logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाली हाईवे पर बाइक स्लिप होने से युवक की मौत: सिर में लगी गंभीर चोट, जोधपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

16 hrs ago
user_प्रहलाद सिंह रावत
प्रहलाद सिंह रावत
Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
16 hrs ago

पाली हाईवे पर बाइक स्लिप होने से युवक की मौत: सिर में लगी गंभीर चोट, जोधपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

More news from Bhilwara and nearby areas
  • स्कूली बालक बालिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली आमजन को अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने दिखाई रैली को हरी झंडी आसींद/ नगर निकाय चुनावों में आम मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर आज स्कूली बालक बालिकाओं ने विशाल रैली निकाली रैली की शुरुआत आसींद तहसील कार्यालय से शुरू हुई रैली को आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने आसींद तहसीलदार जय सिंह तहसील और उपखंड कार्यालय के कार्मिकों की मौजूदगी में रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने बताया की नगर निकाय चुनाव में मतदाता अधिक से अधिक मतदान अवश्य करे ताकि मतदान महादान का संदेश सार्थक हो आसींद मंजूर 941389596
    4
    स्कूली बालक बालिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली 
आमजन को अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश
आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने दिखाई रैली को हरी झंडी 
आसींद/ नगर निकाय चुनावों में आम मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर आज स्कूली बालक बालिकाओं ने विशाल रैली निकाली रैली की शुरुआत आसींद तहसील कार्यालय से शुरू हुई रैली को आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने आसींद तहसीलदार जय सिंह  तहसील और उपखंड कार्यालय के कार्मिकों की मौजूदगी में रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया आसींद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने बताया की नगर निकाय चुनाव में मतदाता अधिक से अधिक मतदान अवश्य करे ताकि मतदान महादान का संदेश सार्थक हो
आसींद मंजूर 
941389596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    12 hrs ago
  • मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ,छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ,छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश ब्यावर । जिला स्वीप टीम एवं उपखंड स्वीप टीम, ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मालपुरा में स्वीप अभियान के तहत ‘मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ’ थीम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने मेहंदी, पोस्टर, रंगोली एवं मतदान जागरूकता गीतों के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, ‘मेरा वोट-मेरा अधिकार’, ‘100 प्रतिशत मतदान’ एवं ‘लोकतंत्र का महापर्व-मतदान अवश्य करें’ जैसे प्रेरक संदेश उकेरे। मेहंदी कला के माध्यम से दिए गए मतदान जागरूकता संदेश आकर्षण का केंद्र रहे। मतदान के लिए प्रेरित करें परिवार एवं समाज को मुख्य वक्ता सुनीता चौधरी ने कहा कि “मेहंदी रचे हाथ तभी सार्थक हैं । जब वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान का संकल्प भी लें।” उन्होंने कहा कि महिलाएं एवं बेटियां अपने परिवार और समाज में मतदाता जागरूकता की प्रभावी दूत बन सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, 17 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के अग्रिम पंजीकरण तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार, पड़ोस एवं आसपास के सभी पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। गीत, पोस्टर एवं रंगोली से जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं ने मतदान जागरूकता गीत प्रस्तुत किए। पोस्टर एवं रंगोली के माध्यम से भी मतदान के महत्व को प्रदर्शित किया गया। विद्यालय परिसर में स्थापित मतदाता सेल्फी प्वाइंट एवं स्वीप संदेशों ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला स्वीप टीम के सदस्य सुनीता चौधरी, सीताराम प्रजापति, गोपाल लाल शर्मा एवं धीरज जैन उपस्थित रहे। टीम सदस्यों ने छात्राओं की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को निष्पक्ष, निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। 9 सितम्बर को मतदान का संकल्प कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं ने आगामी 09 एवं 11 सितम्बर 2026 को होने वाले नगर पालिका/पंचायत आम चुनाव में अपने परिवार के प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा ‘शत-प्रतिशत मतदान-सशक्त लोकतंत्र’ का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। स्वीप संदेश : “मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ।” “एक-एक वोट का सम्मान करेंगे, शत-प्रतिशत मतदान करेंगे।”
    1
    मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ,छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश


मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ,छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
ब्यावर । जिला स्वीप टीम एवं उपखंड स्वीप टीम, ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मालपुरा में स्वीप अभियान के तहत ‘मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ’ थीम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने मेहंदी, पोस्टर, रंगोली एवं मतदान जागरूकता गीतों के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, ‘मेरा वोट-मेरा अधिकार’, ‘100 प्रतिशत मतदान’ एवं ‘लोकतंत्र का महापर्व-मतदान अवश्य करें’ जैसे प्रेरक संदेश उकेरे। मेहंदी कला के माध्यम से दिए गए मतदान जागरूकता संदेश आकर्षण का केंद्र रहे।
मतदान के लिए प्रेरित करें परिवार एवं समाज को
मुख्य वक्ता सुनीता चौधरी ने कहा कि “मेहंदी रचे हाथ तभी सार्थक हैं । जब वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान का संकल्प भी लें।” उन्होंने कहा कि महिलाएं एवं बेटियां अपने परिवार और समाज में मतदाता जागरूकता की प्रभावी दूत बन सकती हैं।
उन्होंने छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, 17 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के अग्रिम पंजीकरण तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार, पड़ोस एवं आसपास के सभी पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
गीत, पोस्टर एवं रंगोली से जागरूकता
कार्यक्रम में छात्राओं ने मतदान जागरूकता गीत प्रस्तुत किए। पोस्टर एवं रंगोली के माध्यम से भी मतदान के महत्व को प्रदर्शित किया गया। विद्यालय परिसर में स्थापित मतदाता सेल्फी प्वाइंट एवं स्वीप संदेशों ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में जिला स्वीप टीम के सदस्य सुनीता चौधरी, सीताराम प्रजापति, गोपाल लाल शर्मा एवं धीरज जैन उपस्थित रहे। टीम सदस्यों ने छात्राओं की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को निष्पक्ष, निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।
9 सितम्बर को मतदान का संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं ने आगामी 09  एवं 11 सितम्बर 2026 को होने वाले नगर पालिका/पंचायत आम चुनाव में अपने परिवार के प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा ‘शत-प्रतिशत मतदान-सशक्त लोकतंत्र’ का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।
स्वीप संदेश :
“मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ।”
“एक-एक वोट का सम्मान करेंगे, शत-प्रतिशत मतदान करेंगे।”
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने अहमदनगर पालिका में बोर्ड बनाने का किया दावा
    1
    विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने अहमदनगर पालिका में बोर्ड बनाने का किया दावा
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पाली में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर भाजपा पर सिंबल गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि कांग्रेस की ओर से सोमवार को निर्वाचन अधिकारी को 65 सिंबल जमा करवाए गए थे परंतु भाजपा के दबाव में आकर कांग्रेस के 2 सिंबल गायब के दिए किए गए। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील भंडारी ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
    1
    पाली में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली। नगर निगम चुनाव को लेकर  कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर भाजपा पर सिंबल गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया  कि कांग्रेस की ओर से सोमवार को निर्वाचन अधिकारी को 65 सिंबल जमा करवाए गए थे परंतु भाजपा  के दबाव में आकर कांग्रेस के 2 सिंबल गायब के दिए किए गए। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील भंडारी ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सहायक अभियंता से अभद्रता के विरोध में विद्युतकर्मी सड़क पर उतरे, रैली निकाल एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सहायक अभियंता से अभद्रता के विरोध में विद्युतकर्मी सड़क पर उतरे, रैली निकाल एसडीएम को सौंपा ज्ञापन रेलमगरा। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता के साथ कथित गाली-गलौच, धक्का-मुक्की, हाथापाई का प्रयास एवं धमकी देने के मामले को लेकर मंगलवार को विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लामबंद हो गए। अधिकारी-कर्मचारी कस्बे के बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और यहां से रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तथा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करवाने की मांग की। मामले के अनुसार सहायक अभियंता (पवस) अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, रेलमगरा वेद प्रकाश वर्मा ने उपखंड अधिकारी को दिए परिवाद में आरोप लगाया कि 31 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे ग्राम पंचायत रेलमगरा के प्रशासक प्रतिनिधि भरत जाट, राहुल सरगड़ा पुत्र श्यामलाल सरगड़ा, नारायण पुत्र बालूराम जाट, गोपाल जाट पुत्र रतनलाल जाट एवं अन्य लोग कार्यालय परिसर में आए। परिवाद के अनुसार इस दौरान उनके साथ गाली-गलौच एवं धक्का-मुक्की की गई तथा हाथापाई का प्रयास करते हुए जान से मारने और निगम नियमानुसार शासकीय कार्य नहीं करने देने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि कार्यालय परिसर में उनकी जेब में जबरन 1500 रुपये रिश्वत के रूप में डालने का प्रयास किया गया। इसके बाद राजकीय वाहन को भी जबरदस्ती रोककर रखा गया। सहायक अभियंता ने शिकायत में भरत जाट द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार का व्यवहार किए जाने का उल्लेख किया है। बस स्टैंड से उपखंड कार्यालय तक निकाली रैली घटना के विरोध में विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने कहा कि शासकीय कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी के साथ इस प्रकार का कथित व्यवहार गंभीर मामला है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में सहायक अभियंता ने राहुल सरगड़ा पर भी कार्यालय का माहौल खराब करने, गाली-गलौच एवं अभद्रता करने का आरोप लगाया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि राहुल सरगड़ा के विरुद्ध पूर्व में कनिष्ठ अभियंता रेलमगरा के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट के मामले में थाने में प्रकरण दर्ज है। विद्युत विभाग पर लगाए नियमों के विपरीत कनेक्शन देने के आरोप वहीं, ग्राम पंचायत रेलमगरा के सरपंच प्रतिनिधि भरत जाट ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग द्वारा नियमों के विपरीत जाकर चारागाह एवं बिना नाम वाली भूमि पर विद्युत कनेक्शन दिए जाने का कार्य किया जा रहा है। जबकि पंचायत की आबादी एवं लोगों की खातेदारी भूमि में विद्युत कनेक्शन करने के नाम पर ऐसे नियमों का हवाला दिया जा रहा है, जो उनके अनुसार लागू नहीं होते। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नियमों का हवाला देकर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। इनका कहना है भरत जाट, सरपंच प्रतिनिधि, रेलमगरा ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा नियमों के विपरीत जाकर चारागाह और बिना नाम वाली भूमि में विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वहीं पंचायत की आबादी और लोगों की खातेदारी भूमि में कनेक्शन करने के नाम पर ऐसे नियमों का हवाला देकर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है, जो नियम वहां लागू नहीं होते। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी से मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाकर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों को भयमुक्त वातावरण में शासकीय कार्य करने का माहौल उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।
    3
    सहायक अभियंता से अभद्रता के विरोध में विद्युतकर्मी सड़क पर उतरे, रैली निकाल एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सहायक अभियंता से अभद्रता के विरोध में विद्युतकर्मी सड़क पर उतरे, रैली निकाल एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रेलमगरा। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता के साथ कथित गाली-गलौच, धक्का-मुक्की, हाथापाई का प्रयास एवं धमकी देने के मामले को लेकर मंगलवार को विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लामबंद हो गए। अधिकारी-कर्मचारी कस्बे के बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और यहां से रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तथा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करवाने की मांग की।
मामले के अनुसार सहायक अभियंता (पवस) अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, रेलमगरा वेद प्रकाश वर्मा ने उपखंड अधिकारी को दिए परिवाद में आरोप लगाया कि 31 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे ग्राम पंचायत रेलमगरा के प्रशासक प्रतिनिधि भरत जाट, राहुल सरगड़ा पुत्र श्यामलाल सरगड़ा, नारायण पुत्र बालूराम जाट, गोपाल जाट पुत्र रतनलाल जाट एवं अन्य लोग कार्यालय परिसर में आए। परिवाद के अनुसार इस दौरान उनके साथ गाली-गलौच एवं धक्का-मुक्की की गई तथा हाथापाई का प्रयास करते हुए जान से मारने और निगम नियमानुसार शासकीय कार्य नहीं करने देने की धमकी दी गई।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि कार्यालय परिसर में उनकी जेब में जबरन 1500 रुपये रिश्वत के रूप में डालने का प्रयास किया गया। इसके बाद राजकीय वाहन को भी जबरदस्ती रोककर रखा गया। सहायक अभियंता ने शिकायत में भरत जाट द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार का व्यवहार किए जाने का उल्लेख किया है।
बस स्टैंड से उपखंड कार्यालय तक निकाली रैली
घटना के विरोध में विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने कहा कि शासकीय कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी के साथ इस प्रकार का कथित व्यवहार गंभीर मामला है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में सहायक अभियंता ने राहुल सरगड़ा पर भी कार्यालय का माहौल खराब करने, गाली-गलौच एवं अभद्रता करने का आरोप लगाया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि राहुल सरगड़ा के विरुद्ध पूर्व में कनिष्ठ अभियंता रेलमगरा के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट के मामले में थाने में प्रकरण दर्ज है।
विद्युत विभाग पर लगाए नियमों के विपरीत कनेक्शन देने के आरोप
वहीं, ग्राम पंचायत रेलमगरा के सरपंच प्रतिनिधि भरत जाट ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग द्वारा नियमों के विपरीत जाकर चारागाह एवं बिना नाम वाली भूमि पर विद्युत कनेक्शन दिए जाने का कार्य किया जा रहा है। जबकि पंचायत की आबादी एवं लोगों की खातेदारी भूमि में विद्युत कनेक्शन करने के नाम पर ऐसे नियमों का हवाला दिया जा रहा है, जो उनके अनुसार लागू नहीं होते। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नियमों का हवाला देकर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।
इनका कहना है
भरत जाट, सरपंच प्रतिनिधि, रेलमगरा ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा नियमों के विपरीत जाकर चारागाह और बिना नाम वाली भूमि में विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वहीं पंचायत की आबादी और लोगों की खातेदारी भूमि में कनेक्शन करने के नाम पर ऐसे नियमों का हवाला देकर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है, जो नियम वहां लागू नहीं होते।
प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग
विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी से मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाकर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों को भयमुक्त वातावरण में शासकीय कार्य करने का माहौल उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।
    user_रेलमगरा न्यूज़
    रेलमगरा न्यूज़
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जवाजा में दो बाइक की भिड़ंत,एक की मौत: दूसरा घायल, दो महीने में तीसरी जान गई; ग्रामीण बोले-पुलिया पर सुरक्षा इंतजाम और लाइट नहीं
    1
    जवाजा में दो बाइक की भिड़ंत,एक की मौत: दूसरा घायल, दो महीने में तीसरी जान गई; ग्रामीण बोले-पुलिया पर सुरक्षा इंतजाम और लाइट नहीं
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • कुंवारिया में बारिश की कामना को लेकर अखंड रामधुनः 41 घंटे तक गूंजेगा 'रघुपति राघव राजा राम', 2 सितंबर को होगा समापन
    1
    कुंवारिया में बारिश की कामना को लेकर अखंड रामधुनः 41 घंटे तक गूंजेगा 'रघुपति राघव राजा राम', 2 सितंबर को होगा समापन
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बजरी ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश नाथड़ियास-पनोतिया रोड पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बजरी वाहनों पर कार्रवाई की मांग गंगापुर-भीलवाड़ा। रायपुर थाना क्षेत्र में बजरी परिवहन के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। नाथड़ियास-पनोतिया रोड पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में बाइक के पीछे बैठे प्रभु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सरकारी शिक्षक थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बजरी से भरे ट्रैक्टरों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। तेज गति से चलने वाले इन वाहनों के कारण सड़क पर हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बजरी परिवहन को लेकर पूर्व में भी शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समस्या गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर गंगापुर पुलिस के डीएसपी सुदर्शन पालीवाल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाते हुए मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में बजरी परिवहन की निगरानी बढ़ाने, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और स्थानीय विधायक से भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की मांग उठाई। हादसे के बाद क्षेत्र में बजरी परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी और स्थायी कदम उठाने चाहिए।
    1
    बजरी ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

नाथड़ियास-पनोतिया रोड पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बजरी वाहनों पर कार्रवाई की मांग
गंगापुर-भीलवाड़ा। रायपुर थाना क्षेत्र में बजरी परिवहन के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। नाथड़ियास-पनोतिया रोड पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में बाइक के पीछे बैठे प्रभु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सरकारी शिक्षक थे।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बजरी से भरे ट्रैक्टरों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। तेज गति से चलने वाले इन वाहनों के कारण सड़क पर हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बजरी परिवहन को लेकर पूर्व में भी शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समस्या गंभीर बनी हुई है।
हादसे की सूचना पर गंगापुर पुलिस के डीएसपी सुदर्शन पालीवाल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाते हुए मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में बजरी परिवहन की निगरानी बढ़ाने, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और स्थानीय विधायक से भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की मांग उठाई।
हादसे के बाद क्षेत्र में बजरी परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी और स्थायी कदम उठाने चाहिए।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • अजमेर चौराहे के पास रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान भीलवाड़ा। शहर के अजमेर चौराहे के पास मंगलवार को रेडीमेड कपड़ों के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से उठता धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, घटना की सूचना पर सुभाष नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गोदाम में रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक रखा हुआ था। आग से बड़ी मात्रा में कपड़े जलने की सूचना है, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
    1
    अजमेर चौराहे के पास रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

भीलवाड़ा। शहर के अजमेर चौराहे के पास मंगलवार को रेडीमेड कपड़ों के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से उठता धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, घटना की सूचना पर सुभाष नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
गोदाम में रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक रखा हुआ था। आग से बड़ी मात्रा में कपड़े जलने की सूचना है, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.