मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ,छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ,छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश ब्यावर । जिला स्वीप टीम एवं उपखंड स्वीप टीम, ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मालपुरा में स्वीप अभियान के तहत ‘मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ’ थीम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने मेहंदी, पोस्टर, रंगोली एवं मतदान जागरूकता गीतों के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, ‘मेरा वोट-मेरा अधिकार’, ‘100 प्रतिशत मतदान’ एवं ‘लोकतंत्र का महापर्व-मतदान अवश्य करें’ जैसे प्रेरक संदेश उकेरे। मेहंदी कला के माध्यम से दिए गए मतदान जागरूकता संदेश आकर्षण का केंद्र रहे। मतदान के लिए प्रेरित करें परिवार एवं समाज को मुख्य वक्ता सुनीता चौधरी ने कहा कि “मेहंदी रचे हाथ तभी सार्थक हैं । जब वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान का संकल्प भी लें।” उन्होंने कहा कि महिलाएं एवं बेटियां अपने परिवार और समाज में मतदाता जागरूकता की प्रभावी दूत बन सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, 17 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के अग्रिम पंजीकरण तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार, पड़ोस एवं आसपास के सभी पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। गीत, पोस्टर एवं रंगोली से जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं ने मतदान जागरूकता गीत प्रस्तुत किए। पोस्टर एवं रंगोली के माध्यम से भी मतदान के महत्व को प्रदर्शित किया गया। विद्यालय परिसर में स्थापित मतदाता सेल्फी प्वाइंट एवं स्वीप संदेशों ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला स्वीप टीम के सदस्य सुनीता चौधरी, सीताराम प्रजापति, गोपाल लाल शर्मा एवं धीरज जैन उपस्थित रहे। टीम सदस्यों ने छात्राओं की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को निष्पक्ष, निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। 9 सितम्बर को मतदान का संकल्प कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं ने आगामी 09 एवं 11 सितम्बर 2026 को होने वाले नगर पालिका/पंचायत आम चुनाव में अपने परिवार के प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा ‘शत-प्रतिशत मतदान-सशक्त लोकतंत्र’ का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। स्वीप संदेश : “मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ।” “एक-एक वोट का सम्मान करेंगे, शत-प्रतिशत मतदान करेंगे।”

- पाली हाईवे पर बाइक स्लिप होने से युवक की मौत: सिर में लगी गंभीर चोट, जोधपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम1
- अजमेर - 4.50 लाख की साइबर ठगी मामले में हुए 4 गिरफ्तार..... कृष्णगंज थाना पुलिस ने 17 अगस्त को दर्ज धोखाधड़ी मामले में दिल्ली से 4 आरोपियों को दबोचा - सूर्यांशु, विकास, अमृतराज और आसिफ। SP हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन में थानाधिकारी अरविन्द सिंह की टीम ने ट्रेस कर कार्रवाई की।1
- स्कूली बालक बालिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली आमजन को अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने दिखाई रैली को हरी झंडी आसींद/ नगर निकाय चुनावों में आम मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर आज स्कूली बालक बालिकाओं ने विशाल रैली निकाली रैली की शुरुआत आसींद तहसील कार्यालय से शुरू हुई रैली को आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने आसींद तहसीलदार जय सिंह तहसील और उपखंड कार्यालय के कार्मिकों की मौजूदगी में रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने बताया की नगर निकाय चुनाव में मतदाता अधिक से अधिक मतदान अवश्य करे ताकि मतदान महादान का संदेश सार्थक हो आसींद मंजूर 9413895964
- *पीसांगन पुलिस की बड़ी कार्रवाई* अवैध पिस्टल का सौदा करवाने वाला 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, मामले में अब तक पांच आरोपी पकड़े अवैध पिस्टल का सौदा करवाने वाला 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, मामले में अब तक पांच आरोपी पकड़े मांगलियावास- पीसांगन थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल का सौदा करवाने वाले 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी भवानी सिंह उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने दोस्त के जरिए पिस्टल, कारतूस और मैग्जिन का सौदा करवाया था। इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में सोनू गुर्जर, राजेश उर्फ राजू चौधरी, कुलदीप ठाकुर उर्फ बाबा और सचिन कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को पीसांगन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भटसूरी से नाड की तरफ मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार है। सूचना पर नाकाबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 147/2026 धारा 9/25 एवं 5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने प्रकरण में शामिल आरोपियों सोनू गुर्जर, राजेश उर्फ राजू चौधरी, कुलदीप ठाकुर उर्फ बाबा तथा सचिन कुमार को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि भवानी सिंह उर्फ राहुल ने अपने दोस्त कुलदीप ठाकुर उर्फ बाबा के माध्यम से अपने अन्य साथियों सोनू गुर्जर और राजेश उर्फ राजू चौधरी को अवैध पिस्टल, कारतूस व मैग्जिन का सौदा करवाया था। पुलिस टीम ने आरोपी भवानी सिंह उर्फ राहुल पुत्र गजराज सिंह, जाति राजपूत, उम्र 32 वर्ष, निवासी जामोला, थाना मसूदा, जिला ब्यावर को डिटेन कर पूछताछ के बाद 29 अगस्त को गिरफ्तार किया। आरोपी को 30 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ। पुलिस आरोपी को आज पुनः न्यायालय में पेश करेगी। प्रकरण में अनुसंधान जारी है। कार्रवाई थानाधिकारी पारुल यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में सहायक उपनिरीक्षक विमलेश, सहायक उपनिरीक्षक गणेश तथा कांस्टेबल सुशील कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी भवानी सिंह उर्फ राहुल पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें। किसी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखने, खरीद-फरोख्त करने अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि में संलिप्त होने की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।1
- रियान बड़ी नगर पालिका के पहले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। उपखंड अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया सहित निर्वाचन अधिकारियों ने 20 वार्डों से मिले कुल 165 नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की। इस दौरान उम्मीदवारों के दस्तावेज, वार्ड और पार्टी संबंधी जानकारी का मिलान किया गया। जांच के दौरान कई तरह की बातें सामने आईं। कुछ उम्मीदवारों ने एक ही वार्ड से एक से ज्यादा नामांकन पत्र भरे थे। वहीं, कुछ ने राजनीतिक दल के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा, लेकिन उनके पास पार्टी का अधिकृत चुनाव चिह्न या प्रत्याशी होने का प्रमाण नहीं था। यह भी पता चला कि कुछ वार्डों में पार्टी ने किसी और उम्मीदवार को चुनाव चिह्न दिया था, फिर भी दूसरे व्यक्ति ने उसी पार्टी के नाम से नामांकन भर दिया। ऐसे नामांकन पत्रों को नियमों के तहत अयोग्य घोषित किया गया। इससे कुछ प्रत्याशियों को चुनाव से बाहर होना पड़ा। प्रशासन ने जांच के दौरान यह देखा कि हर उम्मीदवार तय नियमों और पात्रता की शर्तों को पूरा करता है या नहीं। जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है, जिससे रियान बड़ी नगर पालिका चुनाव की तस्वीर अब और स्पष्ट हो गई है। नगर पालिका के 20 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और निर्दलीय प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। नामांकन जांच के बाद अब बचे हुए प्रत्याशियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के नियमों के हिसाब से कराई है। अब प्रत्याशियों को नाम वापस लेने और चुनाव चिह्न मिलने का इंतजार है। रियान बड़ी नगर पालिका के पहले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। उपखंड अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया सहित निर्वाचन अधिकारियों ने 20 वार्डों से मिले कुल 165 नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की। इस दौरान उम्मीदवारों के दस्तावेज, वार्ड और पार्टी संबंधी जानकारी का मिलान किया गया। जांच के दौरान कई तरह की बातें सामने आईं। कुछ उम्मीदवारों ने एक ही वार्ड से एक से ज्यादा नामांकन पत्र भरे थे। वहीं, कुछ ने राजनीतिक दल के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा, लेकिन उनके पास पार्टी का अधिकृत चुनाव चिह्न या प्रत्याशी होने का प्रमाण नहीं था। यह भी पता चला कि कुछ वार्डों में पार्टी ने किसी और उम्मीदवार को चुनाव चिह्न दिया था, फिर भी दूसरे व्यक्ति ने उसी पार्टी के नाम से नामांकन भर दिया। ऐसे नामांकन पत्रों को नियमों के तहत अयोग्य घोषित किया गया। इससे कुछ प्रत्याशियों को चुनाव से बाहर होना पड़ा। प्रशासन ने जांच के दौरान यह देखा कि हर उम्मीदवार तय नियमों और पात्रता की शर्तों को पूरा करता है या नहीं। जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है, जिससे रियान बड़ी नगर पालिका चुनाव की तस्वीर अब और स्पष्ट हो गई है। नगर पालिका के 20 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और निर्दलीय प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। नामांकन जांच के बाद अब बचे हुए प्रत्याशियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के नियमों के हिसाब से कराई है। अब प्रत्याशियों को नाम वापस लेने और चुनाव चिह्न मिलने का इंतजार है।1
- 🌸🌿 सत्तू वाली तीज का पावन त्योहार 🌿🌸 महिलाओं ने सत्तू वाली तीज का पावन पर्व बहुत ही हर्षोल्लास, उमंग और खुशी के साथ मनाया। 💐✨ पूजा-अर्चना, पारंपरिक रीति-रिवाज और महिलाओं की खुशियों से पूरा माहौल भक्तिमय एवं आनंदमय हो गया। 🙏🌺 तीज माता का आशीर्वाद सभी बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियाँ लेकर आए। 🌿🙏1
- जवाजा में दो बाइक की भिड़ंत,एक की मौत: दूसरा घायल, दो महीने में तीसरी जान गई; ग्रामीण बोले-पुलिया पर सुरक्षा इंतजाम और लाइट नहीं1
- पीसांगन थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के मामले में ₹5,000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया.... पुलिस ने ₹5,000 के इनामी आरोपी (उम्र 32 वर्ष, निवासी जामोला, मसूदा) को धरदबोचा है।मुखबिर की सूचना पर police टीम ने नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सवार आरोपी को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। जांच में सामने आया कि यह आरोपी पहले से पकड़े गए बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करवाने का मुख्य बिचौलिया था।आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है1