सदन में रखी मांग संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। लोकसभा में बजट सत्र के दौरान बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने क्षेत्र की रेल समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। सांसद ने दो टूक शब्दों में कहा कि आदिवासी अंचल की जनता ने 2014 और 2019 में भाजपा को एकतरफा भारी जनादेश दिया, लेकिन बदले में इस क्षेत्र को केवल उपेक्षा ही मिली है। उन्होंने वर्ष 2012 में स्वीकृत हुई डूंगरपुर–बांसवाड़ा–रतलाम रेल परियोजना के 14 वर्षों बाद भी अधूरा रहने पर गंभीर सवाल खड़े किए। सांसद रोत ने सदन का ध्यान इस ओर खींचा कि राजस्थान के 41 जिलों में बांसवाड़ा आज भी एकमात्र ऐसा जिला है, जो रेल मानचित्र से पूरी तरह कटा हुआ है। उन्होंने सरकार की नई घोषणाओं को मजाक करार देते हुए कहा कि जब एक दशक पुरानी स्वीकृत परियोजनाएं ही धूल फांक रही हैं, तो नई लाइनों का क्या भरोसा? उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नई प्रस्तावित रेल लाइनों (जैसे नीमच-प्रतापगढ़-बांसवाड़ा) का उद्देश्य केवल इस क्षेत्र की खनिज संपदा को लूटना है, तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। रेलवे की नीतियों पर तंज कसते हुए रोत ने कहा कि डूंगरपुर से अहमदाबाद के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया 690 रुपये है, जबकि सामान्य ट्रेन में यह सफर मात्र 60-70 रुपये में तय होता है। उन्होंने सवाल किया कि एक गरीब, आदिवासी और मजदूर इतना महंगा किराया कैसे वहन करेगा? उन्होंने मांग की कि वंदे भारत का किराया कम किया जाए और इसके रूट को सूरत तक बढ़ाया जाए ताकि स्थानीय व्यापारियों और श्रमिकों को वास्तविक लाभ मिल सके। - दिल्ली-मुंबई सीधी ट्रेन की पुरजोर मांग सांसद ने डूंगरपुर को देश के बड़े महानगरों से जोड़ने के लिए व्यावहारिक समाधान पेश किए। उन्होंने कहा कि उदयपुर में मेवाड़ और चेतक एक्सप्रेस घंटों खड़ी रहती हैं यदि सरकार की इच्छाशक्ति हो, तो इन्हें डूंगरपुर तक आसानी से बढ़ाया जा सकता है। वहीं, उदयपुर-बांद्रा ट्रेन के लंबे और घुमावदार रूट पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने इसे डूंगरपुर के रास्ते चलाने की मांग की, जिससे यात्रियों के 8 से 10 घंटे बच सकेंगे। वहीं, राजकुमार रोत ने डूंगरपुर रेलवे स्टेशन का नाम भील राजा डूंगर बरंडा के नाम पर रखने की मांग प्रमुखता से रखी। इसके अलावा, उन्होंने बिछीवाड़ा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव, असारवा-जयपुर एक्सप्रेस में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और भूमि अधिग्रहण के बदले आदिवासियों को उचित मुआवजा दिलाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने अंत में चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनता अब केवल घोषणाओं से संतुष्ट होने वाली नहीं है, उसे धरातल पर काम चाहिए।1
- संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वगैरी में राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्राओं के लिए निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की 21 पात्र छात्राओं को साइकिलें भेंट की गईं, जिन्हें पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शुक्ला ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दलीचंद बुनकर थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशासक परतु डोडियार एवं समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दलीचंद बुनकर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साइकिल वितरण के इस पुनीत कार्य के दौरान विद्यालय स्टाफ और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनमें भरत जैन, हितेश जोशी, विजय जोशी, शंकर लाल अंगारी, गिरीश व्यास और लीना भट्ट ने सहभागिता निभाई। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल की चाबियाँ सौंपी और उन्हें नियमित विद्यालय आने व उच्च शिक्षा प्राप्त करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का कुशल संचालन चंद्रवीर सिंह चौहान द्वारा किया गया, जिन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में चिराग श्रीमाली ने पधारे हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया। साइकिल मिलने से अब दूर-दराज से आने वाली छात्राओं की राह आसान होगी और उनके समय की भी बचत होगी।1
- रेवदर में जलदाय विभाग की प्रयोगशाला को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। दिशा समिति सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा ने बुधवार को जलदाय विभाग परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर प्रयोगशाला नहीं मिली, बल्कि जिस स्थान को लैब बताया गया वहां स्टोर रूम में सामान रखा हुआ पाया गया। देवड़ा ने बताया कि रेवदर में जलदाय विभाग की प्रयोगशाला के भुगतान की जानकारी भी सामने आई है। लेकिन मौके पर पहुंचने पर प्रयोगशाला नजर नहीं आई। वहां स्टोर रूम में सामान पड़ा मिला। निरीक्षण के दौरान प्रशासक अजबाराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश लोहार सहित रेवदर, मंडार और अनादरा के कनिष्ठ अभियंता मौके पर मौजूद थे। देवड़ा के अनुसार जब अधिकारियों से प्रयोगशाला के बारे में पूछा गया तो कनिष्ठ अभियंताओं ने जिम्मेदारी से हाथ झाड़ते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। वहीं सहायक अभियंता भी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। देवड़ा ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत कई कार्य कराए गए हैं और प्रयोगशाला निर्माण का भुगतान भी ठेकेदार को कर दिया गया, जबकि धरातल पर कई कार्य अधूरे दिखाई दिए। ऐसे में खर्च किए गए बजट और कार्यों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। इस संबंध में उन्होंने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रयोगशाला निर्माण, खर्च हुए बजट और जल जीवन मिशन योजना के तहत अधूरे कार्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 40–50 साल से रह रहे परिवारों को नहीं मिले पट्टे, समाधान की मांग देवड़ा ने ग्राम पंचायत रेवदर की पुरानी आबादी में रह रहे परिवारों को आवासीय पट्टे देने की मांग को लेकर भी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत रेवदर की पुरानी आबादी में माली, मेघवाल, कोली और भील समाज के कई परिवार करीब 40–50 वर्षों से निवास कर रहे हैं। खसरा संख्या 418 और 535 की भूमि पर रह रहे इन परिवारों को अब तक आवासीय पट्टे जारी नहीं किए गए हैं। देवड़ा ने प्रशासन से मांग की कि इन खसरों की वर्षों पुरानी आबादी का सर्वे करवाकर उसे आबादी भूमि घोषित किया जाए और वहां रह रहे पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे जारी किए जाएं, ताकि गरीब परिवारों को अपने घरों पर वैध अधिकार मिल सके और वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।1